Class XI Economics (A) Answers Key (T-2) 2022 Section
- A खण्ड क (
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ) किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर
दें। 1. 10, 8,
8, 7, 8, 8, 20 तथा 8 का बहुलक ज्ञात कीजिए। उत्तर: यहां दिए गए आंकड़ों
में केवल 8 का दोहराव 5 बार है जो सबसे अधिक है। ⇒ 8 वह संख्या है जो सबसे अधिक
बार (5 बार) दिखाई देती है। ∴ बहुलक = 8 2. एक व्यक्तिगत श्रेणी से समांतर माध्य से माध्य विचलन की गणना कैसे होती
है ? उत्तर: माध्य से माध्य विचलन ( δ X ̅ ) = `\frac{\Sigma|dx\|}n` 3. कीमत सूचकांक
क्या है ? उत्तर: कीमत सूचकांक घरेलू
उपभोक्ताओं द्वारा खरीदे गये सामानों एवं सेवाओं (goods and services) के औसत मूल्य
को मापने वाला एक सूचकांक है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना वस्तुओं एवं सेवाओं के
एक मानक समूह के औसत मूल्य की गणना करके की जाती है। 4. भारत के ऐसे
दो राज्यों के नाम लिखिए जिसमें गरीबी का स्तर राष्ट्रीय गरीबी स्तर से अधिक है। उत्तर: बिहार की 51.91 प्रतिशत
जनसंख्या गरीब है। वहीं झारखंड में 42.16 प्रतिशत। 5. स्वास्थ्य
पर व्यय मानव पूंजी निर्माण का एक स्रोत क्यों समझा जाता है ? उत्तर: किसी भी कार्य को अच्छी
तरह से कौन कर सकता है-एक बीमार व्यक्ति या फिर एक स्वस्थ व्यक…