देशान्तरण (अथवा प्रवास) (Migration)
प्रश्न -
देशान्तरण (प्रवास) की परिभाषा दीजिए? इसकी मापने की विधियों की विवेचना कीजिए? इसको प्रभावित
करने वाले तत्त्व तथा बाधक तत्त्वों पर प्रकाश डालिए ? उत्तर - मनुष्य एक स्थान से दूसरे स्थान को आता-जाता रहता है,
जिसके परिणामस्वरूप उसका निवास बदल जाता है। मनुष्य के निवास स्थान के परिवर्तन की
इस घटना को देशान्तरण क ह ते है। डेविड एम . हीर
के अनुसार," देशान्तरण का अर्थ है अपने स्वाभाविक निवास को परिवर्तित कर देना " । संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, "देशान्तरण निवास स्थान को परिवर्तित
करते हुए एक भौगोलिक इकाई से अ न्य भौगो लिक
इकाई में विचरण का एक स्वरूप है"। देशान्तरण के अन्तर्गत दो प्रकार की गतिशीलता हो सकती
है। जब कोई व्यक्ति अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाकर बसता है तो उसे परदेशवासी
या बहिर्गन्तुक या उत्प्रवासी तथा स्वदेश छोड़ कर बाहर जाकर बसने की क्रिया को
उत्प्रवास या बहिर्ग मन कहा जाता है। इसी
तरह, जब कोई व्य क्ति दूसरे देश में
जाकर किसी देश में बसता है तो उसे आगन्तुक या अप्रवासी तथा आकर बसने को अन्तर्गमन
या अप्रवास कहा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के जनगणना ब्यूरो में उन
व्…