प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 11
इतिहास (History)
7. आधुनिकीकरण के रास्ते
स्मरणीय तथ्य
☞ चीन विशालकाय महादवीपीय देश है जिसमें कई तरह की जलवायु
वाले क्षेत्र हैं, मुख्य क्षेत्र में तीन प्रमुख नदियां हैं पौली नदी, यांगत्सी नदी
और पर्ल नदी ।
☞ हान चीन की सबसे प्रमुख जातीय समूह है।
☞ चीनी खानों में क्षेत्रीय विविधता की झलक मिलती है इसमें
कम से कम चार प्रमुख तरह के खाने देखे जा सकते हैं।
☞ चीन में मिंग वंश का शासन 1368 ई से 1644 ई. तक रहा।
☞ 1644 ई से 1911 ई तक चीन में मंचू राजवंश का शासन रहा इस
कल में चीन के इतिहास का आधुनिक काल आरंभ होता है।
☞ सन यात सेन के नेतृत्व में चीन में गणतंत्र की स्थापना
की गई ।
☞ सन यात सेन आधुनिक चीन के संस्थापक माने जाते हैं।
☞ सन यात सेन के तीन सिद्धांत सन मीन चुई के नाम से मशहूर
हैं।
☞ सन यात सेन ने जापान में 1905 ई. में तुंग मँग हई नामक
संस्था की स्थापना की थी और 1912 ई. में इसका नाम कुओमिनतांग दिया गया।
☞ कन्फ्यूशियसवाद चीन की प्रमुख विचारधारा थी।
☞ सर्वप्रथम पुर्तगाली 1514 ईस्वी में चीन पहुंचे उन्होंने
1557 ईस्वी में मकाओ में बस्ती बसाई।
☞ सम्राट कांग हसी ने 1685 ईस्वी में चीन के द्वारा यूरोपीय
के व्यापार हेतु खोलें।
☞ 13 व्यापारियों के समूह को कोहॉग कहा जाता था।
☞ प्रथम अफीम युद्ध 1839 से 1842 तक चला।
☞ अफीम युद्ध चीन और ब्रिटेन के बीच हुआ था। प्रथम अफीम युद्ध
के बाद नानकिंग संधि संपन्न हुई 5 थी।
☞ मेजी पुनर्स्थापना 1867 से 1868 में हुआ था।
☞ 1868 ईस्वी में एक आंदोलन द्वारा शोगुन को जबरदस्ती सत्ता
से हटा दिया गया।
☞ जापान की पहली रेल लाइन 1870 से 1872 में टोक्यो और योकोहामा
बंदरगाह के बीच बिछाई गई।
☞ जापान में 1886 ईस्वी में पहली आधुनिक हड़ताल का आयोजन
महिलाओं ने किया था।
☞ संसद के पहले निम्न सदन के सदस्य तनाको शोजो ने 1897
ईस्वी में औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ पहला आंदोलन छेड़ा था ।
☞ जापानी संसद को डायट कहा जाता
है।
☞ 11 फरवरी 1884 ई को सम्राट
ने जापान में नया संविधान लागू किया था ।
☞ 1894 ईस्वी में प्रथम चीन जापान
युद्ध हए जिसमें जापान ने चीन को परास्त किया, 1895 ईस्वी में शिमोनेस्की की संधि द्वारा
यह युद्ध समाप्त हुआ।
☞ 1904-05 ई की रूस जापान युद्ध
में जापान जैसे छोटे देश ने रूस जैसे बड़े देश को परास्त किया ।
☞ प्रथम विश्व युद्ध 1914 ई से
1918 ई तक चला था।
☞ जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर
बंदरगाह पर हमला किया था जिससे अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हो गया।
☞ अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 ई
को हिरोशिमा और 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. प्रथम विश्वयुद्ध की अवधि क्या थी?
a. 1913-1917
b. 1914-1919
c.
1914-1918
d. 1916-1919
2. चीन किस महादेश मैं स्थित है?
a. एशिया
b. युरोप
c. अफ्रीका
d. अमेरिका
3. मंचू राजवंश चीन में स्थापित हुआ ?
a. 1633
b. 1644
c. 1677
d. 1544
4. जापान में औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ पहला
आंदोलन कब छेड़ा गया ?
a. 1897
b. 1899
c. 1885
d. 1886
5. 17 वी शताब्दी के मध्य तक जापान का कौन
सा शहर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बन गया?
a. ओसाका
b. क्योतो
c.
एदो
d. निसिजीन
6. आधुनिक चीन के संस्थापक किसे माना गया है?
a. सन यात-सेन
b. कांग यूबी
c. माओत्से तुंग
d. लियांग किचाओ
7. पीकिंग विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?
a. 1905
b. 1902
c. 1907
d. 1911
8. प्रथम अफीम युद्ध के बाद कौन सी सन्धि हुई?
a. नानकिंग सन्धि
b.
शिमोनेशिकी सन्धि
c.
पीकिंग सन्धि
d.
टाइपिंग सन्धि
9. दूसरे विश्वयुद्ध में जापान ने अमेरिका के किस स्थान पर हमला किया
था?
a.
अल पासो
b.
न्यूयॉर्क
c. पर्ल हार्बर
d.
शिकागो
10. एशिया मैं पहली बार तोक्यो में ओलंपिक खेल कब हुआ?
a.1945
b.1964
c.1956
d.
1931
11. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई ?
a.
1912
b.
1928
c.
1905
d. 1921
12. जापान की पहली रेल लाइन किन बंदरगाह के बीच बिछाई गई?
a.
कोवे - ओसाका
b.
तोक्यो नाहा
c. तोक्यो योकोहामा
b.
योकोहामा बोमा
13. जापान में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया?
a.
1944
b.
1949
c.
1955
d. 1946
14. मांचू राजवंश की समाप्ति के उपरांत किसके नेतृत्व में चीन मैं गणतंत्र
की स्थापना हुई ?
a.
चियांग कईशोक
b. सन यात-सेन
c.
कांग यूएई
d.
बक क्लेटन
15. सन यात-सेन ने 1905 ई. में जापान में किस संस्था की स्थापना की
थी?
a. तुंग मेग हुई
b.
कुओमिनतांग
c.
कुवांगा
d.
टाइपिंग टॉयनिंग
16. चीन की सबसे प्रमुख जातीय समूह है?
a.
कान
b. हान
c.
चान
d.
फान
17. जापान की संसद है?
a.
टायड
b.
टाइड
c. डायट
d.
डाआई
18. जापान को अपने में से एशिया को निकाल फेंकना चाहिए यह कथन किनका
है?
a.
मियाके सेतासुरे
b.
तनाको शोजो
c.
एमोरी
d. फुकुजावा यूकिची
19. ताइवान चीन से कब अलग हुआ?
a. 1949
b.
1943
c.
1959
d.
1941
20. जापान आने वाले प्रथम यूरोपियन कौन थे?
a.
ब्रिटिश
b.
स्पेन
c. पुर्तगाली
d.
अमेरिका
21. अफीम युद्ध किन दो देशों के बीच हुआ?
a.
चीन और जापान
b. चीन और ब्रिटेन
c.
जापान और ब्रिटेन
d.
चीन और अमेरिका
22. प्राचीन चीन का महानतम इतिहासकार किसे माना गया है?
a. सिमा छियन
b.
लिमांग किचाव
c.
कुमे कुनितके
d.
लुइस फराय
23. साम्यवादी नेता ट्रॉट्स्की किस देश के थे?
a
जापान
b. रूस
c.
चीन
d.
इटली
24. जापान में शोगून शासन कब समाप्त हुआ?
a.
1865 ई.
b.
1866 ई.
c. 1867 ई.
d.
1868 ई.
25. टोक्यो से योकोहामा तक रेलवे लाइन कब बिछाई गई?
a.
1970 ई.
b.
1971 ई.
c.
1972 ई.
d. 1973 ई.
26. क्योटो का नया नाम क्या हैं ?
a. ओसाका
b.
टोक्यो
c.
नागोया
d.
सिडनी
27. जापान में किसका शासन था?
a.
मंजू सम्राट
b. शिकोकू
c.
मुनरो
d.
सुजूकी
28. जापान कहां स्थित है?
a.
अफ्रीका
b.
अमेरिका
c. एशिया
d.
ऑस्ट्रेलिया
29. चीन में ताईपिंग विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
a. हंग सियू चुआव
b.
हींग युग सुंग
c.
तनाको शोजों
d.
युचुकी
30. जापान और चीन किस क्षेत्र के राज्य हैं?
a.
सुदूर दक्षिण
b. सुदूरपूर्व
c.
सुदूर उत्तर
d.
सुदूर दक्षिण
31. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना की सरकार कब कायम हुई थी?
a. 1949 ई.
b.
1947 ई.
c.
1946 ई.
d.
1945ई.
32. 1973 में कुल राष्ट्रीय उत्पाद के मामले में ताइवान पूरे एशिया
में कितने स्थान पर रहा?
a.
प्रथम स्थान
b. दद्वितीय स्थान
c.
तृतीय स्थान
d.
चतुर्थ स्थान
33. जापान ने 1910 ईस्वी में कोरिया पर जबरन कब्जा कर लिया है जिससे
किस राजवंश का अंत हो गया?
a. जोसोन राजवंश
b.
मंजु राजवश
c.
चिवांग राजवंश
d.
छिग राजवंश
34. कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?
a. पार्क-खन- हे
b.
पार्क खान
c.
किम डे
d.
किम से हंग
35. उन्नीसवीं सदी में कोरिया मैं किस वंश का शासन था ?
a.
वासन वंश
b. जोसोन वंश
c.
शोगून
d.
जेसुट वंश ।
36. चीनी साम्यवादी दल से पराजित होने के बाद चियांग काई शेक कहा भाग
गए थे ?
a.
कोरिया
b.
अमेरिका
c.
जापान
d. ताइवान
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. चीन की प्रमुख विचारधारा क्या रही है?
उत्तर- कन्फ्यूशियसवाद चीन की प्रमुख विचारधारा रही है।
2. जापान संयुक्त राष्ट्र का सदस्य कब बना?
उत्तर- 1956 ईस्वी में जापान संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
3. टाइपिंग विद्रोह कब हुआ था?
उत्तर- टाइपिंग विद्रोह 1851 से 1864 ई तक हुआ था।
4. चीन के राष्ट्रपिता कौन हैं?
उत्तर- सन यात सेन चीन के राष्ट्रपिता हैं।
5. 12वीं सदी में जापान पर किसका अधिपत्य सैद्धांतिक
रूप से राजा थे? हुआ जो
उत्तर- शोगुनों का।
6. सन यात सेन के तीन सिद्धांत क्या है?
उत्तर- राष्ट्रवाद, गणतांत्रिक सरकार की स्थापना और समाजवाद।
7. सन यात सेन की मृत्यु के बाद को कुओमिनतांग
के नेता बनकर कौन उभरे?
उत्तर- चियांग काईशेक।
8. तुर्की के आधुनिकता प्रसिद्ध नेता कौन थे?
उत्तर- कमाल अतातुर्क।
9. जापान और रूस के बीच युद्ध कब हुए, और इस
युद्ध में किस की हार हुई?
उत्तर- 1904-05 ई. में जापान और रूस के बीच युद्ध हुए थे जिसमें रूस की हार हुई थी।
10. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब
हुई थी
उत्तर- 1921 ई.।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. डॉ. सन यात सेन की जीवन पर प्रकाश डालें?
उत्तर- चीनी क्रांति के जनक डॉ सन यात सेन का जन्म नवंबर
1866 ईस्वी में कैंटन में एक निर्धन परिवार में हुआ था। मंच शासन के विरोध के कारण
उन्हें जापान भाग जाना पड़ा जहां उन्होंने उन्होंने 1905 ईस्वी में तुंग मेग- हई नामक
संगठन का गठन किया। 1911 ई की चीनी क्रांति के समय वे चीन लौटे। क्रांति के पश्चात
उन्होंने चीन की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए वे चीन के राष्ट्रपति बने ।
2. प्रथम अफीम युद्ध का तत्कालीन कारण क्या
था?
उत्तर- 1939 ईस्वी में चीनी सरकार ने अफीम के तस्कर व्यापार
को रोकने के लिए कमिश्नर लिंगतसे ह शु को कैंटन भेजा उन्होंने अफीम व्यापारियों के
समक्ष दो मांगी रखी -
A. विदेशी व्यापारी अपनी समस्त अफीम सरकार को सौंप दें।
B. भविष्य में अफीम व्यापार न करने का आश्वासन दे।
ब्रिटिश और अन्य यूरोपीय व्यापारियों ने 20 हजार अफीम की
पेटियों को लिंतसे ह शु को सौंप दी जिसमे नमक मिलाकर पानी मैं बहा दिया गया परंतु दूसरी
मांग भविष्य में अफीम व्यापार न करने का आश्वासन नहीं मिला जिससे लिंतसे नाराज हुए
और अफीम नष्ट होने के कारण ब्रिटिश नाराज हुए परिणाम स्वरुप युद्ध आरंभ हो गया।
3. मेजी पुनस्थापना के क्या परिणाम हुए?
उत्तर- मेजी पुनर्स्थापना ने जापान की आधुनिकीकरण का
रास्ता खोल दिया। 1867 से 1868 ईस्वी
में मेजी पुर्नस्थापना के निम्न परिणाम हुए
a. सामंती व्यवस्था का अंत 1867 ईस्वी में शोगुन पद और प्रणाली
का अंत हो गया।
b. शासन तंत्र में सुधार शासन को सुचारू रूप से चलाने के
लिए विधायनी परिषद का निर्माण किया गया, इसके दो सदन थे।
c. सेना का आधुनिकीकरण-सैन्य शिक्षा अनिवार्य की गई। प्रत्येक
स्वस्थ युवक को सेना में नियमित, रिजर्व तथा राष्ट्रीय तीनों भागों में प्रशिक्षण अनिवार्य
किया गया।
d. शिक्षा का विकास 1872 ईस्वी में प्रारंभिक शिक्षा को अनिवार्य
किया गया। विश्वविद्यालय शिक्षा फ्रांसीसी व तकनीक शिक्षा प्रणाली शिक्षा का आधार बनाई
गई।
4. नानकिंग की संधि की शर्तों का उल्लेख करें?
उत्तर- प्रथम अफीम युद्ध चीन की पराजय के उपरांत नानकिंग
संधि 29 अगस्त 1842 की प्रमुख शर्तें निम्नांकित है-
a. 5 चीनी बंदरगाह कैंटन, अमोय, फुचाऊ, निगपो, और शंघाई में
व्यापार करने और बसने का अधिकार प्राप्त हुआ।
b.
हांगकांग द्वीप अंग्रेजों को प्राप्त हुआ।
c.
चीन की आयात और निर्यात कर की दरें निश्चित करने का फैसला किया गया ।
d.
ब्रिटेन और चीन के राज कर्मचारियों में समानता दी गई।
e.
कोतो प्रथा समाप्त कर दी गई।
f.
चीन ने 2 करोड़ 10 लाख डॉलर छतिपूर्ति देना स्वीकार किया।
5. मंचूरिया संकट की विवेचना करें?
उत्तर-
पेरिस शांति सम्मेलन से असंतुष्ट जापानी प्रधानमंत्री बैरन तनाका ने जापान की साम्राज्यवादी
नीति के समर्थन में जुलाई 1927 ईस्वी में तनाका स्मरण पत्र तैयार किया। इसमें चीन को
जीतने के लिए मंचूरिया को जितना अनिवार्य बताया गया। 18 सितंबर 1931 ई को मुकदेन के
निकट जापानी रेल लाइन को बम से उड़ा देने की घटना का जापान ने लाभ उठाया और मंचूरिया
पर आक्रमण कर दिया। तीव्र गति से आक्रमण कर नवंबर 1931ई के अंत तक मंचूरियन के विशाल
भूभाग पर जापान ने अधिकार कर लिया। चीन में प्रतिक्रिया स्वरूप बहिष्कार आदि हए। जापानी
आक्रमण के विरुद्ध चीन की नानकिंग सरकार ने राष्ट्र संघ में अपील की। जापान ने उत्तर
में उसे पुलिस कार्रवाई कहा। चीन की अपील पर राष्टसंघ ने मंचूरियन कांड जांच के लिए
लॉर्ड लिटन की अध्यक्षता में एक आयोग नियुक्त किया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. प्रथम अफीम युद्ध के कारणों की विवेचना करें?
उत्तर-
अंग्रेज और चीनियों के बीच अफीम व्यापार को लेकर लड़े गए युद्ध को अफीम युद्ध के नाम
से जाना जाता है इस युद्ध के प्रमुख कारण निम्नलिखित है -
a.
अंग्रेजों की साम्राज्यवादी नीति-अंग्रेज अपनी साम्राज्यवादी
नीति के तहत चीन में अधिक से अधिक फायदा चाहते थे इसके विपरीत चीन की मंचू सरकार व्यापार
पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे।
b.
कैंटन का व्यापार-अंग्रेज केवल कैंटन में आ सकते
थे उन्हें चीन में प्रवेश की अनुमति नहीं थी जो अंग्रेज अपने को सर्वश्रेष्ठ मानते
थे भला ऐसी विषम परिस्थिति में कैसे रह सकते थे।
c.
कोतो प्रथा-चीनी मंचू सम्राट के समक्ष विदेशियों को
कोतो प्रथा के तहत तीन बार घुटने टेककर नौ बार माथा जमीन पर टेकना होता था यूरोपीय
राज्यों के लिए यह प्रथा काफी अपमानजनक थी।
d.
विदेशियों को हेय दृष्टि से देखना-चीनी लोग विदेशियों
को हेय दृष्टि से देखते थे। विदेशियों को चीनी जनता से सीधे संपर्क करने की अनुमति
नहीं थी जबकि अंग्रेज अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते थे।
e.
को हांग माध्यम-व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए
13 व्यापारियों का एक को हांग माध्यम चीनी सरकार दवारा गठित किया गया था यह संघ न्यूनतम
मूल्य पर सामान अंग्रेजों से लेकर अधिकतम मूल्य पर चीन को बेचता था।
f.
अफीम व्यापार में वृद्धि 1800 ई तक चीन में अफीम का
आयात लगभग 4 हजार पेटी से बढ़कर 1839 ई तक 30 हजार पेटी तक पहुंच गया था। अफीम के घातक
परिणामों को देखते हुए चीनी सरकार ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाने हेतु कठोर कदम उठाए।
g.
तत्कालीन कारण-कैंटन में अफीम की तस्करी रोकने के लिए
चीनी सरकार ने अफीम व्यापारी के समक्ष दो मांगे रखी।
h.
विदेशी व्यापारी अपनी समस्त अफीम सरकार को सौंप दें।
i.
बस में अफीम व्यापार न करने का आश्वासन।
2. यूरोपीय को चीन में प्रवेश करने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ता
था?
उत्तर-
1514 ईस्वी में पुर्तगाली सर्वप्रथम चीन पहुंचे चूँकि पुर्तगाली एशिया वाले को हेय
दृष्टि से देखते थे एवं उनके साथ गुलाम जैसा मानवीय व्यवहार करते थे अतः मिंग शासकों
ने उन्हें चीन में घुसने नहीं दिया वह चीन से बाहर कैंटीन के समीप एक दवीप पर आने लगे।
1557 ईस्वी में उन्होंने मकाओ में एक बस्ती बसाई। पूर्तगाली के पश्चात अन्य देश भी
व्यापार की आशा मैं चीन आने लगे 1575 ईस्वी में स्पेन 1604 ईस्वी में डच, 1637 ईस्वी
में अंग्रेज एवं 1774 ईस्वी में अमेरिकी चीन पहुंचे।
1685
ईस्वी में मंच सम्राट कांग हसी ने यूरोपियों को चीन के तटवर्ती बंदरगाहों से व्यापार
की अनुमति प्रदान की थी मगर यूरोपीय लोग इस सुविधा का दुरुपयोग कर चीन के आंतरिक मामलों
में दखल करने लेंगे। इस हस्तक्षेप के कारण मंचू सम्राट चिस्न लंग ने 1757 ईस्वी में
एक राजाज्ञा जारी कर यूरोपियों का व्यापार मात्र कैंटन तक सीमित कर दिया। कैंटन में
भी यूरोपीय को वर्ष भर रहने की अनुमति नहीं थी। गर्मियों तथा व्यापार के एक मौसम की
समाप्ति के बाद उन्हें मकाओ जाना पड़ता था। चीनी सरकार नहीं चाहती कि यूरोपीय लोग कैंटन
में स्थाई बस्तियां बसा सके।
3. जापान की विकास के साथ-साथ वहां की रोजमर्रा की जिंदगी में क्या
बदलाव आए हैं?
उत्तर-
जापान की विकास के साथ-साथ वहां की रोजमर्रा की जिंदगी में निम्नलिखित बदलाव आए।
a.
पैतृक परिवार व्यवस्था में कई पीढ़ियां परिवार के मुखिया के नियंत्रण में रहती थी लेकिन
जैसे-जैसे लौग समृद्ध हुए। परिवार के बारे में नए विचार फैलने लगे नयाँ घर का संबंध
मूल परिवार से था जहां पति- पत्नी साथ रहकर कमाते और घर बसाते थे।
b.
1870 के दशक में नवीन विदयालय व्यवस्था का निर्माण हुआ लड़के लड़कियों के लिए विद्यालय
जाना अनिवार्य कर दिया गया।
c.
माता-पिता का सम्मान करने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा
पाठ पुस्तकों में दी गई।
d.
आधुनिक कारखाने में 50% महिलाएँ कार्यरत थी।
e.
नए प्रकार के घर, रसोई के उपकरण और मनोरंजन के साधनों का विकास हुआ।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
अध्या सं. | अध्याय का नाम |
Class XI (History) विश्व इतिहास के कुछ विषय
3. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.
6. तीन वर्ग
7. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ