12th Hindi Core 2. जूझ JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 2. जूझ JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 2. जूझ JCERT/JAC Reference Book
2. जूझ लेखक परिचय :- 1. आनंद यादव 2. पूरा नाम आनंद रतन यादव 3. जन्म 30 नवंबर, 1935, कागल, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में। 4. मृत्यु - 27 नवंबर, 2016, पुणे में। 5. इन का प्रारंभिक जीवन अत्यंत संघर्षमय रहा है। 6. मराठी एवं संस्कृत साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त कर डॉ. आनंद यादव बहुत समय तक पुणे विश्वविद्यालय में मराठी विभाग में कार्यरत रहे। 7. आनंद यादव मूलतः मराठी लेखक हैं। 8. प्रमुख रचनाएँ - नटरंग, जूझ । अब तक लगभग 25 रचनाएँ प्रकाशित 9. भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित 'नटरंग' हिंदी पाठकों के बीच भी काफी चर्चित रही। 10. इनके द्वारा रचित आत्मकथात्मक उपन्यास 'जुझ' सन् 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित है। 11. आनंद यादव का उपन्यास के अतिरिक्त कविता - संग्रह, समालोचनात्मक निबंध आदि पुस्तकें भी प्रकाशित हैं। पाठ का सारांश:- 'जूझ' कहानी मराठी उपन्यासकार आनंद रतन यादव के बहुचर्चित आत्मकथात्मक उपन्यास 'जूझ' का एक अंश है। इस उपन्यास को सन् 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आत्मकथात्मक शैली के इस उपन्यास में ग्रामीण जीवन के खुरदरे यथार्…