Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

Class 11th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 25.01.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (25.01.25)

कक्षा-11 विषय : हिन्दी (कोर)

समय 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक नहीं हैं।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। सहीं विकल्प (क, ख, ग,घ) का चयन कर उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 11 से 16 तक का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION 'A' (2X10=20) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. 'सबसे खतरनाक' कविता के कवि कौन है ?

(क) त्रिलोचन

(ख) पाश

(ग) दुष्यंत कुमार

(घ) जवाहरलाल नेहरू

2. बंगाल, उड़ीसा, झारखंड का प्रमुख नृत्य निम्न में से कौन सा है ?

(क) छौ नित्य

(ख) बिहू

(ग) कोहलम

(घ) गर्बा

3. एलोरा और अजंता की गुफाएं किसके लिए विख्यात है ?

(क) शिकार के लिए

(ख) विशिष्ट पत्थरों के लिए

(ग) रंगों के लिए

(घ) कलाकृतियों के लिए

4. 'सबसे खतरनाक' कविता किस प्रकार की रचना है ?

(क) छंदयुक्त रचना

(ख) व्यंग्यपूर्ण रचना

(ग) छंदमुक्त रचना

(घ) श्रृंगार परक रचना

5. 'आओ मिलकर बचाएँ' शीर्षक कविता मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई है ?

(क) संथाली भाषा में

(ख) उड़िया भाषा में

(ग) नागपुरी भाषा में

(घ) मुंडारी भाषा में

6. 'आओ मिलकर बचाएँ' कविता को किसने अनुवाद किया है?

(क) मोहन सिंह

(ख) रघुनाथ सिंह

(ग) मोहन यादव

(घ) अशोक सिंह

7. कवि के अनुसार सबसे खतरनाक होती है-

(क) मेहनत की लूट

(ख) मेहनत की रोटी

(ग) मेहनत की कमाई

(घ) मेहनत का भय

8. 'रूह' शब्द का क्या अर्थ है ?

(क) सुगंध

(ख) आग

(ग) देह

(घ) आत्मा

9. कवयित्री पुरी बस्ती को किसमें डूबने से बचाना चाहती है?

(क) बाढ़ में

(ख) हड़िया में

(ग) पानी में

() किसी में नहीं

10. निर्मला पुतुला का जन्म कब हुआ है ?

(क) सन् 1970

(ख) सन् 1971

(ग) सन् 1972

(घ) सन् 1973

SECTION 'B' (2X2=4) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

11. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना ।

उत्तर - कवि ने मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी, लोभ को इतना अधिक खतरनाक नहीं माना जितना कि प्रतिकूलताओं से जूझने के संकल्प क्षीण पड़ जाने को माना है। समाज में अत्याचार, अन्याय, शोषण होता है तो इसके विरुद्ध चेतना, जागरूकता, क्रांति संभव है। परन्तु बेहतर भविष्य के सपने टूट जाने और उनके गुम हो जाने पर कहीं भी किसी प्रकार बदलाव, परिवर्तन या क्रांति करना असंभव हो जाता है।

12. कवयित्री निर्मला पुतुल की दो रचनाओं के नाम लिखें।

उत्तर - प्रमुख रचनाएँ- नगाड़े की तरह बजते शब्द, अपने घर की तलाश में।

SECTION 'C' (2X3=6) लघु उत्तरीय प्रश्न

13. निर्मला पुतुल की कविताओं के केंद्र में क्या है ?

उत्तर - कठिन परिस्थितियों के बावजूद खराब दशा, कुरीतियों के कारण बिगड़ती पीढ़ी, थोड़े लाभ के लिए बड़े समझौते, पुरुष वर्चस्व, स्वार्थ के लिए पर्यावरण की हानि, शिक्षित समाज का दिक्कुओं और व्यवसायियों के हाथों की कठपुतली बनना दि वे परिस्थितियों हैं जो निर्मला पुतुल की कविताओं के केंद्र में मौजूद है।

14. भारतीय कला का जुड़ाव प्राकृतिक से है स्पष्ट करें।

उत्तर - भारतीय कला का जुड़ाव प्रकृति से है इसके हमें कई प्रमाण मिलते हैं। जैसे- वीणा, जलतरंग, रवाब, दोतार या बांसुरी सुनकर हम इसे समझ सकते हैं। इन सब में प्रयोग किए जाने वाली चीजें हमारे आसपास के रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली हैं। इस अद्भुत विशेषता के कारण यहाँ की कला सबसे अलग है। यह सहजता और प्रकृति से जुड़ाव भारतीय कला की विशेषता को प्रदर्शित करती है।

SECTION 'B' (2X5=10) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

15. कवि 'पाश' का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिए।

उत्तर - मूल नाम - इनका मूल नाम अवतार सिह संधू था।

जन्म- इनका जन्म सन् 1950, तलवंडी सलेम गाँव, जिला जालंधर (पंजाब) में हुआ।

प्रमुख रचनाएँ : लौह कथा, उड़दें बाजां मगर, साडे समिया बिच, लड़ेंगे साथी (पंजाबी); बीच का रास्ता नहीं होता, लहू है कि तब भी गाता है (हिंदी अनुवाद)।

मृत्यु-इनकी मृत्यु सन् 1988 में हुई।

जीवन परिचय एवम् साहित्यिक परिचय- पाश को समकालीन पंजाबी साहित्य का महत्त्वपूर्ण कवि माना जाता है। मध्यवर्गीय किसान परिवार में जन्मे पाश की शिक्षा अनियमित ढंग से स्नातक तक हुई। सन् 1967 में पाश बंगाल के नक्सलवादी आंदोलन के साथ जुड़े और विद्रोही कविता का नया सौंदर्य विधान विकसित कर उसे तीखा मगर सृजनात्मक तेवर दिया। पाश की कविताएँ विचार और भाव के सुंदर संयोजन से बनी गहरी राजनीतिक कविताएँ हैं जिनमें लोक संस्कृति तथा परंपरा का गहरा बोध देखने को मिलता है। परिवर्तनकामी आंदोलनों में सक्रिय होने के कारणवश इन्हें जेल भी जाना पड़ा। पाश कविता का प्रयोग हथियार की तरह करते हैं। यही कारण है कि यह योद्धा कवि अलगाववादी ताकतों के विरुद्ध लड़ते हुए ही शहीद हो गया। यहाँ पर ली गई कविता सबसे खतरनाक का मूल पंजाबी से अनुवाद चमन लाल ने किया है।

16. आदिवासी समाज की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करें

उत्तर - आदिवासी लोग पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर होते थे। बढ़ते शहरीकरण औद्योगिकरण के कारण प्रकृति का डटकर दोहन किया गया। इस कारण आदिवासियों को वहाँ से हटना पड़ा। उनके लिए समुचित शिक्षा, रोजगार आदि के प्रबंध न होने से वे लोग असहाय अवस्था में जीवन काटने को विवश हो गए। आर्थिक, मानसिक, शारीरिक शोषण के शिकार आदिवासियों की स्थिति बदतर होती चली गई। आदिवासी लोग घोर निराशा, अवसाद व तनाव भरी जिंदगी जीने को विवश होकर विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में फँस गए। नशे के कारण उनमें संघर्ष करने की शक्ति क्षीण पड़ने लगी। उनमें हीन भावना अथवा आपराधिक प्रवृत्ति पनपने लगी। उनका आस्तित्व ही खतरे में पड़ गया।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25











Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare