स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की नई गाइडलाइंस 2026

स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की नई गाइडलाइंस 2026
स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की नई गाइडलाइंस 2026
स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की नई गाइडलाइंस 2026 केंद्र सरकार द्वारा 6 मई 2026 को स्कूल प्रबंधन समिति (School Management Committee - SMC) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। ये दिशानिर्देश RTE अधिनियम 2009, NEP 2020 तथा समग्र शिक्षा योजना के अनुरूप तैयार किए गए हैं और पूर्व में जारी गाइडलाइंस का स्थान लेंगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। 1. SMC गठन का समय Ø प्रत्येक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर SMC का गठन अनिवार्य होगा। Ø यह व्यवस्था बालवाटिका से कक्षा 12 तक सभी विद्यालयों पर लागू होगी। 2. सदस्य संख्या (नामांकन के आधार पर) विद्यालय में छात्रों की संख्या के अनुसार समिति का आकार निर्धारित किया गया है— छात्र संख्या सदस्य संख्या 100 तक। 12 से 15 सदस्य 100 से 500 तक 15 से 20 सदस्य 500 से अधिक। 20 से 25 सदस्य 3. समिति की संरचना (Composition) Ø अभिभावकों की प्रमुख भागीदारी Ø कुल सदस्यों में 75% सदस्य माता-पिता/संरक्षक होंगे। Ø शेष 25% सदस्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षाविद्, पूर्व…