Class 11th 4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.

Class 11th 4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.
Class 11th 4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर प्रश्न 1. सातवीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में बेदुहनों के जीवन की क्या विशेषताएँ थीं? उत्तर: सातवीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में बेदुइने खजूर आदि खाद्य पदार्थों तथा अपने ऊँटों के लिए चारे की तलाश में घूमते रहते थे। ये प्रायः मरुस्थल के सूखे क्षेत्रों से हरे-भरे क्षेत्रों की ओर जाते रहते थे। प्रश्न 2. ‘अब्बासी क्रांति’ से आपका क्या तात्पर्य है? उत्तर: उमय्यदों के विरुद्ध ‘दावा’ नामक एक सुसंगठित आंदोलन हुआ। फलस्वरूप उनका पतन हो गया। सन् 1750 में उनके स्थान पर मक्काई मूल के अन्य परिवार, अब्बसिदों को स्थापित कर दिया गया। वस्तुतः अब्बासिदों ने उमय्यद शासन की जमकर आलोचना की और पैगम्बर द्वारा स्थापित मूल इस्लाम को फिर से बहाल करने का वायदा किया। इस क्रांति से राजवंश में परिवर्तन के साथ राजनीतिक ढाँचे और इस्लाम की ढाँचे में भारी परिवर्तन हुए। प्रश्न 3. अरबों, इरानियों व तुर्कों द्वारा स्थापित राज्यों की बहुसंस्कृतियों के उदाहरण दीजिए। उत्तर: अरब साम्राज्यों में मुस्लिम, ईसाई तथा यहूदी संस्कृतियों के लोग रहते थे। ईरानी साम्राज्यों में मुस्लिम तथा एशियाई सं…