Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer इतिहास (भारत और समकालीन विश्व - 2) यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय विषयनिष्ठ
(Subjective) प्रश्नोत्तर प्रश्न : राष्ट्रवाद से क्या समझते हैं? उत्तर : राष्ट्रवाद
किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान है। एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाली जनता
जब स्वयं को एक समान संस्कृति, इतिहास, धार्मिक मान्यताओं आदि से जुड़ी हुई महसूस करती
है तो उसे राष्ट्रवाद के नाम से जाना जाता है। प्रश्न : राष्ट्रवाद की प्रथम अभिव्यक्ति कहाँ और कब हुई ? उत्तर : राष्ट्रवाद
की प्रथम अभिव्यक्ति फ्रांस में 1789 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई। इस क्रांति
के द्वारा राजतंत्र को समाप्त कर जनतंत्र की स्थापना हुई। प्रश्न : निरंकुशवाद से क्या अभिप्राय है? उत्तर : ऐसी
शासन व्यवस्था जिसमें शासक वर्ग पर किसी प्रकार का कोई अंकुश या नियंत्रण नहीं होता
तथा शासक वर्ग अपनी मनमानी करने को स्वतंत्र होता है, निरंकुशवाद के नाम से जानी जाती
है। ऐसी शासन व्यवस्था केंद्रीकृत सैन्य बल पर आधारित तथा दमनकारी होती है। प्रश्न : फ्रेड्रिक सॉरयू कौन था? उत्तर : फ्रेड्रिक
सॉरयू एक फ्रांसीसी चित्रकार था। 1848 ई. में उसने चार चित्रों की श्रृंखला के माध्यम
से गणत…