झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (Arts/Science/Commerce)
ANNUAL INTERMEDIATE EXΑΜΙΝΑΤΙΟΝ – 2026
HINDI ELECTIVE (21.02.2026)
भाग - A (बहुविकल्पीय प्रश्न )
प्रश्न
संख्या 1 से 30 तक बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प हैं।
सही विकल्प चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखें। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
निर्देश
: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गए प्रश्नों (1 से 4) के उत्तर
निर्देशानुसार लिखिए ।
उपालम्भ
काव्य एक प्रकार का संदेश काव्य है। वियोग की भूमि पर यह अधिक व्यंजनागर्भित हो
जाता है। इसमें नायिका अपने प्रवासी प्रियतम को किसी न किसी बहाने पुनर्मिलन का
संदेश देती है किन्तु उसकी उपेक्षा या कठोरता पर व्यंग्य करना नहीं भूलती ।
काव्यशास्त्रीय दृष्टि से उपालम्भ काव्य सिर्फ श्रृंगार रस तक सीमित नहीं किया जा
सकता है। किसी न किसी के प्रति उलाहना उपालम्भ है।
1. उपालम्भ काव्य किस प्रकार का काव्य है ?
(A)
स्मृति काव्य
(B) संदेश काव्य
(C)
दृश्य काव्य
(D)
खण्ड काव्य
2. उपालम्भ का क्या अर्थ है ?
(A) उलाहना
(B)
प्रेम
(C)
ईर्ष्या
(D)
क्रोध
3. नायिका किसको किसी न किसी बहाने पुनर्मिलन का संदेश देती है ?
(A)
अपने स्वजन को
(B)
अपने शत्रु को
(C) अपने प्रवासी प्रियतम को
(D)
अपने मित्र को
4. नायिका अपने प्रबासी प्रियतम की उपेक्षा पर क्या किरना नहीं भूलती
है ?
(A)
क्रोध करना
(B) ईर्ष्या करना
(C)
कठोरता करना
(D) व्यंग्य करना
निर्देश: निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वकम पढ़कर दिये गए
प्रश्नों (5 से 8) के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए ।
धुँधली हुई दिशाएँ, छाने लगा कुहासा ।
कुचली हुई शिखा से आने लगा धुआँ-सा ।
कोई मुझे बता दे, क्या आज हो रहा है।
मुँह को छिपा तिमिर में क्यों तेज से रहा है
दाता पुकार मेरी सन्दीप्ति को जिला दे
बुझती हुई शिखा को, संजीबनी पिला दे।
प्यारे स्वदेश के हित अँगार माँगता हूँ।
5. अन्धकार में मुँह छिपाकर कौन रो रहा है?
(A) तिमिर
(B) तेज
(C) दिशा
(D) पत्थर
6. 'धुआँ-सा' पद में कौन-सा अलंकार
(A) उपमा
(B) अनुप्रास
(C) यमक
(D) दीपक
7. दिशाएँ किस प्रकार की हो गयी हैं ?
(A) स्पष्ट
(B) अलौकिक
(C) धुँधली
(D) प्रेरक
8. कवि किसके हित के लिए अँगार माँग रहा है ?
(A) दुश्मन / शत्रु
(B) मित्र
(C) पड़ोसी
(D) प्यारे स्वदेश
9. श्रव्य संचार माध्यम निम्नलिखित में कौन है
?
(A) रेडियो
(B) टेलीविजन
(C) समाचार-पत्र
(D) इनमें से सभी
10. निम्नलिखित में से कौन एक दैनिक समाचार पत्र
है ?
(A) आजकल
(B)
हंस
(C) दैनिक जागरण
(D) इनमें से कोई नहीं
11. फीचर शब्द का अर्थ है
(A) रेखाचित्र
(B) रूपरेखा
(C) संस्मरण
(D) कहानी
12. निबन्ध लेखन की एक विधा है
(A)
काव्य-लेखन
(B) चम्पू
(C) (A) और (B) दोनों
(D) गद्य लेखन
13. निम्न में से किसे समाचार पत्र की आत्मा कहाँ
जाता है ?
(A) स्थानीय पृष्ठ
(B) खेल पृष्ठ
(C) संपादकीय पृष्ठ
(D) व्यापार पृष्ठ
14. आलेख लेखन की भाषा कैसी होनी चाहिए
(A) सरल
(B) सुगम
(C) प्रभावी
(D) इनमें से सभी
15. संचार प्रक्रिया में आई बाधाओं को क्या कहा
जाता है ?
(A) शोर
(B) संदेश
(C) प्राप्तकर्ता
(D) माध्यम
16. निबन्ध लेखन का पहला चरण क्या कहलाता है
?
(A) निष्कर्ष
(B) प्रस्तावना
(C) विस्तार
(D) इनमें से सभी
17. पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 15 मई
(B) 30 जून
(C) 30 मई
(D) 15 जून
निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक
पढ़कर प्रश्न संख्या (18 से 21 तक का सही विकल्प चुनिए ।
इस शहर में वसन्त
अचानक आता है
और जब आत्ता है तो मैंने देखा है
लहरतारा या मडुबाडीह की तरफ से
उठता है धूल का एक बवंडर
और इस महान पुराने शहर की जीभ
किरकिराने लगती है।
18. इस शहर में कौन अचानक
आता है ?
(A) हेमंत
(B) वर्षा
(C) ग्रीष्म
(D) बसंत
19. प्रस्तुत कविता का शीर्षक क्या है ?
(A)
घर
(B)
लोग
(C) बनारस
(D)
प्रार्थना
20. 'बवंडर' का शाब्दिक अर्थ क्या है
(A) आँधी / अंधड़
(B)
ओला
(C)
वर्षा
(D)
जाड़ा
21. प्रस्तुत कविता में किस महान शहर का वर्णन है ?
(A)
कानपुर
(B) बनारस
(C)
प्रयाग
(D)
हरिद्वार
22. 'कार्नेलिया का गीत' प्रसाद के किस प्रसिद्ध नाटक का गीत है ?
(A)
स्कन्दगुप्त
(B)
ध्रुवस्वामिनी
(C) चंद्रगुप्त
(D)
अजातशत्रु
23. 'सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन' अज्ञेय का जन्म कहाँ हुआ था
?
(A)
सतना ( म० प्र० )
(B)
कैमूर (बिहार)
(C)
राँची (झारखण्ड)
(D) कुशीनगर (उ० प्र०)
24. 'दूसरा देवदास' कहानी के परिवेश का केन्द्र क्या है ?
(A) हर की पौड़ी (हरिद्वार)
(B)
रुद्र प्रयाग
(C)
टिहरी
(D)
अल्मोड़ा
25. 'जहाँ कोई वापसी नहीं' किस यात्रा वृत्तान्त में संकलित है ?
(A)
हर बारिश में
(B) धुंध से उठती धुन
(C)
चीड़ो पर चाँदनी
(D)
इनमें से सभी
26. 'सूरदास की झोपड़ी' प्रेमचन्द के किस उपन्यास का एक अंश है ?
(A)
कर्मभूमि
(B) रंगभूमि
(C)
गोदान
(D)
गबन
27. प्रेमचन्द का मूल नाम क्या है ?
(A)
नरेन्द्र मोहन
(B)
सीताराम
(C) धनपतराय
(D)
अजायबराय
28. 'जहाँ कोई वापसी नहीं' किस विधा की एचना है?
(A)
कहानी
(B)
नाटक
(C)
उपन्यास
(D) यात्रा वृत्तान्त
29. कमल के नाल को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) भसीण
(B)
पुरइन
(C)
गट्टा
(D)
कुमुद
30. रामचन्द्र शुक्ल जी की मंडली का नाम -भाषी लोगों ने क्या रखा था
?
(A)
संदेह मण्डली
(B) निस्संदेह मण्डली
(C)
काव्य मण्डली
(D)
भारतेन्दु मण्डली
भाग-B खण्ड -A (विषयनिष्ठ प्रश्न) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं
छः प्रश्नों के उत्तर दें। 2 x 6 = 12
निर्देश
: निम्न गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या (31-33) का उत्तर दीजिए :
साहित्यिक
हिन्दी के विकास में तुलसीदास का विशेष स्थान है। वे संस्कृत के प्रकाण्ड पण्डित थे । उनकी भाषा में
संस्कृत के तत्सम शब्दों और संस्कृत के अवधीकृत शब्दों का बाहुल्य है । इनसे भाषा सम्पन्न
हुई, उसमें प्रयोग की लचक और भावों की अभिव्यक्ति में विविधता के साथ सटीकता आई और
उसे साहित्यिक स्वरूप प्राप्त हुआ । तुलसीदास कहीं-कहीं लोकभाषा के स्तर तक अवश्य उतरे
हैं, परन्तु सामान्य रूप से उनकी अवधी शिष्ट, भावप्रधान और प्रौढ़ है ।
31. तुलसीदास किस भाषा के प्रकाण्ड पण्डित थे ?
उत्तर-
तुलसीदास संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पण्डित थे।
32. तुलसीदास की भाषा में किन शब्दों का बाहुल्य है ?
उत्तर-
उनकी भाषा में संस्कृत के तत्सम शब्दों तथा संस्कृत के अवधीकृत शब्दों का बाहुल्य है।
33. सामान्य रूप में तुलसीदास की अवधी कैसी है ?
उत्तर-
सामान्य रूप से तुलसीदास की अवधी शिष्ट, भावप्रधान और प्रौढ़ है।
34. 'कार्नेलिया का गीत' कविता में प्रसाद ने भारत की किन विशेषताओं
की ओर संकेत किया है ?
उत्तर-
चंद्रगुप्त नाटक से उद्धृत कार्नेलिया का गीत में जयशंकर प्रसाद जी ने भारत की विभिन्न
विशेषताओं की ओर संकेत किया है, जैसे भारत प्राकृतिक रूप से सुंदर है, इसलिए प्रसाद
जी ने भारत को मधुमय कहा है। प्रसाद जी ने इस तथ्य की ओर संकेत किया है कि भारत भूमि
पर ही सूर्य की प्रथम किरण अवतरित होती है। इस देश में हर प्राण को आश्रय सुलभता से
प्राप्त होता है। भारतीयों का हृदय दया, करुणा, सहानुभूति जैसे मानवीय गुणों का भंडार
है। भारतीय सभी के सुख की कामना से जीते हैं, इसलिए भारतीय सभ्यता. संस्कृति विश्व
में महान एवं गौरवशाली मानी जाती है।
35. कवि को अपनी स्वर्गीया पत्नी की याद क्यों आई ?
उत्तर-
संतान के विवाह के अवसर पर यदि माता-पिता में से किसी एक का अभाव है तो उनका स्मरण
आना स्वाभाविक बात है । कवि निराला ने अपनी पुत्री सरोज को माता-पिता दोनों का प्यार
दिया। अपनी पुत्री के विवाह आयोजन पर अपनी पत्नी की याद आना स्वाभाविक था। साथ ही सरोज
में उन्हें अपनी पत्नी की ही प्रतिमूर्ति दिखलाई पड़ती है। सरोज के वधू रूप को देखकर
उन्हें अपने यौवन की प्रथम गीति याद आ गई, जिसे उन्होंने अपनी प्रिया के साथ गाया था।
36. 'खाली कटोरों में बसन्त का उतरना' से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर-
'खाली कटोरों में बसंत का उतरना का आशय है कि भिखारी को भीख मिलने लगी है। इससे पहले
उन्हें भीख नसीब नहीं हो रही थी। गंगा के घाटों में भिखारी भिक्षा की उम्मीद पर आँखें
बिछाए बैठे हुए थे लेकिन उनके भिक्षापात्र खाली ही थे। अचानक घाट पर भीड़ बढ़ने लगी
है और लोग उन्हें भिक्षा दे रहे हैं। भिक्षा मिलने से उनके खाने-पीने संबंधी चिंताएँ
कुछ समय के लिए समाप्त हो गई हैं ओर उनके मुख पर प्रसन्नता दिखाई देनी लगी है। अतः
कवि इस स्थिति को खाली कटोरों में वसंत का उतरना कहता है।
37. लेखक सेवाग्राम कब और क्यों गया था
उत्तर-
लेखक (भीष्म साहनी) 1938 ई. के आसपास अपने बड़े भाई बलराज साहनी के पास कुछ दिनों तक
रहने के लिए सेवाग्राम गए थे, जो उस समय वहाँ से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'नयी तालीम
के सह-सम्पादन के रूप में काम कर रहे थे।
38. संवाद कहते वक्त बड़ी बहुरिया की आँखें क्यों छलछला आईं ?
उत्तर-
हरगोबिन जब हवेली पहुँचा तो आंगन में मोदिआइन बड़ी बहुरिया को उधार के लिए जली कटी
सुना रही थी। हरगोबिन के सामने स्वयं को मोदिआइन द्वारा अपमानित होने पर बड़ी बहुरिया
को अपनी दशा हरगोबिन को व्यक्त करनी पड़ी। उसने संवदिया को बताया कि देवर-देवरानी बड़े
बेदर्द है। ठीक अगहनी धान के समय तथा आम के मौसम में आकर हिस्सा ले जाते हैं और कर्ज
उधार बड़ी बहुरिया को चुकाना पड़ता है। संवाद कहते वक्त अपनी करुण दशा का वर्णन करते
हुए बड़ी बहुरिया का दुख आँखों के जरिए बाहर आ गया।
खण्ड - B (लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं छः प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न का
उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दें। 3 x 6=18
39. राम के प्रति अपने श्रद्धाभाव को भरत किस
प्रकार प्रकट करते हैं ?
उत्तर-
रामचरितमानस के 'अयोध्या कांड' से उद्धृत इस अंक में भरत अपने भ्राता श्री राम के प्रति
गहन आस्था विश्वास और प्रेम प्रकट करते हुए कहते हैं कि मैं भ्राता राम के सरल स्वभाव
को भली-भांति जानता हूं। वे किसी के द्वारा अपराध किए जाने पर भी कभी क्रोधित नहीं
होते हैं। उनका तो मेरे प्रति विशेष स्रेह हैं। इसलिए बचपन में उन्होंने खेल में भी
मेरा कभी मन नहीं दुखाया।
40. 'वसंत आया' कविता में कवि की चिंता क्या है
?
उत्तर-
मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कवि ने कहा है
कि आज मनुष्य का प्रकृति से रिश्ता टूट गया है। ऋतुएं पहले की तरह अपनी व्यवस्था से
चलती है, परंतु मनुष्य उनसे दूर हो गया है। प्रकृति जो कभी मानव जाति का साथी था. आज
उससे दूर है। मनुष्य के पास अत्याधुनिक सुविधाएं होने का साधन है, लेकिन प्रकृति की
सुंदरता को देखने और महसूस करने की संवेदना नहीं बची है।
41. विसनाथ पर क्या अत्याचार हो गया और क्यों
? स्पष्ट करें ।
उत्तर-
बिसनाथ अपनी माँ का दूध पीता था। माँ के दूध पर बिसनाथ का एकाधिकार था। वह तीन वर्ष
का था तभी उसके छोटे भाई ने जन्म लिया। विसनाथ की माँ का दूध छिन गया। माँ के दूध पर
उसका एकाधिकार अब नहीं रहा, उस पर छोटे भाई का अधिकार हो गया। छोटा भाई मजे में माँ
का पौष्टिक दूध पीता और विसनाथ को गाय का बेस्वाद दूध पीना पड़ता था। बिसनाथ के भाई
के जन्म के बाद बिसनाथ को कसेरिन दाई को सौंप दिया गया, जो पड़ोस में रहती थी। उन्होंने
ही बिसनाथ को पाला पोसा। तीन साल का विसनाथ दाई के साथ जमीन पर लेटे-लेटे चाँद को देखा
करता था। दाई द्वारा पालन-पोषण बिसनाथ को अत्याचार लगता था।
42. कार्नेलिया के गीत के द्वारा कवि ने क्या
संदेश देने का प्रयास किया है ?
उत्तर-
चंद्रगुप्त नाटक से उद्धृत कार्नेलिया का गीत में जयशंकर प्रसाद जी ने भारत की विभिन्न
विशेषताओं की ओर संकेत किया है, जैसे भारत प्राकृतिक रूप से सुंदर है, इसलिए प्रसाद
जी ने भारत को मधुमय कहा है। प्रसाद जी ने इस तथ्य की ओर संकेत किया है कि भारत भूमि
पर ही सूर्य की प्रथम किरण अवतरित होती है। इस देश में हर प्राण को आश्रय सुलभता से
प्राप्त होता है। भारतीयों का हृदय दया, करुणा, सहानुभूति जैसे मानवीय गुणों का भंडार
है। भारतीय सभी के सुख की कामना से जीते हैं, इसलिए भारतीय सभ्यता. संस्कृति विश्व
में महान एवं गौरवशाली मानी जाती है।
43. जगधर के मन में किस तरह का ईर्ष्या-भाव जगा
और क्यों ?
उत्तर-
जगधर जब भैरों के घर यह पता करने पहुँचा कि सूरदास के घर आग किसने लगाई है तो उसे पता
लगा कि भैरों ने ही सूरदास के घर आग लगाई थी। इसके साथ ही उसने सूरदास के पूरे जीवन
भर की जमापूंजी भी चुरा ली थी। यह जमापूंजी 500 से अधिक थी। जगधर जानता था कि यह इतना
रुपया है जिससे भैरों की जिन्दगी की सारी कठिनाई पलभर में दूर हो सकती है। भैरों की
चांदी होते देख, जगधर के मन में ईर्ष्या का भाव जगा।
44. शेर के मुँह और रोजगार के दफ्तर के बीच क्या
अंतर है ?
उत्तर-
शेर के मुँह के भीतर जो भी जंगली जानवर एक बार जाता है वहाँ से वापस नहीं आता। रोजगार
दफ्तर के लोग बार- बार चक्कर लगाते हैं, अर्जी देते हैं, पर वह भी वापस नहीं आते अर्थात
उन्हें रोजगार नहीं मिलती। शेर जानवरों को निगल लेता है, पर रोजगार दफ्तर नौकरी चाहने
वालों को निकलता नहीं लेकिन उन्हें रोजगार प्रदान करके जीने का अवसर भी नहीं देता।
इस लघु कथा के माध्यम से लेखक ने वर्तमान शासन व्यवस्था पर व्यंग किया है।
45. मजदूरों को चार हाथ देने के लिए मिल मालिक
ने क्या किया और उसका क्या परिणाम निकला ?
उत्तर-
मिल मालिक ने सोचा कि अगर मजदूरों के चार हाथ होते तो उत्पादन दोगुना हो जाता। मजदूरों
को चार हाथ देने के लिए मिल मालिक ने वैज्ञानिकों को मोटी तनख्वाह पर रखा और उनसे इस
दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। कई साल तक शोध और प्रयोग के बाद वैज्ञानिकों
ने कहा कि यह संभव नहीं है। तब उसने लकड़ी के हाथ लगवाए पर काम न बना। फिर उसने मजदूरों
के लोहे के हाथ लगवा दिए, इससे मजदूर मर गए और उसके मिल का उत्पादन बाधित हो गया।
46. आदमी उजड़ेगा, तो पेड़ जीवित रहकर क्या करेंगे?
- से लेखक का क्या आशय है ?
उत्तर-
इस पंक्ति में लेखक ने अमझर गांव की दशा का वर्णन किया है। प्रोजेक्ट शुरू होने की
सरकारी घोषणा के बाद वहां आम के पेड़ सूखने लगे। इससे यह पता चलता है कि प्रकृति और
मानव के बीच गहरा रिश्ता है। एक के उजड़ने पर दूसरा भी उजड़ने लगता है।
खण्ड - C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक
प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें। 5 x 4 = 20
47. बाढ़ ! एक आपदा' विषय पर निबन्ध लिखिए ।
उत्तर-
प्रस्तावना- बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जब बहुत अधिक पानी सामान्य रूप से सूखी
जमीन को डुबो देता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब नदियाँ अपने किनारों से बाहर निकल
जाती हैं, भारी बारिश होती है, या तटीय क्षेत्रों में समुद्र का स्तर बढ़ जाता है। बाढ़
न केवल जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि यह अपने साथ भयानक तबाही भी लाती है।
बाढ़
के मुख्य कारण
1.
अत्यधिक वर्षा: मानसून के दौरान लगातार और भारी बारिश नदियों के जलस्तर को बढ़ा देती
है।
2.
नदियों का उफान: नदियों का जल स्तर बढ़ जाने से वे किनारे तोड़कर पानी रिहायशी इलाकों
में फैला देती हैं।
3.
वनों की कटाई: पेड़ पानी को सोखने में मदद करते हैं, लेकिन उनकी कमी से पानी तेजी से
नदियों में जाता है।
4.
जल निकासी की खराब व्यवस्था: शहरों में सीवर जाम होने या उचित निकास न होने से बारिश
का पानी भर जाता है।
5.
बांध टूटना: ऊपरी इलाकों में बांधों या तटबंधों के टूटने से अचानक बाढ़ आ सकती है।
बाढ़
का प्रभाव और तबाही
- जन-जीवन पर असर: लोग बेघर
हो जाते हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है।
- आर्थिक क्षति: फसलें,
मवेशी, घर, सडकें और संचार व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो जाती है, जिससे बड़ा आर्थिक
नुकसान होता है।
- बीमारियां: बाढ़ के बाद
गंदे पानी के कारण डायरिया, हैजा और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता
है।
बचाव
और प्रबंधन
बाढ़
एक गंभीर समस्या है, लेकिन उचित तैयारियों से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है:
- वृक्षारोपण: अधिक से अधिक
पेड़ लगाने चाहिए, जो पानी के बहाव को रोकने में मदद करते हैं।
- उचित जल निकासी: शहरों
में जल निकासी के रास्ते साफ रखे जाने चाहिए।
- बांधों का निर्माण: नदियों
पर मजबूत तटबंध और बांधों का निर्माण किया जाना चाहिए।
- चेतावनी प्रणाली: समय
रहते बाढ़ की सूचना मिलने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा सकता है।
निष्कर्ष-
बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिस पर पूर्ण नियंत्रण पाना कठिन है, लेकिन मानवीय गतिविधियों
जैसे अवैध निर्माण और वनों की कटाई को नियंत्रित करके इसके विनाश को कम किया जा सकता
है। सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही बाढ़ से निपटने के लिए सुरक्षित वातावरण
बनाया जा सकता है।
48. प्रतिवेदन लिखते समय किन बातों ध्यान रखा
जाना चाहिए ?
उत्तर-
1.
सर्वप्रथम संस्था और आयोजन स्थल का नाम लिखा जाना चाहिए।
2.
बैठक या सम्मेलन का उद्देश्य स्पष्ट किया जाना चाहिए।
3.
आयोजन अथवा घटना की तिथि और समय की सूचना दी जानी चाहिए।
4.
कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी दी जानी चाहिए।
5.
तथ्यों का प्रामाणिक होना जरूरी है।
6.
शीर्षक हमेशा छोटा और स्पष्ट होना चाहिए।
7.
यदि भाषण हो तो उनके मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया जाए।
8.
घटना की व्याख्या सही क्रम में होनी चाहिए।
9.
प्रतिवेदन लिखते समय भाषा में प्रथम पुरुष का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
10.
रिपोर्ट में उन्हीं तथ्यों को समावेश करना चाहिए जो महत्वपूर्ण है।
11.
रिपोर्ट के अंत में सभा या दल संस्था के अध्यक्ष को हस्ताक्षर कर देना चाहिए।
12.
रिपोर्ट की भाषा अलंकारिक तथा मुहावरेदार नहीं होनी चाहिए।
49. छात्रावास में रहने वाले अपने छोटे भाई
को अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई के विषय में सजग करते हुए एक पत्र लिखें ।
उत्तर-
प्रिय
छोटे भाई,
स्नेहाशीष।
आशा
करता हूँ कि तुम छात्रावास में स्वस्थ और प्रसन्न होगे। तुम्हारे पिछले पत्र से ज्ञात
हुआ कि तुम पढ़ाई में मन लगा रहे हो, यह जानकर बहुत खुशी हुई। फिर भी बड़े भाई होने
के नाते तुम्हें स्वास्थ्य और पढ़ाई के विषय में कुछ आवश्यक बातें समझाना अपना कर्तव्य
समझता हूँ।
सबसे
पहले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखो। छात्रावास में रहने पर समय पर भोजन करना और
संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। अधिक तला-भुना या बाहर का भोजन करने से बचो। सुबह
जल्दी उठकर थोड़ा व्यायाम या प्राणायाम अवश्य करो। इससे शरीर चुस्त रहेगा और मन भी
एकाग्र होगा। पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही ज़रूरी है; देर रात तक जागकर मोबाइल का
उपयोग करने से बचो। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखो—अपने
कमरे, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखो।
अब
पढ़ाई की बात। तुम्हारा मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा प्राप्त करना है, इसलिए समय का
सही उपयोग करो। एक निश्चित समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करो और उसे नियमित रूप से पालन करने
का प्रयास करो। जो विषय कठिन लगें, उन्हें अधिक समय दो और आवश्यकता होने पर अपने अध्यापकों
से संकोच किए बिना प्रश्न पूछो। कक्षा में ध्यानपूर्वक सुनना और प्रतिदिन पुनरावृत्ति
करना सफलता की कुंजी है। परीक्षा के समय घबराने के बजाय आत्मविश्वास बनाए रखो।
अच्छे
मित्रों का साथ चुनो, क्योंकि संगति का प्रभाव बहुत गहरा होता है। अनुशासन, परिश्रम
और धैर्य तुम्हें अवश्य सफलता दिलाएँगे। हमें तुमसे बहुत आशाएँ हैं और मुझे पूर्ण विश्वास
है कि तुम हमारा नाम रोशन करोगे।
माता-पिता
को भी तुम्हारी चिंता रहती है, इसलिए समय-समय पर उन्हें अपनी कुशलता का समाचार देते
रहना।
इसी
शुभकामना के साथ।
तुम्हारा
बड़ा भाई
दीपक
50. 'मनोकामना की गाँठ अद्भुत अनूठी है, इधर बाँधो
उधर लग जाती है।' कथन के आधार पर पारो की मनोदशा का वर्णन
उत्तर-
संभव की दशा तो पारो को पहली बार देख कर पता चल जाती है। लेकिन पारो के मन की दशा का
वर्णन उसके द्वारा मन में दोहराई गई इस पंक्ति से होता है। इससे पता चलता है कि संभव
पारो के दिल में पहली ही मुलाकात में जगह पा गया था। वह भी संभव को उतना ही मिलने को
बेचैनी थी, जितना संभव यहां तक कि संभव से मिलने के लिए उसने संभव की भांति ही मनसा
देवी में मन्नत की चुनरी बांधी। संभव को देखकर उसकी मन्नत पूरी हो गई, इससे पता चलता
है कि उसकी मनोदशा भी संभव की भांति पागल प्रेमी जैसी थी, जो अपने प्रियतम को ढूंढने
के लिए यहां वहां मारा मारा फिर रहा था।
51. 'सागर' और 'बूँद' से कवि का क्या आशय है
?
उत्तर-
'बूँद जीवात्मा का प्रतीक है और सागर' परमात्मा का प्रतीक बूंद क्षणभंगुर होता है और
सागर शाश्वत। बूँद की सार्थकर्ता सागर के साथ संबद्ध होने में ही है।
52. 'प्रेमधन की छाया स्मृति' पाठ में लेखक ने
अपने पिताजी की किन-किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ?
उत्तर- लेखक ने अपने पिताजी की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है। लेखक के पिताजी फारसी के अच्छे ज्ञाता थे। उन्हें हिंदी की पुरानी कविता से प्रेम था तथा हिंदी में लिखे वाक्यों को फारसी में अनुवाद करने का शौक था। लेखक के पिता हर रात अपने परिवार को रामचरितमानस को चित्रात्मक ढंग से सुनाने का शौक रखते थे। भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटकों के प्रशंसक भी थे।
Class XII Hindi Elective
