12th Hindi Elective कच्चा चिट्ठा JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective कच्चा चिट्ठा JCERT/JAC Reference Book 14.
कच्चा चिट्ठा लेखक परिचय 1. ब्रजमोहन व्यास जी का जन्म सन् 1886 में इलाहाबाद में
हुआ था। 2. गंगानाथ झा और बालकृष्ण भट्ट से उन्होंने संस्कृत का ज्ञान
प्राप्त किया। 3. व्यास जी की उपलब्धियां:- (i) व्यास जी सन् 1921 से 1943 तक इलाहाबाद नगरपालिका के
कार्यपालक अधिकारी रहे। (ii) सन् 1944 से 1951 तक लीडर समाचार पत्र समूह के जनरल
मैनेजर रहे। 4. व्यास जी की प्रमुख कृतियां:- जानकी हरण (कुमारदास कृत) का अनुवाद। बालकृष्ण भट्ट (जीवनी)
। महामना मदन मोहन मालवीय (जीवनी) । मेरा कच्चा चिट्ठा उनकी आत्मकथा है। 5. व्यास जी की देन:- व्यास जी की सबसे बड़ी देन इलाहाबाद का विशाल और प्रसिद्ध
संग्रहालय है जिसमें दो हजार पाषाण मूर्तियां, 5-6 हजार मृणमूर्तियां, कनिष्क के राज्यकाल
की प्राचीनतम बौद्ध मूर्ति, खजुराहो की चंदेल प्रतिमाएँ, सैकड़ों रंगीन चित्रों का
संग्रह आदि शामिल है। उन्होंने संस्कृत, हिंदी और अरबी-फ़ारसी के चौदह हजार हस्तलिखित
ग्रन्थों का संकलन उसी संग्रहालय के लिए किया। पण्डित नेहरू को मिले मानपत्र, चंद्रशेखर
आजाद की पिस्तौल आदि इलाहाबाद संग्रहालय की धरोहर मानी जाती है। 6. शिल्पगत विशेषताएं:- उनकी भाषा भावपूर्ण …