Class 11 History 6. मूल निवासियों का विस्थापन

Class 11 History 6. मूल निवासियों का विस्थापन
Class 11 History 6. मूल निवासियों का विस्थापन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 इतिहास (History) 6. मूल निवासियों का विस्थापन स्मरणीय तथ्य ☞ 17वीं सदी के बाद स्पेन और पूर्तगाल का अमेरिकी महाद्वीपों में विस्तार नहीं हुआ। लेकिन फ्रांस, हालैंड और इंग्लैंड जैसे दूसरे देशों ने अपनी व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करना और अमेरिका, अफ्रीका तथा एशिया में अपने उपनिवेश बसाना शुरू किया। ☞ 17वीं सदी में जब यूरोपीय लोग दूसरे महादेश में अपना प्रवास स्थापित किया, तब यूरोपीय लोगों द्वारा बसाए गए ऐसी बस्तियों को कॉलोनी या उपनिवेश कहा जाता था । ☞ जब यूरोप से आए लोग अपने मात्रदेशों से स्वतंत्र हो गए तब उन्हें राज्य देश का दर्जा प्राप्त हो गया । ☞ सैटेलर शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिटिश के लिए और अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए इस्तेमाल होता है। ☞ उत्तरी अमेरिका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्क रेखा तक और प्रशांत महासागर से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है। ☞ उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी नदी घाटी के साथ-साथ बने गांव में समूह बनाकर रहते थे और सब्जियां तथा मक…