12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 3. जनसंचार माध्यम

12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 3. जनसंचार माध्यम

 12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 3. जनसंचार माध्यम

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 12

Hindi Elective

3. जनसंचार माध्य

प्रश्न 1. इस पाठ में विभिन्न लोक माध्यमों की चर्चा करते हुए आप पता लगाइए कि वे कौन-कौन से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं? अपने क्षेत्र में प्रचलित किसी लोकनाट्य या लोक माध्यम के किसी प्रसंग के बारे में जानकारी हासिल करके उसकी प्रस्तुति के खास अंदाज के बारे में लिखें।

उत्तर- लोक नृत्य, लोक संगीत और लोकनाट्य प्रमुख लोक माध्यम हैं। यह देश के विभिन्न भागों में विविध नाट्यरूप कथावाचन, बाउल, सांग, रागिनी, तमाशा, लावनी, नौटंकी, जात्रा, गंगा गौरी, यक्षगान, कठपुतली, लोक नाटक आदि में प्रचलित है। इनमें स्वांग- उत्तर भारत, नौटंकी उत्तर प्रदेश, बिहार, रागिनी- हरियाणा तथा यक्ष-गान कर्नाटक क्षेत्रों से संबंधित है। हमारे क्षेत्र में नौटंकी का प्रयोग खूब होता है। यह ग्रामीण नाट्य शैली का एक रूप है। इसमें प्रायः रात्रि के समय मंच पर किसी लोककथा या कहानी को नाट्य शैली में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें स्त्री पात्रों की भूमिका भी प्रायः पुरुष पात्र करते हैं। हारमोनियम, नगाड़ा, ढोलक आदि वाद्य यंत्रों के साथ यह संगीतमय प्रस्तुति लोक लुभावन होती है।

प्रश्न 2. आजादी के बाद भी हमारे देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। आप समाचार पत्रों को उनके प्रति किस हद तक संवेदनशील पाते हैं?

उत्तर- आजादी के बाद भी हमारे देश में बहुत सी चुनौतियां हैं। यह चुनौतियां हैं- निर्धनता से निपटने की चुनौती, बेरोजगारी से निपटने की चुनौती, भ्रष्टाचार की चुनौती, देश की एकता बनाए रखने की चुनौती, आतंकवाद का मुकाबला करने की चुनौती, संप्रदायिकता से निपटने की चुनौती |

प्रश्न 3. टी.बी. के निजी चैनल अपनी व्यवसायिक सफलता के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं ? टी.वी. के कार्यक्रमों से उदाहरण देकर समझाइए ।

उत्तर- टी. वी. के निजी चैनल अपनी व्यवसायिक सफलता के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले कार्यक्रम दिखाते हैं। लोग ऐसे कार्यक्रमों की ओर आकर्षित होते हैं। यह चैनल कई बार लोगों की आस्था को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते। इन कार्यक्रमों को टुकड़ों में दिखाते हुए ऐसे मोड़ पर समाप्त करते हैं, जिससे लोगों में उत्सुकता अगले कार्यक्रम के लिए बनी रहे। गत दिनों जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ की खबरों तथा उन में फंसे नागरिकों को बचाने संबंधी खबरों को 6 दिनों तक टीवी पर दिखाया जाता रहा। इसी प्रकार अमेठी (उत्तर प्रदेश) के भूपति भवन पर अधिकार को लेकर संजय सिंह(राज्य सभा सांसद) और उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह, पुत्र अनंत विक्रम सिंह के मध्य हुए झगड़े और विवाद को कई बार दिखाया गया।

प्रश्न 4. इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेट लिया है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- इंटरनेट पत्रकारिता के कारण अब दूरिया सिमट कर रह गई है। इंटरनेट की पहुँच दुनिया के कोने-कोने तक हो गई है। इसकी रफ्तार बहुत तेज है। इसका असर पत्रकारिता पर भी हुआ है। इसकी मदद से स्टूडियो में बैठा संचालक किसी भी मुद्दे पर देश-विदेश में बैठे व्यक्ति से बातें कर लेता है और करा देता है। इसकी मदद से गोष्ठियां, वार्ताएं आयोजित की जाती है। इससे विश्व की किसी भी घटना की जानकारी अब आसान हो गई है।

प्रश्न 5. किन्हीं दो हिंदी पत्रिकाओं के समान अंकों को (समान अवधि के) पढ़िए और उनमें निम्न बिंदुओं में से किसी एक के आधार पर तुलना कीजिए।

आवरण पृष्ठ

अंदर के पृष्ठों की साज-सज्जा

सूचनाओं का क्रम

भाषा-शैली

उत्तर- हम सरिता' और 'इंडिया टुडे पत्रिकाओं के समान अंकों को लेते हैं और तुलना करते हैं। आवरण पृष्ठ- सरिता पत्रिका का आवरण पृष्ठ अधिक रंग-बिरंगा, चित्रमय, आकर्षक और सुंदर है जबकि इंडिया टुडे का आवरण पृष्ठ अच्छा है पर उतना आकर्षक नहीं।

प्रश्न 6. निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए अथवा नहीं? पक्ष विपक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- निजी चैनलों पर नियंत्रण होने से उनका काम करने का दायरा एवं ढंग प्रभावित होगा। इससे उनकी निष्पक्षता पर भी असर पड़ेगा। उन्हें सरकारी दबाव में काम करना होगा, अतः हमारे विचार से निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 7. नीचे कुछ कथन दिए गए हैं उनके सामने सही या गलत का निशान लगाते हुए उसकी पुष्टि के लिए उदाहरण भी दीजिए।

क- संचार माध्यम केवल मनोरंजन के साधन है। (गलत) उदाहरण- संचार माध्यमों से हमें तरह-तरह का ज्ञान प्राप्त होता है, अतः ये केवल मनोरंजन के साधन नहीं है।

ख- केवल तकनीकी विकास के कारण संचार संभव हुआ, इससे पहले संचार संभव नहीं था। (गलत) उदाहरण संचार दो व्यक्तियों के बीच यहां तक अकेले भी होता है। इसके लिए तकनीकी विकास की आवश्यकता अनिवार्य नहीं थी। तकनीकी विकास बाद में सहायक बने हैं।

ग- समाचार पत्र और पत्रिकाएं इतने सशक्त संचार माध्यम है कि वे राष्ट्र का स्वरूप बदल सकते हैं। (सही) उदाहरण- समाचार पत्र पत्रिकाएं घोटाले, भ्रष्टाचार, अनैतिकता, सांप्रदायिकता आदि के विरुद्ध आवाज उठाकर राष्ट्र का स्वरूप बदल सकते हैं।

घ- टेलीविजन सबसे प्रभावशाली एवं सशक्त संचार माध्यम है। (सही)

उदाहरण- टेलीविजन आवाज और चित्र का संगम होने के कारण अमीर गरीब, शहरी ग्रामीण, युवा- वृद्ध सभी की पसंद बन गया है।

ङ. इंटरनेट सभी संचार माध्यमों का मिला जुला रूप पा समागम है। (सही) उदाहरण- इंटरनेट पर समाचार- संगीत, फिल्म, बैठक, गोष्ठी आदि देखा-सुना जा सकता है।

च. कई बार संचार माध्यमों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। (सही)

उदाहरण- इंटरनेट और टेलीविजन अपने कार्यक्रमों से समाज में अश्लीलता परोसने का काम कर रहे हैं।

प्रश्न 8. उल्टा पिरामिड शैली किसे कहते हैं ?

उत्तर- उल्टा पिरामिड शैली में समाचार पत्र के सबसे महत्वपूर्ण तथ्य को सर्वप्रथम लिखा जाता है। इसके बाद घटते हुए महत्व क्रम में दूसरे तथ्यों या सूचनाओं को बताया जाता है। अर्थात् कहानी की तरह क्लाइमैक्स अंत में नहीं वरन खबर के प्रारंभ में आ जाता है। इस शैली के अंतर्गत समाचारों को तीन भागों में विभाजित किया जाता है। इंट्रो, बॉडी, समापन। इंट्रो- समाचार का मुख्य भाग होता है। बॉडी घटते हुए क्रम में खबर को विस्तार से लिखा जाता है। समापन अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काट कर छोटा भी किया जा सकता है।

प्रश्न 9. पत्रकार कितने तरह के होते हैं?

उत्तर- पत्रकार तीन तरह के होते हैं।

1. पूर्णकालिक पत्रकार इस श्रेणी के पत्रकार किसी समाचार संगठन में नियमित वेतन भोगी कर्मचारी होते हैं।

2. अंशकालिक पत्रकार इस श्रेणी के पत्रकार किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर एक निश्चित समय अवधि के लिए कार्य करते हैं।

3. फ्रीलांसर पत्रकार- इस श्रेणी के पत्रकारों का संबंध किसी विशेष समाचार पत्र से नहीं होता बल्कि वे भुगतान के आधार पर अलग-अलग समाचार पत्रों के लिए लिखते हैं।

प्रश्न 10. जनसंचार के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर- जनसंचार के प्रमुख कार्य इस प्रकार है।

सूचना देना- जनसंचार माध्यमों का एक प्रमुख कार्य सूचना देना है। हमें उनके जरिए भी दुनियाभर से सूचनाएं प्राप्त होती हैं। हमारी जरूरतों का बड़ा हिस्सा जनसंचार माध्यमों के जरिए ही पूरा होता है।

शिक्षित करना- जनसंचार माध्यम सूचनाओं के जरिए हमें जागरूक बनाते हैं। यहां शिक्षित करने से आशय उन्हें देश दुनिया के हाल से परिचित कराने और उनके प्रति सजग बनाने से है।

मनोरंजन करना- जनसंचार माध्यम मनोरंजन के प्रमुख साधन है। सिनेमा, टीवी, रेडियो, संगीत के टेप और किताबें आदि मनोरंजन के प्रमुख माध्यम है।

एजेंडा तैयार करना- किसी भी घटना या मुद्दे को चर्चा का विषय बना कर जनसंचार माध्यम सरकार और समाज को उस पर अनुकूल प्रतिक्रिया करने के लिए बाध्य कर देते हैं।

निगरानी रखना- अगर सरकार कोई गलत कदम उठाती है या संगठन / संस्थान में कोई अनियमितता बरती जा रही है, तो उसे लोगों के सामने लाने की जिम्मेवारी जनसंचार माध्यम पर है।

विचार-विमर्श के मंच- जनसंचार विभिन्न विचार लोगों के सामने पहुंचाते हैं। जैसे किसी समाचार पत्र के संपादक के पृष्ठ पर किसी घटना या मुद्दे पर किसी विचार रखने वाले लेखक अपनी राय व्यक्त करते हैं। इसी तरह संपादक के नाम चिट्ठी स्तंभ में आम लोगों को अपनी राय व्यक्त करने का मौका मिलता है।

प्रश्न 11. जनसंचार मुद्रित माध्यमों की खूबियां और कमियां बताएं?

उत्तर- जनसंचार मुद्रित माध्यमों की खूबियां-

* शब्दों को हम एक बार ही नहीं अनेकों बार पढ़ सकते हैं।

* अपनी रुचि और समझ के अनुसार उस स्तर के शब्दों से परिचित हो सकते है।

* उसका अध्ययन चिंतन मनन किया जा सकता है।

* जटिल शब्द आने पर शब्दकोश का प्रयोग भी किया जा सकता है।

* चाहे तो किसी भी सामग्री को लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है।

जनसंचार मुद्रित माध्यमों की कमियां-

* मुद्रित माध्यम की कमियां भी है जैसे अशिक्षित लोगों के लिए अनुपयोगी।

* टेलीविजन तथा रेडियो की भांति मुद्रित माध्यम तुरंत घटी घटनाओं की जानकारी नहीं दे पाता।

* समाचार पत्र निश्चित अवधि तक मात्र 24 घंटे में एक बार, साप्ताहिक सप्ताह में एक बार और मासिक माह में एक बार प्रकाशित किया जाता है।

* किसी भी खबर या रिपोर्ट के प्रकाशन के लिए एक डेट लाइन (समय सीमा) तय होती है।

* जबकि रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट माध्यम पर ऐसा प्रतिबंध नहीं होता।

* महत्त्व एवं जगह की उपलब्धता के अनुसार किसी भी खबर को स्थान दिया जाता है।

* मुद्रित माध्यम में अशुद्धि होने पर सुधार हेतु अगले अंक की प्रतीक्षा करनी पड़ती है अन्य माध्यमों में तत्काल सुधार किया जा सकता है।

प्रश्न 12. टी.वी. खबरों के विभिन्न चरणों को बताएं?

उत्तर- टीवी में भी सूचनाएं चरणों से होकर दर्शकों के पास पहुंचती हैं। ये चरण हैं-

फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज- सबसे पहले कोई बड़ी खबर फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज़ के रूप में तत्काल दर्शकों तक पहुंचाई जाती है। इसमें कम से कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण सूचना दी जाती है।

ड्राई एंकर- इसमें एंकर खबर के बारे में दर्शकों को सीधे- सीधे बताता है कि कहां क्या, कब और कैसे हुआ ? जब तक खबर के दृश्य नहीं आते एंकर दर्शकों को रिपोर्टर से मिली जानकारियों के आधार पर सूचनाएं पहुंचाता है।

फोन इन- इसके बाद खबर का विस्तार होता है और एंकर रिपोर्टर से फोन पर बात करके सूचनाएं दर्शकों तक पहुंचाता है। इसमें रिपोर्टर घटना वाली जगह पर मौजूद होता है और वहां से उसे जितनी ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिलती है। वह दर्शकों को बताता है।

एंकर- विजुअल- जब घटना के दृश्य विजुअल मिल जाते हैं तब उन दृश्यों के आधार पर खबर लिखी जाती है। जिसे एंकर पढ़ता है। इस खबर की शुरुआत भी प्रारंभिक सूचना से होती है और बाद में कुछ वाक्यों पर प्राप्त दृश्य दिखाए जाते हैं।

एंकर- बाइट- बाइट यानी कथन टेलीविजन पत्रकारिता में बाइट का काफी महत्व है। टेलीविजन में किसी भी खबर को पुष्ट करने के लिए इससे संबंधित बाइट दिखाई जाती है। किसी घटना की सूचना देने और उसके दृश्य दिखाने के साथ ही इस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों या संबंधित व्यक्तियों का कथन दिखा और सुना कर खबर को प्रमाणिकता प्रदान की जाती है।

लाइव- लाइव पानी किसी खबर का घटनास्थल से सीधा - प्रसारण सभी टीवी चैनल कोशिश करते हैं कि किसी बड़ी घटना का दृश्य तत्काल दर्शकों तक सीधे पहुंचाया जा सके। इसके लिए मौके पर मौजूद रिपोर्टर और कैमरामैन ओ. बी. वैन के जरिए घटना के बारे में दर्शकों को दिखाते और बताते हैं।

एंकर- पैकेज- पैकेज किसी भी खबर को संपूर्णता के साथ पेश करने का एक जरिया है। इसमें संबंधित घटना के दृश्य, इससे जुड़े लोगों की बाइट, ग्राफिक के जरिए जरूरी सूचनाएं आदि होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. संचार शब्द की उत्पत्ति चर' शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है?

1 रुकना

2 चलना

3 बैठना

4 हटना

2. भारत में हिंदी का प्रथम समाचार पत्र कौन सा है?

1 दिग्दर्शन

2 उदंत मार्तंड

3 बनारस अखबार

4 मालवा समाचार

3. पी. टी. आई. क्या है?

1 समाचार एजेंसी

2 गुप्तचर विभाग

3 पुलिस

4 साहित्यिक मंच

4. श्रव्य जनसंचार माध्यम कौन सा है ?

1 समाचार पत्र

2 रेडियो

3 इंटरनेट

4 टेलीविजन

5. मुद्रण का आरंभ किस देश में हुआ?

1 भारत

2 जापान

3 चीन

4 इंग्लैंड

6. भारत का पहला छापाखाना कब खुला?

1 सन 1556

2 सन 1542

3 सन 1542

4 सन 1776

7. भारत का पहला छापाखाना कहां पर लगाया गया?

1 दिल्ली में

2 कोलकाता में

3 गोवा में

4 कानपुर में

8. भारत में पहली मूक फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' 1913 में बनाने का श्रेय किसको जाता है?

1 दादा साहब फाल्के

2 संजय दत्त

3 निशांत सेतु

4 सत्यजीत राय

9. भारत में बनी पहली बोलती फिल्म का नाम है?

1 आलम आरा

2 सत्य रायबल

3 अराइवल ऑफ ट्रेन

4 हिंदुस्तानी

10. दूरदर्शन की रजत जयंती कब मनाई गई?

1 1984

2 1975

3 1970

4 1955

11. रेडियो कब अस्तित्व में आया?

1 1975

2 1982

3 1960

4 1895

12. हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र उदंत मार्तंड का संपादन 1826 ई. में किसने किया ?

1 राजाराम

2 जुगल किशोर शुक्ल

3 रामचंद्र शुक्ल

हजारी प्रसाद

13. संचार प्रक्रिया में आई बाधाओं को कहते हैं?

1 शोर

2 संदेश

3 माध्यम

4 प्राप्तकर्ता

14. संचार प्रक्रिया की शुरुआत किससे होती है ?

1 संदेश

2 माध्यम

3 प्राप्तकर्ता

4 स्रोत या संचालक

15. रेडियो जनसंचार का कौन सा माध्यम है?

1 दृश्य

2 श्रव्य

3 दृश्य-श्रव्य

4 कोई नहीं

16. पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है ?

1 30 मई

2 15 मई

3 7 जून

4 5 मई

17. संचार के मुद्रण माध्यम में शामिल किया जाता है ?

1 समाचार पत्र

2 पत्रिकाएं

3 पम्पलेट

4 ये सभी

18. इंटरनेट पत्रकारिता का पहला दौर कब था ?

1 1982 से 1992

2 1983 से 1985

3 1984 से 2018

4 1985 से 1986

19. एक प्रसिद्ध संचार शास्त्री हैं?

1 विल्वर श्रैम

2 जेम्स वेवर

3 जोसेफ श्रैम

4 इनमे से कोई नहीं

20. उल्टा पिरामिड शैली का प्रयोग किस लेखन में होता है ?

1 पत्र

2 निबंध

3 समाचार वाचन

4 समाचार लेखन

JCERT/JAC Hindi Elective प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

अंतरा भाग 2

पाठ

नाम

खंड

कविता खंड

पाठ-1

जयशंकर प्रसाद

(क) देवसेना का गीत

(ख) कार्नेलिया का गीत

पाठ-2

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(क) गीत गाने दो मुझे

(ख) सरोज - स्मृति

पाठ-3

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय

(क) यह दीप अकेला

(ख) मैंने देखा एक बूँद

पाठ-4

केदारनाथ सिंह

(क) बनारस

(ख) दिशा

पाठ-5

विष्णु खरे

(क) एक कम

(ख) सत्य

पाठ-6

रघुबीर सहाय

(क) बसंत आया

(ख) तोड़ो

पाठ-7

तुलसीदास

(क) भरत - राम का प्रेम

(ख) पद

पाठ-8

मलिक मुहम्मद जायसी

बारहमासा

पाठ-9

विद्यापति

पद

पाठ-10

केशवदास

कवित्त / सवैया

पाठ-11

घनानंद

कवित्त / सवैया

गद्य खंड

पाठ-1

रामचन्द्र शुक्ल

प्रेमधन की छायास्मृति

पाठ-2

पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी

सुमिरनी के मनके

पाठ-3

ब्रजमोहन व्यास

कच्चा चिट्ठा

पाठ-4

फणीश्वरनाथ 'रेणु'

संवदिया

पाठ-5

भीष्म साहनी

गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफत

पाठ-6

असगर वजाहत

शेर, पहचान, चार हाथ, साझा

पाठ-7

निर्मल वर्मा

जहाँ कोई वापसी नहीं

पाठ-8

रामविलास शर्मा

यथास्मै रोचते विश्वम्

पाठ-9

ममता कालिया

दूसरा देवदास

पाठ-10

हजारी प्रसाद द्विवेदी

कुटज

अंतराल भाग - 2

पाठ-1

प्रेमचंद

सूरदास की झोपडी

पाठ-2

संजीव

आरोहण

पाठ-3

विश्वनाथ तिरपाठी

बिस्कोहर की माटी

पाठ-

प्रभाष जोशी

अपना मालवा - खाऊ- उजाडू सभ्यता में

अभिव्यक्ति और माध्यम

1

अनुच्छेद लेखन

2

कार्यालयी पत्र

3

जनसंचार माध्यम

4

संपादकीय लेखन

5

रिपोर्ट (प्रतिवेदन) लेखन

6

आलेख लेखन

7

पुस्तक समीक्षा

8

फीचर लेखन

JAC वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2023 प्रश्न-सह-उत्तर

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare