Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 2025

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 2025

Class 12th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 2025

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL CM SOE MODLE SCHOOL (05.05.25)

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

Subject - Geography

कक्षा-12 समय -1 घंटा पूर्णांक -20

सामान्य निर्देश (General instructions):

1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न के प्रकार एवं अंक

प्रश्न 1 से 6 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न  6x1=6.

प्रश्न 7 से 10 - लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2 =8.

प्रश्न 11 एवं 12 - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न  2x3=6.

3. प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न 1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

4. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Section: A (1×6=6) (Objective Questions)

Q1. मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है?

a)  कार्ल रिटर

b)  एराटोस्थनीज

c)  हमबोल्ट

d) रैटजेल

Q2. मानव भूगोल का मुख्य केंद्र बिंदु क्या है?

a. भौतिक विशेषताएँ

b. प्राकृतिक वनस्पति

c. मानव गतिविधियाँ

d. जलवायु पैटर्न

Q3. भारत में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक किस राज्य में है और यह किन कारकों पर निर्भर करता है?

a. बिहार-उपजाऊ भूमि और उच्च जन्म दर

b. राजस्थान शुष्क जलवायु

c. अरुणाचल प्रदेश पर्वतीय क्षेत्र

d. पंजाब- औद्योगिकीकरण

Q4. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की औसत जनसंख्या घनत्व कितना है ?

a. 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

b. 420 व्यक्ति/वर्ग किमी

с. 350 व्यक्ति/वर्ग किमी

d. 400 व्यक्ति/वर्ग किमी

Q5. भारत में किस दशक में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक थी?

a. 1951-1961

b. 1961-1971

с. 1971-1981

с. 1981-1991

Q6. दो जिलों A और B का क्षेत्रफल समान है, लेकिन A की जनसंख्या B से तीन गुना है। जनसंख्या घनत्व किस जिले में अधिक होगा और क्यों?

a. जिला A, क्योंकि जनसंख्या अधिक है।

b. जिला B, क्योंकि क्षेत्रफल समान है।

c. दोनों का घनत्व समान होगा।

d. यह क्षेत्रीय जलवायु पर निर्भर करता है।

Section:B (4×2=8) (Short Question Answers)

Q7. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर – मानव भूगोल - भूगोल की वह शाखा है जो मनुष्य और उसके पर्यावरण के बीच संबंध का अध्ययन करती है।

Q8. मानव भूगोल की दो उप-शाखाओं के नाम बताइए।

उत्तर – 1. जनसंख्या भूगोल  2. आर्थिक भूगोल

Q9. जनसंख्या घनत्व को परिभाषित कीजिए।

उत्तर – जनसंख्या घनत्व प्रति इकाई क्षेत्रफल में निवास करने वाले लोगों की संख्या है, जिसे सामान्यतः व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में व्यक्त किया जाता है।

Q10. सकारात्मक जनसंख्या वृद्धि का क्या अर्थ है?

उत्तर - सकारात्मक जनसंख्या वृद्धि का अर्थ है कि जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो, जिससे जनसंख्या में वृद्धि होती है।

SECTION:C (2×3=6)(Long Question Answers)

Q11. मानव भूगोल में मनुष्य के प्राकृतिककरण की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।

उत्तर – मनुष्य का प्राकृतिककरण उस अवस्था को कहते हैं जब मनुष्य प्रकृति पर पूरी तरह निर्भर था और उसके अनुसार अपने जीवन को ढालता था। इस अवस्था में मनुष्य निष्क्रिय (passive) होता था और प्रकृति की शक्तियाँ उसे नियंत्रित करती थीं।

उदाहरणः

  • ठंडे क्षेत्रों में लोग गुफाओं में रहते थे और जानवरों की खाल पहनते थे।
  • रेगिस्तान में लोग शिकार करते थे और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार भोजन एकत्र करते थे।
  • यह अवधारणा प्रारंभिक मानव जीवन को दर्शाती है, जब प्रकृति ही जीवन की दिशा तय करती थी।

Q12. आप जनसंख्या संरचना से क्या समझते हैं? इसके प्रमुख घटकों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर - जनसंख्या संरचना का अर्थ है जनसंख्या की विभिन्न विशेषताओं के आधार पर उसकी बनावट। इसके प्रमुख घटक हैं:

1. आयु संरचनाः विभिन्न आयु वर्गों (बालक, कार्यशील, वृद्ध) में जनसंख्या का वितरण।

2. लिंग अनुपातः प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।

3. ग्रामीण-शहरी संरचनाः निवास के आधार पर जनसंख्या का वितरण।

PROJECT RAIL CM SOE MODLE SCHOOL (11.06.2025)

SECTION - A (6x1=6) (Objective questions)

1. डॉ महबूब-उल-हक के अनुसार निम्नलिखित में से मानव विकास का अर्थ है

A. व्यवसाय के अवसर बढ़ाना

B. लोगों की आय बढ़ाना

C. लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

2. निम्न में से क्या मानव विकास के मापन का आधार है?

1. शिक्षा

2. स्वास्थ्य

3. प्रशासनिक व्यवस्था

4. सरकार

5. संसाधनों तक लोगों की पहुंच

कूट

A. 1,2 और 4

B. 2,3 और 5

C. 3,4 और 5

D. 1,2 और 5

3. कथन (A) वाणिज्य पशुधन पालन सामान्यतः चलवासी पशुचारण की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं पूंजी प्रधान होता है।

कारण (B) विश्व में वाणिज्य पशुधन पालन वाले देश क्रमशः न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, उरुग्वे एवं संयुक्त राज्य अमेरिका है।

A. A सही है किंतु R गलत है

B. A गलत है किन्तु R सही है

C. A और R दोनों सही है

D. A और R दोनों गलत है

4. निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?

A. भूमध्यसागरीय कृषि  - खट्टे फलों का उत्पादन

B. मिश्रित कृषि             - धन केंद्रित खेती

C. आदिम निर्वाह कृषि   - यंत्रीकृत अनाज की खेती

D. गहन निर्वाह कृषि      - झूमिंग खेती

5. अरवारी पानी संसद कार्यक्रम चलाया जा रहा है

A. अलवर (राजस्थान)

B. थाणे (महाराष्ट्र)

C. भिवानी (हरियाणा)

D. माण्डला (मध्य प्रदेश)

6. भू-जल उपयोग (उच्च से निम्न) के संदर्भ में निम्न में से कौन से राज्य सही क्रमानुसार व्यवस्थित है?

A. पंजाब, गुजरात, केरल

B. गुजरात, केरल, पंजाब

C. गुजरात, पंजाब, केरल

D. केरल, गुजरात, पंजाब

SECTION - B (4x2=8) (Short answer questions)

7. विश्व में चलवासी पशुचारण की विभिन्न क्षेत्रों का नाम लिखें।

उत्तर - चलवासी पशुचारण के प्रमुख क्षेत्र हैं: सहारा का अर्ध-शुष्क और शुष्क प्रदेश, मध्य एशिया, भारत के कुछ भाग जैसे राजस्थान और जम्मू और कश्मीर, साथ ही टुंड्रा क्षेत्र।

8. मिश्रित कृषि से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - मिश्रित खेती एक प्रकार की खेती है जिसमें फसल उगाने और पशुपालन दोनों शामिल होते हैं।

9. वृद्धि और विकास में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर - वृद्धि मात्रात्मक और मूल्य निरपेक्ष । इसका चिह्न धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकता है। इसका अर्थ है कि परिवर्तन धनात्मक ( वृद्धि दर्शाते हुए) अथवा ऋणात्मक (ह्रास इंगित करते हुए ) हो सकता है। विकास का अर्थ गुणात्मक परिवर्तन है जो मूल्य सापेक्ष होता है।

10. भारत में जल प्रदूषण के किन्हीं दो स्रोतों का वर्णन करें।

उत्तर - भारत में जल प्रदूषण के दो मुख्य स्रोत हैं:

a. औद्योगिक कचरा : औद्योगिक कचरा, जिसमें विभिन्न प्रकार के रसायन और विषैले पदार्थ होते हैं, नदियों और झीलों में बहाए जाते हैं, जिससे जल प्रदूषण होता है।

b. कृषि अपवाह : खेतों में इस्तेमाल होने वाले उर्वरक और कीटनाशक बारिश के पानी के साथ बहकर जल स्रोतों में मिल जाते हैं, जिससे जल प्रदूषण होता है।

SECTION-C (2x3=6) (Long answer questions)

11. व्यापारिक पशुपालन क्या है? इसकी पांच विशेषताएं लिखिए।

उत्तर - व्यापारिक पशुपालन, पशुधन को व्यावसायिक रूप से पालने की एक विधि है, जिसका उद्देश्य दूध, मांस, ऊन, अंडे आदि जैसे उत्पादों का उत्पादन करके लाभ कमाना है।

वाणिज्य पशुधन पालन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

वाणिज्य पशुधन पालन अपेक्षाकृत अधिक व्यवस्थित एवं पूँजी प्रधान है।

• यह पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित है एवं फार्म भी स्थायी होते हैं।

• इसमें फार्म विशाल क्षेत्र पर फैले होते हैं तथा सम्पूर्ण क्षेत्र को छोटी-छोटी इकाइयों में विभाजित कर दिया जाता है। चराई को नियन्त्रित करने के लिए इन्हें बाड़ लगाकर एक-दूसरे से अलग कर दिया जाता है।

• इसमें पशुओं की संख्या चरागाह की वहन क्षमता के अनुसार रखी जाती है।.

• यह एक विशिष्ट गतिविधि है, जिसमें केवल एक ही प्रकार के पशु पाले जाते हैं। प्रमुख पशुओं में भेड़, बकरी, गाय-बैल एवं घोड़े हैं।

• पालतू पशुओं से प्राप्त मांस, खालें एवं ऊन को वैज्ञानिक ढंग से संसाधित तथा डिब्बाबन्द कर विश्व के बाजारों में निर्यात कर दिया जाता है।

• पशु फार्म में पशुधन पालन वैज्ञानिक आधार पर किया जाता है। इसमें प्रमुख ध्यान पशुओं के प्रजनन, जननिक सुधार रोगों पर नियन्त्रण तथा उनके स्वास्थ्य पर दिया जाता है।

12. विश्व में मानव विकास के लिए "आधारभूत आवश्यकता उपागम" की व्याख्या करें।

उत्तर - आधारभूत आवश्यकता उपागम-मानव विकास के इस उपागम का प्रतिपादन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.) ने किया। इसके अंतर्गत मानव की छह आधारभूत आवश्यकताओं; जैसे-स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, जलापूर्ति, स्वच्छता तथा आवास की पहचान की गई तथा मानव विकास के लिए उक्त छहों मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था के उन्नयन पर जोर दिया गया। इस उपागम में मानवीय विकल्पों के प्रश्न की उपेक्षा की गई है।

PROJECT RAIL CM SOE MODLE SCHOOL (07.07.2025)

1. निम्नलिखित कुटीर उद्योग की विशेषता को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:-

(i) निर्माण स्थलघर से बाहर.

(ii) यह निर्माण की सबसे छोटी इकाई है।

(iii) स्थानीय कच्चे माल का उपयोग।

(vi) साधारण औजारों का उपयोग।

कूट:-

(a) i, ii और iii

(b) ii, iii और iv

(c) i,ii और iv

(d) i,iii और iv

2. निम्न में से कौन तृतीयक क्रिया कलाप सेवा क्षेत्र से संबंधित हैं?

(i) तृतीयक क्रियाकलाप के संदर्भ में सत्य है?।

(ii) मानव शक्ति तृतीयक क्रियाकलाप का मुख्य घटक है।

(iii) खनन एक तृतीयक क्रियाकलाप है।

कूट:-

(a) i और ii

(b) i, ii और iii

(c) ii और iii

(d) i और iii

3. निम्नलिखित में से कौन सा ज्ञान प्रसंस्करण बाहरी श्रोत का उदाहरण नहीं है?

(a) व्यवसाय अनुसंधान ।

(b) बौद्धिक संपदा अनुसंधान।

(c) कानूनी पेशा

(d) बाहरी श्रोत ।

4. सूची-I का सूची II से सही सुमेलन कीजिए:-

सूची - I (राज्य)

सूची II (ताँबा उत्पादक क्षेत्र)

(a) झारखंड

1. अग्नि गुंडाला

(b) मध्य प्रदे

2. बालाघाट

(c) राजस्थान

3. सिंहभूम

(d) अंध्र प्रदेश

4. झुंझुनू

कूट:-

A          B          C          D

(a)        1          2          4          3

(b)       1          2          3          4

(c)        4          1          3          2

(d)       4          1          2          3

5. निम्नलिखित में विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन कौन सी है?

(a) पेरूवियन रेलवे

(b) दार्जिलिंग रेलवे

(c) नीलगिरि रेल लाइन

(d) क्किंधाई-तिब्बत रेल।

6. नीचे दिए गए प्रश्नों में दो कथनों को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया। दो कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा एक सही है?

(a) A और R दोनो सत्य है और R A का सही स्पस्टीकरण है

(b) A और R दोनो सत्य है, लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण है।

(c) A सत्य है परन्तु R असत्य है।

(d) A असत्य है, परन्तु R सत्य है।

7. कुटीर उद्योग और लघु उद्योग में अंतर बताइए ?

उत्तर:-

कुटीर उद्योग

लघु उद्योग

क. यहाँ काम परिवार के सदस्यों द्वारा घर पर ही किया जाता है।

क. यहाँ काम अर्द्ध कुल मजदूरों द्वारा छोटे वर्कशॉप में किया जाता है।

ख. आकार बहुत छोटा होता है।

ख. आकार कुटीर उद्योग से बड़ा होता है।

ग. स्थानीय कच्चेमाल और सरल उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

ग. कच्चा माल स्थानीय हो सकता है जिसे सरल विद्युत चालित मशीनों द्वारा संपादित किया जाता है।

8. वर्तमान समय में हवाई परिवहन बहुत महंगा होने के बावजूद इसकी बढ़ती लोकप्रियता के क्या कारण हैं ?

उत्तर - कारण

(क) मूल्यवान एवं शीध्र नष्ट होनेवाली वस्तुओं का परिवहन आसानी से किया जा सकता है।

(ख) दुर्गम क्षेत्र में अब आसानी से पहुँच सकते हैं।

(ग) यात्रा का समय महीनों से घटकर दिन या घंटे रह गया है।

(घ) सामरिक और सैन्य लाभ प्रदान करते हैं, क्योंकि सामरिक संचालन आसानी से किया जा सकता है।

9. भारत में जैव-ऊर्जा का विकास क्यों आवश्यक है।

उत्तर:-

(क) यह ऊर्जा रूपांतरण का एक संभावित श्रोत है और इसे विद्युत ऊर्जा, उष्मा ऊर्जा या भोजन पकाने के लिए गैस में परिवर्तित किया जा सकता है।

(ख) इससे शहरी क्षेत्रों में कूड़े-कचड़े की समस्या का समाधान हो सकता है, क्योंकि कचड़े से ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।

(ग) यह विकासशील देशों में ग्रामीण लोगों के आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे सकता है।

(घ) इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और ईधन की लकड़ी पर दबाब कम होगा तथा तेल आयात में कमी आएगी।

10. कृषि आधारित उद्योग को परिभाषित करें।

उत्तरः- कृषि आधारित उद्योग - इन उद्योगों में कृषि फार्मो और खेतों से तैयार उत्पादों को ग्रामीण और शहरी बाजारों में बेचा जाता है। इन उद्योंगों में खाद्य "प्रसंस्करण, चीनी, आचार, फलों का रस, कपड़ा आदि शामिल है।

SECTION- C (2×3=6 [LONGT ANSWER QUESTION]

11. "दुनिया में तरल पदार्थ और गैसों के परिवहन के लिए पाइप लाइनों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है" उचित तर्को के साथ कथन का समर्थन करें।

उत्तरः- पाइप लाइन परिवहन का उपयोग व्यापक रूप से जल पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और अन्य तरल पदार्थो के परिवहन के लिए किया जा रहा है। पाइप लाईन की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:-

(क) यह तरल पदार्थो और गैसों को लम्बी दूरी तक ले जाने का सबसे सुविधा जनक और कुशल साधन है।

(ख) पाइप लाइनें ठोस पदार्थो को घोल (गीले मिश्रण) में परिवर्तित करने के बाद भी उनका परिवहन कर सकती है।

(ग) इसकी प्रारंभिक स्थापना लागत अधिक है, लेकिन उसके बाद पाइप लाइनें तेल पदार्थो और गैसों का परिवहन बहुत सस्ते में करती है।

(घ) इसके लिए अधिक स्थान की आवश्यकता नहीं होती है।

(ड.) पाइपलाइनों ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल है।

12. "अन्य संसाधनों की तुलना में खनिजों का संरक्षण अधिक महत्वपूर्ण है" इसे स्पस्ट करें।

उत्तर:-

(क) भारत में खनिज संसाधना का वितरण असमान है। यदि ये संसाधन विलुप्त हो गये तो घरेलू आवश्यकता को पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी।

(ख) इसका संरक्षण महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़ी संख्या में उद्योग पूरी तरह से खनिज संसाधनों पर निर्भर है।

(ग) यदि खनिज संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो हमें अन्य देशों से आयात करना पड़ेगा। जिससे भारी आर्थिक दवाब पड़ेगा।

(घ) खनिजों के निर्माण में कई साल लगते हैं। इसके अलावा वे सीमित और गैर नवीकरणीय है। एक बार समाप्त होने के बाद उन्हें पुनः पूर्ति के लिए लाखों साल लगते हैं।

(ड.) प्रत्येग देश की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह भावी पीढ़ी के लिए संसाधनों का संरक्षण करें, ताकि वे भी उनका उपयोग अपने विकास के लिए कर सकें।

PROJECT RAIL CM SOE MODLE SCHOOL (04.08.2025)

SECTION - A (1x6 = 6) (Objective questions)

1. पार साईबेरियन रेल मार्ग निम्न में से किन दो नगरों कों जोड़ता है ?

(a) सेंट पीटर्सबर्ग ओड़ेसा

(b) कीव-व्लाडिवोस्टक

(c) सेंट पीटर्सबर्ग व्लाडिवोस्टक

(d) तुला व्लाडिवोस्टक

2. विश्व का सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी मार्ग कौन सा है?

(a) राइन नदी मार्ग

(b) सेंट लॉरेंस नदी मार्ग

(c) नील नदी मार्ग

(d) यांगटिसीक्यांग नदी मार्ग

3. भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट कब प्रक्षेपित किया गया?

(a) 18 जून 1981

(b) 19 अप्रैल 1979

(c) 20 मार्च 1990

(d) 10 जुलाई 2000

4. निम्नलिखित में से कौन आंत्रपो पत्तन का उदाहरण है?

(a) सिंगापुर

(b) रोटरडम

(c) कोपेनहेगेन

(d) उपर्युक्त सभी

5. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना जनवरी 1995 में किसके स्थान पर की गई थी?

(a) ओपेक

(b) आसियान

(c). यूरोपीय संघ

(d). गेट

6. पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है?

(a) डार्विन और मेलबोर्न

(b) एडमंटन और एंकॉरे

(c) बैंकूवर और सेंटजॉन

(d) चेगडू और ल्हासा

SECTION-B (4x2=8)- SHORT ANSWER TYPE QUESTIONS

7. पाइपलाइन परिवहन का महत्व बताइये।

उत्तर- जल, खनिज, तेल तथा प्राकृतिक गैस जैसे पदार्थों को अबाधित रूप से लंबी दूरी तक पाईपलाइनों द्वारा विश्व के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता हैं। ये सस्ती, सुगम व सुरक्षित होती हैं। इनका रखरखाव व संचालन आसान तथा पर्यावरणीय अनुकूल होता हैं।

8. उत्तरी-अटलांटिक समुद्री मार्ग किन दो प्रदेशों को जोड़ता है।

उत्तर- यह मार्ग अद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है। यह विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है।

9. व्यापार संतुलन क्या कहलाता है?

उत्तर- व्यापार संतुलन एक देश द्वारा अन्य देशों को निर्यात एवं उनसे आयात की गई वस्तुओं एवं सेवाओं की मात्रा का लेखजोखा होता है। यह अनुकूल या प्रतिकूल हो सकता है।

10. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एल.पी.जी. के महत्व को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में एल० पी० जी० (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) द्वारा व्यापार एवं निवेश की बाधाएँ कम हुई हैं, विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिला प्रतिस्पर्धा बढ़ी तथा व्यापार और प्रौद्योगकी का प्रवाह बढ़ा । इन सुधारों के परिणामस्वरूप विश्व के देशों में आर्थिक विकास व प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हुई है।

SECTION-C (2x3=6)- LONG ANSWER TYPE QUESTIONS

11. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्वेज नहर के महत्व को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- स्वेज नहर का निर्माण 1869 में पोर्ट सइद एवं पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर व लाल सागर को जोड़ने हेतु किया गया ।

महत्व –

क. यह यूरोप और एशियाई देशों के लिए एक नवीन जलमार्ग प्रदान करता है तथा लिवरपूल व कोलम्बो के बीच की दूरी कम करता है।

ख. जहाजों को अफ्रीका का चक्कर लगाने की आवश्यकता नही होती, जिससे यात्रा समय और ईधन की बचत होती है।

ग. इस नहर द्वारा तेल, गैस, कृषि व खनिज पदार्थ यूरोप को तथा यूरोप से औद्योगिक, इंजीनियरिंग व रासायनिक वस्तुएँ एशियाई देशों को भेजी जाती हैं।

घ. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का 12 प्रतिशत व्यापार इस नहर द्वारा संचालित होता है।

12. पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार होते हैं। इस कथन के संदर्भ में इनके महत्व को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- पत्तन अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रदेश द्वार होते हैं क्योंकि इनके माध्यम से ही विश्व का अधिकांश वस्तु व्यापार व यात्री परिवहन किया जाता है।

महत्व –

क. अन्तर्राष्ट्रीय वस्तु व्यापार का लगभग 80 प्रतिशत इन्हीं के माध्यम से किया जाता है।

ख. ये प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय व क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढावा देते हैं।

ग. बंदरगाहों के आसपास घनी आबादी होती है, ये उनको रोजगार प्रदान करते हैं।

घ. पत्तनों के माध्यम से वस्तुओं का परिवहन सस्ता व सुगम होता है, जिससे आर्थिक विकास को बढावा मिलता है।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare