Class XI Hindi Core Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2

Class XI Hindi Core Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2
Class XI Hindi Core Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2
झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राँची (झारखण्ड) द्वितीय सावधिक परीक्षा (2021 2022) सेट- 0 3 कक्षा - 11 विषय - हिंदी ( कोर ) समय 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य निर्देश-: →  परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा-शैली में उत्तर दें ।   इस प्रश्न-पत्र के खंड हैं। सभी खंड के प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। सभी प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सामने उपांत में अंकित है। प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए निर्देशों के आलोक में ही लिखें । खंड 'क' (अपठित बोध) 01. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 02+02+02= 06 दुविधा-हत साहस है, दिखता है पंथ नहीं, देह सुखी हो पर मन के दुख का अंत नहीं। दुख है न चाँद खिला शरद-रात आने पर, क्या हुआ जो खिला फूल रस - वसंत जाने पर ? जो न मिला भूल उसे कर तू भविष्य वरण। (क) देह सुखी होने पर भी मन की क्या दशा रहती हैं? उत्तर: “देह सुखी होने पर भी मन के दुख का अंत नहीं' कथन के द्वारा कवि हमें अतीत की यादों से मिलने वाली पीड़ा की ओर ध्यान दिलवाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अतीत की सुखद यादों से मन को पीड़ा मिलती है और व्यक्ति के पास सुख-सुव…