Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

Class 11th HINDI "ELECTIVE" PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (25.01.25)

कक्षा-11 विषय : हिन्दी (ऐच्छक)

समय 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक नहीं हैं।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। सहीं विकल्प (क, ख, ग,घ) का चयन कर उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 11 से 16 तक का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION 'A' (2X10-20) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निर्देश निम्नलिखित गद्यांश के ध्यान पूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के लिए सही विकल्प का चयन करें |

"आज का मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को अधिक बढ़ाकर आय से अधिक खर्च करके दुख मोल लेता है | दिखावे के चक्कर में अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अनुचित उपायों का सहारा लेता है और एक बार इस लालच के दलदल में फंसा तो बस फंसा, फिर निकलना आसान नहीं होता, इसलिए समाज में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी आदि बुराइयां पैदा होती है | आय के अनुसार खर्च करने से ही सुख-शांति मिलती है | इसलिए हमें अपनी इच्छाओं को सीमा से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए और खर्च बजट बनाकर करना चाहिए।"

1. आमदनी से अधिक खर्च करने का क्या कारण है ?

(क) पहनावा

(ख) झुकावा

(ग) दिखावा

(घ) इनमें से कोई नहीं

2. आय बढ़ाने के लिए कभी-कभी मनुष्य कहां फँस जाता है?

(क) अनुचित कार्य में

(ख) समुचित कार्य में

(ग) उपयुक्त कार्य में

(घ) इनमें से सभी

3. खर्च कैसे करना चाहिए ?

(क) उठे हाथ से

(ख) खुले हाथ से

(ग) झुकी हाथ से

(घ) बजट बनाकर

4. सुख शांति कब मिलती है ?

(क) व्यय के अनुसार खर्च

(ख) आय के अनुसार खर्च

(ग) शांति से खर्च

(घ) इनमें से सभी

5. निबंध का अंतिम भाग कहलाता है -

(क) भूमिका

(ख) प्रस्तावना

(ग) विषय विस्तार

(घ) निष्कर्ष

6. निबंध साहित्य की एक विधा है -

(क) पद्य

(ख) गद्य

(ग) महाकाव्य

(घ) काव्य

7. सुदामा पांडे 'धूमिल' का जन्म कहाँ हुआ था?

(क) इलाहाबाद

(ख) लखनऊ

(ग) वाराणसी

(घ) बलिया

8. 'घर में वापसी' कविता के अनुसार किसकी आंखें लोहसाँय की ठंडी सलाखें हैं ?

(क) मां की

(ख) पिता की

(ग) बेटी की

(घ) पत्नी की

9. 'घर में वापसी' कविता का केंद्रीय विषय क्या है?

(क) पुत्र का विवाह

(ख) भाई का प्रवास

(ग) गरीबी से संघर्षरत परिवार की व्यथा

(घ) इनमें से कोई नहीं

10. समाचार के इंट्रो या मुखड़ा का क्या आशय है?

(क) समाचार का आरंभिक अनुच्छेद

(ख) समाचार का अंतिम अनुच्छेद

(ग) समाचार का मध्य अनुच्छेद

(घ) समाचार का शीर्षक

SECTION 'B' (2X2=4) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

11. 'धूमिल' की दो रचनाओं के नाम लिखें।

उत्तर - (क) संसद से सड़क तक (ख) कल सुनना मुझे

12. कार्यवृत (मिनिट्स) से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - किसी बैठक की चर्चा का तात्कालिक लिखित विवरण कार्यवृत्त (डपदनजमेद्ध कहलाता है। कार्यवृत्त से बैठक में हुए कार्यकलापों का एक सार मिल जाता है। इसमें मुख्यतया मिटींग के कारण उपस्थित लोगों की सूचीए प्रतिभागियों द्वारा की गई विषय से संबंधित कोई टिप्पणीए इसका जवाब या निर्णय आदि होते है।

SECTION 'C' (2X3-6) लघु उत्तरीय प्रश्न

13. पत्नी की आंखें नहीं हाथ है, जो मुझे थामे हुए हैं' से कवि का क्या अभिप्राय हैं?

उत्तर - इससे कवि का अभिप्राय है की पत्नी केवल देखती ही नहीं बल्कि हर स्थिति में कवि को सहारा देती है । यह आर्थिक संकटों से जूझने में कवि की मदद करती है | उसने कवि तथा परिवार को थाम रखा है।

14. कार्यसूची (एजेंडा) के बारे में लिखिए।

उत्तर - विभिन्न संस्थाओं और कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय में पहुंचने के लिए कई समितिययों का गठन किया जाता है। जब किसी विषय पर विचार विमर्श करना हो अथवा निर्णय लेना हो तो समिति के सभी सदस्य एक निश्चित समय पूर्व निश्चित स्थान पर बैठकर आयोजन करते हैं | बैठक प्रारंभ होने से पहले विचारणीय मुद्दों का एक क्रमवार सूची बनाते हैं, जिसे कार्यसूची (एजेंडा) कहा जाता है।

SECTION 'B' (2X5=10) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

15. ' धूमिल' का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखें।

उत्तर - जीवन-परिचय- सुदामा पांडेय 'धूमिल' का जन्म सन् 1936 ई. में वाराणसी के पास खेवली नामक गाँव में हुआ था। 38 वर्ष की अल्पायु में ही ब्रेन ट्यूमर होने से उनका 1975 ई. में देहान्त हो गया। धूमिल के काव्य में आंचलिक शब्दावली है जिससे उनका काव्य व्यंग्य-प्रधान बन गया है। उनके काव्य में मानवता के प्रति संवेदना मुखरित है। कहीं-कहीं पर उनकी कविता में शोषण के प्रति आक्रोश व्यक्त हुआ है। वास्तव में वे मानवतावादी कवि हैं जिन्होंने सामाजिक विषमता पर करारी चोट की है। उनकी काव्यभाषा जीवन के वास्तविक अनुभवों की दास्तान है।

रचनाएँ- धूमिल की रचनाएँ इस प्रकार हैं- 'बाँसुरी जल गई', 'संसद से सड़क तक', 'कल सुनना मुझे' और 'सुदामा पांडे का प्रजातंत्र' ।

पुरस्कार- उन्हें मरणोपरांत 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया ।

16. कार्यसूची (एजेंडा) का प्रारूप तैयार कीजिए।

उत्तर -

कार्यसूची

दिनांक......./......../.... को प्रातः / दोपहर / अपराह्न / शाम..... बजे ……. (स्थान)............ में ……….(संस्था का नाम) श्री / श्रीमति / सुश्री …….. की अध्यक्षता में………….(विषय) पर बैठक का आयोजन किया जाएगा | इस बैठक की कार्यसूची है -

1. पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि।

2. पिछली बैठक के लिए नए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा।

3. चर्चा का विषय - 1

4. चर्चा का विषय-2

5. चर्चा का विषय -3

6. चर्चा का विषय -4

7. चर्चा का विषय -5

8. चर्चा का विषय -6

हस्ताक्षर

(कखग)

पदनाम

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25










Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare