Class 11 History 7. आधुनिकीकरण के रास्ते

Class 11 History 7. आधुनिकीकरण के रास्ते
Class 11 History 7. आधुनिकीकरण के रास्ते
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 इतिहास (History) 7. आधुनिकीकरण के रास्ते स्मरणीय तथ्य ☞ चीन विशालकाय महादवीपीय देश है जिसमें कई तरह की जलवायु वाले क्षेत्र हैं, मुख्य क्षेत्र में तीन प्रमुख नदियां हैं पौली नदी, यांगत्सी नदी और पर्ल नदी । ☞ हान चीन की सबसे प्रमुख जातीय समूह है। ☞ चीनी खानों में क्षेत्रीय विविधता की झलक मिलती है इसमें कम से कम चार प्रमुख तरह के खाने देखे जा सकते हैं। ☞ चीन में मिंग वंश का शासन 1368 ई से 1644 ई. तक रहा। ☞ 1644 ई से 1911 ई तक चीन में मंचू राजवंश का शासन रहा इस कल में चीन के इतिहास का आधुनिक काल आरंभ होता है। ☞ सन यात सेन के नेतृत्व में चीन में गणतंत्र की स्थापना की गई । ☞ सन यात सेन आधुनिक चीन के संस्थापक माने जाते हैं। ☞ सन यात सेन के तीन सिद्धांत सन मीन चुई के नाम से मशहूर हैं। ☞ सन यात सेन ने जापान में 1905 ई. में तुंग मँग हई नामक संस्था की स्थापना की थी और 1912 ई. में इसका नाम कुओमिनतांग दिया गया। ☞ कन्फ्यूशियसवाद चीन की प्रमुख विचारधारा थी। ☞ सर्वप्रथम पुर्तगाली 1514 ईस्वी में चीन पहुंचे उन्होंने 1557 ईस्वी में मकाओ में बस्…