Class 11 Economics 8. भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Question Bank-Cum-Answer Book

Class 11 Economics 8. भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Question Bank-Cum-Answer Book

Class 11 Economics 8. भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव Question Bank-Cum-Answer Book

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 11

अर्थशास्त्र (Economics)

8. भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

पाठ के मुख्य बिन्दु

* वैश्वीकरण प्रक्रिया आरंभ होने के बाद विकासशील देशों को, विकसित देशों से ही नहीं वरन अपने जैसे अनेक विकासशील देशों से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इन देशों ने अपने जैसे विकासशील देशों की विकास प्रक्रियाओं और नीतियों को समझने की कोशिश की है।

* भौतिक संपन्नताओं के मामले में भारत, पाकिस्तान और चीन में काफी समानताएं हैं किंतु उनकी राजनीतिक व्यवस्थाएं बिल्कुल अलग-अलग हैं।

* तीनों ही देश ने लगभग समान योजनाओं को विकास के स्वरूप का आधार बनाया है किंतु उन योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनाई गई संरचना अलग-अलग है।

* 1980 के दशक के प्रारंभिक वर्षों तक तीनों देशों के सभी विकास संकेतक जैसे सवृद्धि दर, राष्ट्रीय आय में विभिन्न क्षेत्रों का योगदान, आदि समान थे।

* चीन ने आर्थिक सुधार 1978 में प्रारंभ किये, पाकिस्तान ने 1988 में और भारत ने 1991 में।

* चीन ने संरचनात्मक सुधारों का निर्णय स्वयं लिया था, जबकि भारत और पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने ऐसे सुधार करने के लिए बाध्य किया था।

* इन तीनों देशों में अपनाए गए नीति उपायों के परिणाम भी अलग-अलग रहे हैं। जैसे चीन में केवल एक संतान नीति के द्वारा जनसंख्या की वृद्धि रुक गई। किंतु, भारत और पाकिस्तान में इस दिशा में अभी ऐसा परिवर्तन होना बाकी है।

* 70 वर्षों की योजनाबद्ध विकास के बाद भी इन देशों की जनसंख्या का एक बहत बड़ा भाग अभी भी कृषि पर निर्भर है। भारत में कृषि पर निर्भरता सबसे अधिक है।

* चीन ने परंपरागत विकास नीति को अपनाया जिसमें क्रमशः कृषि से विनिर्माण तथा उसके बाद सेवा की ओर अग्रसर होने की प्रवृत्ति थी। भारत तथा पाकिस्तान सीधे कृषि से सेवा क्षेत्र की ओर अग्रसर हो गए

* चीन में औदयोगिक क्षेत्र में उच्च संवृद्धि दर कायम रही, जबकि भारत और पाकिस्तान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसके फलस्वरुप भारत व पाकिस्तान के विपरीत चीन को औद्योगिक संवृद्धि के परिणाम स्वरूप उसकी प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

* चीन अनेक मानव विकास संकेतकों में भारत और पाकिस्तान से आगे है, इसके बावजूद इस प्रगति में सुधार प्रक्रिया का कोई योगदान नहीं था बल्कि उस रणनीति का था, जिसे चीन ने सुधार के पूर्व अवधि में अपनाया था।

* विकास संकेतकों के मूल्यांकन में स्वतंत्रता संबंधी सूचकों को भी ध्यान में रखना होगा।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. चीन की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा है?

a. पूँजीवादी

b. मिश्रित

c. निर्देशित

d. लोकतांत्रिक

2. पाकिस्तान में पंचवर्षीय योजना की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

a. 1951

b. 1953

c. 1950

d. 1956

3. पाकिस्तानी पंचवर्षीय योजना को कहा जाता है।

a. मध्यकालीन विकास योजना

b. पंचवर्षीय योजना

c. विकास योजना

d. विकासशील योजना

4. चीन में पंचवर्षीय योजना की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

a. 1951

b. 1953

c. 1950

d. 1960

5. ग्रेट लीप फॉरवर्ड योजना का संबंध किस देश से है?

a. भारत

b. पाकिस्तान

c. चीन

d. अमेरिका

6. चीन में ग्रेट लीप फॉरवर्ड योजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

a.1950

b.1960

c. 1955

d.1958

7. ग्रेट लीप फॉरवर्ड योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

a. कृषि कार्य करना

b. समाज का विकास करना

c. बड़े पैमाने पर देश का औद्योगिकरण करना

d. विकास योजना का निर्माण करना

8. 1958 में चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से खेती कार्य प्रारंभ किया गया था। कृषि के इस स्वरूप को क्या कहते थे?

a. कम्यून

b. क्रांति

c. विकसित कृषि

d. योजनागत कृषि

9. 1965 में माओ ने चीन में किस क्रांति की शुरुआत की थी?

a. महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति

b. चीनी क्रांति

c. कम्यून क्रांति

d. ग्रेट लीप क्रांति

10. चीन में आर्थिक सुधारो की शुरुआत कब हुई?

a. 1950

b. 1960

c. 1968

d. 1978

11. चीन में "विशेष आर्थिक क्षेत्र" के निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्या था?

a. विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना

b. विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना

c. विदेशी वस्तुओं को आकर्षित करना

d. विदेशी श्रमिकों को आकर्षित करना

12. पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था-

a. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था है

b. समाजवादी अर्थव्यवस्था है

c. मिश्रित अर्थव्यवस्था है

d. औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था है

13. पाकिस्तान द्वारा पूँजीगत वस्तु उद्योगों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?

a. 1970 की दशक में

b. 1980 की दशक में

c. 1960 की दशक में

d. 1950 की दशक में

14. पाकिस्तान में वित्तीय सहायता के प्रमुख स्रोत - हैं।

a. पश्चिमी देशों से प्राप्त वित्तीय सहायता

b. मध्य पूर्व देशों में जाने वाले प्रवासियों की आय

c. a तथा b दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

15. पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधार कार्य कब प्रारंभ हुआ?

a. 1988

b. 1980

c. 1970

d. 1978

16. निम्न में से किस देश का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?

a. भारत

b. पाकिस्तान

c. चीन

d. बांग्लादेश

17. सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला राष्ट्र है-

a. भारत

b. पाकिस्तान

c. चीन

d. बांग्लादेश

18. एक संतान नीति लागू करने वाला देश कौन है?

a. भारत

b. पाकिस्तान

c. चीन

d. बांग्लादेश

19. सबसे कम नगरीकरण वाला देश है?

a. भारत

b. चीन

c. श्रीलंका

d. पाकिस्तान

20. सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से चीन का विश्व में कौन-सा स्थान है?

a. प्रथम

b. द्वितीय

c. तृतीय

d. चतुर्थ

21. चीन का सकल घरेलू उत्पाद ------ ट्रिलियन है

a. 10

b. 22.5

c. 15

d. 25

22. 1980-90 की दशक में चीन का जीडीपी विकास दर था?

a. 5%

b. 10.3%

c. 6.5%

d. 8.3%

23. भारत का जीडीपी चीन की जीडीपी का प्रतिशत है।

a. 10%

b. 20%

c. 31%

d. 41%

24. 2015-17 में भारत का जीडीपी विकास दर कितना था?

a. 7.3%

b. 6.8%

c. 5.3%

d. 10%

25. 2018-19 में चीन की सकल वर्धित मूल्य में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा है?

a. कृषि

b. उद्योग

c. सेवा

d. विदेशी

26. भारत में सर्वाधिक कार्यबल किस क्षेत्र में कार्यरत है?

a. कृषि

b. उद्योग

c. सेवा

d. विनिर्माण

27. चीन में सर्वाधिक कार्यबल किस क्षेत्र में कार्यरत है?

a. कृषि

b. उद्द्योग

c. सेवा

d. विनिर्माण

28. 2018-19 में चीन की सकल वर्धित मूल्य में किस क्षेत्र का योगदान सबसे कम रहा है?

a. कृषि

b. उदयोग

c. सेवा

d. विदेशी

29. भारत, चीन तथा पाकिस्तान तीनों ही देश के विकास का एक महत्वपूर्ण घटक है

a. सेवा क्षेत्र

b. निजी क्षेत्र

c. सार्वजनिक क्षेत्र

d. विदेशी क्षेत्र

30. मानव विकास सूचकांक में निम्न में किस देश की स्थिति सबसे अच्छी है?

a. भारत

b. चीन

c. पाकिस्तान

d. नेपाल

31. मानव विकास सूचकांक 2017-19 के अनुसार भारत में जीवन प्रत्याशावर्ष है।

a. 69.7

b. 59.0

c. 65.2

d. 72.5

32. मानव विकास सूचकांक 2017-19 के अनुसार 'गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत' सबसे कम किस देश का है?

a. भारत

b. चीन

c. पाकिस्तान

d. बांग्लादेश

33. मानव विकास सूचकांक 2017-19 के अनुसार भारत में मातृत्व मृत्यु दर कितनी है?

a. 130

b. 233

c. 133

d. 200

34. मानव विकास सूचकांक 2017-19 के अनुसार भारत का रैंक कितना है?

a. 120

b. 80

c. 110

d. 130

35. मानव विकास सूचकांक 2017-19 के अनुसार प्रति व्यक्ति आय किस देश में सबसे अधिक है?

a. भारत

b. चीन

c. पाकिस्तान

d. बांग्लादेश

36. मानव विकास सूचकांक के प्रमुख संकेतक निम्न में से कौन हैं?

a. प्रति व्यक्ति आय

b. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा

c. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत

d. उपर्युक्त सभी

37. सुधार कार्यक्रम सर्वप्रथम निम्न में से किस देश ने लागू किया?

a. चीन

b. पाकिस्तान

c. भारत

d. श्रीलंका

38. विद्वानों ने पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में गिरावट का प्रमुख कारण किसे माना है?

a. राजनीतिक अस्थिरता

b. विदेशी सहायता पर निर्भरता

c. कृषि क्षेत्र का अस्थिर निष्पादन

d. उपर्युक्त सभी

39. चीन ने आर्थिक विकास की दर को बढ़ाने के लिए किस व्यवस्था का प्रयोग किया?

a. सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण

b. बाजार व्यवस्था का प्रयोग

c. निजी क्षेत्र का प्रयोग

d. कृषि क्षेत्र का प्रयोग

40. किस देश ने परंपरागत विकास नीति को अपनाया?

a. भारत

b. चीन

c. पाकिस्तान

d. श्रीलंका

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. चीन द्वारा ग्रेट लीप फॉरवर्ड योजना की शुरुआत कब और किस उद्देश्य से की गई थी?

उत्तर- चीन द्वारा ग्रेट लीप फॉरवर्ड योजना की शुरुआत 1958 में की गई थी, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना था।

2. भारत ने में, पाकिस्तान ने में तथा चीन ने में आर्थिक सुधार प्रारंभ किया।

उत्तर- भारत ने 1991 में, पाकिस्तान ने 1988 में तथा चीन ने 1978 में आर्थिक सुधार प्रारंभ किये।

3. जी-20 क्या है?

उत्तर- जी-20 विश्व आर्थिक स्थायित्व और धारणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए देशों का एक समूह है। वर्तमान में इसके सदस्य 20 देश तथा यूरोपीय संघ हैं। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें सदस्य देशों के वित्त मंत्री तथा केंद्रीय बैंक के गवर्नर सम्मिलित होते हैं।

4. पाकिस्तान में आर्थिक संवृद्धि को बल देने के लिए वित्तीय सहायता कहां से प्राप्त होते थे?

उत्तर- पाकिस्तान को पश्चिमी राष्ट्रों तथा मध्य - पूर्व देशों को जाने वाले प्रवासियों से वित्तीय सहायता मिले, जिससे आर्थिक संवृद्धि को प्रोत्साहन मिला।

5. चीन में जनसंख्या नियंत्रण के लिए किस नीति का अनुसरण किया गया था?

उत्तर- एक संतान नीति।

6. आसियान क्या है?

उत्तर- आसियान दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संगठन है। इसके सदस्य हैं- थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, बूनी, दारूस्सलाम, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम ।

7. क्षेत्रीय और वैश्विक समूह का निर्माण क्यों किया जाता है?

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक समूह का निर्माण किया जाता है।

8. सार्क क्या है?

उत्तर- सार्क दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ, इस क्षेत्र के आठ देशों का संघ है। जिसका उद्देश्य सदस्य देशों में आर्थिक-सामाजिक विकास का संवर्धन करना है।

9. मानव विकास सूचकांक में किस संकेतक को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है?

उत्तर- मानव विकास सूचकांक में स्वतंत्रता संकेतक को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।

10. आर्थिक विकास के किन सूचकों में चीन, भारत तथा पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है?

उत्तर- जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू आय, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत, मातृत्व मृत्यु दर, कुपोषण से शिकार बच्चों (स्टेटिंग) का प्रतिशत जैसे सूचको में चीन का प्रदर्शन बेहतर है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. राष्ट्रों द्वारा अपने पड़ोसी देशों के विकासात्मक प्रक्रिया को समझने का प्रयास क्यों किया जाता है?

उत्तर- राष्ट्रों द्वारा अपने पड़ोसी देशों के विकासात्मक प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया जाता है ताकि, वह अपने पड़ोसी देशों की शक्तियों और कमजोरियों को बेहतर ढंग से समझ सके। विकासशील देशों के लिए यह आवश्यक था, क्योंकि वह विकसित देशों से प्रतियोगिता के साथ- साथ आपसी प्रतियोगिता का सामना भी कर रहे थे।

2. ग्रेट लीप फॉरवर्ड अभियान क्या था?

उत्तर- ग्रेट लीप फॉरवर्ड अभियान की शुरुआत चीन ने 1958 में किया था। इसका प्रमुख उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश में औदयोगिक विकास को बढ़ावा देना था। इसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों में ही उद्योगों की स्थापना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कम्यून प्रारंभ किए गए। इसके अंतर्गत लोग सामूहिक रूप से कृषि कार्य करते थे।

3. चीन दवारा अपनाए गए परंपरागत विकास नीति को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- आर्थिक विकास के लिए चीन ने परंपरागत विकास नीति को अपनाया। इस नीति के अनुसार देश में पहले कृषि का विकास, उसके बाद विनिर्माण का विकास और अंत में सेवा के विकास की ओर बढ़ेगा। इससे चीन का मजबूत आर्थिक विकास हुआ।

4. कम्यून कृषि को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- चीन में कृषि उत्पादकता वृद्धि के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कम्यून प्रारंभ किए गए। इसके अंतर्गत किसान अपने छोटे-छोटे खेतों को एक साथ मिलाकर आपसी सहभागिता से सामूहिक कृषि कार्य करते थे। 1958 में 26000 कम्यून थे, जिनमें प्रायः समस्त कृषक शामिल थे। इससे कृषि के उत्पादकता में वृद्धि और लगतों में कमी आई और लोगों में आपसी सहयोग और सद्भावना का विकास हुआ।

5. चीन के एक संतान नीति का महत्वपूर्ण निहितार्थ क्या है?

उत्तर- चीन में 'एक संतान नीति' को 1970 के दशक में लागू किया गया। इसके महत्वपूर्ण निहितार्थ थे, जनसंख्या की वृद्धि दर तथा लिंगानुपात में कमी आई। कुछ दशकों के बाद चीन में वयोवृद्ध लोगों की जनसंख्या का अनुपात युवा लोगों की अपेक्षा अधिक हो गई। इसके कारण चीन को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति देनी पड़ी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं? मानव विकास सूचकांक के विभिन्न संकेतकों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- मानव विकास सूचकांक प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है। पहली बार मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट 1990 में जारी किया गया था। यह एक सांख्यिकीय सूचकांक है। जिसमें जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और आय सूचकांक को शामिल किया जाता है। मानव विकास सूचकांक किसी देश के जीवन स्तर को मापता है। इसमें देश के सकल घरेलू उत्पाद तथा उपलब्ध स्वास्थ्य एवं शिक्षा स्तर आदि को भी देखा जाता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट का प्रकाशन किया जाता है।

मानव विकास सूचकांक के विभिन्न संकेतक निम्न है-

i. मानव विकास सूचकांक (मूल्य) इसका मूल्य 0 से 1 के बीच होता है। 0 सबसे न्यूनतम तथा 1 सर्वोत्तम मूल्य होता है। जिस देश का मूल्य जितना अधिक होता है उसका प्रदर्शन उतना ही बेहतर माना जाता है

ii. मानव विकास सूचकांक का रैंक HDI के मूल्य के आधार पर विभिन्न देशों को रैंक दिया जाता है। जिस देश का रैंक का मूल्य जितना कम होगा, उसका प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा जैसे चीन का HDI रैंक 87 तथा भारत का HDI रैंक 130 है, तो भारत की तुलना में चीन बेहतर है।

iii. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्ष में) इसका मान जितना उच्च होता है देश का प्रदर्शन उतना बेहतर माना जाता है एवं विलोमशः।

iv. विद्यालय में औसत वर्ष (प्रतिशत आयु वर्ग के 15 और ऊपर) इसका उच्च मान देश के बेहतर प्रदर्शन को व्यक्त करता है एवं विलोमशः।

v. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू आय (पी.पी.पी. अमेरिकी डॉलर) - जिस देश का मूल्य जितना अधिक होगा, उस देश का प्रदर्शन उतना ही बेहतर होता है एवं विलोमशः।

vi. गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत (राष्ट्रीय)- एक देश के लिए इसका निम्न स्तर देश के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है एवं विलोमशः।

vii. मातृत्व मृत्यु दर (1 लाख जन्मों के अनुसार) - इसका निम्न स्तर देश के उच्च प्रदर्शन का व्यक्त करता है एवं विलोमशः ।

viii. शिशु मृत्यु दर (1000 जीवित जन्मों के अनुसार)- इसका निम्न स्तर देश के उच्च प्रदर्शन को बताता है एवं विलोमशः।

ix. आधारभूत स्वच्छता सेवाओं का उपयोग करने वाली जनसंख्या इसका उच्च स्तर देश के उच्च प्रदर्शन का सूचक होता है एवं विलोमशः।

x. आधारभूत पेयजल स्रोतों का उपयोग करने वाली जनसंख्या (प्रतिशत में) इसका उच्च प्रतिशत मान देश के उच्च प्रदर्शन का सूचक होता है एवं विलोमशः।

xi. कुपोषण के शिकार बच्चों (स्टेटिंग) का प्रतिशत - इसका निम्न स्तर देश के बेहतर प्रदर्शन का सूचक होता है एवं विलोमशः।

2. स्वतंत्रता संकेतक क्या है? स्वतंत्रता संकेतक के दो उदाहरण दीजिए। इसे मानव विकास सूचकांक में जोड़ने की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर- स्वतंत्रता संकेतक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक निर्णय प्रक्रिया में लोकतांत्रिक भागीदारी की सीमा का सूचक है।

इसके कुछ उदाहरण निम्न है-

i. सामाजिक एवं राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में लोकतांत्रिक भागीदारी।

ii. नागरिकों के अधिकारों की संवैधानिक संरक्षण की सीमा।

iii. न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए संवैधानिक संरक्षण की सीमा या न्यायपालिका के स्वतंत्रता को संरक्षण देने के लिए संवैधानिक सीमा।

मानव विकास सूचकांक में स्वतंत्रता संकेतक को भी जोड़ने की आवश्यकता है। कुछ संकेतक जैसे सामाजिक व राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में लोकतांत्रिक भागीदारी को जोड़ा गया है, परंतु किसी अतिरिक्त मानवीय विकास सूचक की रचना में महत्व नहीं दिया गया है। कुछ सकेतक है, जिन्हें अभी भी जोड़ा नहीं गया है, जैसे नागरिक अधिकारों की संवैधानिक संरक्षण की सीमा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए संवैधानिक संरक्षण की सीमा या न्यायपालिका की स्वतंत्रता को संरक्षण देने की संवैधानिक सीमा तथा विधि समाजशासन अभी तक लागू नहीं किया गया है। इन्हें और कुछ उपायों को सूची में शामिल किए बिना तथा महत्व दिए बिना मानव विकास सूचकांक का निर्माण अधूरा रहेगा तथा इसकी उपादेयता भी सीमित होगी।

3. भारत और पाकिस्तान की आर्थिक विकास की नीतियों में क्या समानताएं हैं?

उत्तर- भारत और पाकिस्तान की आर्थिक विकास की नीतियों में कुछ समानताएं हैं। जिनमें से प्रमुख समानताएं निम्न है

i. भारत तथा पाकिस्तान ने अपनी विकास की यात्रा 1947 में एक साथ शुरू की है। उनके कुछ समस्याएं जैसे विभाजन की समस्या और शरणार्थियों को पुनर्वासित करने की समस्याएं एक ही जैसी थी।

ii. भारत ने अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 में तथा पाकिस्तान ने अपनी पंचवर्षीय योजना जिसे मध्यकालीन योजना के नाम से जाना जाता है की शुरुआत 1956 में की थी।

iii. दोनों देशों ने मिश्रित अर्थव्यवस्था की प्रणाली को अपनाया जिसमें सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का सह अस्तित्व होता है।

iv. दोनों देशों में विकास के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के महत्व को स्वीकार कर बड़े सार्वजनिक क्षेत्र का विकास किया गया तथा सामाजिक विकास के लिए सार्वजनिक व्यय को बढ़ाया गया।

v. दोनों देशों में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के दबाव के कारण अपनाया गया ना कि स्वेच्छा से।

vi. दोनों देशों में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया लगभग समान समय में शुरू किए गए भारत में आर्थिक सुधार को 1991 में तथा पाकिस्तान में 1988 में लागू किया गया। 

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

क्र०स०

अध्याय का नाम

अर्थशास्त्र में सांख्यिकी

1.

परिचय

2.

आँकड़ों का संग्रह

3.

आँकड़ों का संगठन

4.

आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण

5.

केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप

6.

सहसंबंध

7.

सूचकांक

8.

सांख्यिकीय विधियों के उपयोग

भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास

1.

स्वतंत्रता के पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था

2.

भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-90)

3.

उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण एक समीक्षा

4.

भारत में मानव पूँजी का निर्माण

5.

ग्रामीण विकास

6.

रोजगार संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे

7.

पर्यावरण और धारणीय विकास

8.

भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव

Jac Board Class 11 Economics (Arts) 2023 Answer key

Jac Board Class 11 Economics (Sci._Comm.) 2023 Answer key

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare