Class 11 Hindi Core वितान पाठ 2. राजस्थान की रजत बूँदें
Class 11 Hindi Core वितान पाठ 2. राजस्थान की रजत बूँदें प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core वितान पाठ 2 . राजस्थान की रजत बूँदें
- अनुपम मिश्र जीवन-सह-साहित्यिक परिचय लेखक
- अनुपम मिश्र जन्म- सन् 1948, वर्धा (महाराष्ट्र) माता- सरला मिश्र पिता- भवानी प्रसाद मिश्र (प्रसिद्ध हिन्दी कवि) निधन- 19 दिसम्बर, 2016 रचनाएँ - पर्यावरण संबंधी लगभग बीस पुस्तकों का निर्माण जिनमें 'आज भी खरे हैं तालाब'
और 'राजस्थान की रजत बूँदै' विशेष रुप से चर्चित रहीं। प्रमुख सम्मान- 'आज भी खरे हैं तालाब' के लिए 2011 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित
जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुपम मिश्र ने इस किताब को शुरू से ही
कॉपीराइट से मुक्त रखा है। सन् 1996 में उन्हें देश के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार इंदिरा
गांधी पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।