Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (23.11.2024)

विषय- हिंदी (ऐच्छिक) Time समय 90 मिनट

Class कक्षा- 11th  पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

खण्ड - "क" (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (2x10=20 अंक)

1. मगध क्या है?

(क) प्राचीन राज्य

(ख) जिला

(ग) प्रखड

(घ) प्राचीन गाँव

2. मगध में क्या बनी रहनी चाहिए?

(क) अशांति

(ख) शांति

(ग) सुख

(घ) समृद्धि

3. मगधवासी किस से बचना चाहते हैं?

(क) विद्रोह करने से

(ख) प्रश्न करने से

(ग) हस्तक्षेप करने से

(घ) इनमें से सभी

4. जनता का 'चीखना 'किस बात को प्रदर्शित करता है?

(क) चुपचाप रहना

(ख) शांत रहना

(ग) अपने लिए आवाज़ उठाना

(घ) अत्याचार सहना

5. हस्तक्षेप' कविता में 'मगध' किसका प्रतीक है?

(क) उत्तम शासन व्यवस्था

(ख) निरंकुश शासन व्यवस्था

(ग) सुव्यवस्थित शासन व्यवस्था

(घ) इनमें से कोई नहीं

6. 'हस्तक्षेप 'कविता के कवि कौन हैं?

(ख) अमरकांत

(क) सुधा अरोड़ा

(घ) प्रेमचंद

(ग) श्रीकांत वर्मा

7. हस्तक्षेप 'कविता किस शैली में लिखी गई है?

(क) प्रतीकात्मक शैली

(ख) वर्णनात्मक

(ग) विचारात्मक शैली

(घ) व्यंग्यात्मक शैली

खंड (ब) 2x3=6 (अति लघ उतरीए प्रश्न)

08. हस्तक्षेप शब्द का अर्थ बताएँ। कविता में मगध किसका प्रतीक है?

उत्तर - रोक-टोक, दखल देना। निरंकुश व्यवस्था की।

09. मगध के लोग टोकने से क्यों हिचकिचाते हैं?

उत्तर - मगधवासी सत्ता व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं चाहते क्योंकि उन्हें भय है कि टोकने से शासन तंत्र के द्वारा अत्याचार और बढ़ा दिये जाएंगे।

खण्ड (स) 2x4=8 (लघु उत्तरीय प्रश्न)

10. मुर्दा का हस्तक्षेप क्या प्रश्न खड़ा करता है?

उत्तर - मुर्दा का अर्थ यहां पर मरे हुए व्यक्ति से नहीं है बल्कि ऐसे व्यक्ति से है जो अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा सकता। शोषण एवं अत्याचार से पीड़ित व्यक्ति का जीवन भी मुर्दा के समान ही हो जाता है। किन्तु उससे भी अधिक मुर्दा वो तब हो जाता है जब वह अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज नहीं उठा पाता ।

11. कवि ने हस्तक्षेप कविता के लिए मगध राज्य का ही चयन क्यों किया?

उत्तर - प्राचीन भारतवर्ष में सोलह महाजनपद में से सबसे शक्तिशाली महाजनपद मगधथा | जो अपनी सत्ता, शक्ति एवं समृधिके लिए प्रसिद्ध था | किन्तु बाद में मगध अपने निरंकुश शासन के लिए जाना जाने लगा | देश की वर्तमान स्तिथि भी कुछ इसी प्रकार की बन गई थी । इसलिए कवि ने अपनी बात को रखने के लिए मगध राज्य का चयन किया ।

खण्ड (द)2×6=12 (दीघ उत्तरीय प्रश्न)

12. हस्तक्षेप कविता का मूल प्रतिपाद्य क्या है?

उत्तर - हस्तक्षेप का अर्थ है दखलंदाजी। कवि ने इस कविता के माध्यम से लोगों को बताया है कि मगध की शासन व्यवस्था बहुत ही क्रूर है। वह के शासक क्रूरतापूर्वक शासन कर रहे हैं  और जनता के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। कवि ऐसी शासन व्यवस्था के खिलाफ है। कवि का कहना है कि हमें ऐसी शासन व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वह कहते हैं कि यदि जनता इस व्यवस्था को खत्म करना चाहती है, तो उसे इसका विरोध करना पड़ेगा।

13. सप्रसंग व्याख्या करें:

मगध है तो शांति है,

कोई चीखता तक नहीं

इस डर से

कि मगध की व्यवस्था में

दखल न पड़ जाय

उत्तर - प्रसंग- प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक अंतरा भाग-1 के "हस्तक्षेप" कविता से अवतरित है। कवि ने सत्ताधारी वर्ग की निरंकुश शासन व्यवस्था की आलोचना करते हुए उनकी क्रूरता की चरम सीमा का चित्रण किया है।

व्याख्या- वर्मा जी ने अपनी कविता हस्तक्षेप के द्वारा आज के तत्कालीन सत्ताधारी वर्गों के द्वारा सामान्य जनता के प्रति जो दमनकारी नीति अपनाई जा रही है उसे बड़े ही सुन्दर शब्दों में व्यक्त किया है। सत्ताधारी वर्ग के लोगों ने भ्रामक व्यवस्था का जाल फैला रखा है। लोगों के मन में यह भावना बैठाई गई है कि उनके रहते ही देश में शांति बनी रह सकती है जो देश हित के लिए आवश्यक है। ऐसे में कोई व्यक्ति सत्ता में दखल देना नहीं चाहता। सत्ताधारी वर्ग के अत्याचार के सामने लोग शोषण के प्रति न चीख सकते, न आक्रोश व्यक्त कर पाते। अतः सत्ता के डर से लोग देश की मर्यादा को बचाए रखने के लिए गुपचाप दमनकारी नीतियों को बर्दाश्त करते हैं ।

काव्य सौन्दर्य

1- इस काव्यांश में सत्ताधारी वर्ग की निरंकुश शासन व्यवस्था की आलोचना की गई है।

2-यह कविता प्रतीकात्मक शैली में लिखी गई है।

3-"मगध" निरंकुश सत्ता का प्रतीक है।

4-"चीखना" शब्द का प्रयोग भय को इंगित करने के लिए किया गया है।

5- कविता में मुक्तक छन्द है।

6-कविता की भाषा सरल सुबोध साहित्यिक खड़ी बोली है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare