Class 12th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

General School PROJECT RAIL (05.05.2026)

CLASS-12 विषय - अर्थशास्त्र

SECTION-A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. राष्ट्रीय आय (National Income) का सही अर्थ क्या है?

(A) देश में उत्पादित कुल वस्तुएँ

(B) केवल कृषि उत्पादन

(C) देश में उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल मूल्य

(D) केवल सरकारी आय

2. GDP में क्या शामिल होता है?

(A) केवल अंतिम वस्तुएँ

(B) केवल मध्यवर्ती वस्तुएँ

(C) A एवं B दोनों

(D) कोई नहीं

3. प्राथमिक क्षेत्र में शामिल है-

(A) उद्योग

(B) कृषि

(C) बैंकिंग

(D) परिवहन

4. यदि किसी देश का GDP बढ़ता है लेकिन प्रति व्यक्ति आय स्थिर रहती है, तो इसका क्या अर्थ है?

(A) जनसंख्या घट रही है

(B) उत्पादन घट रहा है

(C) जनसंख्या बढ़ रही है

(D) कीमतें स्थिर हैं

5. भारत में 1950-1990 के दौरान नियोजन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(A) केवल लाभ कमाना

(B) आत्मनिर्भरता और समानता

(C) विदेशी निवेश बढ़ाना

(D) निजीकरण

6. भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई?

(A) 1947

(B) 1950

(C) 1952

(D) 1960

SECTION-B (4x (4x2=8) (लघुउत्तरीय प्रश्न)

7. समष्टि अर्थशास्त्र (Macro Economics) से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- समष्टि अर्थशास्त्र अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें पूरी अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया जाता है। इसमें राष्ट्रीय आय, रोजगार, मुद्रास्फीति, आर्थिक विकास आदि का समग्र रूप से विश्लेषण किया जाता है।

8. राष्ट्रीय आय की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- राष्ट्रीय आय (National Income) किसी देश की एक निश्चित समय अवधि (सामान्यतः एक वित्तीय वर्ष) के दौरान उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को राष्ट्रीय आय कहते हैकहते हैं।

9. वास्तविक प्रवाह' (Real Flow) को स्पष्ट करें?

उत्तर- वास्तविक प्रवाह से आशय वस्तुओं और सेवाओं तथा उत्पादन के साधनों (जैसे श्रम, भूमि, पूंजी) के प्रवाह से है, जो अर्थव्यवस्था में परिवार और फर्मों के बीच चलता है।

10. 1950-1990 के दौरान औद्योगीकरण की रणनीति क्या थी?

उत्तर- 1950 से 1990 के बीच औद्योगिक रणनीतिः इस के दौरान भारत की औद्योगीकरण रणनीति के मुख्य बिंदु निम्नलिखित थेः

सार्वजनिक क्षेत्र का प्रभुत्वः भारी और बुनियादी उद्योगों के विकास में सरकार की मुख्य भूमिका थी।

आयात प्रतिस्थापनः विदेशों से आयात करने के बजाय घरेलू स्तर पर वस्तुओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करना।

लाइसेंस राजः निजी क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए सरकारी लाइसेंस अनिवार्य था।

लघु उद्योगों का संरक्षणः रोजगार बढ़ाने के लिए छोटे पैमाने के उद्योगों को संरक्षण दिया गया।

SECTION-C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. राष्ट्रीय आय की गणना की दो विधियों को समझाइए ।

उत्तर- किसी देश की अर्थव्यवस्था द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं के शुद्ध मूल्य के योग को राष्ट्रीय आय करते हैं इसमें विदेशों से अर्जित शुद्ध साधन आय भी शामिल होती है।

राष्ट्रीय आय के मापन हेतु तीन प्रमुख विधियों का प्रयोग किया जाता है:-

A) आय विधि,

B) उत्पादन विधि तथा

C) व्यय विधि।

12. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- राष्ट्रीय आय की गणना की आय विधि- आय विधि के अंतर्गत राष्ट्रीय आय की गणना उत्पाद कारकों के लिए भुगतान के आधार पर किया जाता है।

राष्ट्रीय आय की गणना के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों तथा व्यवसायिक उपक्रमों की शुद्ध आय का योग प्राप्त किया जाता है जो कि सभी उत्पादन साधनों की आय का योग होता है। इस योगफल को घरेलू आय कहते हैं। यदि इस योग में विदेशों से अर्जित शुद्ध साधन आय को जोड़ दें तो वह राष्ट्रीय आय बन जाती है।

आय विधि से राष्ट्रीय आय की गणना का सूत्र निम्न है-

राष्ट्रीय आय = मजदूरी + लगान + ब्याज + लाभांश + अवितरित लाभ + निगम लाभ कर + सार्वजनिक क्षेत्र का अवशेष + मिश्रित आय + विदेशों से अर्जित शुद्ध साधन आय।

राष्ट्रीय आय की गणना की उत्पादन विधि:- इस विधि को वस्तु-सेवा विधि भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत यह गणना किया जाता है कि अंतिम उत्पाद में प्रत्येक उद्योग ने अलग-अलग क्या योगदान दिया है। इस विधि के अंतर्गत किसी देश में एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य बाजार मूल्यों पर ज्ञात किया जाता है।

इस प्रकार उत्पादन विधि के अंतर्गत राष्ट्रीय आय की गणना किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य बाजार मूल्य पर किया जाता है।

इस विधि से रास्ट्रीय आय की गणना का सूत्र निम्न है-

राष्ट्रीय आय = बाजार कीमत पर (प्राथमिक क्षेत्र + द्वितीयक क्षेत्र + तृतीय क्षेत्र) द्वारा मूल्य वृद्धि + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय - घिसावट व्यय - शुद्ध अप्रत्यय कर

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में अंतर-

GDP

GNP

1. GDP देश के घरेलू क्षेत्र में उत्पादित सभी अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को बताता है।

1. GNP देश में सामान्य निवासियों द्वारा उत्पादित अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं का बाज़ारी मूल्य होता है।

2. GDP एक क्षेत्रीय घरेलू धारणा है जो देश के घरेलू क्षेत्र तक सीमित होती है।

2. GNP एक राष्ट्रीय धारणा है जिसका सम्बन्ध देश के सामान्य निवासियों के साथ होता है।

3. GDP = GNP - शुद्ध विदेशी साधन आय अर्थात् इस धारणा में शुद्ध विदेशी साधन आय शामिल नहीं होती ।

3. GNP = GDP + शुद्ध विदेशी साधन आय

4. GDP एक संकुचित धारणा है जो केवल घरेलू क्षेत्र तक सीमित होती है।

4. इस धारणा में शुद्ध विदेशी साधन आय शामिल होती है।


16.06.26

SECTION - A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. अर्थशास्त्र में उपयोगिता का अर्थ है -

(A) उत्पादन

(B) संतुष्टि

(C) लागत

(D) आय

2. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है?

(A) पुरानी वस्तुओं की बिक्री

(B) अंतिम वस्तुओं का मूल्य

(C) शेयरों की खरीद

(D) उपहार

3. बजट रेखा दर्शाती है -

(A) उपभोक्ता की आय एवं कीमतों पर आधारित वस्तुओं के संयोजन

(B) उत्पादन स्तर

(C) लागत वक्र

(D) लाभ स्तर

4. GDP का पूर्ण रूप है -

(A) Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद)

(B) General Domestic Product (सामान्य घरेलू उत्पाद)

(C) Gross Development Product (सकल विकास उत्पाद)

(D) Global Domestic Production (वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद)

5. जब किसी वस्तु की अतिरिक्त इकाइयों के उपभोग से प्राप्त संतुष्टि घटती जाती है, तब यह नियम कहलाता है -

(A) मांग का नियम

(B) सीमांत उपयोगिता  नियम

(C) पूर्ति का नियम

(D) उपभोग नियम

6. यदि किसी देश का GDP बढ़ता है लेकिन बेरोजगारी और प्रदूषण भी बढ़ते हैं, तो –

(A) कल्याण निश्चित रूप से बढ़ेगा

(B) कल्याण घट सकता है

(C) GDP शून्य हो जाएगा

(D) राष्ट्रीय आय समाप्त हो जाएगी

SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7. सीमांत उपयोगिता क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर - किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उपभोग बढ़ाने पर कुल उपयोगिता में जितन वृद्धि होती है उसे वस्तु की सीमांत उपयोगिता कहते हैं। MU = TUn - TUn-1

8. बजट रेखा क्या है? इसका ढाल क्या दर्शाता है ?

उत्तर - उपभोक्ता की बजट रेखा उपभोक्ता की आय एवं वस्तुओं की दी गयी कीमतों से निर्धारित होती है। बजट रेखा हमेशा बाएं से दाएं नीचे की ओर गिरती हुई होती है। इसका कारण यह है कि उपभोक्ता की आय सीमित होती है; यदि वह एक वस्तु (जैसे X) की अधिक इकाइयां खरीदना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से दूसरी वस्तु (जैसे Y) की कुछ इकाइयों का त्याग करना होगा।

9. क्या GDP में वृद्धि हमेशा लोगों के कल्याण (Welfare) में वृद्धि करती है? कारण सहित समझाइए।

उत्तर - नहीं, GDP (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि हमेशा लोगों के कल्याण (Welfare) में वृद्धि नहीं करती है। यद्यपि GDP आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण संकेतक है, लेकिन यह समाज के समग्र कल्याण को पूरी तरह से नहीं दर्शाता है।

10. यदि,

उपभोग = ₹500 करोड़

निवेश = ₹200 करोड़

सरकारी व्यय = ₹100 करोड़

शुद्ध निर्यात = ₹50 करोड़

GDP ज्ञात कीजिए।

उत्तर - GDP = C + I + G + NX

यहाँ दिए गए मान इस प्रकार हैं:

  • C (उपभोग ): ₹500 करोड़
  • I (निवेश): ₹200 करोड़
  • G (सरकारी व्यय): ₹100 करोड़
  • NX (शुद्ध निर्यात): ₹50 करोड़

सूत्र में मान रखने पर:

GDP = 500 + 200 + 100 + 50

GDP = 850

अतः, दी गई अर्थव्यवस्था की कुल GDP ₹850 करोड़ होगी।

SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम को तालिका एवं रेखाचित्र सहित समझाइए। साथ ही इसकी प्रमुख मान्यताओं को लिखिए।

उत्तर :- सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम को ' गोसेनका प्रथम नियम ' या तृप्ति का नियम भी कहते हैं इस नियम की वैज्ञानिक व्याख्या प्र. मार्शल ने की इनके अनुसार "एक व्यक्ति के पास किसी वस्तु की जो मात्रा होती है , उसके उपभोग में लगातार वृद्धि करने से उसकी उपयोगिता घटने लगती है"

                                               तालिका से

रोटी की इकाई

1

2

3

4

5

6

7

सीमांत उपयोगिता

4

3

2

2

0

-1

-2

इस तालिका से स्पष्ट है कि व्यक्ति जैसे-जैसे रोटियों का उपभोग करते जाता है वैसे वैसे रोटी की अगली इकाइयों से प्राप्त सीमांत उपयोगिता  घटती जाती है।

चित्र में MU सीमांत उपयोगिता की रेखा है जो रोटी की विभिन्न इकाइयों से प्राप्त सीमांत उपयोगिता को बतलाकर सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम को स्पष्ट करती है। व्यक्ति को पहली रोटी से 4, दुसरी से 3, तीसरी से 2 तथा चौथी से 1 उपयोगिता मिलती है जो उसकी भूख की पूर्ण संतुष्टि का द्योतक है। अत: चित्र यह भी दिखलाता है कि उसे पाॅंचवी रोटी से शून्य तथा छठी और सातवीं रोटियों से क्रमशः -1 और -2 के बराबर ऋणात्मक उपयोगिता मिलती हैइस प्रकार स्पष्ट है कि हर अगली रोटी की इकाई से सीमांत उपयोगिता घटती जाती है

वस्तु की सीमांत उपयोगिता (MU) के ही आधार पर कोई व्यक्ति किसी वस्तु की कीमत देना चाहता है। अधिक MU पर अधिक कीमत तथा मांग, जबकि कम MU पर कम कीमत तथा मांग होती है। चूॅकि MU रेखा ऊपर से नीचे झुकी रहती है, इसलिए मांग की रेखा भी ऊपर से नीचे दाहिनी  ओर झुकी रहती है

मान्यताएं (शर्त्त)

इस नियम कि निम्नलिखित मान्यताएं हैं

(1) उपभोक्ता विवेकशील है

(2) उपयोगिता को संख्या में मापा जा सकता है

(3) मुद्रा की सीमांत उपयोगिता स्थिर होती है

(4) बाजार पूर्ण प्रतियोगी होती है।

12. उदासीनता वक्र क्या है? इसके कोई तीन गुण लिखिए।

उत्तर - यह दो वस्तुओं के उन विभिन्न संयोगों को दर्शाता है जिससे उपभोक्ता को समान संतुष्टि प्राप्त होती है। क्योंकि सभी संयोग समान संतुष्टि स्तर के होते हैं एक उपभोक्ता इन संयोगों के बीच तटस्थ होता है।

उदासीनता वक्रों की निम्न गुण हैं

उदासीनता वक्र मूल बिंदु की ओर उन्नतोदर होते हैं क्योंकि MRS में घटने की प्रवृत्ति होती है

उदासीन वक्र ऋणात्मक ढाल वाले होते हैं

अधिक ऊंचा उदासीन वक्र पहले वाले उदासीन वक्र की तुलना में अधिक संतुष्टि को व्यक्त करता है

उदासीन वक्र एक दूसरे को नहीं काटते हैं

या

दो उदासीनता वक्र एक-दूसरे को क्यों नहीं काटते? समझाइए।

उत्तर –

अधिमान वक्र की यह मान्यता है की अधिक ऊंचा अधिमान वक्र अधिक संतुष्टि को प्रदान करता है। ऊपर के रेखा चित्र में संयोग A तथा C अधिमान वक्र IC1 पर स्थित हैं जिससे संतुष्टि स्तर 1 प्राप्त हो रहा है। अधिमान वक्र IC2 पर स्थित संयोग B तथा C हैं जिससे संतुष्टि स्तर 2 प्राप्त हो रहा है संयोग पर दोनों वक्र एक दुसरे को स्पर्श करते है जहा दोनों ही संतुष्टि स्तर प्राप्त हो रहा है। जो कि संभव नहीं है। अतः दो अधिमान वक्र एक दूसरे को ना तो स्पर्श कर सकते हैं और ना काट सकते हैं।


PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25


Class 12th Economics PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key



















Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Model Question Solution 
























12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-2

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

Economics Model Set-5 2022-23

Economics Model Set-4 2022-23

Economics Model Set-3 2022-23

Economics Model Set-2 2022-23

Economics Model Set-1 2022-23

12th Economics VVI Objective Questions Set-1

12th Economics SET -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 

12th Economics Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1

 Economics Model Paper 2021 Solution/JAC Board Jharkhand

व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय स्मरण रखें (Remember an Introduction to Microeconomics)

आय/उत्पादक का संतुलन स्मरण रखे (Remember an Revenue/ Producer’s Equilibrium)

समष्टि अर्थशास्त्र-आय और उत्पाद- समुच्चय- राष्ट्रीय आय- मुद्रा स्मरण रखे (Remember an Macroeconomics-Income & Product-Aggregates-NI-M)

अधिमाँग-सरकारी बजट-विनिमय दर-भुगतानशेष-स्मरण रख (Remember an Excess Demand-Budget-Exchange-Balance)

उत्पादन फलन/ लागत स्मरण रखें (Remember an Production Function/ Cost)

बैंकिंग-AD AS- संतुलन - गुणक - समस्याएं स्मरण रख (Remember an Banking-Equilibrium-Multiplier-Problems)

पूर्ति/बाजार/बाजार संतुलन स्मरण रखे (Remember an Supply/ Market/Market Equilibrium)

Economics Model Question Solution Set-1Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-2Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-3Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-4 Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-5 Term-1 Exam.

12th JAC Economics Model Paper Solution 2022-23

Economics Model Question Solution Set-1 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-4 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-5 Term-2 Exam. (2021-22)

12th ECONOMICS MODEL (Mock) TEST (I.A/I.SC/I.COM) 2022 

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare