प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 10
Social Science
1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
1) किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान को क्या कहते हैं?
(a)
निरंकुशवाद
(b)
राष्ट्रवाद
(c)
रूढ़िवाद
(d)
उदारवाद
उत्तर
- (b) राष्ट्रवाद
2) वह राज्य जहां की राजनीतिक सत्ता उसकी सांस्कृतिक सत्ता से मिलकर
बनती है, उसे कहते हैं।
(a)
कल्याणकारी राज्य
(b)
गणराज्य
(c)
राष्ट्र राज्य
(d)
राजतंत्र
उत्तर
- (c) राष्ट्र- राज्य
3) चार चित्रों की श्रृंखला किस कलाकार ने बनाई, जिसमें उन्होंने अपने
सपनों को संसार रचा?
(a)
कार्लकैस्पर
(b)
फेड्रिकसॉरयू
(c) देलाक्रोआ
(d)
गिआकोमो
उत्तर
-(b) फेड्रिकसॉरपू
4) अर्न्स्ट रेनन कौन था?
(a)
फ्रांसीसी दार्शनिक
(b)
जर्मन दार्शनिक
(c)
रूसी दार्शनिक
(d)
ब्रिटिश चित्रकार
उत्तर
- (a) फ्रांसीसी दार्शनिक
5) निम्न में से किसे मैटरनिख ने "हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे
खतरनाक दुश्मन बताया "।
(a)
लुई फिलिप
(b)
कैरोल कुर्पिस्की
(c)
मैजिनी
(d)
योहान गॉटफ्रीड
उत्तर
- (c) मैजिनी
6) निम्न में से किन देशों ने मिलकर नेपोलियन को पराजित किया था?
(a)
ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, ऑस्ट्रिया
(b)
ब्रिटेन, रूस, प्रशा, अमेरिका
(c)
ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस
(d)
ब्रिटेन, रूस, प्रशा, ऑस्ट्रिया
उत्तर-
(d) ब्रिटेन, रूस, प्रशा, ऑस्ट्रिया
7) राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति किस क्रांति के साथ हुई?
(a)
फ्रांसीसी क्रांति
(b)
रूसी क्रांति
(c)
यूनानी स्वतंत्रता संग्राम
(d)
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
- (a) फ्रांसीसी क्रांति
8) एकीकरण के बाद जर्मनी का सम्राट किसे घोषित किया गया?
(a)
रूस के राजा निकोलस
(b)
प्रशा के राजा विलियम प्रथम
(c)
ऑटो वान बिस्मार्क
(d)
काउंट कैमिलो दे कावूर
उत्तर
- (b) प्रशा के राजा विलियम प्रथम
9) 19वीं सदी के मध्य इटली कितने राज्यों में विभक्त था?
(a)
2
(b)
5
(c)
7
(d)
8
उत्तर-
(c) 7
10) जर्मन वीरता का प्रतीक किसे माना जाता है?
(a)
देवदार
(b)
बलूत
(c)
को
(d)
अशोक
उत्तर-(b)
बलूत
11) कुस्तुनतुनिया की संधि कब हुई?
(a)
1829
(b)
1830
(c)
1831
(d)
1832
उत्तर
- (d) 1832
12) किसकी छवि सिक्कों और डाक टिकट पर अंकित की गई थी?
(a)
मारिआन
(b)
जर्मेनिया
(c)
भारत माता
(d)
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
- (b) मारिआन
13) इंग्लैंड और …….. के बीच एक्ट ऑफ यूनियन से यूनाइटेड किंगडम ऑफ
ग्रेट ब्रिटेन का गठन हुआ।
(a)
रूस
(b)
फ्रांस
(c)
स्कॉटलैंड
(d)
जर्मनी
उत्तर
- (c) स्कॉटलैंड
14) जर्मनी के एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिस्मार्क कहां
के चांसलर थे?
(a)
ऑस्ट्रिया
(b)
बर्लिन
(c)
प्रशा
(d)
म्युनिख
उत्तर-
(c) प्रशा
15) राष्ट्रवाद में एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाली जनता
इनमें से किसके द्वारा जुड़ी होती है?
(a)
समान संस्कृति
(b)
समान इतिहास
(c)
भाषा और लोक परंपरा
(d)
उपरोक्त सभी
उत्तर
-(d) उपरोक्त सभी
16) बुर्बो राजवंश का शासन किस देश में था?
(a)
रूस
(b)
जर्मनी
(c)
फ्रांस
(d)
ब्रिटेन
उत्तर
- (c) फ्रांस
17) वह विचारधारा जो स्त्री पुरुष की सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक समानता
पर आधारित हो उसे कहते हैं।
(a)
नारीवाद
(b)
विकासवाद
(c)
समाजवाद
(d)
महिला सशक्तिकरण
उत्तर
- (a) नारीवाद
18) मार्सिले किस देश की राष्ट्रीय भक्ति गीत है?
(a)
इटली
(b)
जर्मनी
(c)
रूस
उत्तर
-(d) फ्रांस
19) "रक्त और लौह" की नीति का अवलंबन किसने किया?
(a)
मैजिनी
(b)
बिस्मार्क
(c)
हिटलर
(d)
काबूर
उत्तर-
(b) बिस्मार्क
20) फ्रांस की क्रांति का अग्रदूत किसे कहा जाता है?
(a)
दिदरो
(b)
नेपोलियन
(c)
रूसो
(d)
जॉन लॉक
उत्तर
-(c) रूसो
21) 'यंग इटली' और 'यंग यूरोप' नामक दो भूमिगत संगठनों की स्थापना किसने
की थी?
(a)
काबूर
(b)
बिस्मार्क
(c)
गैरीबाल्डी
(d)
मैजिनी
उत्तर
- (d) मैजिनी
22) वियना की संधि कब हुई थी?
(a)
1804
(b)
1805
(c)
1815
(d)
1830
उत्तर
- (c) 1815
23) "जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता
है" यह किसका कथन है?
(a)
बिस्मार्क
(b)
मैटरनिख
(c)
नेपोलियन
(d)
मैजिनी
उत्तर
- (b) मैटरनिख
24) काबूर को राजा विक्टर एमैनुएल द्वितीय ने किस पद पर नियुक्त किया
था?
(a)
सेनापति
(b)
राजदूत
(c)
गृह मंत्री
(d)
प्रधानमंत्री
उत्तर-
(d) प्रधानमंत्री
25) 1871 के बाद यूरोप में राष्ट्रवादी तनाव का एक गंभीर स्रोत था-
(a)
जर्मनी क्षेत्र
(b)
एशियाई क्षेत्र
(c)
बाल्कन क्षेत्र
(d)
ऑस्ट्रिया
उत्तर
- (c) बाल्कन क्षेत्र
26) कवियों और कलाकारों ने यूरोपीय सभ्यता का पालना किस देश को बताया?
(a)
यूनान
(b)
फ्रास
(c)
रूस
(d)
इंग्लैंड
उत्तर-
(a) यूनान
27) जर्मनी का एकीकरण कब पूरा हुआ?
(a)
1870
(b)
1871
(c)
1861
(d)
1860
उत्तर
(b) 1871
28) इटली का एकीकरण कब पूरा हुआ?
(a)
1861
(b)
1862
(c)
1871
(d)
1870
उत्तर
- (a) 1861
29) जर्मन राइन महासंघ की स्थापना किसने की?
(a)
नेपोलियन
(b)
हिटलर
(c)
बिस्मार्क
(d)
काबूर
उत्तर
- (a) नेपोलियन
30) चार्टिस्ट आंदोलन किस देश में हुआ?
(a)
भारत
(b)
इंग्लैंड
(c)
रूस
(d)
जर्मनी
उत्तर
- (b) इंग्लैंड
31) "सामाजिक उपबंध" नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(a)
रूसो
(b)
मॉटेस्कयू
(c)
दिदरो
(d)
वॉल्टेयर
उत्तर
- (a) रूसो
32) शुल्क संघ जॉलवेराइन की स्थापना किस की पहल पर की गई?
(a)
प्रशा
(b)
फ्रांस
(c)
ऑस्ट्रिया
(d)
रूस
उत्तर
- (a) प्रशा
33) बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर कब बना?
(a)
1848
(b)
1856
(c)
1860
(d)
1871
उत्तर-(d)
1871
34) "पहले तुम मनुष्य हो, उसके बाद किसी देश के नागरिक या अन्य
कुछ" यह कथन किसका है?
(a)
मैत्सिनी
(b)
वॉल्टेयर
(c)
रूसो
(d)
दिदरो
उत्तर-
(a) मैत्सिनी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1) राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
राष्ट्रवाद किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान होती है जो लोगों को एक समूह, इतिहास, परंपरा,
भाषा, जातीयता और संस्कृति के आधार पर स्वयं को एकीकृत करती है।
2) निरंकुशवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
ऐसी शासन व्यवस्था और सरकार जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं रहता इतिहास में ऐसी
राजशाही सरकार को निरंकुश सरकार कहते हैं जो अत्यत केंद्रीकृत, सैन्य बल पर आधारित
और दमनकारी सरकारें होती हैं।
3) कल्पना दर्श (यूटोपिया) क्या है?
उत्तर-
एक ऐसे समाज की कल्पना करना, जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव प्रतीत
होता है।
4) फ्रेड्रिक सॉरपू कौन था?
उत्तर-
फ्रेड्रिक सॉरयू एक फ्रांसीसी चित्रकार था जिसने 1848 ईस्वी में 4 चित्रों की एक श्रृंखला
बनाई जिसमें उन्होंने अपने सपनों का संसार रचा जिसके माध्यम से उसने गणतंत्र, स्वतंत्रता,
ज्ञानोदय, राष्ट्रीयता को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया।
5) राष्ट्र क्या है?
उत्तर-
फ्रांसीसी दार्शनिक अन्र्स्ट रेनन के अनुसार राष्ट्र-समान नस्लें, धर्म या क्षेत्र
से बना है एक राष्ट्र लंबे प्रयास त्याग और निष्ठा का चरम बिंद होता है राष्ट्र एक
बड़ी और व्यापक एकता होता है उसका अस्तित्व रोज होने वाला जनमत संग्रह है।
6) जनमत संग्रह क्या है?
उत्तर-
एक प्रत्यक्ष मतदान, जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार
या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है।
7) रूढ़िवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
ऐसा राजनीतिक दर्शन जो परंपरा, स्थापित संस्थाओं और रिवाजों पर जोर देता है और तेज
बदलाव की जगह क्रमिक और धीरे-धीरे विकास को प्राथमिकता देता है।
8) उदारवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
उदारवाद शब्द लातिन भाषा के मूल liber पर आधारित है जिसका अर्थ है 'आजाद' । नए मध्य
वर्गों के लिए उदारवाद का मतलब था - व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी।
उदारवाद एक ऐसी सरकार के पक्ष में था जो सबकी सहमति पर बना हो । उदारवाद निरंकुश शासक
और पादरी वर्ग के विशेष अधिकारों की समाप्ति संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का
पक्षधर था।
9) 1815 की विपना संधि के क्या उद्देश्य थे?
उत्तर
1815 की वियना संधि के निम्नलिखित उद्देश्य थे
1.
उन कई सारे बदलाव को खत्म करना जो नेपोलियाई युद्धों के दौरान हुए थे।
2.
बुर्बो वंश को पुनः सत्ता में बहाल करना।
3.
फ्रांस की सीमाओं पर कई राज्य कायम करना ताकि भविष्य में फ्रांस विस्तार ना कर सके।
10) जॉलवेराइन क्या है?
उत्तर-
जॉलवेराइन प्रशा की पहल पर 1834 में स्थापित एक व्यापारी शुल्क संघ था जिसमें लगभग
सभी जर्मन राज्य शामिल हुए। जॉलवेराइन का लक्ष्य जर्मन लोगों को आर्थिक रूप में एक
राष्ट्रीयता में बांध देना था इस संघ ने बहुत से शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया।
11) मैजिनी कौन था?
उत्तर-
मैजिनी इटली का एक क्रांतिकारी राष्ट्रवादी व्यक्ति था जिसका जन्म 22 जून 1807 में
जेनेवा में हुआ था वह कार्बोनारी नामक गुप्त क्रांतिकारी संगठन का सदस्य था तथा
1831 में उसने यंग इटली और यंग यूरोप नामक दो भूमिगत संगठनों की स्थापना की थी।
12) मैटरनिख युग क्या था?
उत्तर-
मैटरनिख ऑस्ट्रिया का चांसलर था जो घोर प्रतिक्रियावादी था वह अपने राज्य में किसी
भी प्रकार के सुधार के पक्ष में नहीं था। उसकी नीति थी कि शासन करो लेकिन कोई परिवर्तन
नहीं होने दो 11815 से 1848 तक का काल यूरोप के इतिहास में मैटरनिख युग के नाम से जाना
जाता है।
13) जर्मनी के एकीकरण में क्या बाधाएं थी?
उत्तर-
जर्मनी के एकीकरण में अनेक बाधाएं थी। 19वीं शताब्दी में जर्मनी 300 से ज्यादा टुकड़ों
में बटाँ हुआ था जिसे एकीकृत करना एक बड़ी समस्या थी। सभी छोटे-बड़े सम्राट अपने स्वार्थवश
अपनी गद्दी छोड़ने को तैयार नहीं थे दूसरी ओर जर्मनी ऑस्ट्रिया के अधीन होगा या प्रशा
के अधीन यह भी एक बहुत बड़ी समस्या थी।
14) वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की थी?
उत्तर-
सन 1815 में रूस ब्रिटेन प्रशा और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोपीय शक्तियों ने मिलकर नेपोलियन
को वाटर लू के युद्ध में हराया था तब इन देशों के प्रतिनिधि पूरोप के लिए एक समझौता
तैयार करने के लिए वियना में मिले और इस सम्मेलन की मेजबानी ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक
मेटरनिख ने की।
15) 'रूपक' से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
जब किसी अमूर्त विचार जैसे (स्वतंत्रता, मुक्ति, ईर्ष्या, लालच आदि) को किसी व्यक्ति
या किसी चीज द्वारा इंगित किया जाता है तो उसे रूपक कहा जाता है।
16) नृजातीय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
एक साझा नस्ली जनजातीय या सांस्कृतिक उद्गम अथवा पृष्ठभूमि जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान
मानता है।
17) नेपोलियन बोनापार्ट कौन था?
उत्तर-
नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का एक महान सेनानायक था जिसके नेतृत्व में फ्रांस ने अनेक
विजय प्राप्त की। बाद में उसे 1804 में फ्रांस का सम्राट घोषित किया गया। उसके द्वारा
उदारवादी शासन व्यवस्था के लिए बनाई गई आचार संहिता प्रसिद्ध है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1) 1848 ईस्वी के फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण थे?
उत्तर-
सन 1848 ईस्वी के फ्रांसीसी क्रांति के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-
1)
मध्यम वर्ग के शासन का प्रभाव
2)
राजनीतिक दलों में संगठन का अभाव
3)
समाजवाद का प्रसार
4)
लुई फिलिप की नीति
इस
क्रांति का सबसे प्रमुख कारण लुई फिलिप की नीति और जनता में उसके प्रति असंतोष था।
वह जनता की तत्कालीन समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ था।
लुई
फिलिप के निरंकुशवाद से वहां मध्यवर्ग का प्रभाव बढ़ता जा रहा था। उदारवादी मध्य वर्ग
के लोगों ने संविधानवाद की मांग को राष्ट्रीय एकीकरण की मांग से जोड़ दिया।
2) इटली और जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की क्या भूमिका थी?
उत्तर-
इटली और जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इटली और जर्मनी
के एकीकरण में सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया ही था। ऑस्ट्रिया कभी नहीं चाहता था कि इटली
और जर्मनी का एकीकरण संभव हो दूसरी ओर एकीकरण के पूर्व जर्मनी 300 से ज्यादा भागों
में बंटा हुआ था, जिसके 2 सबसे बड़े भाग ऑस्ट्रिया और प्रशा थे, ऑस्ट्रिया चाहता था
कि जर्मनी उसके अधीन रहे जबकि प्रशा जर्मनी को अपना करना चाहता था क्योंकि जर्मनी की
अधिकतर जनता प्रशा के अधीन होना चाहती थी जिससे स्पष्ट है, कि इटली और जर्मनी के एकीकरण
में सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया था।
3) यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह
सहायक हुआ?
उत्तर-
यूरोप में राष्ट्रीयता की भावना के विकास में फ्रांस की राज्यक्रांति के पश्चात नेपोलियन
के आक्रमणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। फ्रांसीसी क्रांति ने राजनीति को अभिजात्य
वर्ग या परिवेश से बाहर कर उसे अखबारों सड़कों और सर्वसाधारण की वस्तु बना दिया। यूरोप
के कई राज्यों में नेपोलियन के अभियानों द्वारा नवयुग का संदेश पहुंचा नेपोलियन ने
जर्मनी और इटली के राज्यों को भौगोलिक नाम की परिधि से बाहर कर उसे राजनीति और वास्तविक
रूप रेखा प्रदान की। जिससे इटलीऔर जर्मनी के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ दूसरी तरफ
नेपोलियन की सुधारवादी नीतियों के कारण फ्रांसीसी प्रभुता और आधिपत्य के विरुद्ध यूरोप
में देशभक्ति की भावना प्रबल हुई।
4) गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें।
उत्तर-
गैरीबाल्डी इटली के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक था उनका संबंध एक ऐसे परिवार
से था जो तटीय व्यापार में संलग्न था और स्वयं व्यापारिक नौसेना में एक नाविक था।
1833 में वह यंग इटली आंदोलन से जुड़ा और 1834 में पीडमॉण्ट के गणतंत्र विरोध में उस
ने भाग लिया। गैरीबाल्डी मैजिनी के विचारों का समर्थक था तथा इटली के एकीकरण के लिए
लाल कुर्ती के नाम से एक सेना का गठन भी किया। 18 60 में गैरीबाल्डी ने दक्षिण इटली
की तरफ हजारों लोगों का अभियान का नेतृत्व किया, इस अभियान में नए स्वयंसेवक जुड़ते
चले गए और उनकी संख्या लगभग 30,000 तक पहुंच गई।
5) निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें।
(क)
ज्युसेपे मैजिनी - ज्युसेपे मैजिनी इटली का महान क्रांतिकारी
था उसका जन्म 1807 में जिनेवा में हुआ था और वह कार्बोनारी के गुप्त संगठन का सदस्य
भी था 24 साल की अवस्था में लिग्रिया मैं क्रांति के लिए उसे बहिष्कृत कर दिया गया
तत्पश्चात उसने दो और भूमिगत संगठनों की स्थापना की पहला मार्सेई में "यंग इटली"
"और दूसरा बर्न में "पंग यूरोप जिसके सदस्य समान विचारों को रखने वाले युवा
थे। मैजिनौ का विश्वास था कि ईश्वर की मर्जी के अनुसार राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक
इकाई थी वह इटली के प्रदेशों को एकत्रित कर गणतंत्र की स्थापना करना चाहता था। वह राजतंत्र
का घोर विरोध करता था, इसलिए मेटरनिख ने उसे "हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे
खतरनाक दुश्मन बताया।"
(ख)
काउंट कैमिलो दे कावूर- काउंट कैमिलो दे कावूर इटली
के सार्डिनीया पीडमॉण्ट का प्रमुख मंत्री था उसने इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने
के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया । वह ना तो क्रांतिकारी था ना ही जनतंत्र में विश्वास
रखता था वह इतालवी की अपेक्षा फ्रेंच भाषा को अधिक बेहतर ढंग से बोलता था। फ्रांस से
उसके गहरे कूटनीतिक संबंध थे जिनकी सहायता से 1859 में उसने ऑस्ट्रिया को पराजित किया
था इस प्रकार काबुर के प्रयासों के परिणाम स्वरुप 1861 में इटली का एकीकरण हुआ और सार्डिनीया
के शासक विक्टर एमैनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का शासक घोषित किया गया।
(ग)
यूनानी स्वतंत्रता युद्ध- 15 वीं सदी से यूनान ऑटोमन
साम्राज्य का हिस्सा था। यूरोप में क्रांतिकारी राष्ट्रवाद की प्रगति से यूनानियों
का आजादी के लिए संघर्ष 1821 से आरंभ हो गया यूनान में राष्ट्रीय वादियों को निर्वासन
में रह रहे यूनानियों के साथ पश्चिमी यूरोप के अन्य लोगों का समर्थन मिला, जो प्राचीन
यूनानी संस्कृति के प्रति सहानुभूति रखते थे। कवियों और कलाकारों ने यूनान को पूरोपीय
सभ्यता का पालना बताकर प्रशंसा की और मुस्लिम साम्राज्य के विरुद्ध यूनान के संघर्ष
के लिए जनमत जुटाया। अंग्रेज कवि लॉर्ड वापरन ने धन इकट्ठा किया और बाद में युद्ध में
लड़ने गए जहां 1824 में बुखार से उनकी मृत्यु हो गई। अंततः 1832 की कुस्तुनतुनिया की
संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी।
(घ)
राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
राष्ट्रवादी संघर्षों में सारी दुनिया में महिलाओं ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
राष्ट्रवादी संघर्षो में यद्यपि महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया फिर भी उदारवादी आंदोलन
के अंदर महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रदान करने का मुद्दा विवादास्पद था।
महिलाओं
ने अपने राजनीतिक संगठन स्थापित किए, अखबार शुरू किए और राजनीतिक बैठकों और प्रदर्शनों
में शिरकत की. परिणाम यह हुआ कि महिला अधिकारों के प्रति उदारवादियों तथा शासकों के
विचारों में परिवर्तन हुआ तथा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक अधिकारों का
मार्ग प्रशस्त हुआ।
(ड.)
फ्रैंकफर्ट संसद पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
1) यूरोप के राष्ट्रों में स्वतंत्रता हेतु 19वीं सदी के मध्य में संघर्ष तेजी से शुरू हो गया इसका परिणाम यह हुआ कि जर्मनी में फ्रैंकफर्ट शहर में बड़ी संख्या में मिलकर एक सर्व जर्मन नेशनल असेंबली के पक्ष में मतदान का फैसला किया।
2)
18 मई 1848 को 831 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने एक सजे-धजे जुलूस में जाकर फ्रैंकफर्ट
संसद में अपना स्थान ग्रहण किया यह संसद सेंट पॉल चर्च में आयोजित हुई।
3)
एक जर्मन राष्ट्र के लिए एक संविधान का प्रारूप तैयार किया इस राज्य की अध्यक्षता एक
ऐसे राज्य को सौंपी गई जिसे संसद के अधीन रहना था।
4)
प्रशा के राजा फ्रेडरिक विल्हेम चतुर्थ को ताज पहनाने की पेशकश की तो उसने अस्वीकार
कर दिया और उन राजाओं का समर्थन किया जो निर्वाचित सभा के विरोधी थे।
5)
संसद में मध्यवर्ग का प्रभाव बढ़ता ही चला गया उन्होंने मजदूरों और कारीगरों की मांग
का विरोध किया, जिससे वे समर्थन खो बैठे। अंततः सैनिकों को बुलाकर असेंबली भंग कर दी
गई।
6) मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका
क्या महत्व था?
उत्तर
- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकारों ने स्वतंत्रता न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों
को व्यक्त करने के लिए नारी रूपको का प्रयोग किया।
फ्रांस
में उसे लोकप्रिय ईसाई नाम मारिआन दिया गया जिसे स्वतंत्रता और गणतंत्र के प्रतीक लाल
टोपी, तिरंगा और कलगी के साथ दर्शाया गया और उसकी प्रतिमाएं सार्वजनिक चौकों पर लगाई
गई, मारीआन की छवि को सिक्के और डाक टिकटों परअंकित की गई ताकि लोगों को एकता के राष्ट्रीय
प्रतीक की याद आती रहे।
इसी
तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट
पहनती है, क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।
7) अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने
के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए?
उत्तर-
अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन
ने निम्नलिखित प्रमुख सुधार किए-
क)
जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए और कानून के समक्ष सबकी बराबरी के नियम
लागू किए।
ख)
संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।
ग)
प्रशासनिक विभाजनो को सरल बनाया, सामंती व्यवस्था को खत्म किया और किसानों को भू दासत्व
और जागीरदार शुल्क से मुक्ति दिलाई।
घ)
यातायात और संचार व्यवस्था में सुधार किया गया।
ड.)
शहरों में कारीगरों के श्रेणी संघो के विभिन्न नियंत्रणों को समाप्त कर दिया गया।
च)
किसानों, मजदूरों, कारीगरों और उद्योगपतियों को स्वतंत्रता प्रदान की गई।
छ)
मानक नापतौल के एक समान पैमाने चलाई गई और एक राष्ट्रीय मुद्रा चलाई।
8) बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?
उत्तर-
1)
बाल्कन प्रदेशों में अनेक जातीय समूह निवास करते थे।
2)
बाल्कन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था जो अपने पतन के कगार
पर था।
3)
स्लाव बाल्कन के जातीय समूह उदारवादी और राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हुए बिना
नहीं रह सके। अतः ये सभी जातीय समूह राष्ट्र- राज्य की मांग करने लगे।
4)
बाल्कन राज्य एक दूसरे से भारी ईर्ष्या करते थे और हर एक राज्य अपने लिए ज्यादा से
ज्यादा इलाका हथियाना चाहता था।
5)
रूस, जर्मनी, इंग्लैंड ऑस्ट्रो- हंगरी की हर ताकत बाल्कन पर अन्य शक्तियों की पकड़
को कमजोर कर के क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहती थी।
अतः
इन सभी कारणों से बाल्कन में राष्ट्रवादी तनाव पनपा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
1) जर्मनी एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर
- जर्मनी एकीकरण की प्रक्रिया-
क)
राष्ट्रवादी भावनाएं मध्यवर्गीय जर्मन लोगों में काफी व्याप्त थी और उन्होंने 1848
में जर्मन महासंघ के विभिन्न इलाकों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद द्वारा शासित राष्ट्र
राज्य बनाने का प्रयास किया था।
ख)
लेकिन राष्ट्र निर्माण की यह उदारवादी पहल को राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर दबा
दी। उनका प्रशा के बड़े भू-स्वामियों ने भी समर्थन किया।
ग)
तत्पश्चात प्रशा के राष्ट्रीय एकीकरण के लिए प्रशा के प्रमुख मंत्री बिस्मार्क ने आंदोलन
का नेतृत्व किया।
घ)
आटो वॉन बिस्मार्क ने इस आंदोलन में प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद ली।
ड.)
7 वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया डेनमार्क और फ्रांस से 3 युद्धों में प्रशा की जीत हुई और
एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
च)
जनवरी 1871 में वायसराय में हुए एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी
का सम्राट घोषित किया गया।
2) इटली एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें।
अथवा
इटली के एकीकरण में शासक विक्टर एमैनुएल, मंत्री प्रमुख काबूर, और गैरीबाल्डी
की क्या भूमिका थी?
उत्तर-
इटली एकीकरण में विक्टर एमैनुएल द्वितीय वित्त मंत्री प्रमुख काबुर और गैरीबाल्डी की
भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण थी क्योंकि इन्हीं के प्रयासों से इटली का एकीकरण संभव हो
पाया
इटली
एकीकरण की प्रक्रिया-
क)
इटली अनेक वंशानुगत राज्य तथा बहुराष्ट्रीय हैब्सबर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था ।19वीं
सदी के मध्य इटली 7 राज्यों में बेटा हुआ था।
ख)
युद्ध के जरिए इतालवी राज्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी सार्डिनीया पीडमॉण्ट के शासक
विक्टर इमैनुवेल द्वितीय को सौंप दी गई।
ग)
शासक विक्टर एमैनुएल द्वितीय ने यह जिम्मेदारी सार्डिनिया पीडमॉण्ट के प्रमुख मंत्री
काबूर को दे दी। मंत्री प्रमुख काबूर ने इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आंदोलन
का नेतृत्व किया।
घ)
काबूर ने फ्रांस से सार्डिनीया पीडमॉण्ट की एक चतुर कूटनीति संधि की और फ्रांस की मदद
से 18 59 में ऑस्ट्रेलियाई बलों को हरा पाने में कामयाब हुआ।
ड.)
गैरीबाल्डी के नेतृत्व में भारी संख्या में सशस्त्र स्वयंसेवकों ने इस युद्ध में हिस्सा
लिया ।1860 में वे दक्षिण इटली और दो सीसिलियों के राज्य में प्रवेश कर गए और स्पेनी
शासकों को हटाने के लिए स्थानीय किसानों का समर्थन पाने में सफल रहे।
च)
इस प्रकार इटली का एकीकरण पूरा हो गया और 18 61में विक्टर एमैनुएल द्वितीय को एकीकृत
इटली का राजा घोषित किया गया।
3) राष्ट्रवाद के विकास में भाषा और लोक परंपराओं के महत्व की चर्चा
करें।
उत्तर-
राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्ध और क्षेत्रीय विस्तार से नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्र के
विचार के निर्माण में संस्कृति ने एक अहम भूमिका निभाई जो निम्नवत है-
क)
कला- काव्य कहानियां, किस्से और संगीत ने राष्ट्रवादी भावनाओं को गढ़ने और व्यक्त करने
में सहयोग दिया।
ख)
रूमानी कलाकारों और कवियों ने तर्क वितर्क और विज्ञान के महिमामंडन और आलोचना की और
उसकी जगह भावनाओं, अंतर्दृष्टि और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर दिया।
ग)
एक साझा संस्कृति और एक साझा सामूहिक विरासत को राष्ट्र का आधार बनाया गया।
घ)
लोकगीतों, जन काव्य और लोक नृत्य के माध्यम से लोक- संस्कृति के इन स्वरूपों को एकत्र
करना राष्ट्र के निर्माण में बहुत आवश्यक था।
ड.)
स्थानीय बोलियों पर बल और स्थानीय लोक साहित्य को एकत्र करने का उद्देश्य आधुनिक राष्ट्रीय
संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना था।
च)
भाषा ने भी राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पोलिश भाषा रूसी
प्रभुत्व के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखी जाने लगी।
4) फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी
क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए?
उत्तर-
राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की साथ हुई शीघ्र
ही फ्रांसीसी लोगों ने सत्ता अपने हाथों में ले ली, तत्पश्चात फ्रांसीसी क्रांतिकारियों
ने ऐसे अनेक कदम उठाए जिससे फ्रांसीसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा हो
सकती थी जो निम्नलिखित है-'
क)
सर्वप्रथम पित्तृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल
दिया।
ख)
एक नया फ्रांसीसी झंडा तिरंगा चुना गया जिसने पहले के राज्य ध्वज की जगह ले ली।
ग)
इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा जिसका नाम बदलकर
नेशनल असेंबली कर दिया गया।
घ)
राष्ट्र के नाम पर नई स्तुतियां रची गई, शपथे ली गई शहीदों का गुणगान हुआ।
ड.)
एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान कानून
बनाएं।
च)
आंतरिक आयात निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार तथा नापने की एक समान व्यवस्था
लागू की गई।
छ)
क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया और पेरिस में बोली जाने वाली फ्रेंच को राष्ट्रीय
भाषा के रूप में चुना गया।
5) उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों
ने किन राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?
उत्तर-
1848 में जब अनेक पूरोपीय देशों में गरीबी बेरोजगारी और भुखमरी से ग्रस्त किसान, मजदूर
विद्रोह कर रहे थे तब उसके समानांतर पढ़े-लिखे मध्यवर्ग उनकी भी एक क्रांति हो रही
थी। उदारवादियों की क्रांति का मतलब था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र राज्य की स्थापना करना
चाहते थे जहां क्रांति की स्वतंत्रता और सभी लोगों के लिए समान कानून और स्वतंत्रता
हो।
राजनीतिक
विचार-
क)
उदारवादियों ने राष्ट्रीय विचार के निर्माण की मांगों को आगे बढ़ाया। यह राष्ट्र राज्य
संविधान प्रेस की स्वतंत्रता और संगठन बनाने की आजादी जैसे संसदीय सिद्धांतों पर आधारित
था।
ख)
निरंकुश शासन और पादरी वर्ग के विशेष अधिकारों की समाप्ति।
सामाजिक
विचार-
क)
सभी नागरिकों को सामाजिक समानता प्रदान करना।
ख)
महिलाओं को अवयस्क का दर्जा देते हुए उन्हें पिता और पतियों के अधीन कर दिया था ।19वीं
सदी में यूरोप में उन्हें मताधिकार प्राप्त नहीं था, जिनके पास निजी संपत्ति नहीं थी।
आर्थिक
विचार--
क)
उदारवादी बाजारों के मुक्ति के पक्षधर थे।
ख)
उदारवादी चीजों तथा पूंजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणो को खत्म करने
के पक्ष में थे।
6) ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार
भिन्न था?
उत्तर-
ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में निम्न प्रकार से भिन्न था-
क)
18 वीं शताब्दी के पहले ब्रितानी राष्ट्र नहीं था। ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का निर्माण
एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया के फल स्वरुप हुआ था, ब्रिटिश द्वीप समूह पर एक साझी नस्ल
के अंग्रेज, स्कॉट, वेटश और आयरिश लोग रहते थे इन सभी जातीय समूहों की अपनी सांस्कृतिक
और राजनीतिक परंपराएं थी।
ख)
लेकिन जैसे-जैसे अंग्रेज राष्ट्र की धन दौलत, शक्ति और सत्ता में वृद्धि हुई वह द्वीप
समूह के अन्य राष्ट्रों पर अपना प्रभुत्व बढ़ाने में कामयाब हुआ।
ग)
एक लंबे टकराव और संघर्ष के बाद आंगल संसद ने 1688 में राजतंत्र से ताकत छीन ली थी
इस संसद के द्वारा एक राष्ट्रीय राज्य का निर्माण हुआ जिसके केंद्र में इंग्लैंड था।
घ)
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के मध्य एक्ट ऑफ यूनियन 1707 से यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन
का गठन हुआ इससे इंग्लैंड का स्कॉटलैंड पर अपना प्रभुत्व व्यवहारिक रूप से स्थापित
हो गया।
ड.)
1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंगडम में मिला लिया गया एक नए ब्रितानी राष्ट्र
का निर्माण किया गया जिस पर हावी आंगल संस्कृति का प्रचार प्रसार किया गया।
च)
नए ब्रिटेन के प्रतीक चिन्हों, ब्रितानी इंांडा, यूनियन बैंक और राष्ट्रीय गान गॉड
सेव आवर नोबेल किंग) को खूब बढ़ावा दिया गया और पुराने राष्ट्र इस संघ में केवल सहयोगी
के रूप में ही रहे।
विषय-सूची
इतिहास | भारत और समकालीन विश्व- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
भूगोल | समकालीन भारत- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
नागरिक शास्त्र | लोकतांत्रिक राजनीति-2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
अर्थशास्त्र | आर्थिक विकास की समझ |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5 | |