2.पर्यावरण के कारक (Environmental Factors)

पर्यावरण के कारक (Environmental Factors)
2.पर्यावरण के कारक (Environmental Factors)
पर्यावरण के कारक (Environmental Factors) प्रश्न : पर्यावरण के महत्त्वपूर्ण कारकों का विवेचनात्मक उल्लेख कीजिये। ☞ पर्यावरण के मुख्य कारक कौन-कौन से हैं? पर्यावरण के निर्माण में उनकी क्या भूमिका है? ☞ पर्यावरण के मुख्य तत्त्वों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण के संघटन में उनकी भूमिकाओं को रेखांकित कीजिये। उत्तर : पर्यावरण एक संशिलष्ट संकल्पना है। पर्यावरण कई चीजों से मिलकर बना है। आस-पास का वातावरण अथवा प्रतिवेश (surroundings), मनुष्य एवं विविध प्रकार के जीव-जंतु (पशु, पक्षी, कीट-पतंग इत्यादि), वायुमण्डल, जलमण्डल एवं स्थलमण्डल मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। जीव जिन चीजों से चारों तरफ से घिरा हुआ है और जो चीजें उसके समस्त क्रिया-कलाप एवं गतिविधियों (activities) को प्रभावित करती रहती हैं, वे सभी मिलकर पर्यावरण का निर्माण करती हैं। पर्यावरण एवं जीव में घनिष्ठ एवं अभिन्न संबंध है। धरती पर किसी भी जीवधारी की कल्पना पर्यावरण के बिना असंभव है। यदि कभी ऐसा हुआ कि किसी कारणवश पर्यावरण विनष्ट हो गया तो ऐसी स्थिति में प्रकृति से जीवों का अस्तित्व भी विलुप्त हो जायेगा। इसका अर्थ यह है कि जीवमात्र का …