JCERT - LESSON PLAN SOP (LETTER NO-892, DT-03-06-2026) विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पाठ-योजना निर्माण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)

झारखण्ड शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची झारखण्ड राज्य के अन्तर्गत संचालित सभी सरकारी तथा गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पाठ-योजना निर्माण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) झारखण्ड राज्य की स्कूली शिक्षा प्रणाली में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाठ-योजना (Lesson Plan) एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधारभूत शैक्षिक उपकरण (Teaching Tools) है। राज्य की भौगोलिक, सामाजिक, भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता जहाँ एक ओर शहरी क्षेत्र हैं, वहीं दूसरी ओर दुर्गम ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए एक सुविचारित पाठ-योजना शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी दिशा प्रदान करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति' 2020 तथा झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची के द्वारा पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को बाल-केंद्रित, अनुभवात्मक एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए पाठ-योजना का निर्माण एवं उसका नियमित क्रियान्वयन अनिवार्य है। 1. पाठ-योजना की आवश्यकता :- किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने …