JAC Class 11th Hindi (Elective) Model 2023-24

JAC Class 11th Hindi (Elective) Model 2023-24

JAC Class 11th Hindi (Elective) Model 2023-24

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

वार्षिक परीक्षा

मॉडल प्रश्न पत्र सत्र : 2023-24

कक्षा- 11

विषय -हिंदी (ऐच्छिक)

समय- 1 घंटे

पूर्णांक- 40

सामान्य निर्देश :-

➤ इस प्रश्न पुस्तिका में कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।

➤ सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता । अंक की है।

➤ गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटा जाएगा।

➤ प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प (A,B,C,D) दिए गए हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

भाग्य और पुरुषार्थ कार्य-कारण की तरह एक-दूसरे से जुड़े हैं। पुरुषार्थ यदि नहीं होगा तो भाग्य भला कहाँ से आएगा? जब आदमी में पुरुषार्थ और संकल्प-शक्ति होगी तभी सफलता मिलेगी। जैसा बीज बोया जाएगा, फल वैसा ही तो मिलेगा। इसलिए हमें चाहिए कि हम अधिकाधिक पुरुषार्य करें।

01. उपर्युक्त गद्यांश का सबसे उपयुक्त शीर्षक होगा -

A. भाग्य

B. पुरुषार्थ

C. सफलता

D. संकल्प-शक्ति

02. किस वाक्य से यह अर्थ निकलता है कि कर्मानुसार ही फल मिलेगा?

A. भाग्य और पुरुषार्थ कार्य-कारण की तरह एक दूसरे से जुड़े हैं।

B. जब आदमी में पुरुषार्थ और संकल्प-शक्ति होगी तभी सफलता मिलेगी।

C. जैसा बीज बोया जाएगा, फल वैसा ही तो मिलेगा।

D. हम अधिकाधिक पुरुषार्थ करें।

03. अनुच्छेद में क्या संदेश दिया गया है ?

A. भाग्यवादी बनने का

B. पुरुषार्थ करने का

C. अच्छा बीज बोने का

D. फल प्राप्त करने का

04. 'संकल्प-शक्ति' में कौन-सा समास है-

A. तत्पुरुष समास

B. बहुव्रीहि समास

C. कर्मधारय समास

D. अव्ययीभाव समास

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए –

जाति! हाय री जाति। कर्ण का हृदय क्षोभ से डोला,

कुपित सूर्य की ओर देखकर वह बीर क्रोध से बोला

जाति जाति रटते, जिनकी पूँजी केवल पाखंड

मैं क्या जानू जाति? जाति हैं ये मेरे भुजदंड।

05. इन पंक्तियों में कवि ने किस चीज की चर्चा की है?

A. जाति भेद की

B. लिंग भेद की

C. रंग भेद की

D. तीनों की

06. कौन केवल जाति-जाति रटते हैं?

A. बीर

B. कुपित

C. पाखंडी

D. भुजदंडी

07. सबसे उपयुक्त शीर्षक चुनें:-

A. पाखंड

B. भुजदंड

C. बीर

D. जाति

08. 'मैं क्या जानू जाति?' में कौन-सा अलंकार हैERT

A. रूपक अलंकार

B. प्रश्न अलंकार

C. उपमा अलंकार

D. पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार

खंड - 'ख' (रचनात्मक लेखन तथा अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. छापाखाना से संबंधित निम्न में से सही जोड़ा कौन-सा है?

A. 1556 - गोवा

B. 1558- अहमदाबाद

C. 1555 - सूरत

D. 1556- अहमदाबाद

10. हिंदी में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र का नाम है-

A. आज

B. उदंत मार्तड

C. अमर उजाला

D. मतवाला

11. समाचार में कितने प्रकार के ककारों का प्रयोग किया जाता है?

A. एक

B. दो

C. चार

D. वह

12. किस प्रकार के पत्र व्यवहार में अभिनिवेदन (समापन) 'भवदीय' का प्रयोग होता है?

A. औपचारिक

B. अनौपचारिक

C. दोनों में

D. इनमें से कोई नहीं

13. समाचार पत्र की नीति, सोच और विचारधारा की अभिव्यक्ति होती है-

A. पत्र लेखन में

B. फ़ीचर लेखन में

C. रिपोर्ट लेखन में

D. संपादकीय लेखन में

14. किसी एक विषय पर सर्वांगपूर्ण तथा सम्यक लिखित विचार कहलाता है:-

A. प्रतिवेदन

B. रूपक

C. आलेख

D. रिपोर्ट

15. 'संचार अनुभवों की साझेदारी है।' किस प्रसिद्ध संचार शास्त्री का कथन है?

A. विल्वर चैम

B. ओप्रा विनफ्रे

C. गौरी लंकेश

D. रवीश कुमार

16. प्रिंट माध्यम के आविष्कार का श्रेय किसको है?

A. गुटेनबर्ग

B. रेनेसा

C. युगल किशोर

D. मार्कोनी

17. मुद्रण, ध्वनि, दृश्य, फिल्म आदि सभी प्रकार के संचार माध्यमों का संगम कहलाता है-

A. समाचार पत्र

B. आलेखमाल

C. इंटरनेट

D. टेलीविजन ।

18. संचार प्रक्रिया में 'डीकोडिंग' का क्या अर्थ है?

A. प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझना

B. संदेश की भाषा का चयन करना

C. प्राप्तकर्ता द्वारा दिया गया फिडबैक

D. संचार प्रक्रिया में उत्पन्न बाधा

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

खेलन में को काको गुसैयाँ।

हरि हारे जीते श्रीदामा, बरबस हीं कत करत रिसैयाँ॥

जाति-पाँति हमतें बड़ नाहीं, नाहीं बसत तुम्हारी छैयाँ।

अति अधिकार जनावत यातै, जातें अधिक तुम्हारै गैयाँ।

रुहठि करै तासौं को खेलै, रहे बैठि जहँ-तहँ ग्वैयाँ।

सूरदास प्रभु खेल्यौइ चाहत, दाऊँ दियौ करि नंद-दुहैयों ॥

19. प्रस्तुत पंक्तियों के कवि हैं?

A. सूरदास

B. देव

C. पद्माकर

D. कबीर

20. उपर्युक्त पंक्तियों के केंद्र में क्या है?

A. करुणा

B. वीरता

C. वैराग्य

D. वात्सल्य

21. यहाँ किनके बीच संवाद हो रहा है?

A. सूरदास-कृष्ण के बीच

B. नंद-कृष्ण के बीच

C. कृष्ण-सुदामा के बीच

D. कृष्ण-बलराम के बीच

22. ये पंक्तियों किस भाषा में रचित हैं?

A. खड़ीबोली

B. व्रजभाषा

C. उर्दू

D. अवधी

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. कबीरदास किस काल के कवि हैं?

A. भक्तिकाल

B. आधुनिक काल

C. रीतिकाल

D. आदिकाल

24. देव की रचना 'हँसी की चोट' का छंद है:-

A. दोहा

B. चौपाई

C. सवैया

D. पनाक्षरी

25. 'घर में वापसी' कविता आधुनिक जीवन की किस समस्या से सामना कराती है?

A. गरीबी से संघर्षरत परिवार की समस्या

B. आधुनिक जीवन शैली के दुष्परिणाम

C. नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न समस्याएँ

D. इनमें से कोई नहीं

26. 'जाग तुझको दूर जाना' कविता क्या प्रेरणा देती है?

A. मोह-माया के बंधन में जकड़े मानव को जगाने की

B. अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की

C. कठिनाइयों का सामना करने की

D. इनमें से सभी

27. 'बादल को घिरते देखा है' कविता में किस महान कवि का जिक्र हुआ है ?

A. सुमित्रानंदन पन्त

B. जयशंकर प्रसाद

C. कालिदास

D. महादेवी वर्मा

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए–

कितना सुंदर संचालन है, कितनी सुंदर व्यवस्था। लाखों सिर एक साथ सिजदे में झुक जाते हैं, फिर सब-के- सब एक साथ खड़े हो जाते हैं, एक साथ झुकते हैं, और एक साथ घुटनों के बल बैठ जाते हैं। कई बार यही क्रिया होती है, जैसे बिजली की लाखों बत्तियाँ एक साथ प्रदीप्त हों और एक साथ बुझ जाएँ और यही क्रम चलता रहे।

28. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गई हैं?

A. गूँगे

B. टार्च वेचने वाले

C. दोपहर का भोजन

D. ईदगाह

29. उपर्युक्त गद्यांश में किसका वर्णन है?

A. ईद के नमाज का

B. मेले का

C. जुलूस का

D. इनमें से कोई नहीं

30. 'सिजदे ' शब्द का क्या अर्थ है?

A. मेला देखना

B. नमाज पढ़ते समय माथा टेकने की क्रिया

C. खड़ा होना

D. लेट जाना

31. प्रस्तुत पंक्तियों के लेखक हैं-

A. अमरकांत

B. रांगेय राघव

C. प्रेमचंद

D. हरिशंकर परसाई

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. 'दोपहर का भोजन' शीर्षक पाठ में किस ऋतु का वर्णन है?

A. वर्षा ऋतु

B. ग्रीष्म ऋतु

C. बसंत ऋतु

D. शीत ऋतु

33. 'टॉर्च बेचने वाले' पाठ में लेखक ने किस पर प्रहार किया है?

A. छुआ-छूत

B. भ्रष्टाचार

C. आस्थाओं का बाज़ारीकरण

D. रीति-रिवाज़

34. 'गूँगे' कहानी में लेखक ने किन लोगों को गूँगा-बहरा कहा है?

A. भ्रष्टाचारी लोगों को

B. आलसी लोगों को

C. संवेदनहीन लोगों को

D. कंजूस लोगों को

35. 'खानाबदोश' किस विधा की रचना है?

A. कहानी

B. संस्मरण

C. डायरी

D. उपन्यास

36. जिस परिवार में पिता बौद्ध, माता ईसाई, बेटी मुसलमान और बेटा सत्यधर्मी हो वह परिवार एक आदर्श परिवार है। आदर्श परिवार के बारे में यह किनकी अवधारणा है?

A. सावित्री बाई फुले

B. प्रेमचंद

C. अमरकांत

D. ज्योतिबा फुले

37. 'हुसैन की कहानी अपनी ज़बानी' किस विधा की रचना है?

A. उपन्यास

B. आत्मकथा

C. जीवनी

D. निबंध

38. अंतराल भाग-1 में संकलित 'हुसैन की कहानी अपनी ज़बानी' में हुसैन के जीवन की किस अवस्था का वर्णन है?

A. युवा और बुढ़ापा

B. बचपन और युवा

C. बुढ़ापा

D. बचपन और बुढ़ापा

39. विष्णु प्रभाकर रचित 'आवारा मसीहा' किस महान साहित्यकार की जीवनी है?

A. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

B. रवींद्रनाथ टैगोर

C. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

D. शरतचंद्र चट्टोपाध्याय

40. शरत और महेंद्र को घर पर पढ़ाने के लिए आने वाले शिक्षक का क्या नाम था?

A. अघोरनाथ

B. अक्षय पंडित

C. ठाकुरदास

D. सुरेंद्र नाथ


Hindi Elective Model Question Solution

11th & 12th Hindi Core/Elective कार्यालयी हिन्दी एवं रचनात्मक लेखन

Class 11th Hindi Elective Jac Model Set-1 2022-23

CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1

CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-2



Class 11 Hindi Core ( वितान भाग-1)

👉Chapter 1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ : लता मंगेशकर

👉Chapter 2. राजस्थान की रजत बूँदें

👉Chapter 3. आलो-आँधार

👉Chapter 4. भारतीय कलाएँ

Class 11 Hindi Elective (अंतरा - भाग 1)

गद्य-खण्ड

👉Chapter 1. प्रेमचंद - ईदगाह

👉Chapter 2. अमरकांत - दोपहर का भोजन

👉Chapter 3. हरिशंकर परसाई - टार्च बेचनेवाले

👉Chapter 4. रांगेय राघव - गूँगे

👉Chapter 5. सुधा अरोड़ा - ज्योतिबा फुले

👉Chapter 6. ओमप्रकाश वाल्मीकि - खानाबदोश

👉Chapter 7. गजानन माधव मुक्तिबोध - नए की जन्म कुंडली एक

👉Chapter 8. पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ - उसकी माँ

👉Chapter 9. भारतेंदु हरिश्चंद्र - भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?

पद्य-खण्ड

👉Chapter 10. कबीर- अरे इन दोहुन राह न पाइ  बालम; आवो हमारे गेह रे

👉Chapter 11. सूरदास- खेलन में को काको गुसैयाँ, मुरली तऊ गुपालहि भावति

👉Chapter 12. देव- हँसी की चोट, सपना, दरबार

👉Chapter 13. सुमित्रानंदन पंत- औरै भाँति कुंजन में गुंजरत, गोकुल के कुल के गली के गोप, भाैंरन को गुंजन बिहार

👉Chapter 14. सुमित्रनंदन पंत - संध्या के बाद

👉Chapter 15. महादेवी वर्मा - जाग तुझको दूर जाना ; सब आँखों के आँसू उजले

👉Chapter 16. नरेंद्र शर्मा - नींद उचट जाती है

👉Chapter 17. नागार्जुन - बादल को घिरते देखा है

👉Chapter 18. श्रीकांत वर्मा - हस्तक्षेप

👉Chapter 19. धूमिल : घर में वापसी

11 Hindi Antral अन्तराल

👉Chapter 1. अण्डे के छिलके

👉Chapter 2. हुसैन की कहानी अपनी जबानी

👉Chapter 3. आवारा मसीहा

Class 11 &12 - अभिव्यक्ति और माध्यम 

👉1. जनसंचार माध्यम
👉2. पत्रकारिता के विविध आयाम
👉3. विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन
👉4. पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
👉5. विशेष लेखन स्वरूप या प्रकार
👉6. कैसे बनती है कविता
👉7. नाटक लिखने का व्याकरण
👉8. कैसे लिखें कहानी
👉9. डायरी लिखने की कला
👉10. कथा-पथकथा
👉11. कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण
👉12. कैसे बनता है रेडियो नाटक
👉13. नए या अप्रत्याशित विषयों पर लेखन
👉14. कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया
👉15. स्ववृत्त (बायोडेटा) लेखन और रोज़गार संबंधी आवेदन पत्र
👉16. कोश एक परिचय

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare