Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer भूगोल : (भारत
- संसाधन तथा उसका विकास) संसाधन
एवं विकास विषयनिष्ठ
(Subjective) प्रश्नोत्तर ► प्रश्न : मानव के लिए संसाधन क्यों आवश्यक हैं? उत्तर
: मानव की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे - भोजन, वस्त्र, आवास; इन सब की पूर्ति के लिए संसाधनों
की आवश्यकता होती है। संसाधन मानव जीवन को सुखद व सरल बनाते हैं। आज संसाधन किसी देश
को प्रगति के सूचक माने जाते हैं। इस प्रकार, संसाधनों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व
है। ► प्रश्न : संसाधन क्या होता है? अथवा, संसाधन से क्या अभिप्राय है? उत्तर
: पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयुक्त
की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है; जो आर्थिक रूप से संभाव्य
और सांस्कृतिक रूप से मान्य है, संसाधन कहलाती है। ► प्रश्न : प्राकृतिक संसाधन से क्या अभिप्राय है? उत्तर
: प्रकृति प्रदत्त संपदा, जैसे - भूमि, जल, वनस्पति, खनिज आदि प्राकृतिक संसाधन के
रूप में जाने जाते हैं। इन संसाधनों को प्रयोग में लाने के लिए प्रौद्योगिकी तथा तकनीक
एवं मानवीय कौशल की आवश्यकता होती है। संसाधनों
के प्रकार ► प्रश्न : संसाधनों के वर्गीकरण के विभि…