पर्यावरणीय अध्ययन : क्षेत्र कार्य (ENVIRONMENTAL STUDIES : Field Work)

पर्यावरणीय अध्ययन : क्षेत्र कार्य (ENVIRONMENTAL STUDIES : Field Work)
पर्यावरणीय अध्ययन : क्षेत्र कार्य (ENVIRONMENTAL STUDIES : Field Work)
पर्यावरणीय अध्ययन : क्षेत्र कार्य (ENVIRONMENTAL STUDIES : Field Work ) पृष्ठभूमि किसी प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित अध्ययन के विवरण से मानव मात्र को अत्यधिक लाभ पहुँचता है। प्रत्येक पारिस्थितिकी तंत्र की दूसरे तंत्र से भिन्न विशेषताएँ होती हैं और वह हमें कुछ विशिष्ट प्रकार की जानकारी प्रदान करता है। पारिस्थितिकी तंत्र के अपने प्राकृतिक संसाधन स्रोत होते हैं। इन संसाधनों पर स्थानीय लोगों का जीवन निर्भर होता है। प्रत्येक पारिस्थितिकी तंत्र के महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिकी कार्य होते हैं। इनका पर्यटनात्मक एवं मनोरंजनात्मक महत्त्व भी हो सकता है अथवा इनका केवलं सौन्दर्यात्मक महत्त्व होता है। किसी प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के सौन्दर्यात्मक मूल्य का आकलन अर्थशास्त्रीय मानदण्डों घर कर पाना सम्भव नहीं है। पारिस्थितिकी तंत्र से वैश्विक, राष्ट्रीय या स्थानीय स्तर पर बहुविध लाभ प्राप्त होते हैं। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग भिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि के समुदायों के द्वारा विभिन्न प्रकार से किया जाता है। इनका व्यक्ति-विशेष की जीवनशैली के सन्दर्भ में अलग-अलग प्रकार का म…