प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 11
इतिहास (History)
6. मूल निवासियों का विस्थापन
स्मरणीय तथ्य
☞ 17वीं
सदी के बाद स्पेन और पूर्तगाल का अमेरिकी महाद्वीपों में विस्तार नहीं हुआ। लेकिन फ्रांस,
हालैंड और इंग्लैंड जैसे दूसरे देशों ने अपनी व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करना
और अमेरिका, अफ्रीका तथा एशिया में अपने उपनिवेश बसाना शुरू किया।
☞ 17वीं
सदी में जब यूरोपीय लोग दूसरे महादेश में अपना प्रवास स्थापित किया, तब यूरोपीय लोगों
द्वारा बसाए गए ऐसी बस्तियों को कॉलोनी या उपनिवेश कहा जाता था ।
☞ जब यूरोप
से आए लोग अपने मात्रदेशों से स्वतंत्र हो गए तब उन्हें राज्य देश का दर्जा प्राप्त
हो गया ।
☞ सैटेलर
शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिटिश
के लिए और अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए इस्तेमाल होता है।
☞ उत्तरी
अमेरिका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्क रेखा तक और प्रशांत महासागर
से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है।
☞ उत्तरी
अमेरिका के मूल निवासी नदी घाटी के साथ-साथ बने गांव में समूह बनाकर रहते थे और सब्जियां
तथा मकई उगाते थे।
☞ यह मुख्यतः
बायसन (जंगली भैंसे) का शिकार करते थे।
☞ जब यूरोपीय
लोग उत्तरी अमेरिका के उत्तरी तट पर पहुंचे तो स्थानीय मूल निवासियों ने गर्मजोशी से
उनका स्वागत किया तथा उनके साथ दोस्ताना व्यवहार किया।
☞ स्थानीय
उत्पादों के बदले यूरोपीय लोग वहां के वाशिंदो को कंबल, लोहे का बर्तन और शराब देते
थे। मूल निवासियों को तंबाकू और शराब की आदत यूरोपीयनों ने लगाया।
☞ 18 वीं
सदी में पश्चिमी यूरोप के लोग सभ्य मनुष्य की पहचान साक्षरता, संगठित धर्म और शहरी
पन के आधार पर ही करते थे। इन्होंने अमेरिका के मूल निवासी को असभ्य बताया।
☞ मूल वाशिंदो
यूरोपीय लोगों के साथ तीन चीजों का आदान-प्रदान करते थे वह उनके लिए दोस्ती में दिए
गए उपहार थे वहीं दूसरी ओर यूरोपीय लोगों के लिए माल था इसे उन्हें मुनाफा कमाने के
लिए यूरोप में बेचना था।
☞ संयुक्त
राज्य अमेरिका की पश्चिमी सरहद खिसकती रहती थी और जैसे-जैसे यह खिसकती जाति और मूल
निवासियों को पीछे खिसकने के लिए बाह्य किया जाता था।
☞ यूरोपीय
लोग अमेरिका में जमीन के मालिक बनना चाहते थे।
☞ ये लोग जमीन की सफाई की और
खेती का विकास किया। उन्होंने ऐसी फसल धान, कपास उगाई जो यूरोप में नहीं उगाई जाती
थी। इन फसलों को यूरोप में बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकते थे।
☞ 1873 ई. में कटीले तार की खोज
की गई, जिससे जंगली जानवरों से खेत को सुरक्षित किया जा सका।
☞ 1865 ई. में अमेरिका में दास
प्रथा की समाप्ति की गई
☞ 1867 ई. में कनाडा स्वायत राज्यों
की एक महासंघ के रूप में संगठित हुआ।
☞ अमेरिकियों (संयुक्त राज्य
अमेरिका में रहने वाले यूरोपीय) ने धोखे से मूल वासियों से ज्यादा जमीन ले ली या पैसा
देने के मामले में वायदा खिलाफी की ।
☞ संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति
एंड्रयू जैक्सन ने जॉर्जिया के चिरांकियो (कवीला) को अपनी जमीन से अमेरिकी मरुभूम की
ओर खदेड़ने के लिए फौजी भेज दी, जिसमें एक चौथाई अपने 'आंसुओं की राह' (Tail of
Tears) के सफर में ही मर खप गए।
☞ अमेरिकियों के अनुसार मूल निवासी
आलसी, बाजार के अनुकूल उत्पादन, शिल्प कौशल, अंग्रेजी सीखने कपड़े पहनने का ढंग आदि
में कोई दिलचस्पी नहीं है। अतः यह मर खपने लायक ही है।
☞ एक फ्रांसीसी आगंतुक ने लिखा
"आदिम जानवरों के साथ-साथ आदिम मनुष्य लुप्त हो जाएगा"
☞ मूल निवासी छोटे इलाकों में
कैद कर दिए गए थे, जिन्हें रिजर्वेशन (आरक्षण) कहा जाता था।
☞ कनाडा में 1869 ई. से 1885
ई. के बीच मेटिसो ( यूरोपीय मूल निवासियों के वंशज) के सशस्त्र विद्रोह हुए थे।
☞ 1840 ई. में कैलिफोर्निया में
सोने के चिन्ह मिले । इसने गोल्ड रश, को जन्म दिया। इससे रेलवे लाइनों का निर्माण,
औदयोगिक नगरों का विकास, कारखाने की संख्या आदि में वृद्धि हुई।
☞ स्कॉटलैंड से आया हुआ एक गरीब
और अप्रवासी ऐंड्रिक कार्नेगी संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले करोड़पति उद्योगपति बना।
☞ 1928 ई. में समाज वैज्ञानिक
लेवाईस मेरियम् के निर्देशन में एक सर्वेक्षण प्रकाशित हआ द प्रॉब्लम ऑफ़ इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन,
जिसमें रिजर्वेशन में रह रहे मूल निवासियों की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की दरिद्रता
(कमी) का बड़ा दारूण चित्र प्रस्तुत किया गया था।
☞ संयुक्त राज्य अमेरिका में
1934 ई. का इंडियन रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट पारित हुआ, जिसके तहत मूल निवासियों को जमीन
खरीदने और ऋण लेने का अधिकार हासिल
हुआ।
☞ लोकतांत्रिक
अधिकार और संपत्ति का अधिकार दोनों सिर्फ गोरे लोगों के लिए था।
☞ ऑस्ट्रेलिया
के मूल निवासी को एवोर्जिन्स कहते हैं।
☞ ऑस्ट्रेलिया
के ज्यादातर शहर समुद्र तट के साथ-साथ बसे हुए हैं।
☞ 1642
ईस्वी में तस्मान इस टापू पर पहुंचा। बाद में इस टापू का नाम तस्मानिया रखा गया।
☞ 1788
ई. में ब्रिटेन के दंडितों से जो बस्ती बनाई गई उसका नाम सिडनी रखा गया।
☞ 1911
ई. में ऑस्ट्रेलिया की नई राजधानी बनाने की योजना बनी। पहले ब्लूव्हीटगोल्ड नाम का
सुझाव आया बाद में कैनबरा नाम पर सहमति बनी जिसका अर्थ सभा स्थल है।
☞ 1968
ई. में एक मानव शास्त्री W.E.H. स्टैनर् के व्याख्यान का शीर्षक 'द ग्रेट ऑस्ट्रेलियन
साइलेंस' इतिहासकारों के मूल निवासियों के बारे में चुप्पी थी।
☞ हेनरी
रेनॉल्डस ने अपनी प्रभावशाली पुस्तक व्हाई वारंट वी टोल्ड ? (हमें बताया क्यों नहीं
गया?) में ऑस्ट्रेलिया के इतिहास लेखन की उस धरै की भर्त्सना की गई थी जिसमें कप्तान
कुक की खोज से ही इतिहास की शुरुआत मानी जाती है ।
☞ मूल
निवासियों की संस्कृतियों के अध्ययन करने के लिए विश्वविद्यालय में विभागों की स्थापना
हुई।
☞ 1974
ई. से "बहुसंस्कृतिवाद" ऑस्ट्रेलिया की राजकीय नीति रही। जिसमें मूल निवासियों
की संस्कृतियों और यूरोप तथा एशिया के अप्रवासियों को भांति भांति की संस्कृतियों को
समान आदर दिया गया।
☞ सरकार
हमेशा से ऑस्ट्रेलिया की जमीन के संबंध में टेरा न्युलियस कहती आई थी। जिसका अर्थ है"
जो किसी का नहीं है।"
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. मूल निवासी यूरोपीय से करते थे?
a मित्रता
b प्यार
c
घृणा
d लड़ाई
2. दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी बड़े पैमाने
पर क्या करते थे?
a पशु चारण
b व्यापार
c खेती
d बैंकिंग
3. कैलिफोर्निया के निकट रहने वाली जनजाति
कहलाता है
a ड्रोपिस
b फ्रंटियर
c गुयाना
d काबिले
4. 1942
ईस्वी में अमेरिका की खोज का श्रेय कोलंबस को जाता है। वह कहां का रहने वाला था?
a जापान का
b जर्मनी का
c
स्पेन का
d ऑस्ट्रेलिया का
5. यूरोपियों द्वारा उपनिवेश की स्थापना का कारण था
a
कच्चे माल की प्राप्ति
b
निर्मित माल की खपत
c
ईसाई धर्म का प्रचार
d इनमें से सभी
6. वह जल दस्यु कौन था जो अपनी यात्रा के बाद काफी धन लेकर ब्रिटेन
लौटा एवं रानी एलिजाबेथ ने उसे नाइट की उपाधि दी?
a डेक
b
मैगलन
c
केवट
d
डेविल
7. इंग्लैंड ने स्पेनिश आर्मेडा को किस वर्ष पराजित किया?
a
1500 ईस्वी में
b
1540 ईस्वी में
c 1588 ईस्वी में
d
1600 ई में
8. नेटिव का क्या अर्थ है
a
वे लोग जो किसी स्थान पर अन्य स्थान से आकर बस गए।
b वे लोग जो अपने मौजूदा स्थान पर ही जन्म लिया।
c
वे लोग जो शिकार करके उन्हें खाता हैं।
d
इनमें से कोई नहीं।
9. सेटलर शब्द किनके लिए प्रयुक्त किया गया है?
a
वे लोग जिन्होंने अपने मौजूदा स्थान पर जन्म लिया।
b वे लोग जो किसी स्थान पर किसी दूसरे स्थान से आकर बस गए।
c
असभ्य लोगों को कहा जाता है।
d
अनपढ़ लोगों को कहा जाता है।
10. उत्तरी अमेरिका में मानव ने सर्वप्रथम कब प्रवेश किया?
a 30000 वर्ष पूर्व
b
20000 वर्ष पूर्व
c
40000 वर्ष पूर्व
d
45000 वर्ष पूर्व
11. उत्तरी अमेरिका के लोग किसके करते थे? मांस का अधिक प्रयोग
a
घोड़ा
b
बकरी
c
सुगर
d बायसन
12. अमेरिका स्वतंत्र देश कब बना?
a
1127 ई.
b 1783 ई.
c
1776 ई.
d
1772 ई.
13. रेड इंडियन कौन थे?
a
उत्तरी अमेरिका के जंगली जानवर
b
भारत के लोग
c गेहंए वर्ण के लोग जिनको कोलंबस ने गलती से इंडियन समझा
d.
उपरोक्त में से कोई नहीं
14. "उद्दात उत्तम जंगली" यह शब्द किन लोगों के लिए प्रयुक्त
किया गया था?
a
भारत के निवासियों के लिए
b
यूरोप के निवासियों के लिए
c अमेरिका के मूल निवासियों के लिए
d
ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के लिए
15. मूल वाशिंदे यूरोपीय लोगों को उपहार के रूप में क्या देते थे?
a मछली तथा रोएंदार खाल
b
बारूद
c
शराब
d
फर्नीचर
16. यूरोपीय लोग मूल वाशिंदों को उपहार के रूप में क्या देते थे?
a
रॉकेट
b कंबल, लोहे के बर्तन, बंदूके, शराब
c
सोना चांदी
d
उपरोक्त में से कोई नहीं
17. रोएंदार खाल प्राप्त करने के लिए यूरोपियन ने किन पशुओं का शिकार
किया?
a
बकरी
b
शेर
c
हिरण
d ऊदबिलाव
18. यूरोप से प्रवासियों के आगमन का मुख्य कारण क्या था?
a
मूल निवासियों से मित्रता करना
b
मूल निवासिर्यो पर शोध करना
c परिवार में छोटे होने के कारण पिता की संपत्ति का उत्तराधिकारी नहीं
बन पाना
d
उपरोक्त में से कोई नहीं
19. शराब एवं चीनी के उद्योग अमेरिका के किस उपनिवेश में स्थापित हुए
?
a
न्यू यॉर्के
b
न्यू जर्सी
c मैरीलैंड
d
इनमें से सभी
20. चिरोकि कहां के निवासी थे?
a
कुसको
b
लुसियाना
c
अलास्का
d जॉर्जिया
21. आयरलैंड किस देश का उपनिवेश था?
a
फ्रांस
b
जर्मनी
c
जापान
d इंग्लैंड
22. यूरोपीय बस्तियों को क्या कहा जाता था?
a कॉलोनी
b
फ्रेंचाइजी
c
साम्राज्यवादी
d
इनमें से कोई नहीं
23. संयुक्त राज्य अमेरिका में दास प्रथा का अंत कब हुआ?
a
1860 ई
b 1865 ई
c
1855 ई
d
1863 ई
24. अमेरिका में दास प्रथा के अंत में किस अमेरिकी राष्ट्रपति का योगदान
है?
a
जॉर्ज बुश
b
जेफरसन
c अब्राहम लिंकन
d
जॉर्ज वाशिंगटन
25. अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
a जॉर्ज वाशिंगटन
b
अब्राहम लिंकन
c
जॉर्ज बुश
d
इनमें से कोई नहीं
26. कनाडा महासंघ की स्थापना कब हुई?
a
1866 ई
b
1888 ई
c
1889 ई
d 1867 ई
27. 'अमेरिगो वेसपुकी' किस देश से संबंधित था?
a
ऑस्ट्रेलिया
b
जर्मनी
c इटली
d
फ्रांस
28. वर्जीनिया उपनिवेश का नाम वर्जीनिया किसके नाम पर रखा गया?
a
चार्ल्स प्रथम
b
मैरी जेम्स प्रथम
c अविवाहित रानी एलिजाबेथ
d
इनमें से कोई नहीं
29. शराब एवं चीनी के उद्योग अमेरिका के किस उपनिवेश में स्थापित हुए?
a
न्यूयॉर्क
b
न्यू जर्सी
c मैरीलैंड
d
इनमें से सभी
30. तस्मान ने न्यूजीलैंड की खोज कब की?
a
1622 ईस्वी में
b
1632 ईस्वी में
c 1642 ईस्वी में
d
1652 ईस्वी में
31. ऑस्ट्रेलिया की खोज किसने की?
a
मार्को पोलो
b
पिजारो
c
कॉटेज
d कैप्टन कुक
32. उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों ने अपना इतिहास लिखना कब आरंभ
किया?
a
1840 ई.
b
1860 ई.
c 1740 ई.
d
1960 ई.
33. 'आंसू की राह' नामक सफर अमेरिका के किस कबीले से जुड़ा है?
a चिरोकी
b
खबकुर
c
उन्ना
d
कुरैशी
34. दास प्रथा के प्रश्न को लेकर 1861 ई. से 65 ई. के बीच किस देश में
गृह युद्ध लड़ा गया?
a
कनाडा
b
ऑस्ट्रेलिया
c संयुक्त राज्य अमेरिका
d
इंग्लैंड
35. गोल्ड रस अमेरिका के किस राज्य से संबंधित है?
a कैलिफोर्निया
b
न्यू यॉर्क
c
वाशिंगटन
d
मिशीगन
36. अमेरिका के किस राष्ट्रपति ने मूल निवासियों को आभासी नस्ल कहा?
a
वाशिंगटन
b
अब्राहम लिंकन
c थॉमस जेफरसन
d
कनेडि
37. अमेरिकी फ्रंटियर का अंत कब हुआ?
a
1893 ई
b
1890 ई
c 1892 ई
d
1866 ई
38. स्पेन निवासियों को दक्षिण अमेरिका में बहुतायत में क्या मिला?
a
हीरे
b
लोहे
c सोना
d
काच
39. कैलिफोर्निया में सोने के चिन्ह कब पाए गए?
a
1950 के दशक में
b 1840 के दशक में
c
1820 के दशक में
d
1830 के दशक में
40. कैलिफोर्निया में सोने की खोज किसने की?
a
जॉनसन ने
b मार्शल ने
c
रूसो ने
d
इनमें से कोई नहीं
41. कनाडा का कितना प्रतिशत भाग जंगलों से घिरा है?
a
30%
b
25%
c 40%
d
50%
42. कनाडा का मुख्य फसल क्या है ?
a
गेहूं
b
मक्का
c
फल फल
d उपरोक्त सभी
43. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती मानव को क्या कहा जाता था?
a एबनरिजिनीज
b
चिरांकी
c
होमो इरेक्टस
d
होमो सेपियंस
44. किस डच यात्री ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को देखा?
a जॉनसन
b
जमशेद
c
जेम्स
d
वास्कोडिगामा
45. डच यात्रियों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार कब देखा?
a 1606 ई
b
1603 ई
c
1600 ई
d
1602 ई
46. न्यू साउथ वेल्स का पुराना नाम क्या था?
a
कैनबरा
b बॉटनी वे
c
सिडनी
d
मेलबर्न
47. "ट्रेवल्स" किसकी कृति है?
a अमेरिगो डे वेसपुकी
b
कोलंबस
c
जॉन केवट
d
इनमें से कोई नहीं
48. ऑस्ट्रेलिया में बस्तियों को स्वशासन का अधिकार कब मिला?
a
1888 ई
b 1850 ई
c
1860 ई
d
1890 ई
49. 1992 ई से पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऑस्ट्रेलियाई जमीन को क्या
कह कर पुकारती थी?
a
एवरी
b टेरान्यूलियंस्
c
तेरास्टोन
d
उपरोक्त में से कोई नहीं
50. ऑस्ट्रेलिया में मानवाधिकार की गूंज कब सुनाई देने लग गई?
a
1950 के दशक में
b 1940 के दशक में
c
1960 के दशक में
d
1970 के दशक में
51. "ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय क्षमा याचना दिवस" कब मनाया
जाना शुरू हुआ?
a
1990 ईस्वी में
b
1980 ई में
c 1999 ईस्वी में
d
1995 ईस्वी में
52. कनाडा इंडियन एक्ट कब बना?
a
1676 ईस्वी में
b 1876 ईस्वी में
c
1776 ईस्वी में
d
1690 ईस्वी में
53. अमेरिका के लोग आपसी समझौता होने पर उपहार स्वरूप क्या भेंट देते
थे?
a
फूलों का हार
b
फों का हार
c
चमड़े की बेल्ट
d वैपुम बेल्ट
54. वैपुम बेल्ट क्या था?
a
कांच से बनाई गई बेल्ट
b
सोने से बनी बेल्ट
c
कागज से बनाई गई बेल्ट
d रंगीन सिपियों को जोड़ कर बनाई गई बेल्ट
55. "डिक्लेरेशन ऑफ इंडियन राइट्स" एक्ट कब पारित हुआ?
a
1950 ईस्वी में
b
1951 ईस्वी में
c
1953 ईस्वी में
d 1954 ईस्वी में
56. ऑस्ट्रेलिया के बीच की भूमि कैसी है?
a
उपजाऊ
b
हरी-भरी
c मरुस्थल
d
जलमग्न
57. जॉन विल्केश बूथ द्वारा किस अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की गई
a
जॉर्ज वाशिंगटन
b
जेफरसन
c अब्राहम लिंकन
d
हैमिल्टन
58. प्रेयरी चारागाह कहां था?
a उत्तर अमेरिका में
b
दक्षिण अमेरिका में
c
ऑस्ट्रेलिया में
d
इंग्लैंड में
59. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कहां से आए थे?
a न्यू गिनी
b
तस्मानिया
c
न्यू साउथ वेल्स
d
सिडनी
60. यूरोपीय लोग देशी जंगलों को काटकर उनके स्थान पर
a
गन्ने की खेत
b मक्के की खेत
c
चावल की खेत
d
कपास की खेत
61. ऑस्ट्रेलिया में सस्ता श्रम उपलब्ध कराने वाले श्रमिक थे
a चीनी अप्रवासी
b
अफ्रीकी गुलाम
c
ऑस्ट्रेलियायी अप्रवासी
d
भारतीय मजदूर
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. पोप अपने सीमांकन का निर्णय कब और किसके
बीच लिया?
उत्तर- पोप ने 1493 ईस्वी में स्पेन और पुर्तगाल के बीच सीमांकन
का निर्णय लिया।
2. वर्जीनिया अपने आर्थिक हितों को बढ़ाने
हेतु किस फसल को प्रश्रय दिया?
उत्तर- आलू और टमाटर
3. अमेरिका के उत्तरी तट की खोज किसने की?
उत्तर- 1497 ईस्वी में इंग्लैंड के जॉन केवट ने उत्तरी तट
की खोज की।
4. उत्तर अमेरिका के लोग मुख्य रूप से किस
जानवर का शिकार करते थे?
उत्तर- वाईसन (जंगली भैंसा)
5. 18वीं सदी में पश्चिमी यूरोप के लोग सभ्य
मनुष्य की पहचान किस आधार पर करते थे?
उत्तर- साक्षरता, संगठित धर्म और शहरीपन के आधार पर।
6. अमेरिका में दास प्रथा कब समाप्त की गई?
उत्तर- 1865 ई
7. कनाडा में मेटिसो का सशस्त्र विद्रोह किस
अवधि में हुआ?
उत्तर- 1869 ई से 1885 ई के बीच।
8. संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले करोड़पति
उद्योगपति कौन बना?
उत्तर- ऐंड्रिक कार्नेगी
9. सप्त वर्षीय युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1756 ई से 1763 ई के बीच
10. रेड इंडियन कौन थे?
उत्तर- उत्तरी अमेरिका क्षेत्र के मूल निवासी या मूल अमेरिकी
थे।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिका के मूल निवासियों के विस्थापन की
व्याख्या कीजिए।
उत्तर- कोलंबस के अमेरिका आगमन के समय यहां इंडियन्स
की आबादी 25 से 30 मिलियन के बीच
थी। जब यूरोपीय लोगों का आगमन हुआ तो उन्होंने यहां के मूल निवासियों को उनके अपने
आजीविका की साधनों एवं आर्थिक क्रियाकलापों से विस्थापित कर दिया। उनके प्रमुख नगरों
में यूरोपीयनों ने अपना आवास स्थापित किया और मूल निवासियों को वहां से विस्थापित होने
को मजबूर किया। जब यूरोपियनों ने उनके आजीविका के साधनों पर कब्जा जताया तब सिर्फ उसका
दोहन ही नहीं किया बल्कि इंडियन्स को गुलाम बनाकर उनसे ही काम लिया गया। जिन लोगों
ने गुलाम बनने से इनकार किया उनका सामूहिक रूप से दमन किया गया। इंडियन्स मूल रूप से
स्वतंत्रता प्रेमी थे इसलिए 1519 ईस्वी में ऐजटेक शासन के विरुद्ध स्पेन के कॉटेज का
साथ दिया था। यूरोपीय लोग इनका पीछा करते थे। उनके पीछे कुत्ते लगा देते थे। अपने घोड़े
के नीचे इन्हें कुचल देतें थे। साथ ही साथ कुछ घातक बीमारियां चेचक अपने साथ लाए थे,
जिसका ईलाज मूल निवासियों के पास नहीं था। इससे इनकी संख्या मैं काफी कमी आई तथा यूरोपियनों
की संख्या में वृद्धि हुई।
विस्थापन एवं दमन चक्र के बावजूद भी कुछ इंडियन्स अपने मूल
संस्कृति को बचाए रखने में सफल रहे और अमेरिकी सभ्यता के आवश्यक अंग बन गए।
2. ऑस्ट्रेलिया की आर्थिक विकास पर संक्षिप्त
टिप्पणी लिखें।
उत्तर- आस्ट्रेलियायी बस्तियों को स्वशासन का अधिकार
1850 ई. में प्राप्त हुआ। 1851 ई. से 1901 ई. तक ऑस्ट्रेलिया में गोल्ड रश रहा।
1920 ई. में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने कॉमनवेल्थ आफ ऑस्ट्रेलिया का संविधान पास किया
गया। यह संविधान 1 जनवरी 1901 ई. से लागू किया गया। अब नगरों की जनसंख्या में वृद्धि
होने लगी। विभिन्न प्रकार के उदयोग-धंधे लगने लगे, भेड़ों के विशाल फॉर्म की स्थापना
होने लगी, शराब के लिए अंगूर के बाग लगाए जाने लगे, गेहूं उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया
गया। अब ऑस्ट्रेलियो का आर्थिक विकास ने गति पकड़ ली थी। 1974 ई. में गोरे आस्ट्रेलियाई
नीति को समाप्त किया गया एवं एशियाई और अप्रवासियों को भी प्रवेश की अनुमति दी गई ।
1974 ई. में ही बहसंस्कृतीवाद ऑस्ट्रेलिया की राजकीय नीति बनी एवं मूल निवासियों के
प्रति श्रद्धा भाव जागृत हुआ।
3. ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय आबादी के विस्थापन
पर प्रकाश डालिए।
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी मवारियों थे, अंग्रेजों
ने ऐवोरिजिन कहकर संबोधित किया। 1768 ईस्वी में कैप्टन कुक पहली बार ऑस्ट्रेलिया गया।
उसने यहां के निवासियों के मित्रवत व्यवहार का उल्लेख किया। लेकिन कुक की हत्या के
बाद अंग्रेजों ने यहां के निवासियों पर अत्याचार किया। अब श्वेत लोग ऑस्ट्रेलिया जाकर
बसने लगे। इससे यहां के स्थानीय आबादी को विस्थापन का दर्द सहने को बाध्य होना पड़ा,
अमेरिकी गृह युद्ध से शिक्षा लेते हुए सिर्फ श्वेत लोगों को ऑस्ट्रेलिया में बसने की
अनुमति दी गई। 19वीं एवं 20वीं शताब्दी तक ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय आबादी की लगभग
90% आबादी विविध कारणों से मौत का शिकार हो गई। कुछ कीटाणु की संपर्क में आने से मौत
हुई। कुछ आबादी अपनी भूमि एवं संसाधन छिन जानें से मौत का शिकार हुई, कुछ आबादी श्वेत
लोगों से संपर्क करते हए मौत का शिकार हो गए। 2005 ईस्वी में मूल निवासी ऑस्ट्रेलिया
की कुल आबादी की मात्र 2.4% रह गए थे। इन्हें यूरोपीय लोगों की भूमि में रोजगार मिला
परंतु उन्हें अत्यधिक परेशान किया जाता था। कालांतर में यूरोप के प्रायः सभी देशों
के लोग ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने लगे। मूल निवासी तो प्रायः विस्थापित हो ही चुकी थी।
4. अमेरिकियों के लिए फ्रंटियर के क्या मायने
थे।
उत्तर- अमेरिकियों के लिए फ्रंटियर शब्द का अर्थ उनके पश्चिमी
सीमा से था। यह सीमा सेटेलर के कारण पीछे की ओर खिसकती रहती थी। सेटेलरों जैसे-जैसे
आगे बढ़ते जाते मूल निवासी पीछे खिसकने के लिए मजबूर हो जाते थे।
5. दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों
के बीच फर्को से संबंधित किसी भी बिंदु पर टिप्पणी करें?
उत्तर- दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी बड़े पैमाने पर कृषि
कार्य करते थे, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण भली भांति कर लेते थे। उसके बाद भी
उनके पास कृषि अधिशेष रहता था। इस अधिशेष से दक्षिण के राज्य, राजधानी एवं साम्राज्य
का विकास हआ। जब की इसके विपरीत उत्तर अमेरिका में कृषि कार्य नहीं होता था और ना ही
उनके पास ऐसा कोई अन्य अधिशेष था जिससे राज्य या साम्राज्य का विकास हो सके, अतः वहां
राज्य और साम्राज्य का विकास नहीं हो पाया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिकी गृह युद्ध के कारण एवं परिणामों
की विवेचना करें।
उत्तर- अमेरिकी गृह युद्ध के निम्न कारण है:-
1. आर्थिक असमानताः उत्तर अमेरिका उद्योग प्रधान था जबकि दक्षिण अमेरिका कृषि
प्रधान जिसके कारण इनके बीच आर्थिक असमानता आरम्भ से ही चली आ रही थी।
2. दास प्रथाः दक्षिण अमेरिका कृषि आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण दक्षिण
के राज्य दास प्रथा को बनाए रखना चाहते थे। जबकि उत्तर के राज्य दास प्रथा को अमानवीय
तथा संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों के प्रतिकूल मानते थे। इसलिए वह इसे समाप्त करना
चाहते थे। इसके कारण मतभेद उत्पन्न हो गई और इसने गृह युद्ध का रूप ले लिया।
3. अब्राहम लिंकन का राष्ट्रपति निर्वाचित होना:- 4 मार्च 1861 ई को जब अब्राहम लिंकन अमेरिकी संघ के राष्ट्रपति
निर्वाचित हुए थे। वे दास प्रथा विरोधी थे। रिपब्लिकन दल का जन्म उत्तरी अमेरिका में
हआ था। इस प्रकार संसद में राष्ट्रपति लिंकन और उनके दल को बहमत प्राप्त था। दसो के
स्वामी और कपास उत्पादैक राज्यों के दवारा संघ छोड़ने एवं बिद्रोहात्मक रवैया के कारण
अब्राहम लिंकन ने संकल्प लिया तथा अमेरिकी राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने
का निश्चय किया।
4. उत्तर और दक्षिण में राजनीतिक प्रचारः उत्तर अमेरिका में दास विरोधी 2000 संस्थाओं और उसके दो
लाख सदस्य संगठित होकर प्रचार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अब्राहम लिंकन ने ड्रेडस्काट
निर्णय के संदर्भ में पूरी शक्ति से कहा कि अगर कोई दास प्रथा को समाप्त करना चाहता
है तो कर सकता है। परिणाम की चिंता किए बिना इस प्रथा को समाप्त करना ही होगा, क्योंकि
उत्तर अमेरिका को यह भय था कि कहीं दास प्रथा पूरे अमेरिका को अपना शिकार न बना ले।
5. दासों के स्वामियों का प्रतिक्रियावादी रूपः दासों के स्वामी इस प्रथा को बनाए रखना चाहते थे, वह अमेरिकी
संघ को तोड़ने का प्रयास प्रारंभ किया, इन्हें विश्वास था कि कपास क्रेता राष्ट्र इंग्लैंड
और फ्रांस उनकी मदद करेंगे, अब यह संघ से अलग होने लगे अब अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मुख
युद्ध के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।
6. समझौता के प्रयास की विफलताः दासता के मुद्दे को लेकर मिसूरी समझौता हुआ, किंतु टेक्सास,
मेक्सिको और कैलिफोर्निया के विषयों पर मतभेद और अधिक बढ़ने लगा जिससे युद्ध की स्थिति
उत्पन्न होने लगी। दक्षिण के राज्यों के अलग होने से युद्ध निकट प्रतीत होने लगी। अतः
उत्तर और दक्षिण के राज्यों के बीच समझौते का प्रयास किया गया परंतु यह सफल नहीं हो
सका।
परिणामः-
अमेरिकी गृह युद्ध एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना थी, इस युद्ध
के पश्चात अमेरिका एक नए युग में प्रवेश किया, इसने अमेरिका के राजनीतिक, आर्थिक एवं
सामाजिक स्वरूप को परिवर्तित कर दिया जिसे हम निम्न रूप देख सकते हैं:-
1. इस युद्ध ने अमेरिका के प्रांतीय संघीय विवाद को सदा के
लिए समाप्त कर दिया साथ ही साथ अब दासों को मताधिकार के साथ-साथ नागरिक अधिकार भी प्राप्त
हो गया।
2. गृह युद्ध के समाप्ति के बाद अमेरिका में शांति कायम हुई
जिसने औद्योगिक विकास के मार्ग को प्रशस्त किया, जिसके परिणाम स्वरुप अमेरिका में
नए-नए नगर, रेल, यातायात आदि साधनों का काफी विकास हुआ। इस औद्योगिक विकास ने पूंजीवाद
के मागै को प्रशस्त किया साथ ही साथ कृषि में भी पूंजी का निवेश हुआ, नई तकनीक का प्रयोग
हुआ जिससे उत्पादन में काफी वृद्धि हुई।
3. अमेरिकी गृह युद्ध का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह निकला
कि उत्तर दक्षिण विवाद सदा के लिए समाप्त हो गया। दोनों ओर की जनता का हृदय मिलन हुआ,
श्रमिकों की स्थिति में सुधार हुआ, उन्हें शिक्षित करने का प्रयास किया गया इससे
नए सामाजिक मूल्यों की स्थापना हुई।
गृह युद्ध के पश्चात अमेरिका में पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसलिए कई राष्ट्रवादी
लेखकों ने गृह युद्ध का अमेरिका के लिए वरदान बताया।
2. इतिहास की पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया के
मूल निवासियों को क्यों नहीं शामिल किया गया?
उत्तर- 18 वीं सदी के अंत में ऑस्ट्रेलिया के मूल समुदायों
की संख्या मात्र 350 से 750 के बीच रह गई थीं और प्रत्येक समुदाय की अपनी भाषा थी।
मूलनिवासी लोगों का एक विशाल समूह उत्तर में रहता था। यह क्षेत्र टॉरस स्ट्रेट आइलैंड
कहलाता है। मूल निवासी ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान जनसंख्या का मात्र 2.4% है।
ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश नगर तट के साथ बसे हुए हैं, मध्य
का क्षेत्र शुष्क मरुभूमि है। मूल निवासी और कैप्टन कुक के मुलाकात की प्रारंभिक रिपोर्ट
काफी महत्वपूर्ण है। उसने मूल निवासियों के मित्रवत व्यवहार का उल्लेख किया, लेकिन
कुक की हत्या के बाद ब्रिटिश का व्यवहार पूर्णतः बदल गया। इसलिए इन्होंने ऑस्ट्रेलिया
के ऐतिहासिक पुस्तकों में मूल निवासियों को स्थान नहीं दिया।
3. 'द ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस' व्याख्यान
क्या था? इसने ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित
करने में किस प्रकार सहयोग प्रदान किया? व्याख्या करें।
उत्तर- डब्ल्यू ई एच स्टैनर ने 1968 ईस्वी में द ग्रेट ऑस्ट्रेलियन
साइलेंस नामक व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान से ऑस्ट्रेलिया के लोगों में जागृति उत्पन्न
हई। यह व्याख्यान इतिहास कारों के दद्वारा ऑस्ट्रेलिया कै मूल निवासियों के चुप्पी
के संबंध में था। 1970 के दशक में उत्तरी अमेरिका की तरह यहां भी मूल निवासियों को
समझने की चाहत उत्पन्न हो गई। इन्हें विशिष्ट संस्कृतियों वाले समुदाय के रूप में समझना
था।
उन्हें ऐसे समुदायों के रूप में समझा जाना था, जिसके पास
अपनी संस्कृति, चित्रकारी हस्तशिल्प आदि का विशाल भंडार था। उनका यह भंडार प्रशंसनीय
एवं लेखन योग्य था। हेनरी रेनॉल्ड्स नामक विद्वान ने अपनी पुस्तक' व्हाई वारंट वी टोल्ड
(हमें बताया क्यों नहीं गया?) में यह प्रश्न जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस पुस्तक
में ऑस्ट्रेलिया इतिहास लेखन की उस पद्धति की आलोचना की गई जिसमें ऑस्ट्रेलिया की इतिहास
का प्रारंभ कैप्टन कुक से माना जाता है। अब ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियो के सांस्कृतिक
अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय में विशेष विभाग की स्थापना की गई। कलादीर्घओं में देशी
कलाओं की दीर्धाएँ स्थापित की गई। इसके अतिरिक्त देशी संस्कृति पर प्रकाश डालने के
लिए संग्रहालयों की स्थापना की गई। अब मूल निवासियों ने भी अपने जीवन इतिहासों को लिखना
शुरू कर दिया। यदि मूल निवासियों की संस्कृतियों के अध्ययन की ओर ध्यान नहीं दिया जाता
तो उनके जीवन के मूल संस्कृति के बहुत से भाग छूट जाते। 1974 ई से 'बहुसंस्कृतिवाद'
ऑस्ट्रेलिया की राजकीय नीति रही है। जिससे ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृति
एवं अप्रवासियों की संस्कृति को समान आदर दिया गया। इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि'
द ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस' नामक व्याख्यान ने ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृति
व परंपराओं को पुनर्जीवित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
अध्या सं. | अध्याय का नाम |
Class XI (History) विश्व इतिहास के कुछ विषय
3. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.
6. तीन वर्ग
7. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ