JAC Class 11th Hindi (Core) Model 2023-24

JAC Class 11th Hindi (Core) Model 2023-24

JAC Class 11th Hindi (Core) Model 2023-24

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

वार्षिक परीक्षा

मॉडल प्रश्न पत्र सत्र : 2023-24

कक्षा- 11

विषय - हिन्दी (कोर)

समय- 1 घंटे

पूर्णांक- 40

सामान्य निर्देश :-

➤ इस प्रश्न पुस्तिका में कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।

➤ सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता । अंक की है।

➤ गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटा जाएगा।

➤ प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प (A,B,C,D) दिए गए हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

 तेरे-मेरे बीच कहीं है एक घृणामय भाईचारा।

संबंधों के महासमर में तू भी हारा मैं भी हारा॥

बँटवारे ने भीतर-भीतर

ऐसी-ऐसी डाह जगाई।

जैसे सरसों के खेतों में

सत्यानाशी उग-उग आई॥

तेरे-मेरे बीच कहीं है टूट-अनटूटा पतियारा।।

संबंधों के महासमर में तू भी हारा मैं भी हारा॥

01. कविता में किस संबंध की बात की गयी है?

A. पारिवारिक संबंध

B. राजकीय संबंध

C. राजनैतिक संबंध

D. सांस्कृतिक संबंध

02. सबसे उपयुक्त शीर्षक चुनें :-

A. महासमर

B. भाईचारा

C. बँटवारा

D. सत्यानाशी

03. यहाँ 'सत्यानाशी' से तात्पर्य है?

A. ईर्ष्या

B. प्रेम

C. नफरत

D. पौधा

04. 'भीतर-भीतर' में कौन-सा अलंकार है?

A. रूपक अलंकार

B. उपमा अलंकार

C. प्रश्न अलंकार

D. पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

साहित्य जीवन को देखने की एक दृष्टि है। जिस परम तत्व को एक योगी अपनी यौगिक क्रियाओं से तथा दार्शनिक अपने चिंतन से प्राप्त करता है। साहित्यकार अपनी साहित्य की गहन साधना के द्वारा उस तत्व को प्राप्त कर लेता है। यही नहीं साहित्य का अध्येता भी उसके साहित्य को भली प्रकार पढ़कर उस परम तत्त्व को प्राप्त कर लेता है। इस तरह का साहित्य ही मनुष्यता का निर्माण भी करता है।

05. गद्यांश के अनुसार साहित्य है -

A. परम तत्त्व

B. दार्शनिक चिंतन

C. गहन साधना

D. जीवन को देखने की दृष्टि

06. उपर्युक्त गद्यांश का सबसे उपयुक्त शीर्षक हैन शोध नेतृत्व

A. साहित्य

B. यौगिक क्रिया

C. दार्शनिक चिंतन

D. परम तत्त्व

07. गद्यांश के आधार पर बताइए कि कौन-सा कथन गलत है?

A. साहित्यकार साहित्य-साधना द्वारा परम तत्व को प्राप्त करता है।

B. साहित्य का अध्येता साहित्य-अध्ययन द्वारा परम तत्व को प्राप्त करता है।

C. साहित्य मनुष्यता का निर्माण और विनाश करता है।

D. साहित्यकार की तुलना एक योगी से की गयी है।

08. 'साहित्य का अध्येता' से तात्पर्य है-

A. लेखक

B. कवि

C. पाठक

D. कलाकार

खंड - 'ख' (रचनात्मक लेखन तथा अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. 'जनसंचार' के लिए अंग्रेजी में कौन-सा शब्द प्रयुक्त होता है?

A. कम्युनिकेशन

B. मास कम्युनिकेशन

C. रिपोर्ट

D. रिमाइंडर

10. निम्नलिखित में कौन-सा औपचारिक पत्र नहीं है -

A. संपादक के नाम पत्र

B. शिकायती पत्र

C. प्रार्थना पत्र

D. भाई को पत्र

11. फीचर के लिए हिंदी में कौन-सा शब्द प्रयुक्त होता है?

A. रूपक

B. विज्ञापन

C. समाचार

D. संपादकीय

12. प्रतिवेदन अंग्रेजी के किस शब्द का हिंदी रूपांतरण है?

A. न्यूज़

B. फीचर

C. रिपोर्ट

D. एडिटिंग

13. संपादकीय किसके द्वारा लिखा जाता है?

A. पत्रकार

B. कवि

C. संपादक

D. संवाददाता

14. जनसंचार माध्यमों का प्रमुख कार्य क्या है?

A. लोगों का मार्गदर्शन करना

B. मनोरंजन करना

C. सूचना देना और शिक्षित करना

D. ये सभी

15. भारत में प्रकाशित होने वाला पहला अखबार कौन-सा था?

A. बंगाल गज़ट

B. उदन्त मार्तंड

C. अमर उजाला

D. प्रताप

16. कक्षा में होने वाली चर्चा या विचार-विमर्श किस प्रकार का संचार है ?

A. समूह संचार

B. जनसंचार

C. सांकेतिक संचार

D. मौखिक संचार

17. पत्रकारिता का मूल तत्व क्या है?

A. कल्पना

B. संस्मरण

C. जिज्ञासा

D. नीति

18. 'संपादक के नाम पत्र' स्तंभ प्रायः समाचार पत्र के किस पृष्ठ पर प्रकाशित होता है?

A. प्रथम पृष्ठ

B. अंतिम पृष्ठ

C. संपादकीय पृष्ठ

D. खेल पृष्ठ

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

आओ, मिलकर बचाएँ

कि इस दौर में भी बचाने को

बहुत कुछ बचा है,

अब भी हमारे पास !

19. प्रस्तुत काव्यांश के रचयिता कौन हैं?

A. त्रिलोचन

B. अवतार सिंह पाश

C. भवानी प्रसाद मिश्र

D. निर्मला पुतुल

20. यहाँ रचनाकार का जीवन के प्रति दृष्टिकोण कैसा है-

A. सकारात्मक

B. नकारात्मक

C. उदासीन

D. मिश्रित

21. यहाँ क्या बचाने की बात की गयी है?

A. प्राण

B. संस्कृति

C. परिवार

D. घर

22. उपर्युक्त पंक्तियों में है-

A. दुत्कार

B. चीत्कार

C. आह्वान

D. रुदन

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. 'जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई' पंक्ति में 'अगिनि' किसका प्रतीक है?

A. आत्मा

B. बढई

C. लड़की

D. मनुष्य

24. मीरा ने अपने 'प्रेम-बेली' से कैसे फल की प्राप्ति की कामना व्यक्त की है?

A. कर्मफल

B. आनंदफल

C. पुण्यफल

D. मोक्षफल

25. 'माँ की जिसकी स्नेह धारा' में कौन-सा अलंकार है?

A. उपमा

B. रूपक

C. उत्प्रेक्षा

D. श्रेष

26. 'चंपा काले काले अक्षर नहीं चीन्हती' शीर्षक में विशेषण क्या है?

A. काले काले

B. अक्षर

C. चीन्हती

D. चंपा

27. 'सपनों का मर जाना' किस प्रकार का प्रयोग है?

A. लाक्षणिक

B. व्यंग्यात्मक

C. अभिधात्मक

D. इनमें से कोई नहीं

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए –

गलती करने वाला तो है ही गुनहगार, पर उसे बर्दाश्त करने वाला भी कम गुनहगार नहीं होता जैसे लीला बेन और कांति भाई और हजारों-हज़ारों माँ-बाप। लेकिन सबसे बड़ा गुनहगार तो वह है जो चारों तरफ अन्याय, अत्याचार और तरह-तरह की धाँधलियों को देखकर भी चुप बैठा रहता है, जैसे तुम।

28. प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं?

A. मन्नू भंडारी

B. कृष्णा सोबती

C. शेखर जोशी

D. प्रेमचंद

29. यहाँ वक्ता कौन है?

A. रवि

B. संपादक

C. निदेशक

D. रजनी

30. इस गद्यांश के केंद्र में कौन-सी समस्या है?

A. स्वास्थ्य

B. बेरोजगारी

C. शिक्षा

D. गरीबी

31. इनमें कौन-सी विशेषता वक्ता के चरित्र की है?

A. समाजसेवी

B. स्पष्टवादी

C. संघर्षशील

D. ये सभी

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. 'नमक का दारोगा' कहानी में है -

A. धन के ऊपर धर्म की जीत

B. धर्म के ऊपर धन की जीत

C. धन और धर्म की जीत

D. इनमें से कोई नहीं

33. 'मियां नसीरुद्दीन' किस विधा की रचना है?

A. जीवनी

B. कहानी

C. शब्दचित्र

D. रिपोर्ताज

34. 'पथेर पांचाली' फिल्म के निर्माण में सबसे बड़ी समस्या क्या थी?

A. उचित स्थान का अभाव

B. पात्रों का अभाव

C. समय का अभाव

D. धन का अभाव

35. 'विदाई संभाषण' पाठ किस वायसराय के शासन में भारतीयों की स्थिति का खुलासा करता है?

A. वेलेजली

B. बेटन

C. कर्जन

D. हेस्टिंग

36. लेखक का 'भारत माता की जय' से क्या अभिप्राय है?

A. यहाँ की धरती की समृद्धि

B. यहाँ की कृषि की संपन्नता

C. यहाँ के लाखों करोड़ों लोगों की जय

D. इनमें से कोई नहीं

37. लता मंगेशकर से पहले किस विख्यात गायिका का चित्रपट संगीत में अपना जमाना था?

A. शमशाद बेगम

B. नूरजहां

C. सुरैया

D. राजकुमारी

38. भारतीय चित्रपट संगीत के क्षेत्र में 'स्वर कोकिला' के नाम से विख्यात गायिका कौन है?

A. आशा भोंसले

B. कविता कृष्णमूर्ति

C. लता मंगेशकर

D. उषा मंगेशकर

39. कुंई की चिनाई करने के लिए किस घास का उपयोग किया जाता है?

A. ख्रींप घास

B. दूब घास

C. जूट

D. बेलवेट घास

40. कुंई की चिनाई करने वाले को क्या कहते है?

A. मजदूर

B. मिस्त्री

C. चेलवांजी

D. चेजा

Class 11 Hindi Core (आरोह - भाग 1 ) 

गद्य-खण्ड

👉Chapter 1. प्रेमचंद : नमक का दारोगा

👉Chapter 2. कृष्णा सोबती : मियाँ नसीरुद्दीन

👉Chapter 3. सत्यजित राय : अपू के साथ ढाई साल

👉Chapter 4. बालमुकुंद गुप्ता : विदाई-संभाषण

👉Chapter 5. शेखर जोशी : गलता लोहा

👉Chapter 6. कृष्णनाथ : स्पीति में बारिश

👉Chapter 7. मन्नू भंडारी : रजनी

👉Chapter 8. कृश्नचंदर : जामुन का पेड़

👉Chapter 9. जवाहरलाल नेहरू : भारत माता

👉Chapter 10. सैयद हैदर रजा : आत्मा का ताप

काव्य-खण्ड 

👉Chapter 11 कबीर : हम तौ एक एक करि जांनां, संतों देखत जग बौराना

👉Chapter 12 मीरा : मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई, पग घुँघरू बाधि मीरां नाची

👉Chapter 13 रामनरेश त्रिपाठी : पथिक

👉Chapter 14 सुमित्रानंदन पंत : वे आँखें

👉Chapter 15 भवानी प्रसाद मिश्र : घर की याद

👉Chapter 16 त्रिलोचन : चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती

👉Chapter 17 दुष्यंत कुमार : गजल

👉Chapter 18  अक्कामहादेवी : हे भूख! मत मचल, हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर

👉Chapter 19 पाश : सबसे खतरनाक

👉Chapter 20 निर्मला पुतुल : आओ, मिलकर बचाएँ

Class 11 Hindi Core ( वितान भाग-1)

👉Chapter 1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ : लता मंगेशकर

👉Chapter 2. राजस्थान की रजत बूँदें

👉Chapter 3. आलो-आँधार

👉Chapter 4. भारतीय कलाएँ

Class 11 Hindi Elective (अंतरा - भाग 1)

गद्य-खण्ड

👉Chapter 1. प्रेमचंद - ईदगाह

👉Chapter 2. अमरकांत - दोपहर का भोजन

👉Chapter 3. हरिशंकर परसाई - टार्च बेचनेवाले

👉Chapter 4. रांगेय राघव - गूँगे

👉Chapter 5. सुधा अरोड़ा - ज्योतिबा फुले

👉Chapter 6. ओमप्रकाश वाल्मीकि - खानाबदोश

👉Chapter 7. गजानन माधव मुक्तिबोध - नए की जन्म कुंडली एक

👉Chapter 8. पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ - उसकी माँ

👉Chapter 9. भारतेंदु हरिश्चंद्र - भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?

पद्य-खण्ड

👉Chapter 10. कबीर- अरे इन दोहुन राह न पाइ  बालम; आवो हमारे गेह रे

👉Chapter 11. सूरदास- खेलन में को काको गुसैयाँ, मुरली तऊ गुपालहि भावति

👉Chapter 12. देव- हँसी की चोट, सपना, दरबार

👉Chapter 13. सुमित्रानंदन पंत- औरै भाँति कुंजन में गुंजरत, गोकुल के कुल के गली के गोप, भाैंरन को गुंजन बिहार

👉Chapter 14. सुमित्रनंदन पंत - संध्या के बाद

👉Chapter 15. महादेवी वर्मा - जाग तुझको दूर जाना ; सब आँखों के आँसू उजले

👉Chapter 16. नरेंद्र शर्मा - नींद उचट जाती है

👉Chapter 17. नागार्जुन - बादल को घिरते देखा है

👉Chapter 18. श्रीकांत वर्मा - हस्तक्षेप

👉Chapter 19. धूमिल : घर में वापसी

11 Hindi Antral अन्तराल

👉Chapter 1. अण्डे के छिलके

👉Chapter 2. हुसैन की कहानी अपनी जबानी

👉Chapter 3. आवारा मसीहा

Class 11 &12 - अभिव्यक्ति और माध्यम 

👉1. जनसंचार माध्यम
👉2. पत्रकारिता के विविध आयाम
👉3. विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन
👉4. पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
👉5. विशेष लेखन स्वरूप या प्रकार
👉6. कैसे बनती है कविता
👉7. नाटक लिखने का व्याकरण
👉8. कैसे लिखें कहानी
👉9. डायरी लिखने की कला
👉10. कथा-पथकथा
👉11. कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण
👉12. कैसे बनता है रेडियो नाटक
👉13. नए या अप्रत्याशित विषयों पर लेखन
👉14. कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया
👉15. स्ववृत्त (बायोडेटा) लेखन और रोज़गार संबंधी आवेदन पत्र
👉16. कोश एक परिचय

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare