(समय: 3 घंटे 15 मिनट) पुर्णांक : 80
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश :
1. यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों
में है - खण्ड-अ एवं खण्ड-ब
2. खण्ड-अ में कुल 40 बहुविकल्पीय
प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 1 अंक की है। प्रत्येक
प्रश्न में चार विकल्प दिए गये हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर को आप अपने OMR उत्तर
पत्रक पर ठीक-ठीक गहरा काला करें। नीला या काला बॉल-प्वाइंट कलम का ही प्रयोग करें।
पेंसिल का प्रयोग वर्जित है। आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर पत्रक में दी गयी जगह
पर करें।
3. खण्ड-ब में तीन खण्ड- क,
ख एवं ग है और कुल प्रश्नों की संख्या 19 है। प्रश्न- संख्या 1-7 अतिलघु उत्तरीय प्रकार
के हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक
प्रश्न की अधिमानता 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-
संख्या 8-14 लघु उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर
अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-
संख्या 15-19 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के
उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 5 अंक निर्धारित
हैं।
4. OMR उत्तर पत्रक के पृष्ठ
2 पर प्रदत्त सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उसके अनुसार कार्य करें। कृपया
परीक्षा भवन छोड़ने से पहले OMR उत्तर पत्रक वीक्षक को लौटा दीजिए। प्रश्न पुस्तिका
आप अपने साथ ले जा सकते हैं।
खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न- संख्या
1 से 40 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है।
अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 40 x 1 = 40
1. भारत के लौह
पुरुष के रूप में कौन जाने जाते हैं?
(1) सरदार पटेल
(2) पंडित नेहरू
(3) महात्मा गाँधी
(4) इनमें से कोई नहीं
2. 'विश्व महिला
दिवस' कब मनाया जाता है ?
(1) 8 फरवरी
(2) 8 मार्च
(3) 8 अप्रैल
(4) 8 मई
3. राज्य पुनर्गठन
आयोग की स्थापना कब हुई ?
(1) 1953
(2) 1955
(3) 1956
(4) 1957
4. किस वर्ष
चीन ने भारत पर आक्रमण किया?
(1) 1960
(2) 1961
(3) 1962
(4) 1963
5. “बीस सूत्री
कार्यक्रम" किस प्रधानमंत्री से संबंधित है?
(1) राजीव गाँधी
(2) इन्दिरा गाँधी
(3) वी० पी० सिंह
(4) आई० के० गुजराल
6. भारत में
कुल कितने राज्य हैं?
(1) 26
(2) 27
(3) 28
(4) 29
7. "जव
जवान-जय किसान" किसका नारा था ?
(1) लाल बहादुर
शास्त्री
(2) इंदिरा गाँधी
(3) मोरारजी देसाई
(4) राजीव गाँधी
8. किस पाकिस्तानी
राष्ट्रपति ने 1966 में 'ताशकंद समझौते' पर हस्ताक्षर किए थे?
(1) परवेज मुशर्रफ
(2) जनरल जिया-उल-हक
(3) अयूब खान
(4) इनमें से कोई नहीं
9. भारत में
कौन-सी दलीय व्यवस्था मौजूद है ?
(1) एक दलीय
(2) द्वि-दलीय
(3) बहु-दलीय
(4) इनमें से कोई नहीं
10. गुट निरपेक्ष
देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
(1) नई दिल्ली
(2) काहिरा
(3) हवाना
(4) बेलग्रेड
11. 1974 की
रेल हड़ताल के नेता कौन थे ?
(1) जय प्रकाश नारायण
(2) राज नारायण
(3) जॉर्ज फर्नांडिस
(4) इनमें से कोई नहीं
12. एमनेस्टी
इन्टरनेशनल किससे संबंधित है
(1) बाल श्रम
(2) मानवाधिकार
(3) पर्यावरण
(4) शिक्षा
13. बांग्लादेश
का निर्माण किस वर्ष हुआ था ?
(1) 1970
(2) 1971
(3) 1972
(4) 1973
14. भारत के
पहले गृहमंत्री कौन थे ?
(1) के. एम. मुंशी
(2) डॉ० अम्बेडकर
(3) सरदार पटेल
(4) पंडित नेहरू
15. भारत में
राष्ट्रपति पद के उम्मेदवार की न्यूनतम आयु क्या है?
(1) 30 वर्ष
(2) 35 वर्ष
(3) 40 वर्ष
(4) 45 वर्ष
12th History Model Set-1 2022-23
16. 'संयुक्त
राष्ट्र संघ' की स्थापना कब हुई ?
(1) 1945
(2) 1950
(3) 1932
(4) 1955
17. इंग्लैंड
का वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है ?
(1) जॉन मेजर
(2) टोनी ब्लेयर
(3) डेविड कैमरून
(4) इनमें से
कोई नहीं
18. मुस्लिम
लीग की स्थापना कब हुई ?
(1) 1905
(2) 1906
(3) 1907
(4) 1908
19. द्वितीय
पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल क्या था ?
(1) 1951-1956
(2) 1956 -
1961
(3) 1961-1966
(4) इनमें से कोई नहीं
20. निम्नलिखित
में से कौन एक पर्यावरणविद् नहीं है?
(1) सुनीता नारायण
(2) मेधा पाटकर
(3) आर. के. चौधरी
(4) अरविंद केजरीवाल
21. किस प्रधानमंत्री
ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया?
(1) वी. पी.
सिंह
(2) अटल बिहारी वाजपेयी
(3) इंदिरा गाँधी
(4) मोरारजी देसाई
22. भारतीय संविधान
को कव लागू किया गाय था ?
(1) 26 जनवरी,
1950
(2) 26 जनवरी, 1951
(3) 26 जनवरी, 1952
(4) इनमें से कोई नहीं
23. "सम्पूर्ण
क्रांति' का नारा किसने दिया ?
(1) आचार्य कृपलानी
(2) राज नारायण
(3) चन्द्रशेखर
(4) जय प्रकाश
नारायण
24. चिपको आंदोलन
से कौन संबंधित है?
(1) आर० के० पचौरी
(2) वंदना शिवा
(3) सुंदरलाल
बहुगुणा
(4) मेधा पाटकर
12th History Model Set-2 2022-23
25. भारतीय संविधान
के किस अनुच्छेद के तहत् राष्ट्रीय आपातकाल लगाया जा सकता है ?
(1) अनुच्छेद
352
(2) अनुच्छेद 356
(3) अनुच्छेद 360
(4) अनुच्छेद 368
26. प्रत्यक्ष
प्रजातंत्र किस देश में है ?
(1) अमेरिका
(2) भारत
(3) स्वीट्जरलैण्ड
(4) नेपाल
27. भारत में
प्रथम पंचवर्षीय योजना की शुरुआत कव हुई थी ?
(1) 1950
(2) 1951
(3) 1952
(4) 1953
28. बिहार की
पहली महिला कौन थी ?
(1) सुचेता कृपलानी
(2) राबड़ी देवी
(3) सरोजनी नायडू
(4) इनमें से कोई नहीं
29. 1930 में
गाँधीजी ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी?
(1) सविनय अवज्ञा
आंदोलन
(2) भारत छोड़ो आंदोलन
(3) स्वराज आंदोलन
(4) असहयोग आंदोलन
30. बराक ओबामा
किस देश के राष्ट्रपति थे?
(1) अमेरिका
(2) ब्रिटेन
(3) फ्रांस
(4) जर्मनी
31. भारत के
प्रथम उप-राष्ट्रपति कौन थे ?
(1) डॉ. एस.
राधाकृष्णन
(2) डॉ. जाकिर हुसैन
(3) वी० वी० गिरि
(4) इनमें से कोई नहीं
32. राष्ट्रीय
विकास परिषद का गठन कब हुआ था?
(1) 1950
(2) 1951
(3) 1952
(4) 1953
33. क्षेत्रवाद
का एक कुपरिणाम है
(1) अपने क्षेत्र से लगाव
(2) अलगाववाद
(3) राष्ट्रीय एकता
(4) राष्ट्रीय हित
34. भारत में
वित्तीय वर्ष होता है।
(1) 1 जनवरी से 31 दिसम्बर
तक
(2) 1 जुलाई से 30 जून तक
(3) 1 अप्रैल
से 31 मार्च तक
(4) 1 सितम्बर से 31 अगस्त
तक
35. "वारसा
संधि" किस देश का सैनिक गुट था ?
(1) सोवियत संघ
(2) अमेरिका
(3) पश्चिम जर्मनी
(4) फ्रांस
36. भारत में
मतदाता होने की न्यूनतम आयु क्या है ?
(1) 16 वर्ष
(2) 17 वर्ष
(3) 18 वर्ष
(4) 19 वर्ष
37. दक्षेस
SAARC की स्थापना कब हुई थी ?
(1) 1984
(2) 1985
(3) 1986
(4) 1987
38. शिमला समझौता
किस वर्ष हस्ताक्षरित हुआ ?
(1) 1970
(2) 1971
(3) 1972
(4) 1973
39. सार्क का
मुख्यालय कहाँ है?
(1) इस्लामाबाद
(2) नई दिल्ली
(3) काठमांडू
(4) ढाका
40. "पंचशील
समझौता" किन दो देशों के बीच हस्ताक्षरित हुआ था ?
(1) भारत और पाकिस्तान
(2) भारत और
चीन
(3) भारत और अमेरिका
(4) भारत और रूस
खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)
खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं पाँच प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। 2 × 5 = 10
1. वारसा सन्धि
की स्थापना का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर- नाटों में शामिल देशों
का यूरोप में मुकाबला करना ।
2. राज्य पुनर्गठन
के आधार पर भारत में कितने राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश बनाये गये ?
उत्तर- 14 राज्य व 6 केन्द्र
शासित प्रदेश |
3. बजट का क्या
अर्थ है ?
उत्तर - सरकारी आय-व्यय का
वार्षिक विवरण बजट कहलाता है।
4. शीतयुद्ध
काल की अवधि कौनसी रही है?
उत्तर- सन् 1945 से सन्
1990 तक का काल ।
5. मिसाइल गोर्बाचेव
ने आर्थिक व राजनैतिक सुधार के लिए किन-किन नीतियों को अपनाया ?
उत्तर- पुनर्रचना (पेरेस्त्रोइका)
व खुलेपन (ग्लास्नोस्त) की नीति को ।
f
6. प्रान्तीय
दल किसे कहते हैं?
उत्तर- वे दल जिनका संगठन एवं
प्रभाव क्षेत्र प्रायः केवल एक राज्य या प्रदेश तक सीमित होता है।
7. दक्षिणपंथी
विचारधारा क्या थी?
उत्तर - दक्षिणपंथी विचारधारा
खुली प्रतिस्पर्धा एवं बाजार उन्मुख अर्थव्यवस्था को प्रेरित करने वाली विचारधारा थी।
खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं पाँच प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। 3 x 5 = 15
8. दक्षेस की
प्रमुख सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- दक्षेस की कुछ सीमाएँ
भी हैं, जिन्हें निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट कर सकते हैं-
(i) दक्षिण एशिया के देशों
के बीच आपसी विवाद तथा समस्याओं ने विशेष स्थान लिया हुआ है। कुछ देशों का मानना है
कि 'सापटा' का सहारा लेकर भारत उनके बाजार में सेंध मारना चाहता है और उनके समाज और
राजनीति को प्रभावित करना चाहता है।
(ii) दक्षेस में शामिल देशों
की समस्याओं के कारण चीन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण एशिया की राजनीति में भी
महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सन् 1990 में राष्ट्रीय मोर्चा की नयी सरकार ने
मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया। इन सिफारिशों के अन्तर्गत प्रावधान किया।
9. दल-बदल की
नीति का भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर क्या पड़ा है?
उत्तर- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
पर इसके प्रभाव-
(i) कांग्रेस को इससे बड़ा
नुकसान हो गया था क्योंकि हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में गैर-कांग्रेसी
सरकारें अस्तित्व में आई।
(ii) सन् 1967 के चुनावों में
"आया राम-गया राम" की दलगत मनोवृत्ति के कारण कांग्रेसी सरकार सत्ता में
आई परन्तु बहुमत से नहीं। कई राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारें बनीं।
(iii) दल के प्रति निष्ठा की
कमी इंदिरा की चेष्टाओं में भी देखी गयी। उन्होंने व्हिप का उल्लंघन करके एवं दल के
साथ विश्वासघात करके नीलम संजीव रेड्डी के स्थान पर वी. वी. गिरि को राष्ट्रपति पद
दिलवा दिया।
(iv) दल के प्रति विश्वासघात
ने सन् 1975 का आपातकाल लाने तक अमर्यादित उछाल लिया।
10. गोर्बाचेव
द्वारा सोवियत संघ में सुधार के कारण बतलाइए।
उत्तर - गोर्बाचेव निम्नलिखित
कारणों से सोवियत संघ में सुधार के लिए बाध्य हुए-
(i) सोवियत संघ में धीरे-धीरे
नौकरशाही का प्रभाव बढ़ता चला गया तथा सम्पूर्ण व्यवस्था नौकरशाही के शिकंजे में फंसती
चली गयी।
(ii) सोवियत प्रणाली के सत्तावादी
हो जाने के कारण लोगों का जीवन कठिन होता चला गया।
(iii) सोवियत संघ में लोकतन्त्र
एवं विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता नहीं पायी जाती थी। जिसमें सुधार की अति
आवश्यकता थी।
(iv) सोवियत संघ की अधिकांश
संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता थी।
12th Political Science Model Set-1 (2022-23)
11. आप्रवासी
तथा शरणार्थी में अन्त बताइए ।
उत्तर- आप्रवासी- जो
व्यक्ति अपनी मर्जी या इच्छा से स्वदेश छोड़ते हैं, उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय कानून के
अनुसार आप्रवासी कहा जाता है। ऐसे लोग आकर्षक सुविधाओं के कारण अपना स्थान छोड़ते हैं।
शरणार्थी-
वे व्यक्ति जो युद्ध, प्राकृतिक आपदा या राजनीतिक उत्पीड़न अथवा किसी अन्य संघर्ष के
कारण स्वदेश या अपना निवास क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं उन्हें शरणार्थी कहा
जाता है। ऐसे लोग पड़ोसी देश/राज्य में जाकर शरण लेते हैं।
12. बुनियादी
रूप से किसी सरकार के पास युद्ध की स्थिति में सुरक्षा के कितने विकल्प होते हैं? संक्षेप
में बताइए ।
उत्तर- बुनियादी रूप से किसी
सरकार के पास युद्ध की स्थिति में सुरक्षा के तीन विकल्प होते हैं-
(i) आत्म-समर्पण करना एवं दूसरे
पक्ष की बात को बिना युद्ध किए मान लेना।
(ii) युद्ध से होने वाले विनाश
को इस हद तक बढ़ाने का संकेत देना कि दूसरा पक्ष सहमकर हमला करने से रुक जाए।
(iii) यदि युद्ध हो भी जाए
तो अपनी रक्षा करना या हमलावर को पराजित कर देना।
13. स्वतंत्र
पार्टी की आर्थिक नीतियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - स्वतंत्र पार्टी की
आर्थिक नीतियाँ- -
(i) स्वतंत्र पार्टी अगस्त
1959 में अस्तित्व में आयी थी। यह पार्टी अर्थव्यवस्था में सरकार के हस्तक्षेप को बहुत
सीमित रखना चाहती थी । स्वतंत्र पार्टी अर्थव्यवस्था के अन्दर सार्वजनिक क्षेत्र की
उपस्थिति की विरोधी थी।
(ii) स्वतंत्र पार्टी आर्थिक
रूप से कमजोर वर्गों के हित को ध्यान में रखकर किए जाने वाले कराधान के विरुद्ध थी।
इस पार्टी निजी क्षेत्र को खुली छूट देने का समर्थन किया। यह पार्टी कृषि में जमीन
की हदबंदी, सहकारी खेती तथा खाद्यान्न के व्यापार पर सरकारी नियंत्रण के खिलाफ थी।
14. 'हरित क्रांति'
के किन्हीं चार लाभों का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर-
(i) हरित क्रांति से खेतिहर
पैदावार में सामान्य किस्म की वृद्धि हुई।
(ii) देश में खाद्यान की उपलब्धता
में बढ़ोत्तरी हुई।
(iii) हरित क्रांति के कारण
कृषि में मझोले दर्जे के किसानों यानि मध्यम श्रेणी के भू-स्वामित्व वाले किसानों का
उभार हुआ।
(iv) कहीं भी किसी भी फसल को
विकसित करने में सक्षम होने की क्षमता पैदा हुई।
खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5 x 3 =
15
15. दक्षेस क्या
है? दक्षिण एशिया की शांति व सहयोग में इसका क्या योगदान है ?
उत्तर- दक्षेस (साक) दक्षेस
से आशय है- दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (साउथ एशियन एसोशियन फॉर रिजनल कोऑपरेशन)।
यह दक्षिण एशिया के आठ देशों (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव,
श्रीलंका एवं अफगानिस्तान) का एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना इन देशों ने आपसी
सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से की है। इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।
दक्षिण एशिया की शान्ति व सहयोग
में सार्क का योगदान-
(i) सार्क ने अपने आठों सदस्य
देशों को एक-दूसरे के नजदीक लाने का कार्य किया है, जिससे उनमें दिखाई देने वाला तनाव
कम हुआ है। दक्षेस के सहयोग से भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव में कमी आयी है और दोनों
देश युद्ध के जोखिम कम करने के लिए विश्वास बहाली के उपाय करने पर सहमत हो गये हैं।
(ii) दक्षेस के कारण इस क्षेत्र
के देशों की थोड़े-थोड़े अन्तराल पर आपसी बैठकें होती रहती हैं, जिससे उनके छोटे-मोटे
मतभेद अपने आप आसानी से सुलझ रहे हैं एवं इन देशों में अपनापन विकसित हुआ है।
(iii) दक्षेस के माध्यम से
इस क्षेत्र के देशों ने अपने आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए सामूहिक आत्मनिर्भरता पर
बल दिया है; जिससे विदेशी शक्तियों का इस क्षेत्र में प्रभाव कम हुआ है। ये देश अब
अपने को अधिक स्वतन्त्र महसूस करने लगे हैं।
(iv) दक्षेस ने एक संरक्षित
अन्न भण्डार की स्थापना की है जो इस क्षेत्र के देशों की आत्मनिर्भरता की भावना के
प्रबल होने का सूचक है।
16. जन आन्दोलन
जन से आप क्या समझते हैं? जन आन्दोलन के मुख्य कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर - जन आन्दोलन-
प्रजातांत्रिक मर्यादाओं तथा संवैधानिक नियमों के आधार पर सामाजिक शिष्टाचार से सम्बन्धित
नियमों के पालन सहित सरकारी नीतियों, कानून व प्रशासन सहित किसी मसले पर व्यक्तियों
के समूह अथवा समूहों के द्वारा असहमति प्रकट किया जाना जन-आन्दोलन कहलाता है। इस प्रकार
के आन्दोलनों का उद्देश्य सरकार का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का रहता है।
जिन्हें आन्दोलनकारी समूह अपने व राष्ट्र दोनों के हितों में उचित नहीं समझते हैं।
इस प्रकार के जन आन्दोलनों में दल समर्थित (दलीय) और स्वतंत्र (निर्दलीय) आन्दोलन प्रमुख
हैं।
जन-आन्दोलन के मुख्य कारण निम्नलिखित
हैं-
• सरकार द्वारा आम जनता के
हितों की अनदेखी करना।
• सरकार द्वारा क्षेत्र विशेष
के पारिस्थितिकीय विनाश पर ध्यान नहीं दिया जाना।
• सरकार की आर्थिक नीतियों
से जनता का मोह भंग होना ।
• देश में राजनीतिक अस्थिरता
का माहौल होना।
• लोकतांत्रिक सरकार की प्रकृति
में सुधार लाना।
• सामाजिक भेदभाव एवं हिंसा
का वातावरण।
• समाज में कई कारणों से असंतोष
उत्पन्न होना।
• सरकार पर अपनी मांगों को
मानने के लिए दबाव डालना।
• सामाजिक बुराई को समाप्त
करना जैसे दक्षिण भारत में महिलाओं द्वारा शराब माफियाओं व सरकार दोनों के विरुद्ध
संचालित ताड़ी-विरोधी आन्दोलन ।
• बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजनाओं
द्वारा लोगों के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव ।
17. बहुदलीय
प्रणाली के लाभों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- भारत में बहुदलीय प्रणाली
के निम्नांकित लाभ हैं-
(i) भारत विविधताओं का देश
है, ऐसी विविधताओं वाले देश के लिए यह आवश्यक है कि कई राजनीतिक दल हों वैसे भी लोकतंत्र
में दलीय प्रथा प्राणतुल्य होती है। राजनीतिक दल जनमत का निर्माण करते हैं। चुनावों
में हिस्सा लेते हैं, सरकार बनाते हैं और विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करते हैं।
(ii) दलीय प्रणाली के कारण
सरकार में दृढ़ता आती है क्योंकि दलीय आधार पर सरकार को समर्थन प्राप्त होता रहता है।
(iii) दलीय प्रणाली जनता को
राजनीतिक शिक्षा प्रदान करती है। राजनीतिक दल सभाएँ करते हैं, सम्मेलन करते हैं, अपने
दल की नीतियाँ और कार्यक्रम बताकर जनता के सामने प्रचार करते हैं। तत्कालीन सरकार की
आलोचना करते हैं। संसद में अपना पक्ष प्रस्तुत करते हैं और इस प्रकार जनता को राजनीतिक
शिक्षा प्राप्त होती रहती है।
(iv) दलीय प्रणाली में शासन
व जनता दोनों में अनुशासन बना रहता है। राष्ट्रीय हितों पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
(v) कई राजनीतिक दल राजनीतिक
कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सुधार के कार्य भी करते हैं।
(vi) विपक्षी दल सरकार की निरंकुशता
पर रोक लगाते हैं तथा सत्तारूढ़ दल को स्वेच्छाचारी बनने से रोकते हैं।
(vii) मतदाता जिस मत का होगा
उसी विचारधारा के राजनीतिक दल को मत दे सकता है लेकिन द्वि-दलीय व्यवस्था में केवल
दो में से एक दल को मत देना पड़ता है।
18. किसी राज्य
के मुख्यमंत्री के अधिकार एवं कार्यों की व्याख्या करें।
उत्तर - राज्य में मंत्रिपरिषद
के संगठन में सबसे पहले मुख्यमंत्री की नियुक्ति होती है। मुख्यमंत्री ही राज्य का
वास्तविक कार्यपालिका पदाधिकारी होता है। जबतक उसे विधानसभा में बहुमत प्राप्त रहता
है तब तक उसे कोई उसके पद से हटा नहीं सकता।
मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल
के द्वारा किया जाता है। मुख्यमंत्री पाँच वर्ष या विधानसभा के कार्यकाल तक अपने पद
पर बना रहता है। मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है-
(i) मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद
का निर्माणकर्ता है।
(ii) मुख्यमंत्री का एक अन्य
प्रमुख काम मंत्रिपरिषद का निर्देशन करना है।
(iii) मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद
की नीति निर्धारित करता है।
(iv) मुख्यमंत्री विधानसभा
का नेता होता है।
(v) मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद
तथा राज्यपाल के बीच कड़ी के रूप में काम करता
(vi) मुख्यमंत्री अपने दल का
नेता होता है।
मुख्यमंत्री के अधिकारों से
ही उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है। राज्यपाल के सभी अधिकारों का उपयोग मुख्यमंत्री
ही करता है। उसी पर राज्य के शासन की सफलता निर्भर है।
19. लोकसभा के
गठन और कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर- लोकसभा भारतीय संसद
का निम्न या प्रथम सदन है। यह भारतीय जनता का प्रतिनिधि सभा है। लोकसभा के सदस्यों
का निर्वाचन प्रायक्ष ढंग से पाँच वर्ष के लिए जनता के द्वारा होता है। लोकसभा के निर्वाचित
सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 तक हो सकती है। इसमें 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और
20 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा के कुछ पदाधिकारी
होते हैं। इसका एक अध्यक्ष (स्पीकार) होता है, जिसका चुनाव लोकसभा के सदस्य करते हैं।
उसका काम बैठक का सभापतित्व करना और सभा में शांति बनाए रखना है।"
लोकसभा को कई प्रकार के कार्य
करने पड़ते हैं। इसके अधिकार और कार्य इस प्रकार है—
(i) लोकसभा का प्रमुख कार्य
देश के लिए कानून बनाना है।
(ii) लोकसभा कार्यपालिका पर
भी नियंत्रण रखती है।
(iii) देश का बजट भी लोकसभा
के सामने ही उपस्थित किया जाता है।
(iv) संविधान में संशोधन के
लिए भी लोकसभा की स्वीकृति आवश्यक होता है।
लोकसभा के कार्यों की सफलता
पर ही भारत के लोकतंत्र का भविष्य निर्भर है। भारत में संसदीय सरकार होने के कारण यहाँ
लोकसभा का विशेष महत्व है।