झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING
CM SOE/GEN MODEL SCHOOL (11.01.25)
विषय
(Sub) - : Geography
कक्षा-
11 पूर्णांक- 40 समय - 90 Minutes)
सामान्य
निर्देश-
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2.
इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए दो अंक तथा अन्य प्रश्नों के लिए
अलग-अलग अंक निर्धारित है।
4.
गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है। सही
विकल्प (क.ख.ग.) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6.
प्रश्न 11 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति
नहीं होगी।
SECTION - A (2 × 10 = 20) (Objective Questions)
1. ग्रीन हाऊस प्रभाव किसके कारण होता है?
(a) वायुमंडल में धूलकण
(b) वायुमंडल में कार्बनडाईऑक्साइड के कारण
(c) बर्फीली तूफान के कारण
(d) चक्रवात के कारण
2. भोपाल की गैस त्रासदी किस प्रकार की आपदा
थी?
(a)
वायुमंडलीय
(b)
प्राकृतिक
(c) मानव जनित
(d) इनमें से कोई नहीं
3. इनमें से भारत के किस राज्य में बाढ़ अधिक
आती है?
(a) बिहार
(b) पश्चिम बंगाल
(c) असम
(d) उत्तर प्रदेश
4. इनमें से कौन राज्य सूखे से सर्वाधिक ग्रस्त
है?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) गुजरात
(c)
पंजाब
(d) उत्तराखंड
5. सुनामी एक -----
- आपदा है।
(a) वायुमंडलीय
(b) भूगर्भीय
(c) जीवमंडलीय
(d) जलीय
6. इनमें से कौन से राज्य में सर्दी के महीनों
में बाढ़ आती है?
(a) असम
(b) पश्चिम बंगाल
(c)
केरल
(d) तमिलनाडु
7. भारत
में चक्रवात की संभावना किस समय अधिक होती है?
(a) जनवरी
(b) फरवरी
(c) अक्टूबर
(d)
अप्रैल
8. बर्फानी तूफान किस तरह की प्राकृतिक आपदा
है?
(a) वायुमंडलीय
(b) भौमिकी
(c) जलीय
(d) जीवमंडलीय
9. भूकंप किस प्रकार की आपदा है?
(a)
वायुमंडलीय
(b)
जलीय
(c) मानव
प्रेरित
(d) भूगर्भीय
10. मजौली
नदीय द्वीप नदी में स्थित है।
(a) गंगा
(b) बह्मपुत्र
(c)
गोदावरी
(d) सिंधु
SECTION - B (2 x 2 = 4) (Very Short Answer Questions)
11. आपदा क्या है?
उत्तर - आपदाः प्रायः एक अनपेक्षित
घटना होती है, जो ऐसी ताकतों द्वारा घटित होती है, जो मानव के नियंत्रण में नहीं
है। यह थोड़े समय में और बिना चेतावनी के घटित होती है जिसक वजह से मानव जीवन के
क्रियाकलाप अवरुद्ध होते है तथा बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होती है।
12. सुनामी को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - भूकप
और ज्वालामुखी से महासागरीय धरातल में अचानक हलचल पैदा होती है और महासागरीय जल का
अचानक विस्थापन होता है। परिणामस्वरुप ऊर्ध्वाधर ऊँची तरंगे पैदा होती है जिन्हे सुनामी
कहा जाता है।
ECTION-C (2 × 3 = 6) (Short Answer Questions)
13. हिमालय और भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र
में अधिक भूकंप क्यों आते है?
उत्तर - इंडियन
प्लेट प्रति वर्ष उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा में एक सेंटीमीटर खिसक रही है। परंतु उत्तर
में स्थित यूरेशियन प्लेट इसके लिए अवरोध पैदा करती है। परिणामस्वरुप इन प्लेटों के
किनारे लॉक हो जाते है और कई स्थाने पर लगातार ऊर्जा संग्रह होता रहता है। अधिक मात्र
से ऊर्जा संग्रह में तनाव बढता रहता है और दोनों प्लेटों के बीच लॉक टूट जाता है और
एकाएक ऊर्जा मोचन से हिमालय और भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में अधिक भूकंप आते है।
14. पश्चमि और मध्य भारत में सूखे ज्यादा क्यों
पड़ते है?
उत्तर - मध्य
और पश्चिमी भारत में कम वर्षा होती है क्योंकि मानसून की तीव्रता इन क्षेत्रों तक आते
आते कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि पश्चिमी और मध्य भारत में सूखे ज्यादा पड़ते
है।
SECTION - D (2 × 5 = 10) (Long Answer Questions)
15. भारत में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की
पहचान करें और इस आपदा के निवारण के कुछ उपाय बताएँ।
उत्तर - भारत
में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है :
• अस्थिर हिमालय की युवा पर्वत श्रृंखलाएँ।
• अंडमान और निकोबार
• पश्चिमी घाट और नीलगिरी में अधिक वर्षा वाले क्षेत्र।
• उत्तर – पूर्वी क्षेत्र ।
• अरावली पहाडियों में कम वर्षा वाला क्षेत्र ।
आपदा के निवारण के उपाय -
• भूस्खलन वाले क्षेत्रों में वृक्षारोपण अधिक करनी चाहिए।
• तीव्र ढाल को कम करने के लिए सीढीनुमा खेत बनाना चाहिए।
• सड़क और बड़े बाँध बनाने जैसे निर्माण कार्य पर प्रतिबंध।
• बड़ी विकास परियोजनाओं पर नियंत्रण ।
16. 'विकास कार्य कभी कभी आपदा का कारण बन जाता है'। सोदाहरण स्पष्ट
करें।
उत्तर - भूमंडललीकरण
के वर्तमान दौर में सामाजिक प्रगति और आर्थिक विकास हेतु विभिन्न विकास कार्य अत्यंत
आवश्यक है, किन्तु संकट या आपदओं की अनदेखी करके विकास कार्यों के करते रहना अत्यनत
घातक और मूर्खतापूर्ण कहलाता है। इस परिपेक्ष्य में कभी कभी विभिन्न विकास कार्य आपदा
का कारण बन जाते है। इसे निम्न उदाहरणों के द्वारा समझा जा सकता है।
I. मानव निर्मत बाँध, सिचाई तथा विद्युत के लिए जरुरी है,
परन्तु यह टूटने क बाद बाढ़ का कारण बन जाते है।
II. पर्वतीय भागों में सड़क निर्माण जरुरी है परन्तु इससे
भू-स्खलन की समस्या बढ़ जाती है।
III. बढ़ती जनसंख्या की खाद्य आपूर्ति हेतु कृषि कार्य के लिए वनों की कटाई से वनस्पति,
वन्य जीव आदि प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है।
IV.
तीव्र औद्योगिकीकरण विकास के लिए आवश्यक है, परन्तु इससे जल, वायु, भूमि आदि प्रदूषण
के साथ खतरनाक गैसो के रिसाव की घटनाएँ बढ़ रही है।
V.
परमाणु ऊर्जा के कारखानों में दुर्घटनाएँ बड़ी आपदा बन जाती है।
VI.
समुद्र तटीय क्षेत्रों में इमारत निर्माण और पर्यटन बढ़ने पर चक्रवात के समय अधिक नुकसान
होता है। इस प्रकार सामाजिक प्रगति और आर्थिक विकास कार्य जरुरी है पर अंधाधुंध और
अनियोजित विकास पर्यावरण को असंतुलित कर मानव निर्मित आपदा का कारण बन जाता है।