Class 11th 6. तीन वर्ग (The Three Orders) पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर प्रश्न 1. फ्रांस में प्रारम्भिक सामंती समाज के दो लक्षणों का वर्णन
कीजिए। उत्तर: सामंती समाज से कृषक अपने खेतों के साथ-साथ
सामंत के खेतों पर कार्य करते थे। लार्ड किसानों को सैनिक सरक्षा प्रदान करता
था। प्रश्न 2.जनसंख्या के स्तर में होने वाले लंबी अवधि के परिवर्तनों ने
किस प्रकार यूरोप की अर्थव्यवस्था और समाज को प्रभावित किया? उत्तर:यूरोप
की जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही थी। 1000 ई. में लगभग 420 लाख थी, बढ़कर 1200 में
लगभग 620 लाख और 1300 ई. में 730 लाख हो गयी। इसका समाज और अर्थव्यवस्था पर निम्नलिखित
प्रभाव पड़ा – अधिक जनसंख्या बढ़ने से कृषि का विस्तार
हुआ और कृषकों के पास आवश्यकता से अधिक खाद्यान्न होता था। लोगों को नगर चौक, चर्च, सड़कें, बाजार
आदि की आवश्यकता महसूस हुई। फलस्वरूप नगरों का विकास किया गया। प्रश्न 3. नाइट एक अलग वर्ग क्यों बने और उनका पतन कब हुआ? उत्तर:
नोवी शताब्दी में नाइट एक अलग वर्ग बना जो कुशल अश्वसेना की आवश्यकता की पूर्ति कर
सके। 14
– 15 वीं शताब्दी में नगरों के उत्थान के साथ इनका पतन शुरू हो गया। प्रश्न 4. मध्यकालीन मठ…