General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- History
अनुभाग – A (बहु-विकल्पीय प्रश्न) (6 x 1 = 6)
1. महान स्नानागार कहाँ पाया गया था?
(A) हडप्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) लोथल
(D) कालीबंगा
2. हड़प्पा सभ्यता की लिपि क्या है:
(A) पढ़ी जा चुकी
(B) अभी तक अपठित
(C) संस्कृत आधारित
(D) फ़ारसी
3. "जनपद" शब्द का अर्थ है:
(A) गांव
(B) राज्य
(C) लोगों का क्षेत्र
(D) राजधानी
4. पंचमार्क - चिन्हित सिक्के बने होते थे?
(A) लोहा
(B) चाँदी
(C) सोना
(D) कांसा
5. लोथल कहाँ स्थित है?
(A) गुजरात
(B) पश्चिम बंगाल
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
6. मगध के उदय से कौन-सा वंश संबंधित है?
(A) मौर्या
(B) गुप्त
(C) हर्यक
(D) चोल
अनुभाग - B (लघु उत्तरीय प्रश्न) (4 x 2 = 8)
7. हड़प्पा नगर नियोजन की किन्ही दो
विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर- हड़प्पा सभ्यता की नगर नियोजन की दो विशेषताएं:-
I. ग्रिड प्रणाली: सड़कों और गलियों को एक आयताकार ग्रिड पैटर्न
में बिछाया गया था, जो एक दूसरे को समकोण पर काटती थी।
II. जल निकासी व्यवस्थाः प्रत्येक घर में अपना आंगन और स्नानघर
था, जो सुव्यवस्थित ढकी हुई जल व्यवस्था से जुड़ा हुआ था।
8. महाजनपद की परिभाषा दीजिए। किसी एक
महाजनपद का नाम लिखिए।
उत्तर- महाजनपद-
ये सोलह शक्तिशाली क्षेत्रीय राज्य या साम्राज्य थे जो ईसा पूर्व छठी से चौथी शताब्दी
के दौरान उत्तरी भारत में फले-फूले।
उदाहरण - मगध ।
9. हड़प्पा की खोज कब और किसने की थी?
उत्तर- हड़प्पा
की खोज: इसकी खोज 1921 ई. में दया राम साहनी ने की थी।
10. मोहनजोदड़ो की खोज किसने और कब की थी?
उत्तर- - मोहनजोदड़ो
की खोज: इसकी खोज आर. डी. बनर्जी ने 1922 में की थी।
अनुभाग - C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2 x 3 = 6)
11. हड़प्पा सभ्यता के व्यापार की तीन प्रमुख
विशेषताएँ लिखें।
उत्तर- हड़प्पा
सभ्यता के व्यापार की तीन प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है:-
i. आंतरिक व बाहरी व्यापारः हड़प्पावासी राजस्थान, गुजरात, अफगानिस्तान
से कच्चा माल लाते थे और मेसोपोटामिया तक समान भेजते थे।
ii. मानकीकृत बाट व मुहरेंः- व्यापार के लिए एक समान बाट और
मुहरों का प्रयोग होता था जिन पर जानवर व लिपि अंकित थी।
iii. वस्तुएँः मनके, शंख की चूड़ियाँ, ताँबे के औजार, सूती कपड़ा
निर्यात वस्तुएँ थी।
12. छठी सदी ईसा पूर्व में नगरों के उदय के
तीन कारण बताइए।
उत्तर- छठी
सदी ईसा पूर्व में नागरों के उदय के तीन कारण निम्नलिखित हैः-
i. दूसरा नगरीकरण- लोहे के औजारों से गंगा घाटी में कृषि का
विस्तार हुआ, अतिरिक्त उत्पादन से व्यापार बढ़ा।
ii. व्यापार मार्ग उत्तरापथ व दक्षिणापथ जैसे व्यापारिक मार्गों
पर तक्षशिला, कौशाम्बी, वाराणसी जैसे नगर बसे।
iii. सिक्कों का प्रयोग आहत सिक्कों के चलन से विनिमय आसान हुआ और बाजार-व्यवस्था मजबूत हुई।
15.06.2026
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (6 x 1 = 6)
1. मेगास्थनीज द्वारा रचित पुस्तक का नाम क्या है?
(A)
अर्थशास्त्र
(B) इंडिका
(C)
मुद्राराक्षस
(D)
राजतरंगिणी
2. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
(A)
उज्जैन
(B)
तक्षशिला
(C) पाटलिपुत्र
(D)
कौशाम्बी
3. छठी शताब्दी ईसा पूर्व में कितने महाजनपद थे?
(A)
12
(B)
14
(C) 16
(D)
18
4. 'धम्म महामात्र' नामक अधिकारियों की नियुक्ति किसने की थी?
(A)
चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) अशोक
(C)
बिम्बिसार
(D)
समुद्रगुप्त
5. सबसे पुराने सिक्के कौन से थे?
(A)
दिनार
(B) आहत सिक्के
(C)
कार्षापण
(D)
निष्क
6. सातवाहन शासकों का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह कौन सा था?
(A) भड़ौच
(B)
सोपारा
(C)
अरिकमेडु
(D)
ताम्रलिप्ति
लघु उत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8)
7. 'गण' या 'संघ' क्या थे? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर - गण या संघ एक प्रकार का कुलीनतंत्र था जहाँ शासन
एक राजा के बजाय कई लोगों के समूह द्वारा चलाया जाता था। इनमें भूमि पर सामूहिक नियंत्रण
होता था। उदाहरणः वज्जि संघ जिसकी राजधानी वैशाली थी।
8. मौर्य साम्राज्य में 'समाहर्ता' का क्या कार्य था?
उत्तर - समाहर्ता मौर्य प्रशासन में राजस्व संग्रह का
सर्वोच्च अधिकारी था। वह राज्य के सभी प्रकार के करों व राजस्व का हिसाब रखता था।
9. मौर्य साम्राज्य के पतन के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर –
(i)
कमजोर उत्तराधिकारीः अशोक के बाद कमजोर शासक आए
जो विशाल साम्राज्य को संभाल नहीं सके।
(ii)
आर्थिक संकटः विशाल सेना और अधिकारियों पर खर्च के कारण
खजाना खाली हो गया।
(iii)
प्रांतीय विद्रोहः दूर के प्रांतों में केंद्रीय
नियंत्रण कमजोर होने से विद्रोह होने लगे।
10. 'वर्ण' और 'जाति' में दो अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -
|
वर्ण |
जाति |
|
1.
ब्राह्मण ग्रंथों के अनुसार 4 वर्ण थे: ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र। |
1.
जातियों की संख्या हजारों में थी जो क्षेत्रीय थीं। |
|
2.
वर्ण जन्म पर आधारित आदर्श व्यवस्था थी। |
2.
जाति वास्तविक व्यवस्था थी जो पेशे, विवाह नियमों पर आधारित थी। |
|
3.
वर्ण व्यवस्था पूरे उपमहाद्वीप में समान थी। |
3.
जाति व्यवस्था स्थानीय नियमों से चलती थी। |
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6)
11. 'पितृवंशिक' और 'मातृवंशिक' व्यवस्था में क्या अंतर है?
उत्तर - पितृवंशिक व्यवस्था में वंश पिता की ओर से चलता है और पुत्रों को
संपत्ति मिलती है। मातृवंशिक व्यवस्था में वंश माता की ओर से चलता है और भांजे को
संपत्ति मिलती है। सातवाहनों में मातृवंशिक प्रथा थी।
12. महाभारत में स्त्रियों के लिए 'स्त्रीधन' का क्या महत्व था?
उत्तर - स्त्रीधन वह धन था जो विवाह के समय स्त्री को उपहार में मिलता था। इस पर स्त्री का अधिकार होता था और पति इसे नहीं ले सकता था। पर इसे विरासत में बच्चों को देना पड़ता था।
06.07.2026
SECTION-A Objective Questions (6×1 = 6)
(1) मेगास्थनीज किसके दरबार में भारत आया था?
(Aबिंदुसार
(B) अशोक
(C) चंद्रगुप्त मौर्य
(D) कुमार गुप्त
(2) नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित
है?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(D) पश्चिम बंगाल
(3) प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने किया था?
(A) भानु गुप्त
(B) प्रभावती गुप्त
(C) हरि सेन
(D) इनमें से कोई नहीं
(4) मनुस्मृति के अनुसार कितने प्रकार का विवाह
है?
(A) 6
(B) 8
(C)10
(D) 13
(5) महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला था?
(A) 12.
(B) 13.
(C) 14.
(D) 15
(6) महाभारत कालीन समाज किस प्रकार का समाज था?
(A) पितृ सत्तात्मक
(B) मातृ सत्तात्मक
(C) दोनों प्रकार
(D) इनमें से कोई नहीं
SECTION-B SHORT ANSWER TYPE QUESTIONS (4 × 2 = 8)
(7) अतः विवाह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - जब विवाह एक ही गोत्र कुल अथवा जाति के अंतर्गत
होता है तो उसे अतः विवाह कहा जाता है।
(8) दो महाकाव्य का नाम लिखें
उत्तर - रामायण और महाभारत
(9) शक संवत किसने आरंभ किया था?
उत्तर - कनिष्क ने आरंभ किया था
(10) नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने किया
था?
उत्तर - कुमारगुप्त ने आरंभ किया था
SECTION-C LONG ANSWER TYPE QUESTIONS (2× 3 = 6)
(11) गुप्त साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे?
चार कारण लिखिए
उत्तर - गुप्त साम्राज्य के पतन के निम्न प्रमुख कारण थे
A) आरोग्य उत्तराधिकारी
B) उत्तराधिकारी के नियमों का अभाव
C) नई राजनीतिक शक्तियों का उदय
D) सामंतवाद की व्यवस्था
E) हुन का आक्रमण
F) आर्थिक कारण
(12) स्त्री धन से आप क्या समझते हैं? और इस पर
किसका अधिकार होता है?
उत्तर - स्त्री को विवाह के समय उनके माता-पिता या संबंधी के द्वारा
जो भी धन उपहार स्वरूप दिया जाता है उसे ही स्त्री धन कहा जाता है यह धन दहेज़ से
भिन्न होता है इस धन पर केवल उस स्त्री का अधिकार होता है जिसके लिए दिया जाता है
इस पर उसके पति या पुत्र का अथवा उसके पुत्री का कोई अधिकार नहीं होता है।
03.08.2026
(1) महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
(a) लुम्बिनी
(b)
वैशाली
(c)
राजगृह
(d)
पावापुरी
(2) अमरावती का स्तूप किस राज्य में हैं?
(a)
तमिलनाडु
(c)
केरल
(b) आंध्रप्रदेश
(d)
मध्यप्रदेश
(3) थेरीगाथा किसके सामाजिक और आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित है?
(a) महिलाओं
(b)
पुरुषों
(c)
भिक्षुओं
(d) भिक्षुनियों
(4) यूनेस्को ने सांची के स्तूप को विश्व विरासत स्थल कब घोषित किया
?
(a)
1981
(b)
1984
(c)
1987
(d) 1989
(5) महावीर स्वामी के बचपन का क्या नाम था ?
(a)
सिद्धार्थ
(b) वर्द्धमान
(c)
राहुल
(d)
इनमें से कोई नहीं
(6) अनेकान्तवाद का संबंध किस धर्म से है?
(a)
बौद्ध
(b)
हिन्दु
(c) जैन
(d)
इसाई
SECTION B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
(7) जैन धर्म के त्रिरत्न से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - जैन धर्म के अनुसार मोक्ष प्राप्ति के लिए तीन
आवश्यक मार्ग हैं-
• सम्यक
दर्शन
• सम्यक
ज्ञान
• सम्यक
आचरण
(8) त्रिपिटक क्या है?
उत्तर - बौद्ध धर्म का सबसे प्राचीन और प्रमुख धर्मग्रंथ है, इसके
तीन भाग हैं-
• विनयपिटक
• सुत्तपिटक
• अभिधम्मपिटक
(9) धर्म चक्र प्रवर्त्तन क्या है ?
उत्तर - ज्ञानप्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध ने अपने पाँच शिष्यों
को अपना पहला उपदेश दिया था, इसी घटना को धर्मचक्रप्रवर्तन के नाम से जाना जाता
है।
(10) शैव और वैष्णव कौन थे ?
उत्तर - शैवः वह संकल्पना जिसमें शिव परमेश्वर हैं।
वैष्णवः वह हिन्दु परंपरा जिसमें विष्णु को सबसे महत्वपूर्ण
देवता माना जाता है।
SECTION C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
(11) महात्मा बुद्ध के मुख्य उपदेशों का वर्णन कीजिए।
उत्तर -चार आर्य
सत्यः इसका मुख्य उद्देश्य जीवन के दुखों और उनसे मुक्ति का मार्ग बताना है। मध्यम
मार्गः महात्मा बुद्ध ने मध्यम मार्ग अपनाकर सरल, संयमित और नैतिक जीवन जीने का संदेश
दिया।
अष्टांगिक मार्ग: बौद्ध धर्म का प्रमुख सिद्धांत है जिसे
महात्मा बुद्ध ने दुखों से मुक्ति का माध्यम मार्ग बताया है। इसे आठ भागों में
विभाजित किया गया है- सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक् वाक, सम्यक कर्म, सम्यक्
आजीविका, सम्यक् व्यायाम, सम्यक स्मृति, सम्यक समाधि।
(12) महावीर स्वामी के जीवनी पर प्रकाश डालें ?
उत्तर - भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। उनका जन्म ईसा पूर्व छठी शताब्दी में बिहार के वैशाली के निकट कुंडग्राम में हुआ था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक सुख त्यागकर 12 वर्षों की कठोर तपस्या से कैवल्य (केवल) ज्ञान प्राप्त किया और अहिंसा का संदेश दिया।
Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 16.01.2025
Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24
Model Question Solution 
12th इतिहास (History) MVVI Objective Question
12th JAC History Model Paper Solution 2022-23
12th History Set -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
12th History Set -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
12th History Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1
12th History Model Set-5 2022-23
12th History Model Set-4 2022-23
12th History Model Set-3 2022-23
12th History Model Set-2 2022-23
12th History Model Set-1 2022-23
History MODEL (Mock) TEST 2022
History Model Question Solution Set-1 Term-2 (2021-22)
History Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)
History Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)
History Model Question Solution Set-4 Term-2 (2021-22)

