Class 11 Geography 5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation)
Class 11 Geography 5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 5.
प्राकृतिक वनस्पति ( Natural Vegetation ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ प्राकृतिक
वनस्पति का अभिप्राय उस पौधा समुदाय से है, जो लंबे समय तक बिना किसी बाहरी
हस्तक्षेप के उगता है और इसकी विभिन्न प्रजातियाँ वहाँ पर पाई जाने वाले मिट्टी और
जलवायविक परिस्थितियों में यथासंभव स्वयं को ढाल लेती है। ☞ मिट्टी
और जलवायु में विभिन्नता के कारण भारत में वनस्पति में क्षेत्रीय विभिन्नता पाई
जाती है प्रमुख वनस्पति प्रकार तथा जलवायु स्थिति के अनुसार भारत के वर्षों को
पाँच वर्गों में बाँटा गया है। उष्णकटिबंधीय सदाबहार
एवं अर्ध सदाबहार वन उष्णकटिबंधीय
पर्णपाती वन उष्णकटिबंधीय
कांटेदार वन पर्वतीय वन वेलांचली व अनूप वन ☞ उष्णकटिबंधीय
सदाबहार एवं अर्ध- सदाबहार वन उष्ण एवं आर्द्र प्रदेश में पाए जाते हैं। ☞ वार्षिक
वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक एवं औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक की
आवश्यकता होती है।