19. जैव विविधता (Biodiversity) की परिभाषा एवं सामान्य संकल्पना (Definition and General Concept of Biodiversity)
19. जैव विविधता (Biodiversity) की परिभाषा एवं सामान्य संकल्पना (Definition and General Concept of Biodiversity) 19.
जैव विविधता (Biodiversity) जैव
विविधता की परिभाषा एवं सामान्य संकल्पना] (Definition
and General Concept of Biodiversity) प्रश्न : जैव विविधता से आप क्या समझते हैं? जैव विविधता की
सामान्य संकल्पना को स्पष्ट करते हुए तत्सम्बन्धी प्रमुख परिभाषाओं का उल्लेख
करें। अथवा प्रश्न : 'जैव विविधता' जीव विज्ञानीय विविधता से किस प्रकार भिन्न है? सर्वमान्य
परिभाषाओं के सन्दर्भ में जैव विविधता को परिभाषित करें। उत्तर
: जैव विविधता एक नया पारिभाषिक शब्द है। यह पारिभाषिक शब्द 'जीवविज्ञानीय
विविधता' (Biological Diversity) पद का संक्षिप्त रूप है। 1980 ई. के आस-पास
'जीवविज्ञानीय विविधता' जैसे पारिभाषिक पद का प्रचलन था। 'जीव विज्ञानीय विविधता'
से 'स्थान विशेष' में विद्यमान (उपलब्ध) प्रजातियों (species) की संख्या का अर्थ
लगाया जाता था। आगे चलकर 'जीव विविधता' पद का प्रचलन बढ़ा। इस पारिभाषिक शब्द को
इसके अध्ययन विषय की व्यापकता को समाहित करने की दृष्टि से गढ़ा गया था। सम्प्रति
'जैव विविधता' से अर्थ जीवों की सम्पूर्ण प्रजातियों, जीवों के प्राकृतिक
वास-स्थल, …