12th Hindi Core 7. बादल राग JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 7. बादल राग JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 7. बादल राग JCERT/JAC Reference Book
7. बादल राग कवि परिचय मूल नाम - सूर्यकुमार उपनाम - निराला जन्म - 21 फरवरी 1898 मृत्यु - 15 अक्टूबर 1961 जन्म स्थान - महिषादल, जिला मिदनापुर, (पश्चिम बंगाल) मूल निवास - गढ़ाकोला, जिला-उन्नाव (उत्तर प्रदेश) भाषा ज्ञान - हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी लेखन की भाषा - हिंदी पिता - पंडित रामसहाय त्रिपाठी पत्नी - मनोहरा देवी पुत्र - पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी पुत्री - सरोज कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' ने गद्य व पद्य लगभग सभी विधाओं में अपनी लेखनी चलाई है। उनके छायावादी काव्य संग्रह में 'अनामिका' (1922 ई.), 'परिमल' (1930 ई.), 'गीतिका' (1936 ई.), 'तुलसीदास' (1938 ई.) आदि रचनाएँ सम्मिलित है। अन्य काव्य संग्रहों में 'कुकुरमुत्ता' (1942 ई.), 'अणिमा' (1943 ई.), 'बेला' (1946 ई.), 'नये पत्ते' (1946 ई.), 'अर्चना' (1950 ई.), 'आराधना' (1950 ई.), 'गीतगुंज' (1954 ई), 'अपरा' (1969 ई.), 'सांध्य काकली' (1969 ई.) आदि प्रमुख है। उपन्यास- बिल्लेसुर बकरिहा, इरावती और रतिनाथ की चाची। इसके अलावा उन्होंने कहानी, निबंध, …