झारखण्ड का जनांकिकीय परिचय (Demographic Introduction of Jharkhand)

झारखण्ड का जनांकिकीय परिचय (Demographic Introduction of Jharkhand)
झारखण्ड का जनांकिकीय परिचय (Demographic Introduction of Jharkhand)
झारखण्ड का जनांकिकीय परिचय जनसंख्या वितरण > जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार झारखण्ड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 है, जिसमें 1,69,30,315 पुरुष और 1,60,57,819 महिलाएं शामिल हैं। > झारखण्ड की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या 2,50,55,073 है, जिसमें 1,27,76,486 पुरुष और 1,22,78,587 महिलाएं हैं। जबकि शहरी जनसंख्या 79,33,061 है, जिसमें 41,53,829 पुरुष और 37,79,232 महिलाएं हैं। > प्रदेश की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या 75.95% है, तथा शहरी जनसंख्या 24.05% है। > झारखण्ड में 0-6 वर्ष आयु वर्ग की कुल जनसंख्या 53,89,495 है जिसमें से 27,67,147 बालक एवं 26,22,348 बालिकाएं हैं। > जनसंख्या की दृष्टि से झारखण्ड का भारत में 13वां स्थान है। > झारखण्ड के सभी जिलों में राँची की जनसंख्या (29,14,253) सबसे अधिक है। इसके बाद क्रमशः धनबाद (26,84,487), गिरिडीह (24,45,4,4) तथा पूर्वी सिंहभूम (22,93,919) आदि जिले हैं। > जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला लोहरदगा (4,61,790) है। इसके ऊपर क्रमशः खूटी (5,31,885), सिमडेगा (5,99,578) तथा कोडरमा (7,16,259) आदि जिले हैं। > राज्य में आठ ज…