General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- Psychology
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (6x1=6)
1. बुद्धि लब्धि
(IQ) का सूत्र किसने दिया था?
(A) बिने (Binet)
(B) वेश्वर (Wechsler)
(C) टर्मन (Terman)
(D) स्टर्न (Stern)
2. WAIS का पूर्ण रूप क्या है?
(A) Wechsler Adult Intelligence Scale (वेक्स्लर
वयस्क बुद्धि पैमाना)
(B) Wechsler Adolescent Intelligence Scale
(वेक्स्लर किशोर बुद्धि पैमाना)
(C) World Adult Intelligence Survey
(विश्व वयस्क बुद्धि सर्वेक्षण)
(D) Western Adult Intelligence Scale
(पश्चिमी वयस्क बुद्धि पैमाना)
3. 90-109 के बीच IQ स्कोर को क्या कहा जाता है?
(A) औसत से कम
(B) औसत
(C) श्रेष्ठ
(D) प्रतिभाशाली
4. 'व्यक्तित्व' शब्द किस लैटिन शब्द से बना है?
(A) Persona (पर्सोना)
(B) Person (पर्सन)
(C) Personal (पर्सनल)
(D) Personne (पर्सन)
5. "16 PF" व्यक्तित्व परीक्षण किसने
विकसित किया?
(A) आइजेंक
(B) कैटेल
(C) ऑलपोर्ट
(D) फ्रायड
6. फ्रायड के अनुसार व्यक्तित्व का कौन सा भाग
'वास्तविकता सिद्धांत' पर कार्य करता है?
(A) इदम्
(B) अहम्
(C) पराहम्
(D) लिबिडो
लघुउत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8)
7. 'एप्टीट्यूड' और 'इंटरेस्ट' में अंतर स्पष्ट
कीजिए।
उत्तर - एप्टीट्यूड
किसी व्यक्ति की किसी क्षेत्र में सीखने की संभावित क्षमता है। यह भविष्य की सफलता
का पूर्वानुमान लगाता है। इंटरेस्ट व्यक्ति की वर्तमान पसंद-नापसंद है। एप्टीट्यूड
क्षमता है, इंटरेस्ट रुझान है।
8. बुद्धि के 'ग' कारक सिद्धांत (g-factor
theory) का प्रतिपादन किसने किया? 'g' से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - इस सिद्धांत का प्रतिपादन चार्ल्स स्पीयरमैन ने
किया। 'g' का अर्थ सामान्य बुद्धि कारक है जो सभी बौद्धिक कार्यों में निहित होता
है। इसके साथ विशिष्ट 's' कारक भी होते हैं।
9. 'आत्म' (Self) और 'व्यक्तित्व'
(Personality) में क्या अंतर है?
उत्तर - 'आत्म'
व्यक्ति का अपने बारे में ज्ञान व विश्वास है, यह आंतरिक है। 'व्यक्तित्व' व्यक्ति
के व्यवहार का अपेक्षाकृत स्थायी पैटर्न है जो दूसरों को दिखाई देता है, यह बाह्य है।
10. टाइप उपागम और ट्रेट उपागम में एक मुख्य अंतर
लिखिए।
उत्तर
- टाइप उपागम में लोगों को कुछ श्रेणियों में बाँटा जाता है, जैसे अंतर्मुखी-बहिर्मुखी।
ट्रेट उपागम में व्यक्तित्व को निरंतर आयामों पर मापा जाता है, जैसे कोई व्यक्ति कितना
बहिर्मुखी है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6)
11. गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के किन्हीं
तीन प्रकार की बुद्धि को समझाइए।
उत्तर –
(i) भाषिक बुद्धि : शब्दों और भाषा का प्रभावी उपयोग करने की क्षमता। कवि, लेखक में अधिक।
(ii) तार्किक : गणितीय
बुद्धि तर्क, अमूर्त चिंतन और गणितीय समस्याएँ हल करने की क्षमता। वैज्ञानिक,
गणितज्ञ में अधिक।
(iii) अंतः वैयक्तिक बुद्धि : स्वयं की भावनाओं, प्रेरणाओं को समझने की क्षमता।
दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक में अधिक।
12. फ्रायड के व्यक्तित्व सिद्धांत के अनुसार
इदम्, अहम् और पराहम् को समझाइए।
उत्तर –
(i) इदम् (Id) : यह जन्मजात है और 'सुखेच्छा सिद्धांत' पर काम करता है। यह तुरंत इच्छा पूर्ति
चाहता है। पूर्णतः अचेतन है।
(ii) अहम् (Ego): यह 'वास्तविकता सिद्धांत' पर काम करता है। इदम् और बाहरी दुनिया में संतुलन
बनाता है। इसका कुछ भाग चेतन होता है।
(iii) पराहम् (Superego): यह नैतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। 'आदर्श
सिद्धांत' पर चलता है और सही-गलत का बोध कराता है।
03.08.2026
SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. दबाव (Stress) क्या है?
A. खुशी की अवस्था प्रतिक्रिया
B. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के प्रति मनोवैज्ञानिक
एवं शारीरिक
C. केवल शारीरिक बीमारी
D. केवल मानसिक रोग
2. दबाव (Stress) का मनोवैज्ञानिक लक्षण है-
A. चिंता
C. चिड़चिड़ापन
B. अवसाद
D. उपर्युक्त सभी
3. निम्नलिखित में से कौन-सा सकारात्मक सामना
(Positive Coping) का उदाहरण है?
A. समस्या से भागना
B. नशे का सहारा लेना
C. समस्या का समाधान ढूँढ़ना
D. क्रोध करना
4. प्रतिरोधक क्षमता (Resilience) का अर्थ है-
A. हार मान लेना
B. कठिनाइयों से उबरने की क्षमता
C. तनाव से बचना
D. दूसरों पर निर्भर रहना
5. मनोवैज्ञानिक विकार (Psychological
Disorder) किससे संबंधित है?
A. केवल शारीरिक बीमारी
B. व्यवहार, विचार एवं भावनाओं में असामान्य परिवर्तन
C. केवल बुखार
D. केवल दुर्घटना
6.. द्विध्रुवीय विकार (Bipolar Disorder) में
क्या होता है?
A. केवल अवसाद
B. केवल उन्माद
C. उन्माद और अवसाद दोनों अवस्थाएँ
D. केवल चिंता
SECTION B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. दबाव (Stress) क्या है?
उत्तर - दबाव वह मानसिक और शारीरिक अवस्था है जो तब उत्पन्न
होती है जब व्यक्ति को लगता है कि परिस्थितियों की मांग उसकी क्षमता से अधिक है।
8. दबाव (Stress) के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से
हैं?
उत्तर -
• जीवन की प्रमुख घटनाएँ
• दैनिक परेशानियाँ
• आघातकारी घटनाएँ
9. दबाव (Stress) के शारीरिक लक्षण तथा तनाव के
मनोवैज्ञानिक लक्षण कौन कौन से हैं?
उत्तर -
• शारीरिक लक्षण
सिरदर्द, थकान, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, भूख में परिवर्तन
आदि।
• मनोवैज्ञानिक लक्षण
चिंता, क्रोध, अवसाद, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी।
10. द्विध्रुवीय विकार (Bipolar Disorder) क्या
है?
उत्तर - इसमें व्यक्ति कभी अत्यधिक उत्साह (उन्माद/Mania) और कभी
गहरे अवसाद की अवस्था से गुजरता है।
SECTION C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. दबाव (Stress) प्रबंधन के उपाय बताइए।
उत्तर -
• समय प्रबंधन
• योग एवं ध्यान
• नियमित व्यायाम
• संतुलित आहार
• पर्याप्त नींद
• सकारात्मक सोच
12. मनोवैज्ञानिक विकारों के कारण एवं उपचार की
विभिन्न विधियों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर - मनोवैज्ञानिक विकारों के प्रमुख कारण-
• आनुवंशिक कारण
• जैविक
कारण
• मनोवैज्ञानिक
कारण
• सामाजिक
एवं पर्यावरणीय कारण
मनोवैज्ञानिक विकारों के उपचार की प्रमुख विधियाँ -
• मनोचिकित्सा
(Psychotherapy)
• औषधि
उपचार (Medication)
• व्यवहार
चिकित्सा (Behaviour Therapy)
• संज्ञानात्मक-व्यवहार
चिकित्सा (CBT)
• परिवार
एवं समूह चिकित्सा
