Class XI Hindi Core Set -2 Model Question Paper 2021-22 Term-2

Class XI Hindi Core Set -2 Model Question Paper 2021-22 Term-2
Class XI Hindi Core Set -2 Model Question Paper 2021-22 Term-2
झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राँची (झारखण्ड) द्वितीय सावधिक परीक्षा (2021 2022) सेट- 02 कक्षा - 11 विषय - हिंदी ( कोर ) समय 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य निर्देश-: →  परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा-शैली में उत्तर दें ।   इस प्रश्न-पत्र के खंड हैं। सभी खंड के प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। सभी प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सामने उपांत में अंकित है। प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए निर्देशों के आलोक में ही लिखें । खंड - 'क' (अपठित बोध) 01. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए-02+02+02 06 नहीं झुका करते जो दुनिया से करने को समझौता, ऊँचे से ऊँचे सपनों को देते रहते जो न्योता, दूर देखती जिनकी पैनी आँख भविष्यत् का तम चीर, मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़। (क) व्यक्ति की दृष्टि कैसी होनी चाहिए ? उत्तर: व्यक्ति की दृष्टि भविष्य का अंधेरा दूर करने वाली होनी चाहिए। (ख) ऊँचे-से-ऊँचे सपनों को निमंत्रण देने का भाव क्या होता है ? उत्तर: उच्च कोटी के सपने देखना और उन्हें सकार करने का प्रयत्न करना। (ग) 'नहीं झुका करते जो दुनिया से पंक्ति में किसके स…