Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.11.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (23.11.2024)

विषय- हिंदी (कोर) Time समय 90 मिनट

Class कक्षा- 11th  पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

खण्ड - "क" (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (2x10=20 अंक)

1) भारत माता दरअसल क्या है?

(क) सेना

(ख) नेता

(ग) करोड़ देशवासी

(घ) जमीन

2) चाचा नेहरू का जन्म दिवस किस दिन के रूप में मनाया जाता है?

(क) बाल दिवस

(ग) शहीद दिवस

(ख) मजदूर दिवस

(घ) स्वतंत्रता दिवस

3) सबसे अधिक एक-सा प्रश्न कौन पूछते थे ?

(क) मजदूर

(ख) किसान

(ग) व्यापारी

(घ) डॉक्टर

4) भारत किस भाषा का शब्द है?

(क) हिंदी का

(ख) संस्कृत का

(ग) फारसी का

(घ) अंग्रेजी का

5) खबैर दर्रा किस दिशा में है?

(क) उत्तर-पश्चिम

(ख) उत्तर-पूर्व

(ग) दक्षिण-पूर्व

(घ) दक्षिण-उत्तर

6) देश के विभिन्न जगहों पर नेहरू जी का स्वागत कैसे किया जाता था?

(क) भारत माता की जय

(ख) इन्कलाब जिंदाबाद

(ग) जय जवान जय किसान

(घ) वंदे मातरम्

7) यक-सॉ कैसा होता है?

(क) अलग-अलग

(ख) विभाजित

(ग) एक समान

(घ) मजबूत

8) किसने यह जवाब दिया था 'भारत माता से उनका मतलब धरती से है'?

(क) नेता ने

(ख) अध्यापक ने

(ग) डॉक्टर ने

(घ) जाट ने

9) 'भारत माता 'आलेख का अंग्रेजी भाषांतकिसने किया था?

(क) मोतीलाल ने

(ख) धनपतराय ने

(ग) कृष्ण राय ने

(घ) हरिबाऊ उपाध्याय ने

10) नेहरू जी बच्चों के बीच किस रूप में जाने जाते थे?

(क) ताऊ जी

(ग) बापू जी

(ख) चाचा नेहरू

(घ) गुरु जी

खण्ड- (ब) 2x2=4 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

11) 'भारत माता 'पाठ के लेखक कौन है? यह किस रचना का अंश है?

उत्तर - "जवाहरलाल नेहरू" । " हिन्दुस्तान की कहानी"।

12) किसान सामान्यतः 'भारत माता' का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर - सामान्यतः किसान भारत माता का अर्थ धरती से लेते थे।

खण्ड-स 3×2=6 (लघु उतरीए प्रश्न)

13) आजादी से पूर्व किसानो को किन समस्याओ का सामना करना पड़ता था ?

उत्तर - आजादी से पूर्व किसानों को गरीबी, कर्जदारों, पूंजीपतियों, जमींदार, महाजन के कडे लगान और सूद तथा पुलिस का जुल्म आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

14) 'भारत माता 'के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?

उत्तर - "भारत माता के प्रति नेहरू जी यह अवधारणा थी कि हिन्दुस्तान के नदी, पहाड़, जंगल और खेत जो हमें अन्न देते हैं, ये सभी "भारत माता" हैं। साथ ही साथ हिन्दुस्तान के करोड़ों लोग जो देश में चारों ओर फैले हुए हैं "भारत माता हैं। "भारत माता की जय " से मतलब भारत के करोड़ों लोगों की जय है।

खण्ड-द 2x5=10 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

15) दुनिया के बारे मे किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यो आसान था?

उत्तर - दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए इसलिए आसान था क्योंकि गांव के किसान शहर के सयाने लोगों की अपेक्षा अत्यधिक भोले भाले तथा सरल स्वभाव के थे। दुनिया के बारे में उनका नजरिया सीमित था। गांव के किसानों में काफी लोग ऐसे थे जो पुराने महाकाव्यों और पुराणों की कथा कहानियों को जानते थे। कुछ लोगों ने तो हिन्दुस्तान के बड़े बड़े तीर्थों की यात्रा कर रखी थी। कुछ पुराने सिपाही भी थे जिन्होंने पिछली बड़ी जंग या अन्य आक्रमणों के सिलसिले में विदेशों में नौकरियां की थी। तीस के बाद की आर्थिक मंदी की वजह से दूसरे देशों के बारे में नेहरू जी के विचार (संदर्भ) उनकी समझ में आसानी से आ जाते थे।

(16) वर्तमान समय में किसानो की स्थिति किस सीमा तक बदली है?

उत्तर - वर्तमान समय में किसानों की दशा को सुधारने के लिए सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया गया है। केन्द्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न योजनाएं लागू किये गये है। इसलिए बैंकों द्वारा कम व्याज पर ऋण की सुविधा किसानों को दिलाई गई है। खेती-बाड़ी के सभी साधनों के लिए उन्हें रियायती दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। सिंचाई के सभी साधनों एवं बीज, खाद पौधे आदि की व्यवस्था भी की जाती है। उचित दर पर किसान उत्पादों की बिक्री के लिए सरकार सजगता से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई है। इस तरह वर्तमान में किसानों की स्थिति में काफी सुधार आया है।

Click Here👇👇


Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare