Class 11th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.12.2023

Class 11th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.12.2023

 Class 11th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 23.12.2023

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची

प्रोजेक्ट रेल (बेहतर शिक्षा के लिए नियमित मूल्यांकन)

23.12.2023

Subject - History (विषय- इतिहास)

Class- XI 

Time-90 Minutes ( समय 90 मिनट )

Maximum Marks-40 (पूर्णांक -40)

सामान्य निर्देश:

• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

• प्रश्नों की कुल संख्या 16 है।

• इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं: खंड 'ए', खंड 'बी', खंड 'सी', और खंड 'डी'।

• खंड 'ए' (वस्तुनिष्ठ) में दस बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।

• खंड 'बी' (अति लघुत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक है।

• खंड 'सी' (लघुत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक है।

• खंड 'डी' (दीर्घउत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक है। सभी प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें ।

• परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

Section A (2 x 10 = 20 Marks)

प्र. 1 यूरोपवासियों द्वारा उपनिवेशों की स्थापना का कारण था -

(A) कच्चे माल की प्राप्ति

(B) निर्मित माल की खपत

(C) ईसाई धर्म का प्रचार

(D) इनमें से सभी

प्र. 2 आस्ट्रेलिया के मूल निवासी कौन थे ?

(A) मावरियों

(B) इण्डियन

(C) झिंगवो

(D) तस्मान

प्र.3 चीनी क्रांति कब हुई ?

(A)1949 ई0

(B) 1811 ई0

(C) 1911 ई0

(D) 1921 ई0

प्र 4 कुओमिनताग दल का संस्थापक कौन था ?

(A) डॉ० सनयात सेन

(B) कांग यूबी

(C) माओत्से तुंग

(D) याउ एव लाई

प्र. 5 अफीम युद्ध किन दो देशों के बीच हुआ ?

(A) चीन एवं फ्रांस

(B) जापान एवं रूस

(C)चीन एवं जापान

(D) चीन एवं ब्रिटेन

प्र. 6 टोक्यो का पुराना नाम क्या था ?

(A) क्योटो

(B) इडो

(C) ओसाका

(D) निप्पन

प्र. 7 उपनिवेश स्थापित करने वाले को कहा जाता है -

(A) फ्रंटियर

(B) सेटलर

(C) गोल्डरश

(D) होपी

प्र. 8 प्रेयरी चरागाह कहाँ था ?

(A) उतरी अमेरिका में

(B) दक्षिणी अमेरिका में

(C) आस्ट्रेलिया में

(D) इग्लैंड में

प्र 9 जॉन विल्केस बूथ द्वारा किस अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की गई ?

(A) जॉर्ज वाशिंगटन

(B) जेफरसन

(C) हैमिल्टन

(D) अब्राहम लिंकन

प्र. 10 ताइवान चीन से कब अलग हुआ ?

(A) 1949 AD

(B) 1955 AD

(C) 1980 AD

(D) 1970 AD

Section B (2x2 = 4 Marks)

प्र. 11 सेटलर से आप क्या समझते है ?

उत्तर - सेटलर शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश के लिए और अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए इस्तेमाल होता है

प्र. 12 गोल्डरश से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - 1840 ई में अमेरिका के कैलीफोर्निया में सोने की उपलब्धि का पता चला, इस स्वर्ण की अधिकाधिक प्राप्ति ने हजारों की संख्या में यूरोपियों को अमेशिक आने हेतू प्रेरित किया। इसे "गोल्ड रश' कहा जाता है।

Section C (3x2 = 6 Marks)

प्र. 13 अमेरिकी क्रांति के क्या कारण थे ?

उत्तर - अमेरिकी क्रांति के निम्नलिखित कारण थे -

1 . अमेरिकी समाज की स्वच्छंद और स्वतंत्र चेतना

2. ब्रिटिश सरकार की दोषपूर्ण शासन व्यवस्था

3. उपनिवेशो का आर्थिक शोषण

4. बौद्धिक चेतना का विकास

5. संवैधानिक मुद्दे

6. उपनिवेशो के प्रति कठोर नीति

7. तात्कालिक कारण बोस्टन टी पार्टी

प्र. 14 सनयात सेन के तीन सिद्धांत क्या थे ?

उत्तर - सनयात सेन के तीन सिद्धांत निम्नलिखित है -

1 राष्ट्रवाद

2. जनतंत्र

3. जनता की जीविका

Section D (3x2 = 6 Marks)

प्र. 15 चीन में साम्यवाद के उदय एवं विकास का विवेचना कीजिए ?

उत्तर - प्रथम विश्व युद्ध और 1917 की रूसी क्रांति के फलस्वरूप अनेक चीनी बुद्धिजीवियों ने मार्क्सवाद के अध्ययन में रूची दिखायी। उन्हे विश्वास हो गया कि चीन की पारम्परिक संस्कृति आधुनिक जीवन शैली के लिए उपर्युक्त नहीं है। परिणामस्वरूप 1921 ई में चीन में साम्यवादी दल की स्थापना हुई तथा उसका पहला सम्मेलन शंघाई में किया गया। लिलिसान तथा माओ इसके प्रमुख सदस्य बने। साम्यवादी दल का उदेश्य थे युद्ध, सामन्तों का अंत, विदेशियों का निष्कासन, चीनी एकता तथा आर्थिक उन्नति। अधिकांश बोल्शेिविक नेताओं पर विचार था कि रूस में क्रांति होने के साथ ही विश्व के अन्य देशों में भी कांतियों की एक श्रृंखला प्रारंभ हो जाएगी। अत विश्व में साम्यवादी क्रांतियों को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से लेनिनि एवं ट्राटस्की जैसे नेताओं ने सभी देशों के साम्यवादी दलों को सम्मिलित करके 1919 ई0 में कौमिंटर्न अर्थात तृतीय अंतर्राष्ट्रीय की स्थापना की जिसका प्रधान कार्यालय मास्को में था। चीनी साम्यवादी दल के प्रमुख नेता मओत्सेतुंग ने क्रांति के कार्यक्रम को किसानों पर आधारित किया। उनकी सफलता के परिणामस्वरूप चीनी साम्यवादी पार्टी एक शक्तिशाली राजनैतिक शक्ति बन गई। अन्ततः यह कुओमीनतांग पर विजय प्राप्त करने में सफल हो गई।

प्र. 16 जापान का आधुनिकीकरण किस प्रकार हुआ ?

उत्तर - जापान के आधुनिकीकरण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू उसका अपूर्व औद्योगिक विकास था। जापान में बडे बडे कल कारखानें खुले और बहुत बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन प्रारंभ हुआ मेजी पुनस्थापना के बाद जापान में आधुनिकीकरण की भावना का बडी तेजी के साथ विकास हुआ। जापान ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक आदि सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विचारों और सिद्धातों को अपना लिया।

जपान में आधुनिकीकरण में निम्नलिखित कारकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया-

1. सेना का आधुनिकीकरण

2. शिक्षा का आधुनिकीकरण

3. राजनीतिक का आधुनिकीकरण

4. औद्योगिक क्षेत्र का आधुनिकीकरण

5. सामाजिक क्षेत्र का आधुनिकीकरण

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare