झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड
PROJECT RAIL CM SOE MODLE SCHOOL (05.05.25)
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
Subject - Geography
कक्षा-12 समय -1 घंटा पूर्णांक -20
सामान्य निर्देश (General instructions):
1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के
उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न के प्रकार एवं अंक
प्रश्न 1 से 6 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6.
प्रश्न 7 से 10 - लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2 =8.
प्रश्न 11 एवं 12 - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x3=6.
3. प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। 6
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न
1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न 1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं,
सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
4. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को
परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Section: A (1×6=6) (Objective Questions)
Q1. मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है?
a) कार्ल
रिटर
b) एराटोस्थनीज
c) हमबोल्ट
d) रैटजेल
Q2. मानव भूगोल का मुख्य केंद्र बिंदु क्या है?
a. भौतिक विशेषताएँ
b. प्राकृतिक वनस्पति
c. मानव गतिविधियाँ
d. जलवायु पैटर्न
Q3. भारत में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक किस राज्य
में है और यह किन कारकों पर निर्भर करता है?
a. बिहार-उपजाऊ भूमि और उच्च जन्म दर
b. राजस्थान शुष्क जलवायु
c. अरुणाचल प्रदेश पर्वतीय क्षेत्र
d. पंजाब- औद्योगिकीकरण
Q4. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की औसत जनसंख्या
घनत्व कितना है ?
a. 382 व्यक्ति/वर्ग किमी
b. 420 व्यक्ति/वर्ग किमी
с. 350 व्यक्ति/वर्ग किमी
d. 400 व्यक्ति/वर्ग किमी
Q5. भारत में किस दशक में जनसंख्या वृद्धि दर
सबसे अधिक थी?
a. 1951-1961
b. 1961-1971
с. 1971-1981
с. 1981-1991
Q6. दो
जिलों A और B का क्षेत्रफल समान है, लेकिन A की जनसंख्या B से तीन गुना है। जनसंख्या
घनत्व किस जिले में अधिक होगा और क्यों?
a. जिला A, क्योंकि जनसंख्या अधिक है।
b. जिला B, क्योंकि क्षेत्रफल समान है।
c. दोनों का घनत्व समान होगा।
d. यह क्षेत्रीय जलवायु पर निर्भर करता है।
Section:B (4×2=8) (Short Question Answers)
Q7. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर
– मानव भूगोल - भूगोल की वह शाखा है जो
मनुष्य और उसके पर्यावरण के बीच संबंध का अध्ययन करती है।
Q8. मानव भूगोल की दो उप-शाखाओं के नाम बताइए।
उत्तर
– 1. जनसंख्या भूगोल 2. आर्थिक भूगोल
Q9. जनसंख्या घनत्व को परिभाषित
कीजिए।
उत्तर
– जनसंख्या घनत्व प्रति इकाई क्षेत्रफल
में निवास करने वाले लोगों की संख्या है, जिसे सामान्यतः व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
में व्यक्त किया जाता है।
Q10. सकारात्मक जनसंख्या
वृद्धि का क्या अर्थ है?
उत्तर
- सकारात्मक जनसंख्या वृद्धि का अर्थ
है कि जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो, जिससे जनसंख्या में वृद्धि होती है।
SECTION:C (2×3=6)(Long Question Answers)
Q11. मानव भूगोल में
मनुष्य के प्राकृतिककरण की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
उत्तर
– मनुष्य का प्राकृतिककरण उस अवस्था को
कहते हैं जब मनुष्य प्रकृति पर पूरी तरह निर्भर था और उसके अनुसार अपने जीवन को ढालता
था। इस अवस्था में मनुष्य निष्क्रिय (passive) होता था और प्रकृति की शक्तियाँ उसे
नियंत्रित करती थीं।
उदाहरणः
- ठंडे क्षेत्रों में लोग गुफाओं में रहते थे और जानवरों की खाल पहनते थे।
- रेगिस्तान में लोग शिकार करते थे और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार भोजन एकत्र
करते थे।
- यह अवधारणा प्रारंभिक मानव जीवन को दर्शाती है, जब प्रकृति ही जीवन की दिशा
तय करती थी।
Q12. आप जनसंख्या संरचना
से क्या समझते हैं? इसके प्रमुख घटकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर
- जनसंख्या संरचना का अर्थ है जनसंख्या
की विभिन्न विशेषताओं के आधार पर उसकी बनावट। इसके प्रमुख घटक हैं:
1. आयु संरचनाः विभिन्न आयु वर्गों (बालक, कार्यशील, वृद्ध)
में जनसंख्या का वितरण।
2. लिंग अनुपातः प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
3. ग्रामीण-शहरी संरचनाः निवास के आधार पर जनसंख्या का वितरण।