General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- Home science
अनुभाग – A (बहु विकल्पीय प्रश्न) (6×1 = 6)
1. जीवन में कार्य क्या है?
(A) केवल पैसे कमाना
(B) कोई भी शारीरिक या मानसिक गतिविधि
(C) सिर्फ नौकरी करना
(D) केवल घर का कार्य
2. जीविका से आप क्या समझते है?
(A) खेलना
(B) जीवन यापन के लिये कमाया गया साधन
(C) पढाई
(D) यात्रा करना
3. आजीविका क्या होता है?
(A) एक दिन का काम
(B) जीवन भर का पेशेवर रास्ता
(C) खेल
(D) शौक
4. एक व्यक्ति को अजीविका चुनने समय क्या जरुरी
है?
(A) रूचि
(B) कौशल
(C) योग्यता
(D) उपरोक्त सभी
5. पोषण क्या है?
(A) केवल खाना खाना
(B) भोजन का पाचान, अवशोषण और उपयोग
(C) खेलना
(D) सोना
6. संतुलित आहार क्या है?
(A) केवल प्रोटीन
(B) सभी पोषक तत्व सही मात्रा में
(C) केवल फल
(D) केवल पानी
अनुभाग - B (लघु उत्तरीय प्रश्न) (4 × 2 = 8)
7. कार्य किसे कहते है?
उत्तर- कार्य
कोई भी शारीरिक या मानसिक गतिविधि है, जो किसी उद्देश्य के लिए की जाती है।
8. जीविका किसे कहते है?
उत्तर- जीविका
जीवन यापन के लिये कमाये जाने वाले साधनो को कहते है।
9. संतुलित आहार किसे कहते है?
उत्तर- सभी पोषक तत्व सही मात्रा में हो, उसे संतुलित आहार
कहते है ।
10. हमारे शारीर में बिटामिन का महत्व क्या है?
उत्तर- यह हमारे शरीर को रोगों से बचाते है और कार्यों को
नियंत्रित करते है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2 x 3 = 6)
11. भोजन के पोषक तत्व क्या है? पोषक तत्व के
प्रकार समझाए।
उत्तर- भोजन
के पोषक तत्व वे रासायनिक पदार्थ है जो भोजन में पाए जाते हैं और शारीर की वृद्धि,
उर्जा तथा रख रखाव के लिये आवश्यक होते हैं|
पोषक तत्व के प्रकार
i. कार्बोहाइड्रेट- उर्जा एवं ऊष्मा का मुख्य श्रोत
ii. प्रोटीन - शारीर निर्माण एवं मरम्मत
iii. वसा - उर्जा एवं ऊष्मा तथा संरक्षण
iv. विटामिन- शरीर की क्रियाओं का नियंत्रण
v. खनिज – हड्डियों आदि के लिये आवश्यक
vi. जल - जीवन के लिये आवश्यक
12. विटामिन और खनिज लवण का हमारे शरीर में क्या
महत्व है? वर्णन करे।
उत्तर- विटामिन एवं खनिज हमारे शारीर के सही कार्य के लिए
आवश्यक है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता, हड्डियों की मजबूती, दृष्टि और चयापचय में
मदद करते है। इनकी कमी से रोग हो सकते है।
15.06.26
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (6x1=6)
1. PEM का पूर्ण रूप क्या है?
(A) प्रोटीन एनर्जी मैलन्यूट्रिशन (Protein
Energy Malnutrition)
(B) प्रोटीन एक्सेस मेटाबॉलिज्म (Protein Excess Metabolism)
(C) पब्लिक ईटिंग मैनेजमेंट (Public Eating Management)
(D) प्राइमरी एनर्जी मेज़र (Primary Energy Measure)
2. हृदय रोग में किस प्रकार के वसा अम्ल
लाभदायक माने जाते हैं?
(A) संतृप्त वसा अम्ल
(B) ट्रांस वसा अम्ल
(C) ओमेगा-3 वसा अम्ल
(D) कोलेस्ट्रॉल
3. दस्त (Diarrhoea) में सबसे पहले किसकी
पूर्ति आवश्यक है?
(A) प्रोटीन
(B) विटामिन
(C) तरल व इलेक्ट्रोलाइट
(D) वसा
4. 'TPN' का अर्थ क्या है?
(A) Total Parenteral Nutrition (टोटल पैरेंट्रल न्यूट्रिशन)
(B) Total Protein Need (टोटल
प्रोटीन की ज़रूरत)
(C) Therapeutic Patient Nutrition (थेराप्यूटिक
पेशेंट न्यूट्रिशन)
(D) Tube Parenteral Nutrition (ट्यूब
पैरेंट्रल न्यूट्रिशन)
5. सीलिएक रोग में किसे आहार से हटाया जाता है?
(A) लैक्टोज
(B) ग्लूटेन
(C) फ्रुक्टोज
(D) सुक्रोज
6. गैस्ट्रिक अल्सर के रोगी को कैसा आहार दिया
जाता है?
(A) मसालेदार आहार
(B) उच्च रेशे वाला आहार
(C) अम्लहीन हल्का आहार
(D) उच्च वसा आहार
लघुउत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8)
7. 'चिकित्सीय आहार' (Therapeutic Diet) क्या
है? इसका एक उद्देश्य लिखिए।
उत्तर - चिकित्सीय आहार रोग की स्थिति के अनुसार सामान्य
आहार में किया गया संशोधन है।
उद्देश्य : शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना या
रोग के लक्षणों को कम करना।
8. 'मैकेनिकल सॉफ्ट डाइट' किसे कहते हैं? यह किन
रोगियों को दी जाती है?
उत्तर - यह वह
आहार है जिसमें भोजन को चबाने में आसान बनाने के लिए पीसा, मैश या बारीक काटा जाता
है। यह दाँत न होने, जबड़े की सर्जरी या चबाने में कठिनाई वाले रोगियों को दी जाती
है।
9. कब्ज (Constipation) के आहार प्रबंधन के दो
बिंदु लिखिए।
उत्तर –
(i) उच्च रेशा : 25-30 ग्राम/दिन रेशा लें। साबुत अनाज, फल-सब्जियाँ छिलके सहित खाएँ।
(ii) पर्याप्त तरल : दिन में 8-10 गिलास पानी पिएँ। तरल पदार्थ मल को नरम बनाते
हैं।
10. 'ग्लाइसेमिक
लोड' (Glycemic Load) क्या दर्शाता है?
उत्तर - ग्लाइसेमिक
लोड किसी भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा और उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स दोनों को
दर्शाता है। यह बताता है कि भोजन की एक सर्विंग रक्त शर्करा को कितना बढ़ाएगी।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6)
11. टाइप-2
मधुमेह के आहार प्रबंधन के तीन मुख्य सिद्धांत लिखिए।
उत्तर –
(i) कार्बोहाइड्रेट नियंत्रण: जटिल कार्बोहाइड्रेट लें और कुल कैलोरी का 50-60% कार्बोहाइड्रेट
से लें। चीनी, मिठाई से बचें। भोजन को छोटे-छोटे भागों में बाँटें।
(ii) रेशा बढ़ाएँ : घुलनशील रेशा रक्त शर्करा को धीरे बढ़ाता है। दलिया, ओट्स,
फलियाँ, सब्जियाँ लें।
(iii) वसा की गुणवत्ता : संतृप्त व ट्रांस वसा कम करें। MUFA व PUFA युक्त तेल जैसे
सरसों, जैतून तेल प्रयोग करें।
12. अतिगलग्रंथिता
(Hyperthyroidism) में आहार संबंधी किन्हीं तीन सावधानियों को समझाइए।
उत्तर –
(i) उच्च कैलोरी आहार : BMR बढ़ा हुआ होता है, इसलिए 3000-4000 Kcal/दिन तक ऊर्जा
दें। वजन घटने से रोकने के लिए आवश्यक है।
(ii) उच्च प्रोटीन : ऊतक टूटने की दर अधिक होती है। 1.5-2 gm/kg शरीर भार
प्रोटीन दें। अंडा, पनीर, दाल शामिल करें।
(iii) उत्तेजक पदार्थों से बचें : कैफीन, चाय, कॉफी, कोला पेय चयापचय को और बढ़ाते हैं,
इन्हें सीमित करें। आयोडीन युक्त नमक व समुद्री भोजन कम लें।
06.07.2026
SECTION -A Objective Question (1x6=6)
1. जनपोषण कार्यक्रम का नाम है
a)
मध्याह्न भोजन योजना
b)
एकीकृत बाल विकास सेवा
c)
पोषण अभियान
d) इनमें सभी
2. विटामिन 'A' की कमी से कौन सा रोग होता है?
a)
स्कर्वी
b) रतौंधी
c)
रिकेट्स
d)
हैजा
3. जनस्वास्थ्य के मुख्य उद्देश्य क्या है?
a)
पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना
b)
रोगों की रोकथाम
c)
स्वच्छता बनाए रखना
d) इनमें सभी
4. W.H.O का पूर्ण नाम क्या है?
a) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन
b)
वीमेन/वूमेन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन
c)
फुड एंड एग्रीकल्चर
d)
इनमें से कोई नहीं
5. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
a) 16 अक्टूबर
b)
6 अक्टूबर
c)
22 अक्टूबर
d)
9 अक्टूबर
6. कुपोषण के कारण है
a)
गरीबी
b)
अशिक्षा
c)
संतुलित आहार की कमी
d) इनमें सभी
Section - B (Short Answer Question) (4 x2=8)
7. जन पोषण क्या है?
उत्तर - "समाज के संगठित प्रयासों द्वारा स्वास्थ्य को
उन्नत करना और परिस्थितियों/रोगों की रोकथाम करते हुए जीवन-अवधि को दीर्घ बनाने की
कला और विज्ञान जन पोषण है।"
8. कुपोषण के क्या लक्षण हैं?
उत्तर –
1. शरीर का कमजोर होना।
2. वजन कम होना।
3. थकान और कमजोरी।
4. बच्चों की वृद्धि रुक जाना।
5. रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना।
9. जनपोषण के उद्देश्य क्या है?
उत्तर - जन पोषण के उद्देश्य :-
1. लोगों को संतुलित आहार उपलब्ध कराना
2. कुपोषण की समस्या को कम करना
3. बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बूढ़ों के स्वास्थ्य में
सुधार करना है।
4. पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है
5. रोगों की रोकथाम करना
6. समाज के कमजोर वर्गों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।
10. पोषण अभियान से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - पोषण अभियान का उद्देश्य आँगनबाड़ी सेवा वितरण की
गुणवत्ता, गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के लिए समग्र विकास और पर्याप्त पोषण
सुनिश्चित करना है।
इस मिशन की शुरुआत मार्च 2018 में झुंझुनू, राजस्थान में की
गई थी।
Section - C (Long Answer Question) (2 x 3 = 6)
11. आई. डी. ए. और आई. डी. डी. के परिणाम क्या होते हैं?
उत्तर - आई. डी. ए. (आयरन की कमी से एनीमिया) के परिणाम :-
- शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण कमजोरी, थकान और चलने
फिरने में कठिनाई।
- बच्चों में सीखने की क्षमता में कमी, एकाग्रता में कमी और
स्मृति कमजोर होना।
- समय से पहले प्रसव, कम वजन वाले बच्चे का जन्म और नवजात
में आयरन की कमी।
- गंभीर एनीमिया हृदय रोग को खराब कर सकता है और संक्रमण का
खतरा बढ़ा सकता है।
आई. डी. डी. (आयोडीन की कमी से विकार) के परिणाम :-
- आयोडीन की कमी से थाइरॉइड ग्रंथि बढ़ जाती है और यह बढ़ा हुआ
थाइरॉइड गलगंड (ग्वाइटर) कहलाता है।
- गर्भावस्था में आयोडीन की कमी से भ्रूण के मस्तिष्क विकास
पर असर, जिससे मानसिक दिव्यांगता हो सकती है।
- बच्चों में बुद्धि का रुकना और बौनापन ।
- प्रजनन क्षमता में कमी, गर्भपात हो सकता है।
12. सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण का दायरा क्या है? इस क्षेत्र में कैरियर के कुछ विकल्पों को सूचीबद्ध करें?
उत्तर - सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण का दायरा समुदाय आधारित
पोषण जैसे कुपोषण, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी (जैसे- आयोडीन, आयरन की कमी) का पता
लगाना और उन्हें दूर करने के उपाय करना।
पोषण से संबंधित नीतियां बनाना, स्कूल पोषण कार्यक्रम और
खाद्य सहायता कार्यक्रमों का प्रबंधन करना।
इस क्षेत्र में करियर के कुछ विकल्प हैं :-
1. सरकार के सारे विकासात्मक कार्यक्रमों, स्वयंसेवी
संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे - यूनिसेफ, एन. जी. ओ., यू. एस. ए.
आईडी, पोषण इंटरनेशनल, और अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संस्थाएँ भी हैं।
2. सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण विशेषज्ञ के रूप में काम करना।
3. पोषण विशेषज्ञ अथवा विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के
विद्यालय स्वास्थ्य परामर्शदाता के रूप में।
4. कॉर्पोरेट न्यूट्रिशनिस्ट जैसे खाद्य कंपनियों में पोषण
मानकों का प्रबंधन करना।
03.08.2026
SECTION A (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. गर्भावस्था के दौरान रक्त में किस तत्व की
कमी हो जाती है?
(a) थायमिन
(b) लौह तत्व
(c) नियासिन
(d) कैलोरी
2. माँ के स्तन से निकलने वाले पहले पीले दूध
को क्या कहते हैं?
(a) लेटेक्स
(b) कोलेस्ट्रॉल
(c) कोलोस्ट्रम
(d) सीरम
3. कुपोषण कितने प्रकार का होता है?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
4. एक ग्राम वसा से कितनी कैलोरी ऊर्जा प्राप्त
होती है?
(a) 4 kcal
(b) 5 kcal
(c) 7 kcal
(d) 9 kcal
5. निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्य संरक्षण
(Food Preservation) की विधि है?
(a) निर्जलीकरण
(b) विकिरण
(c) हिमीकरण
(d) उपरोक्त सभी
6. भोजन को बचाना चाहिए?
(a) मक्खियों से
(b) हवा से
(c) जल से
(d) धूप से
SECTION B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. आहार आयोजन को प्रभावित करने वाले किन्हीं
दो कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर - आहार आयोजन को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों में
पोषण संबंधी आवश्यकताएं (आयु, लिंग और शारीरिक सक्रियता) तथा परिवार की आर्थिक
स्थिति (बजट) प्रमुख हैं।
8. विटामिन C के प्रमुख खाद्य स्रोत बताइए।
उत्तर -
• खट्टे फल: आँवला (सबसे समृद्ध स्रोत), नींबू, संतरा,
मोसम्मी, अमरूद।
• सब्जियाँ व अन्य: हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया।
• अंकुरित अनाज: अंकुरित चना और मूंग।
9. संतुलित आहार ग्रहण करने का क्या प्रभाव/लाभ
होता है?
उत्तर -
• शारीरिक व मानसिक विकास: शरीर की वृद्धि, मरम्मत और
कार्यप्रणाली सुचारू रहती है।
• रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि: शरीर विभिन्न संक्रमणों
और बीमारियों से बचा रहता है।
• ऊर्जा और स्फूर्ति: दैनिक कार्यों को करने के लिए
पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और थकान कम होती है।
10. भोजन को अच्छे ढंग से परोसना क्यों आवश्यक
है?
उत्तर -
• पाचन रस का स्राव: आकर्षक और स्वच्छता से परोसा गया भोजन देखते ही पाचक रसों
का स्राव बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है।
• रुचि और तृप्ति: साफ़-सुथरी प्रस्तुति से भोजन करने वाले का मन प्रसन्न
होता है और भोजन में रुचि बढ़ती है।
• स्वच्छता: सही तरीके से ढककर और साफ़ बर्तनों में परोसने से भोजन दूषित होने से बचता
है।
SECTION C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. रसोईघर की स्वच्छता किस प्रकार रखी जाती है?
उत्तर -
• रसोईघर को रोजाना साफ और झाड़ू लगाकर स्वच्छ रखना चाहिए।
• बर्तन और उपकरणों को धोकर सुखाना चाहिए।
• कूड़ा नियमित रूप से बाहर फेंकना चाहिए।
• खाद्य पदार्थों को ढक कर रखना चाहिए ताकि मक्खियाँ और
कीड़े न आएं।
• रसोईघर में नमी और गंदगी न हो, इसलिए पानी के छींटे तुरंत
साफ करें।
12. आहार आयोजन से आप क्या समझते हैं? इसके सिद्धांतों
का वर्णन कीजिए।
उत्तर - आहार आयोजन वह कला एवं विज्ञान है जिसके द्वारा
परिवार के सभी सदस्यों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं, पसंद-नापसंद, उपलब्ध संसाधनों
(समय, धन, श्रम) को ध्यान में रखते हुए संतुलित, पौष्टिक और आकर्षक भोजन की योजना
बनाई जाती है।
आहार आयोजन के मुख्य सिद्धांत:
• पोषण संबंधी पर्याप्तता : आहार में सभी छः आवश्यक पोषक तत्व (प्रोटीन,
कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) सही अनुपात में होने चाहिए ताकि
शरीर की दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकें।
• पारिवारिक सदस्यों की व्यक्तिगत आवश्यकताएँ: आहार योजना बनाते समय सदस्यों की आयु, लिंग, स्वास्थ्य
स्थिति और शारीरिक परिश्रम (कम, मध्यम या कठिन परिश्रम) का ध्यान रखना अनिवार्य
है।
• आहार में विविधता : प्रतिदिन एक ही प्रकार का भोजन अरुचिकर हो जाता है। इसलिए
रंग, स्वाद, बनावट (Texture) और पकाने की विधियों (जैसे- उबालना, भाप में पकाना,
भूनना) में विविधता लानी चाहिए।
• तृप्ति मूल्य : भोजन ऐसा होना चाहिए जो पेट भरने का अहसास कराए और
पर्याप्त समय तक भूख न लगने दे। इसके लिए आहार में पर्याप्त रेशे (Fiber) और
प्रोटीन शामिल होने चाहिए।
• समय, धन और श्रम की बचत: आहार आयोजन ऐसा हो जो उपलब्ध बजट के भीतर रहे और गृहणी के
समय व ऊर्जा का कुशल उपयोग करे (जैसे- मौसमी फल व सब्जियों का चयन)।
PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24
Useful Link
Class 9th & 10th | |
Class 11th & 12th | |
University Economics | |
11th & 12th Model Question Solution | |
Hindu Mythological Secrets | |
Quiz | |
JAC Exam. Question & Solution | |
Department Letter, Exam. & NEWS | |
TGT-PGT-JPSC | |
Department Letter, Exam. & NEWS. | |
JAC BOARD NEWS | |
Online Test | |
YouTube |

