Class XII History Term-2 Answer Key 2022 Section
- A खण्ड-क ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न ) किन्हीं
पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 2x5= 10 1. "भारत छोड़ो आंदोलन" कब और कहाँ से प्रारम्भ हुआ ? उत्तर:
भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था।
यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में
शुरू किया गया था। 2. पानीपत का दूसरा युद्ध कब और किसके बीच लड़ा
गया ? उत्तर:
पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र
विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू ) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा
गया था। 3. संविधान निर्मात्री सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन
थे ? उत्तर:
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान निर्मात्री सभा के स्थायी अध्यक्ष थे 4. संथाल विद्रोह के प्रमुख नेता कौन थे ? उत्तर:
संथाल विद्रोह के नेता सिंधु, कान्हू, चाँद और भैरव थे 5. जालियाँवाला बाग हत्याकांड कब और कहाँ हुआ था ? उत्तर:
जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट
जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 (बैसाखी के दिन) हुआ था। 6. 1857 की क्रांति …