झारखण्ड
अधिविद्य परिषद् (JAC)
CLASS-XI
EXAMINATION, 2023
Arts
(Paper-I)
History
(इतिहास)
(MCQ
Type)
समय
: 1 घंटा पूर्णांक : 40
सामान्य निर्देश :
1. सावधानी पूर्वक सभी विवरण OMR उत्तर पत्रक पर भरे।
2. आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर पत्रक में दी गई जगह
पर करें।
3. इस प्रश्न पुस्तिका में कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न है
4. सभी प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता
1 अंक की है। गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटा जाएगा।
5. OMR उत्तर पत्रक के पृष्ठ 2 पर प्रदत्त सभी निर्देशों
को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उसके अनुसार कार्य करें।
6. प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प ( 1, 2, 3, 4 ) दिये गये
हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर को आप अपने OMR उत्तर पत्रक पर ठीक-ठीक गहरा काला
करें। नीला या काला बॉल प्वाइंट कलम का ही प्रयोग करें। पेंसिल का प्रयोग वर्जित है।
7. कृपया परीक्षा भवन छोड़ने से पहले OMR उत्तर पत्रक वीक्षक
को लौटा दीजिये । प्रश्न पुस्तिका आप अपने साथ ले जा सकते हैं ।
OMR उत्तर पत्रक पर दिये गये निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन
कीजिए अन्यथा आपका OMR उत्तर पत्रक अमान्य होगा और उसकी जाँच नहीं की जायेगी ।
1. 'इतिहास का पिता' किन्हें माना जाता है
?
(1) अरस्तु
(2) हेरोडोटस
(3) हिकेटियस
(4) कॉपरनिकस
2. मेसोपोटामिया किन दो नदियों के बीच स्थित
था ?
(1) दजला-हाबुल
(2) दज़ला-फ़रात
(3) फ़रात हज्जर
(4) हाबुल फ़रात
3. हजरत मुहम्मद का जन्म कब हुआ ?
(1) 470 ई०
(2) 520 ई०
(3) 570 ई०
(4) 622 ई०
4. सामंतवाद में समाज कितने वर्गों में बँटा
था ?
(1) दो
(2) तीन
(3) चार
(4) पाँच
5. किसने ईसाई धर्म को रोम का राष्ट्र धर्म
बनाया था ?
(1) नीरो
(2) टाइबेरियस
(3) कान्सटेनटाइन
(4) अगस्टस
6. मेसोपोटामिया सभ्यता की प्रथम ज्ञात लिपि
कौन-सी है ?
(1) रोमन लिपि
(2) ब्राह्मी लिपि
(3) कीलाक्षर लिपि
(4) खरोष्ठी लिपि
7. 'लार्ड' के घर को क्या कहा जाता था ?
(1) फाइफ
(2) मैनरं
(3) ऐबे
(4) नाइट
8. पैगम्बर मुहम्मद का जन्म कहाँ हुआ था ?
(1) मक्का
(2) मदीना
(3) ईराक
(4) बगदाद
9. 'उर' नगर कहीं था ?
(1) उत्तरी मेसोपोटामिया
(2) दक्षिणी मेसोपोटामिया
(3) बेबीलोन
(4) मिस्र
10. 'मेसोपोटामिया' शब्द की उत्पत्ति किससे
हुई ?
(1) यूनानी भाषा
(2) लातीन भाषा
(3) यूनानी एवं लातीन भाषा
(4) जर्मन भाषा
11. पहला खलीफा कौन थे ?
(1) अबु बकर
(2) अली
(3) उमर
(4) उस्मान
12. मध्यकालीन यूरोपीय समाज में पादरी किस
वर्ग के अन्तर्गत आते थे ?
(1) प्रथम
(2) द्वितीय
(3) तृतीय
(4) चतुर्थ
13. "रेनेसां" शब्द किस भाषा से
लिया गया है ?
(1) फ्रांसीसी
(2) लातीन
(3) यूनानी
(4) अंग्रेजी
14. किसे "धातु कर्म" में क्रांति
लाने का श्रेय दिया जाता है ?
(1) हेनरी कोर्ट
(2) जॉन विलकिन्सन
(3) अब्राहम डर्बी
(4) जेम्स वाट
15. तुकों ने किस वर्ष कुस्तुनतुनिया पर विजय
प्राप्त की ?
(1) 1253 ई०
(2) 1265 ई०
(3) 1453 ई०
(4) 1553 ई०
16. चीन में गणतंत्र की स्थापना किसने की
?
(1) लियांग कियाऊ
(2) कांग यूवेई
(3) चियांग काई-सेक
(4) डॉ० सन यात सेन
17. भिक्षु का जीवन अपनाने वाली स्त्री को
क्या कहा जाता था ?
(1) नन
(2) महिला
(3) नारी
(4) मम
18. "पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है",
यह सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था ?
(1) कॉपरनिकस
(2) न्यूटन
(3) गैलिलियो
(4) प्रिस्टले
19. एम्फोरा क्या है ?
(1) मटका
(2) मूर्ति
(3) स्थान
(4) चित्र
20. विश्व प्रसिद्ध चित्र 'मोनालिसा' किस चित्रकार
की प्रमुख रचना है ?
(1) माइकल एंजेलो
(2) राफेल
(3) लियोनार्डो द विंची
(4) दांते
21. 'दि पाइटा' किसकी कृति है ?
(1) लियोनार्डो द विंची
(2) दोना तल्लो
(3) वेसेलियस
(4) माइकल एंजेलो
22. धर्म सुधार आंदोलन के प्रमुख नेता कौन
थे ?
(1) मैकियावेली
(2) मार्टिन लुथर
(3) केल्विन
(4) संत इग्नेसियस लोयला
23. विश्व में आरावेक समुदाय की जनजाति कहाँ
रहती थी ?
(1) पेरू
(2) कैरेबियन द्वीप समूह
(3) ब्राजील
(4) मेक्सिको
24. औद्योगिक क्रांति किस देश से आरम्भ हुई
?
(1) फ्रांस
(2) इंग्लैंड
(3) जर्मनी
(4) इटली
25. चीनी क्रांति कब हुई ?
(1) 1949 ई०
(2) 1811 ई०
(3) 1911 ई०
(4) 1921 ई०
26. आस्ट्रेलिया दिवस कब मनाया जाता है ?
(1) 26 जनवरी
(2) 15 अगस्त
(3) 26 नवम्बर
(4) 15 नवम्बर
27. टोकियो का पुराना नाम क्या था ?
(1) एदो
(2) सफोरो
(3) ओसाका
(4) क्योटो
28. सर्वप्रथम राष्ट्रीय बैंक
की स्थापना कहाँ हुई ?
(1) स्वीट्जरलैण्ड
(2) इंग्लैण्ड
(3) नीदरलैण्ड
(4) स्कॉटलैण्ड
29. मंगोलिया का राष्ट्र नायक
किन्हें कहा जाता है ?
(1) अब्दुल गफ्फार खान
(2) चंगेज खान
(3) युसुफ खान
(4) योदुल खान
30. निम्नलिखित में किस नगर से वार्काशीर्ष
मिला है ?
(1) मारी
(2) सुमेर
(3) ऊरुक
(4) अक्कद
31. घटना के काल-क्रम को क्या कहा जाता है
?
(1) संख्या गिनना
(2) दिन
(3) सुबह
(4) इतिवृत्त
32. रोमन साम्राज्य का प्रसिद्ध चिकित्सक कौन
थे ?
(1) टालमी
(2) हनीबाल
(3) प्लाइनी
(4) गैलन
33. दजला एवं फरात नदी किस समुद्र में गिरती
हैं ?
(1) काला सागर
(2) फारस की खाड़ी
(3) बंगाल की खाड़ी
(4) भूमध्यसागर
34. अमेरिका ने किस वर्ष जापान
पर परमाणु बम गिराया ?
(1) 1940 ई०
(2) 1942 ई०
(3) 1944 ई०
(4) 1945 ई०
35. दूरबीन का आविष्कार किसने किया ?
(1) आइजैक न्यूटन
(2) गुटेनबर्ग
(3) गैलिलियो
(4) कोपरनिकस
36. जिस काल की कुछ लिखित जानकारी नहीं है,
उसे क्या कहा जाता है
(1) प्रागैतिहासिक काल
(2) आद्ध ऐतिहासिक काल
(3) ऐतिहासिक काल
(4) ताम्रपाषाण काल
37. "मानव के उद्विकास" से संबंधित
सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
(1) लामार्क
(2) मेन्डेलिफ
(3) चार्ल्स डार्विन
(4) विलियम हार्वे
38. "सोसाइटी ऑफ जीसस" की स्थापना
किसने की ?
(1) मार्टिन लूथर
(2) केल्विन
(3) संत इग्नासियस लोयला
(4) फ्रांसिस जेवियर
39. किस देश का नाम एक पेड़ के नाम पर रखा
गया है ?
(1) पेरू
(2) ब्राजील
(3) कनाडा
(4) चिली
40. इस्लाम में 'हिजरी' किस घटना को कहा जाता
है ?
(1) पैगम्बर मुहम्मद के जन्म को
(2) जिब्राइल द्वारा प्राप्त संदेश को
(3) पैगम्बर मुहम्मद की मृत्यु को
(4) पैगम्बर मुहम्मद के मक्का से मदीना जाने
को
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
अध्या सं. | अध्याय का नाम |
Class XI (History) विश्व इतिहास के कुछ विषय
3. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.
6. तीन वर्ग