झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (12.06.2025)
Subject
- Hindi Core
Class
- 12
Time
- 1 hour
Total
marks - 20
General
instructions (सामान्य निर्देश): -
1.
इस प्रश्न पत्र में कुल 12 प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2.
प्रश्न दस प्रकार एवं अंकः प्रश्न 1 से 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6 x 1 = 6
प्रश्न
7 से 10 लघु उत्तरीय प्रश्न 4 x 2 = 8
प्रश्न
11 एवं 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2 x 3 = 6
3.
प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के है। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न
योग्यता आधारित प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार कस प्रश्न
1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (क, ख, ग, घ) का चयन कर पुस्तिका में
लिखना है।
4.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति
नहीं होगी।
खण्ड 'क' (6 x 1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्नः)
1- " मै शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ" पंक्तियों में
'मै' किसके लिए प्रयुक्त है ?
(a) कवि के लिए
(b)
जग-प्रशंसक के लिए
(c)
प्रियजन के लिए
(d)
प्रिया के लिए
2- हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब हुआ ?
(a)
1905
(b)
1906
(c) 1907
(d)
1908
3- भक्तिन संस्मरणात्मक रेखाचित्र का प्रथम परिच्छेद किससे सम्बंधित
है?
(a)
भक्तिन के बचपन
(b)
भक्तिन का विवाह एवं ससुराल जाना
(c)
पिता की मृत्यु
(d) उपरोक्त सभी
4- भक्तिन को सिक्कों की टकसाल क्यों कहा गया है ?
(a)
विधवा होने के कारण
(b) केवल बेटियाँ ही पैदा होने के कारण
(c)
बड़ी बेटी के विधवा होने के कारण
(d)
लगान न चुकाने के कारण
5- भक्तिन संस्मरण महादेवी वर्मा की किस कृति में है ?
(a)
अतीत के चलचित्र
(b)
पथ के साथी
(c) स्मृति की रेखाएँ
(d)
मेरा परिवार
6- हरिवंशराय बच्चन किस वाद के कवि है ?
(a) हालावाद
(b)
छायावाद
(c)
प्रगतिवाद
(d)
नकेनवाद
SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. कवि किसका भार लिए फिरता है ?
उत्तर - कवि जग-जीवन या सांसारिक जीवन
का भार लिए फिरता था।
8- 'शीतल वाणी में आग लिए फिरता हुँ' पंक्ति का काव्य सोंदर्य स्पष्ट
कीजिये ?
उत्तर - प्रसंग- प्रस्तुत काव्यांश कवि हरिवंश राय
बच्चन द्वारा लिखित काव्य संग्रह 'निशा-निमंत्रण' की कविता 'आत्मपरिचय' से लिया
गया है। इसमें कवि ने संसार एवं अपने हृदय के सम्बन्ध तथा संसार की निष्ठुरता को
व्यक्त किया है।
(1)
पंक्तियों में कवि का हृदय की वियोग - वेदना का चित्रण है।
(2)
पंक्तियां विरोधाभास से युक्त है।
(3)
भाषा सरल प्रसाद गुण से युक्त है।
(4)
आग तत्सम शब्द है।
9- महादेवी वर्मा ने लक्षमिन का भक्तिन नाम क्यों रखा ?
उत्तर - महादेवी वर्मा ने ल लक्षमिन
का भक्ति नाम इसलिए किया क्योंकि जब वह आई थी तो उसकी वेश-भूषा गृहस्थ और वैरागी के
सम्मिश्रण की थी। उसका सिर मुंडा था गले में कंठी पड़ी थी।
10-लेखिका ने भक्तिन को अपना सेवक क्यों नहीं माना ?
उत्तर - क्योंकि महादेवी और भक्तिन
के मध्य जो संबंध था वह सेवक-मालिक से हटकर था। उसमें आत्मीयता, सुरक्षा करने की भावना
का स्थान ज्यादा था।
SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. भक्तिन अपना वस्तविक नाम लोगो से क्यों छुपाती थी ? इससे उसकी कौन सी
विशेषता पर प्रकाश पड़ता है ?
उत्तर - यह नाम वैभव सूचक था और भक्तिन
के पास वैभव का अभाव था। भक्तिन को यह लगता था कि नाम तो है 'लक्ष्मी' पर वह पुरी दरिद्र।
यह आभास उसको लज्जित कर देता था।
12. आत्मकथा' कविता के आधार पर कवि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए
?
उत्तर - कवि स्वभाव से प्रेमी- दीवाना है वह प्रेम से निर्मित जग में जीने का इच्छुक है। उसका हृदय प्रेम की उद्गारों से भरा पूरा है। प्रेम में वह अवसाद भी झेलता है। वह सारे संसार को प्रेम की मस्ती में डुबा देना चाहता है।
PROJECT RAIL CM SOE & Model School (12.06.2025)
खण्ड 'क' (6 x 1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्नः)
1. 'बाजार दर्शन' पाठ का मुख्य प्रतिपाद्य (उद्देश्य) क्या है?
(क)
बाजार की उपयोगिता को दर्शानावाहन चालक
(ख) आडंबर को दर्शाना
(ग)
दिखावा को बढ़ावा देना
(घ)
इनमें से कोई नहीं
2. 'पर्चेजिंग पावर' का अभिप्राय बताएं।
(क) क्रय शक्ति
(ख)
विक्रय शक्ति
(ग)
सीमित शक्ति
(घ)
अवमूल्यन शक्ति
3. 'पतंग' कविता में पतंग किसका प्रतीक है?
(क)
उत्साह की
(ख)
उमंग की
(ग)
ऊंचाईयों की
(घ) इनमें से सभी
4. 'कविता के बहाने' कविता किस प्रकार की रचना है?
(क)
दोहा
(ख)
चौपाई
(ग) छंद मुक्त
(घ)
छंद युक्त
5. 'बात सीधी थी पर कविता के कवि कौन हैं?
(क) कुँवर नारायण
(ख)
रघुवीर सहाय
(ग)
धर्मवीर भारती
(घ)
महादेवी वर्मा
6. विश्व स्तर पर इस समय इंटरनेट पत्रकारिता का कौन सा दौर चल रहा है?
(क)
पहला दौर
(ख) दूसरो दौर
(ग)
चौथा दौर
(घ)
तीसरा दौर
खण्ड 'ख' (4 x 2 = 8) (लघुउत्तर प्रश्नः)
7. बाजार का क्या काम है?
उत्तर - बाजार का काम है लोगों को अपनी इच्छाओं और जरूरतों के अनुसार
सामान बेचने के लिए आकर्षित करना और उन्हें खरीदने के लिए प्रेरित करना।
8. बच्चे पतंग के साथ कैसे उड़ रहे हैं?
उत्तर - वे पतंग को उड़ाने के लिए छतों पर कूदते हैं और भागते हैं, गिरने
का डर उन्हें नहीं सताता। वे पतंग के साथ ऊंचाई पर जाते हैं और ऐसा महसूस करते हैं
जैसे वे भी हवा में उड़ रहे हों।
9. 'कविता के बहाने कविता के कवि कौन हैं और किस काव्य संग्रह से लिया
गया है?
उत्तर - कविता के बहाने" कविता के कवि कुँवर नारायण हैं, और यह
उनकी काव्य संग्रह "इन दिनों" से ली गई है।
10. जनसंचार के दृश्य और श्रव्य माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर - जनसंचार के दृश्य माध्यम में टेलीविज़न, सिनेमा, और
फ़िल्में शामिल हैं, जबकि श्रव्य माध्यम में रेडियो और ऑडियो टेप शामिल हैं।
खण्ड 'ग' (2 x 3 = 6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. 'पतंगो के साथ - साथ वे भी उड़ रहे हैं बच्चों का उड़ान से कैसा
संबंध बनता है?
उत्तर - कवि ने पतंगों को बच्चों की भावनाओं
का प्रतीक माना है। जिस प्रकार पतंग आकाश की गहराइयों में
जाती है उसी प्रकार का बच्चों का मन भी होता है। वे अपनी भावनाओं को अंत ही आकाश
तक ले जाना चाहते हैं। इसीलिए बच्चों और पतंग में एक न टूट सकने वाला संबंध है। जब
पतंग उड़ती है तो बच्चें का मन भी उसके साथ उड़ता है। वह अपने आप को भूलकर पतंग के
साथ एक हो जाते हैं।
12. ' भाषा को सहुलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - भाषा को सहूलियत से बरतने का अर्थ यह है कि रचनाकार भावों
के अनुरूप ही सरल सहज एवं सग्राह्य शब्दावली का प्रयोग करें। अनावश्यक आडम्बरपूर्ण
गूढ़ शब्दावली कथ्य के प्रभाव को कम करती है और इससे कविता अपने उद्देश्य से भटक
जाती है। क्लिष्ट भाषा के दुष्चक्र में फंसे बिना कवि को सरलतम शब्दों में अपनी
बात अपने श्रोताओं एवं पाठकों तक पहुँचानी चाहिए।
PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (08.07.2025)
SECTION A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न 1. संचार शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है, जिसका अर्थ
है?
(a)
रुकना
(b) चलना
(c)
बैठना
(d)
हटना
प्रश्न 2. भारत में हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र कौन-सा है?
(a)
हिंदुस्तान
(b) उदंत मार्तण्ड
(c)
बनारस अखबार
(d)
मालवा अखबार
प्रश्न 3. पी. टी. आई. क्या है?
(a) समाचार एजेंसी
(b)
साहित्यिक मंच
(c)
पत्रिका
(d)
गुप्तचर विभाग
प्रश्न 4. संचार प्रक्रिया की शुरुआत किससे होती है?
(a)
संदेश
(b)
माध्यम
(c)
प्राप्तकर्ता
(d) स्रोत या संचालक
प्रश्न 5. उल्टा पिरामिड शैली का प्रयोग किस
लेखन में होता है?
(a) पत्र
(b) निबंध
(c) समाचार लेखन
(d) समाचार वाचन
प्रश्न 6. संचार के मुद्रण माध्यम में शामिल
किया जाता है:
(a) समाचार पत्र
(b) पत्रिकाएं
(c) पम्पलेट
(d) ये सभी
SECTION B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. पत्रकार कितने तरह के होते हैं?
उत्तर - तीन प्रकार के होते हैं-
1. पूर्णकालिक
पत्रकार : किसी समाचार संगठन में काम करने वाला नियमित
वेतनभोगी कर्मचारी होता है
2. अंशकालीन
पत्रकार : को स्ट्रिंगर भी
कहते हैं। यह किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करता है।
3. फ्रीलांसर
पत्रकार : भुगतान के आधार पर
अलग- अलग अखबारों के लिए काम करता है।
प्रश्न 8. निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण
होना चाहिए अथवा नहीं? पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर – निजी चैनलों पर नियंत्रण होने से उनका काम करने का
दायरा एवं ढंग प्रभावित होगा। इससे उनकी निष्पक्षता पर भी असर पड़ेगा। उन्हें सरकारी
दबाव में काम करना होगा, अत: हमारे विचार में निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण नहीं
होना चाहिए।
प्रश्न 9. सम्पादन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - संपादन ( editing ) का अर्थ है किसी सामग्री को
त्रुटि मुक्त करके उसे पढ़ने लायक बनाना। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि जो
भी खबरें रिपोटिंग टीम द्वारा लाई जाती है , उन्हें शुद्ध करके प्रकाशित करने का
कार्य संपादन कहलाता है।
प्रश्न 10. समाचार लेखन में ककार से आप क्या
समझते हैं?
उत्तर - किसी भी समाचार के छः आधारभूत सवाल होते हैं,
जिन्हें हिंदी में छः 'ककार' कहा जाता है तथा अंग्रेजी में पाँच (5), डब्ल्यू (w)
एवं एक एच (H) कहा जाता है। किसी भी समाचार में इन छः ककारों का होना सामान्यतया
आवश्यक माना जाता है। ये ककार निम्न हैं-
क्या -
अर्थात् क्या घटित हुआ?
कब -
अर्थात् घटना कब घटी?
कहाँ -
अर्थात् घटना किस स्थान पर घटी यानि किस स्थान से संबंधित है?
कौन -
अर्थात् घटना किससे संबंधित है?
क्यों -
अर्थात् घटना क्यों घटी?
कैसे -
अर्थात् घटना कैसे घटित हुई?
चार ककार (क्या, कब, कौन, कहाँ) सूचनात्मक व अन्तिम दो ककार
(क्यों, कैसे) विवरणात्मक होते हैं।
SECTION C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. जनसंचार, मुद्रित माध्यमों की खुबियां
और कमियां बताएं।
उत्तर - जनसंचार, मुद्रित माध्यमों की खुबियां
1. यह
हमारे दैनिक जीवन में शामिल हो गया है।
2. धर्म
से लेकर सेहत तक की जानकारी मिल रही है।
3. इससे
मानव जीवन सरल, समर्थ व सक्रिय हुआ है।
4. सूचनाओं
व जानकारियों के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूती मिली है।
5. सरकारी
कामकाज पर निगरानी बढ़ी है।
जनसंचार, मुद्रित माध्यमों की कमियां
1.
इसने काल्पनिक जीवन को बढ़ावा दिया
है। इससे पलायनवादी प्रवृत्ति बढ़ रही है।
2.
समाज में अश्लीलता व असामाजिकता
बढ़ रही है।
3.
गलत मुद्दों को जबरदस्त प्रचार के
जरिए सही ठहराया जाता है।
प्रश्न 12. जनसंचार के प्रमुख कार्य कौन-कौन
से हैं?
उत्तर - जनसंचार के प्रमुख कार्य हैं :-
1. सूचना का आदान-प्रदान – विश्व की घटनाओं सामाजिक गतिविधियों, जनमानस की
गतिविधियों की सूचना का आदान-प्रदान जनसंचार माध्यम से ही होता है. यह जनमानस की
समस्याओं को सरकार और सरकार की उपलब्धियों को
जनता तक पहुँचाता है. आविष्कार, विकास-सम्बन्धी सूचनाओं से यह जनसामान्य को
अवगत कराता है.
2. मनोरंजन –
जनसंचार के विविध माध्यम आज मनोरंजन के प्रमुख साधन हैं. विविध प्रकार से ये
जनमानस का मनोरंजन कर रहे हैं. इससे सहज मानसिकता का निर्माण हो रहा है.
3. मूल्यांकन – जनसंचार मूल्यांकन करता है – जिसके
आधार पर प्रशासन/प्रशासक आदेश एवं निर्देश देते हैं. सुझाव, प्रतिवेदन, सिफारिशों,
कार्मिकों के कार्य की निन्दा या प्रशंसा तथा मेमो, आदि मूल्यांकन के ही रूप हैं.
प्रशासक इनका सम्प्रेषण कर प्रशासन को प्रभावी बनाने का प्रयास करता है.
4. आज्ञा देना – प्रशासक आदेश देने, कार्य की रीति निश्चित करने तथा अधीनस्थों को निर्देश
देने का कार्य जनसंचार करता है. जब वह किसी को इस बात का संचार करता है कि क्या
कार्य करना है या कौन सा कार्य किस प्रकार करना है तो वह निर्देश कहा जाता है. यह
संचार उच्च से निम्न की ओर चलता है.
5. प्रभावित और प्रोत्साहित करना – संचार लोगों को प्रभावित एवं प्रोत्साहित करने का कार्य
करता है. इसको इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि प्रभावित और प्रोत्साहित करने के
लिए संचार की व्यवस्था की जाती है.
6. अन्य कार्य – सम्बन्ध और पहचान का कार्य, संकेत का कार्य, पुनरावलोकन व स्पष्ट करने का कार्य, शिष्टाचार बरतने का कार्य, समारोह आदि करने का कार्य.