प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 10
Social Science
JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा - 2023
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
1. 19 वी सदी के दौरान कौन ऐसी ताकत बनकर उभरा जिसमें यूरोप के राजनीतिक
और मानसिक जगत में भारी परिवर्तन ला दिया?
1.
उदारवाद
2.
साम्यवाद
3.
राष्ट्रवाद
4.
निरंकुशवाद
उत्तरः-
3. राष्ट्रवाद
2. फ्रांस में प्रथम विद्रोह कब हुआ था?
1.
जुलाई 1801
2.
जुलाई 1804
3.
जुलाई 1815
4.
जुलाई 1830
उत्तर:-
4. जुलाई 1830
3. 1804 की नागरिक संहिता जिसे आमतौर पर नेपोलियन की संहिता के नाम
से भी जाना जाता है, उसने फ्रांस में सुधार के लिए क्या कदम उठाया?
(1.)
जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिया
(2.)
कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकारों को सुरक्षित बनाया
(3.)
प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाया
(4.)
इनमें से सभी
उत्तरः
4. इनमें से सभी
4. 1917 में गांधी जी ने खेड़ा जिले के किसानों की मदद के लिए सत्याग्रह
का आयोजन किया था। खेड़ा भारत के किस राज्य में स्थित है?
1.
गुजरात
2.
मध्य प्रदेश
3.
राजस्थान
4.
महाराष्ट्र
उत्तर:-
1. गुजरात
5. साइमन कमीशन भारत क्यों आया?
1.
नई शिक्षा नीति लागू करने
2.
लगान संबंधित नए कानून बनाने
3.
संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने
4.
व्यापार संबंधित कानून बनाने
उत्तर-
3. संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने।
6. 1840 के दशक के मध्य में आयरलैंड में किसी बीमारी के कारण निम्न
में से कौन सा फसल खराब हो गया जिससे लाखों लोग भुखमरी के कारण मौत के मुंह में चले
गए?
1.
चावल
2.
आलू
3.
मक्का
4.
मूंगफली
उत्तर-
2. आलू
7. प्रथम विश्वयुद्ध खत्म होने के केवल दो दशक बाद दूसरा विश्वयुद्ध
शुरू हो गया जिसमें एक गुट में धूरी शक्तियां मुख्य रूप से नात्सी, जर्मनी, जापान और
इटली थी तो दूसरा खेमा जो मित्र राष्ट्रों के नाम से जाना जाता था उनमें कौन-कौन से
देश थे?
1.
ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस और भारत
2.
ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, और भारत
3.
ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस, और अमेरिका
4.
ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस, अमेरिका और भारत
उत्तर-
3. ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस, और अमेरिका
8. 1929 आर्थिक मंदी के कारण दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में निम्न
में से किसकी भयानक गिरावट दर्ज की गई?
1.
उत्पादन
2.
रोजगार
3.
आय और व्यापार
4.
इनमें से सभी
उत्तर-
4. इनमें से सभी
9. बुनकरों को कच्ची कपास की समस्या का सामना क्यों करना पड़ा?
1.
कच्चे कपास के निर्यात में वृद्धि हुई
2.
कपास की फसल नष्ट हो गई
3.
स्थानीय बाजार सिकुड़ गए
4.
निर्यात बाजार गिर गया
उत्तर.
1. कच्चे कपास के निर्यात में वृद्धि हुई
10. 19वीं शताब्दी के दौरान ब्रिटेन में सर्वाधिक गतिशील उद्योग कौन
से थे?
1.
धातु और चीनी
2.
कपास और चीनी
3.
कपास और धातु
4.
कपास और पेट्रोलियम
उत्तर.
3. कपास और धातु
11. मुद्रण तकनीक सबसे पहले कहां विकसित हुई?
1.
भारत
2.
चीन
3.
फ्रांस
4.
यूरोप
उत्तर.
2. चीन
12. निम्न -जातीय आंदोलनों के मराठी प्रणेता कौन थे, जिन्होंने अपनी
पुस्तक गुलामगिरी में जाति प्रथा के अत्याचारों पर लिखा है?
1.
ज्योतिबा फुले
2.
राजा राममोहन राय
3.
बंकिम चंद्र
4.
बाल गंगाधर तिलक
उत्तर
1. ज्योतिबा फुले
13. समाप्यता के आधार पर संसाधनों को दो भागों में बांटा जाता है, उनके
नाम हैं
1.
जैव एवं अजैव संसाधन
2.
नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन
3.
विकसित एवं संचित संसाधन
4.
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संसाधन
उत्तर.
2. नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन
14. संसाधनों के अंधाधुंध शोषण से किस प्रकार का वैश्विक परिस्थितिकी
संकट पैदा हो गया है?
1.
भूमंडलीय तापन
2.
ओजोन परत अवक्षय
3.
पर्यावरण प्रदूषण
4.
इनमें से सभी
उत्तर.
4 इनमें से सभी
15. वनों और वन्य जीवन का संरक्षण करना आवश्यक है- क्योंकि इससे
1
पारिस्थितिकी विविधता बनी रहती है
2.
जीवन साध्य संसाधन-जल, वायु और मृदा बनी रहती है
3.
बेहतर जनन के लिए वनस्पति और पशुओं में जीनी विविधता को संरक्षित करती है
4
इनमें से सभी
उत्तर-
4. इनमें से सभी
16. वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए किस प्रकार के वनों को
सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है?
1
अवर्गीकृत वन
2
आरक्षित वन
3.
कांटेदार वन
4
रक्षित वन
उत्तर-
4. रक्षित वन
17. प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध होने के बावजूद जल किन कारणों से प्रदूषित
और मानव उपयोग के लिए खतरनाक बनते जा रहे हैं?
1.
घरेलू और औद्योगिक अपशिष्टों के मिलने से
2.
रसायनों के अधिक प्रयोग से
3.
कीटनाशकों और कृषि में प्रयुक्त उर्वरकों के प्रयोग से
4.
इनमें से सभी
उत्तर.
4. इनमें से सभी
18. मानसून के आगमन के साथ जो फसलें बोई जाती है, वे किस फसल के अंतर्गत
आती है?
1
खरीफ
2
रबी
3.
जापद
4
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
1 खरीफ
19. पवन और सौर ऊर्जा संसाधनों की बहुतायत भारत के किस राज्य में अधिक
पाई जाती है?
1
उत्तर प्रदेश
2
झारखंड
3.
राजस्थान
4.
मध्य प्रदेश
उत्तर-
3. राजस्थान
20. जल उर्वरकों के अधिक और अविवेकपूर्ण प्रयोग से किस प्रकार की समस्याएं
पैदा हो गई है?
1.
जलाक्रांत्ता
2
लवणता
3.
सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी
4.
इनमें से सभी
उत्तर.
4 इनमे से सभी
21. औद्योगिक विकास की रीढ़ के रूप में किस खनिज को महत्वपूर्ण माना
जाता है?
1
कोयला
2.
लौह अयस्क
3.
पेट्रोलियम
4
बॉक्साइट
उत्तर-
2 लौह अयस्क
22. निम्न में से किस प्रकार के खनिजों का प्रयोग आणविक ऊर्जा के उत्पादन
में किया जाता है?
1
यूरेनियम और थोरियम
2
यूरेनियम और जिप्सम
3
. यूरेनियम और अलमुनियम
4.
यूरेनियम और मैग्नीशियम
उत्तर.
1 यूरेनियम और थोरियम
23. वायु प्रदूषण निम्न में से किस पर अपना दुष्प्रभाव डालता है?
1
मानव स्वास्थ्य पर
2
पशुओं पर
3.
पौधों पर
4
इनमें से सभी
उत्तर.
4 इनमें से सभी
24. बेल्जियम में अल्पसंख्यक के रूप में किस भाषा के बोलने वाले लोग
तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं?
1
फ्रेंच
2.
डच
3.
जर्मन
4
सिंहली
उत्तर-1
फ्रेंच
25. जब 1956 में श्रीलंका में कानून बनाया गया तो उसमें किन- किन बातों
को जोड़ा गया?
1.
सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया
2.
सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गई
3.
बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा दिया गया
4.
इनमें से सभी
उत्तर-
4 इनमें से सभी
26. निम्न में से कौन कार्यपालिका और विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों
पर अंकुश रखता है?
1
सांसद
2.
राष्ट्रपति
3.
न्यायपालिका
4.
प्रधानमंत्री
उत्तर-3.
न्यायपालिका
27. पोखरण जहां भारत में 1998 में अपने परमाणु परीक्षण किए, वह भारत
के किस राज्य में स्थित है?
1
राजस्थान
2.
गुजरात
3.
उत्तर प्रदेश
4
महाराष्ट्र
उत्तर-1
राजस्थान
28. सामाजिक विभाजन अधिकांशतः आधारित होता है
1.
मृत्यु पर
2.
विवाह पर
3.
जन्म पर
4
शिक्षा पर
उत्तर-3.
जन्म पर
29. सांप्रदायिक राजनीति सोच पर आधारित होती है कि धर्म ही सामाजिक
समुदाय का निर्माण करता है। इस मान्यता के अनुकूल सोचना क्या कहलाता है?
1.
धर्मनिरपेक्षता
2.
सांप्रदायिकता
3.
आत्मनिर्भरता
4
जातिवाद
उत्तर-2.
सांप्रदायिकता
30. निम्नांकित में से किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है?
1
पंजाब
2.
सांप्रदायिकता
3.
केरल
4
छत्तीसगढ़
उत्तर-3.
केरल
31. निम्नांकित में से किसे औसत आप भी कहा जाता है?
1
राष्ट्रीय आय
2.
प्रति व्यक्ति आय
3.
कुल आय
4.
इनमें से सभी
उत्तर-2
प्रति व्यक्ति आय
32. सार्वजनिक और निजी क्षेत्र किस आधार पर विभाजित है?
1
रोजगार की शर्तों के आधार पर
2
उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर
3.
आर्थिक गतिविधियों के आधार पर
4.
उद्यमों में नियोजित श्रमिकों के आधार पर
उत्तर-2.
उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर
33. कौन सा क्षेत्र भारत में सबसे बड़े रोजगार उत्पादक क्षेत्र के रूप
में जाना जाता है?
1
तृतीय क्षेत्र
2
द्वितीय क्षेत्र
3.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र
4
प्राथमिक क्षेत्र
उत्तर-4.
प्राथमिक क्षेत्र
34. निम्न में से कौन मध्यवर्ती भूमिका प्रदान करके आवश्यकताओं के दोहरे
संयोग की जरूरत को खत्म कर देती है?
1.
मुद्रा
2
विदेश व्यापार
3.
निर्यात
4.
विकास
उत्तर-1
मुद्रा
35. सामान्यता बहुराष्ट्रीय कंपनियां उसी स्थान पर उत्पादन इकाई स्थापित
करती है जहां
1
बाजार नजदीक हो
2
कम लागत पर श्रमिक उपलब्ध हो
3.
उत्पादन के अन्य कारक उपलब्ध हो
4
इनमें से सभी
उत्तर.
4. इनमें से सभी
36. विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ने या एकीकरण में निम्न में से
कौन सहायक होता है?
1
बैंक
2
विदेशी व्यापार
3.
उद्योग
4.
कृषि
उत्तर-2
विदेशी व्यापार
37. 1960 के दशक में व्यवस्थित रूप में उपभोक्ता आंदोलन का उदय निम्न
में से किन कारणों से हुआ?
1
अत्यधिक खाद्य की कमी
2
खाद्यान्नों की जमाखोरी
3.
खाद्य पदार्थों एवं खाद्य तेलों में मिलावट
4
इनमें से सभी
उत्तर-4.
इनमें से सभी
38. संविधान में संशोधन करके लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के तीसरे स्तर
को किस प्रकार बनाया गया है?
1
शक्तिशाली और प्रभावी
2
शक्तिशाली और अप्रभावी
3.
संवैधानिक और अप्रभावी
4.
स्वतंत्र और अप्रभावी
उत्तर.
1 शक्तिशाली और प्रभावी
39. अन्य जाति -समूहों से भेदभाव और उन्हें अपने से अलग मानने की धारणानिम्न
में से किस व्यवस्था पर आधारित है?
1
शासन व्यवस्था
2
राजनीतिक व्यवस्था
3.
वर्ण व्यवस्था
4.
दलीय व्यवस्था
उत्तर-3.
वर्ण व्यवस्था
40. लोकतांत्रिक व्यवस्था में हित समूहों या दबाव समूहों के मुख्य उपयोगिताएं
निम्न में से क्या है?
1.
सरकार को सजग बनाए रखना
2.
आंदोलन को सफल बनाना
3.
राजनीतिक दलों पर प्रभाव डालना
4.
इनमें से सभी
उत्तर-4
इनमें से सभी
JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा - 2023
विषय - सामाजिक विज्ञान
विषयनिष्ठ प्रश्नोत्तर
खण्ड - A
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. मारीआन और जर्मेनिया कौन थे?
उत्तर:-
मारीआन फ्रांस राष्ट्र की नारी रूपक थी जिसे स्वतंत्रता और गणतंत्र के प्रतीक लाल टोपी,
तिरंगा कलगी के साथ दर्शाया गया और उसकी प्रतिमाएं सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई। मारीआन
की छवि सिक्को और डाक टिकटों पर अंकित की गई। इसी तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक
बन गई। जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों के मुकुट से सजाया गया क्योंकि जर्मनी में बलूत
को वीरता का प्रतीक माना जाता है।
2. सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है?
उत्तर:-
सत्याग्रह एक ऐसा विचार है जिसमें सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर जोर दिया
जाता है। इसका अभिप्राय यह है कि यदि आप का उद्देश्य सच्चा है यदि आपका संघर्ष अन्याय
के विरुद्ध है तो उत्पीड़क का मुकाबला करने के लिए आपको किसी शारीरिक बल की आवश्यकता
नहीं है।
3. मानव के लिए संसाधन क्यों आवश्यक है?
उत्तर:-
मानव के लिए संसाधन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में रीढ़
की हड्डी का काम करते हैं। यह अर्थव्यवस्था की मजबूती तथा लोगों की समृद्धि का आधार
है। उदाहरण के लिए आरंभिक मानव अपने भोजन के लिए प्रत्यक्ष रूप से पौधों एवं जानवरों
पर निर्भर था। बाद में उसने औजारों के प्रयोग तकनीकी, एवं कार्य कुशलता से वातावरण
में सामंजस्य स्थापित किया। उसने यह भी अनुभव किया कि उसके लिए क्या-क्या चीज उपयोगी
है।
इस
प्रकार उसके लिए प्रकृति से प्राप्त पदार्थ प्राकृतिक संसाधन बन गया। इन संसाधनों ने
मानव की अर्थव्यवस्था के विकास में आधार का काम किया। अतः हम कह सकते हैं कि मानव के
लिए संसाधन बहुत आवश्यक है।
4. नदियों में बांध क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:-
नदियों पर बांध इसलिए बनते हैं क्योंकि बांध देश की समग्र बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाते हैं। बांध मनोरंजन, बाढ़ नियंत्रण, जल आपूर्ति, जल विद्युत शक्ति, अपशिष्ट
प्रबंधन, नदी निविगेशन और वन्यजीव आवास सहित कई प्रकार के आर्थिक पर्यावरणीय और सामाजिक
लाभ प्रदान करते हैं।
5. सरकार के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं?
उत्तर:-
सरकार के प्रमुख तीन अंग है:-
1
विधायिका
2.
कार्यपालिका
3.
न्यायपालिका
6. लोकतंत्र के लिए राजनीतिक दल क्यों आवश्यक है?
उत्तर:-
1.
राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है।
2.
यदि राजनीतिक दल नहीं होगा तो सभी उम्मीदवार निर्दलीय होंगे।
3.
राजनीतिक दल जनता और सरकार के बीच कड़ी का काम करता है।
इस
प्रकार सरकार बनाने जनता का प्रतिनिधित्व करने एवं देश के लिए कानून बनाने के लिए राजनीतिक
दलों की आवश्यकता होती है।
7. वस्तु विनिमय प्रणाली में मुख्य कठिनाई क्या थी?
उत्तर:-
वस्तु विनिमय प्रणाली की सबसे बड़ी कठिनाई दोहरे संयोग का अभाव था। इस प्रणाली में
व्यक्तियों को ऐसे व्यक्ति की खोज में भटकना पड़ता है, जिसके पास उसकी आवश्यकता की
वस्तु हो, और वह व्यक्ति अपनी वस्तु के बदले में स्वयं उस मनुष्य की वस्तु लेने को
तैयार हो। ऐसा संयोग मिलना कठिन होता है।
खण्ड – B
लघु उत्तरीय प्रश्नः-
प्रश्न 8. उदार वादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता
है?
उत्तर:-
1848 में जब अनेक यूरोपीय देशों गरीबी बेरोजगारी और भुखमरी से ग्रस्त किसान मजदूर विद्रोह
कर रहे थे, तब उसके समांतर पढ़े- लिखे मध्यवर्ग उनकी भी एक क्रांति हो रही थी। उदार
वादियों की क्रांति का मतलब था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र राज्य की स्थापना करना चाहते
थे। जहां क्रांति की स्वतंत्रता और सभी लोगों के लिए समान कानून और स्वतंत्रता हो।
उदार वादियों ने राष्ट्रीय विचार के निर्माण की मांगों को आगे बढ़ाया। यह राष्ट्र राज्य
संविधान प्रेस की स्वतंत्रता और संगठन बनाने की आजादी जैसे संसदीय सिद्धांतों पर आधारित
था। वे सभी नागरिक को सामाजिक समानता दिलाने के पक्षधर थे।
प्रश्न 9. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों
बढ़ा?
उत्तरः-
पहले विश्व युद्ध के समय भारत के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई जिसके कई कारण थे-
क.
प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ऐसे उलझ गया कि इसका ध्यान अपने बचाव में लग गया। अब
वह भारत में अपने माल को निर्यात ना कर सका, जिसके कारण भारत के उद्योगों को पनपने
का सुअवसर प्राप्त हो गया।
ख.
इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की विभिन्न चीजें बनाने की बजाय सैनिक सामग्री बनाने
में लग गये। इसलिए भारतीय उद्योगों को रातों-रात एक विशाल देसी बाजार मिल गया।
ग.
एक विशाल देसी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वारा भी अनेक
चीजें जैसे फौज के लिए वर्दियां, बूट आदि बनाने, टेंट बनाने, घोड़ों के लिए अनेक प्रकार
का सामान आदि के आर्डर मिल गए तो उनमें नई ई जान आ गई। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता गया
भारतीय उद्योगों की भी प्रगति होती गई।
प्रश्न 10. भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन है और यह किस नदी
पर है? इससे किस क्षेत्र को आर्थिक विकास में मदद मिली है?
उत्तर:-
भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल परियोजना है। यह सतलज नदी पर बनाई
गई है। इस परियोजना से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,
राजस्थान और जम्मू कश्मीर राज्यों को मिला है। इससे कृषि और उद्योगों में क्रांतिकारी
परिवर्तन आए हैं। इस परियोजना से 15 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई कर देश में हरित क्रांति
लाने में मदद मिली है। जल विद्युत उत्पादन के द्वारा વઘુત उन राज्यों में लघु एवं कुटीर
उद्योग का जाल बिछ गया है।
प्रश्न 11. कृषि की परिभाषा दीजिए? भारत में कृषि के लिए कौन-सी भौगोलिक
सुविधाएं प्राप्त हैं?
उत्तरः-
जमीन को जोड़कर कोई भी फसल उगाने की क्रिया को कृषि कहते हैं।
भारत
में कृषि के लिए निम्नलिखित भौगोलिक सुविधाएं हैं:-
1.
भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है यहां सालों भर तापमान उच्च रहता है, यदि सिंचाई की सुविधा
उपलब्ध करा दी जाए तो सालों भर फसल उगाई जा सकती है।
2.
भारत के अधिकतर भागों में जलोढ़ मुदा पाई जाती है, जो कि कृषि के दृष्टिकोण से सबसे
अधिक उपजाऊ और उपयुक्त मृदा है।
3.
भारत में सभी प्रकार की जलवायु (शीत वर्षा एवं ग्रीष्म) पाई जाती है, जो कि विभिन्न
प्रकार के फसलों फलों के उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशा प्रदान करती है।
प्रश्न 12 समवर्ती सूची से क्या तात्पर्य है? इसमें कौन-कौन से विषय
सम्मिलित हैं?
उत्तर-
विषयों की ऐसी सूची जिस पर कानून बनाने का अधिकार राज्य तथा केंद्र सरकार दोनों को
प्राप्त होता है। परंतु दोनों सरकारों में टकराव होने की स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा
बनाए गए कानून ही मान्य होते हैं। उसे समवर्ती सूची कहते हैं।
समवर्ती
सूची में कुल 47 विषय शामिल किए गए हैं। जैसे:- शिक्षा, वन, श्रम, पारिवारिक, कानून
इत्यादि।
प्रश्न 13. लोकतंत्र सामाजिक विविधताओं में किस प्रकार सामंजस्य लाता
है?
उत्तरः
लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं अनेक तरह से सामाजिक विभाजन को संभालती है। इससे इनके बीच टकराव
का विस्फोटक या हिंसक रूप लेने का अंदेशा थोड़ा कम हो जाता है। कोई भी समाज अपने विभिन्न
समूह के बीच के टकराव को स्थाई तौर पर खत्म नहीं कर सकता। इनके बीच बातचीत से सामंजस्य
बैठाने का तरीका विकसित कर सकते हैं। सामाजिक अंतर विभाजन और टकराव को संभालना निश्चित
रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बड़ा गुण है। इसके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को
कुछ शर्तों को पूरा करना होता है।
लोकतंत्र
का अर्थ बहुमत की राय से शासन करना नहीं है परंतु बहुमत को सदा ही अल्पमत का ध्यान
रखना होता है। उस के साथ मिलकर काम करने की जरूरत होती है तभी सरकार जनता की इच्छा
के अनुसार प्रतिनिधित्व कर सकती है।
प्रश्न 14. विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश में निम्नलिखित अंतर है:-
विदेशी
व्यापारः-
क.
एक देश के उत्पादों या सेवाओं का दूसरे देश के उत्पादों या सेवाओं के साथ आदान प्रदान
किया जाता है।
ख.
यह दुनिया के विभिन्न बाजारों को जोड़ता है।
ग.
यह लाभ कमाने और वैश्विक बाजारों में प्रवेश पर जोर देता है।
घ.
इसमें आयात निर्यात शामिल है।
विदेशी
निवेश:-
क.
यह एक विदेशी कंपनी द्वारा दूसरे देश में स्थित कंपनी में किए गए निवेश को संदर्भित
करता है।
ख.
इसके परिणाम स्वरूप पूंजी प्रौद्योगिकी और अन्य संसाधनों के रूप में निवेश होता है।
ग.
यह पूंजी को एक देश से दूसरे देश में ले जाने में मदद करता है।
घ.
इसका मुख्य उद्देश्य लंबी अवधि के लिए आय उत्पन्न करना है।
खण्ड - C
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नः-
प्रश्न 15. महामंदी के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तरः-
1929 में आर्थिक महामंदी की शुरुआत हुई इस मंदी के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-
1.
औद्योगिक क्रांति के कारण अमेरिका तथा ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर उत्पादन कार्य होने
लगा था। 1930 तक तैयार माल का इतना बड़ा भंडार एकत्र हो गया कि इनका कोई खरीदार ना
रहा।
2.
कृषि क्षेत्र में अति उत्पादन के कारण कृषि उत्पादों की कीमतें गिरने लगी। किसानों
ने अपनी घटती आय को बढ़ाने के लिए अधिक उत्पादन करना शुरू कर दिया। किंतु इससे कीमतें
और गिरने लगी।
3.
संकट से पूर्व बहुत से देशों ने अमेरिका से कर्ज लिया था जो घटकर केवल चौथाई रह गया
था। जो देश अमेरिकी कर्ज पर सबसे ज्यादा निर्भर थे उसके सामने गहरा संकट खड़ा हो गया।
प्रश्न 16. भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत
विवरण दें।
उत्तर
- भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सड़कें निम्नलिखित है -
1.
राष्ट्रीय राजमार्ग:- यह देश के विभिन्न राज्यों
को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 देश का
सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह 2369 किलोमीटर की लंबाई में वाराणसी, जबलपुर,
नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु एवं भदूर होते हुए कन्याकुमारी तक जाती है। इसकी देख रेख
का दायित्व केंद्र सरकार पर है।
2
राज्य राजमार्गः यह राजमार्ग राज्यों की राजधानियों को
विभिन्न जिला मुख्यालयों को जोड़ने का काम करती है। इसका दायित्व राज्य सरकार पर होती
है।
3
जिला सड़के जिला सड़के राज्यों के विभिन्न जिला मुख्यालय को जोड़ती है देश में कुल
14% जिला सड़के हैं।
4
ग्रामीण सड़कें यह सड़कें विभिन्न गांवों को एक दूसरे से जोड़ती है देश की कुल सड़कों
में इनका हिस्सा 14% है।
प्रश्न 17. लोकतंत्र की सफलता की किन्ही चार आवश्यक शर्तों का वर्णन
कीजिए
उत्तरः-
लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें निम्नलिखित हैं-
1.
जनता में शिक्षा तथा जागरूकता लाकर एक लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। अतः जनता
को जागरूक करने के लिए शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विभिन्न अभियान
चलाए जाने चाहिए।
2.
आर्थिक तथा राजनीतिक समानता द्वारा भी श्रेष्ठ लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। इसके
लिए सभी तरह के नागरिकों को राजनीति में शामिल करने के लिए और राजनीतिक सिद्धांतों
और निर्णय में पारदर्शिता लाई जा सकती है।
3.
सामाजिक एकता और एकजुटता के द्वारा भी लोकतंत्र की सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसमें
सामाजिक एकता को बल दिया जा सकता है। जिससे सभी एक उद्देश्य के लिए कार्य करें।
4.
शांति और व्यवस्था लोकतंत्र की सफलता के लिए बहुत जरूरी है।
प्रश्न 18. बहुराष्ट्रीय कंपनियां किस प्रकार दूसरे देशों में उत्पाद
या अपने उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है?
उत्तर:-
दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां निम्न प्रकार से उत्पादन या उत्पाद पर नियंत्रण
स्थापित करती है-
1.
बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों में उत्पादन इकाई स्थापित करती है। विशेष रूप से
जहां पर बाजार नजदीक हो और कम लागत पर कुशल और अकुशल श्रम आदि उपलब्ध हो।
2.
बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन के लिए कार्यालयों और कारखानों की स्थापना करती है।
3.
बहुराष्ट्रीय कंपनियां विभिन्न देशों की स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से उत्पादन
करती है। कई बार वह स्थानीय कंपनियों को खरीद कर उत्पादन का प्रसार करती है।
4.
बहुराष्ट्रीय कंपनियां छोटे उत्पादकों को उत्पादन का ऑर्डर देती है और जिन्हें अपने
ब्रांड के नाम से बेचती है।
प्रश्न 19. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर कोयला निक्षेप के तीन प्रमुख
क्षेत्रों को दर्शाएँ-
उत्तर:-
मॉडल सेट (प्रश्न पत्र प्रारुप)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चुनाव करें?
1. वह राज्य जहां के राजनीतिक सत्ता उसके सांस्कृतिक सता से मिलकर बनती
है उसे कहते हैं-
A.
कल्याणकारी राज्य
B.
राष्ट्र राज्य
C.
गणराज्य
D.
राजतंत्र
उत्तर-
A. राष्ट्र राज्य
2. रक्त और लौह की नीति का अवलंबन किसने किया?
A.
मेजिनी
B.
हिटलर
C
बिस्मार्क
D.
काबूर
उत्तर-
C. बिस्मार्क
3. हिंद स्वराज नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
A.
महात्मा गांधी
B.
पंडित जवाहरलाल नेहरू
C.
बाल गंगाधर तिलक
D.
डॉक्टर अंबेडकर
उत्तर-
A. महात्मा गांधी
4. प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कब हुआ?
A.
1928
B.
1931
C.
1932
D.
1930
उत्तर-
D. 1930
5. बृहद उत्पादन व्यवस्था किस देश में आरंभ की गई।
A.
ब्रिटेन
B.
रुस
C.
अमेरिका
D.
जर्मनी
उत्तर-
C. अमेरिका
6. एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्ग को क्या
कहा जाता है?
A.
सूती मार्ग.
B.
सिल्क मार्ग
C.
उत्तरापथ
D.
दक्षिणापन
उत्तर-B
सिल्क मार्ग
7. भारत में पहली जूट मिल कहां स्थापित की गई थी?
A
बंगाल
B.
मुंबई
C.
मद्रास
D.
बिहार
उत्तर
- A बंगाल
8. विश्व का सबसे बड़ा उद्योग कौन सा है?
A.
सूती वस्त्र उद्योग
B.
रसायन उद्योग
C.
चीनी उद्योग
D.
लौह इस्पात उद्योग
उत्तर
-D. लौह इस्पात उद्योग
9. भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस किन लोगों के द्वारा लाया गया?
A.
पुर्तगालियों द्वारा
B.
इचो द्वारा
C.
फ्रांसीसीयो द्वारा
D.
अंग्रेजों द्वारा
उत्तर-
A. पुर्तगालियों द्वारा
10. जापान की सबसे पुरानी मुदित पुस्तक का क्या नाम था?
A.
बाइबिल
B.
उकियाओ
D.
डायमंड सूत्र
C.
कुराण
उत्तर-D.
डायमंड सूत्र
11. बेल्जियम में मुख्य रूप से कौन सी भाषा बोली जाती है?
A.
जर्मन
B.
डच
C.
फ्रेंच
D.
जर्मन डच तथा फ्रेंच
उत्तर
-D. जर्मन डच तथा फ्रेंच
12. संघात्मक सरकार किस देश में है?
A
चीन
B.
भारत
C.
फ्रांस
D.
जापान
उत्तर-B
भारत
13. उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड देश हैं।
A
ईसाई बहुल
B.
हिंदू बहुल
C.
इस्लाम बहुल
D.
सिख बहुल
उत्तर-
A ईसाई बहुल
14. राज्य के विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कितना है?
A.
4 फ़ीसदी से कम
B.
5 फ़ीसदी से कम
C.
7 फ़ीसदी से कम
D.
10 फीसदी से कम
उत्तर-B.
5 फ़ीसदी से कम
15. भारत के संविधान के अनुसार भारत कैसा देश है?
A
धर्म प्रधान
B.
हिंदू
C
मुस्लिम
D.
धर्मनिरपेक्ष
उत्तर-
D. धर्मनिरपेक्ष
16. किस प्रकार की सरकार सबसे बेहतर मानी जाती है?
A
राजतंत्र
B.
लोकतंत्र
C.
सैनिक तंत्र
D.
तानाशाही सरकार
उत्तर-
B. लोकतंत्र
17. भारत में लोकतांत्रिक सरकार के कितने अंग हैं?
A
दो
B.
तीन
C.
चार
D.
पांच
उत्तर-
B. तीन
18. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?
A
बहुजन समाज
B.
क्रांतिकारी आंदोलन
C.
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
D.
आधुनिकता
उत्तर-
C. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
19. 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में रखा गया है?
A
आठवीं अनुसूची
B.
नवीं अनुसूची
C.
दसवीं अनुसूची
D.
ग्यारहवीं अनुसूची
उत्तर-
A आठवीं अनुसूची
20. धार्मिक आधार पर.... सांप्रदायिकता का दूसरा रूप है।
A
धार्मिक
B.
राजनीतिक
C
आर्थिक
D.
सामाजिक
उत्तर-
B. राजनीतिक
21. सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया।
A
अक्टूबर 2005
B.
जनवरी 2006
C.
मार्च 2006
D.
जुलाई 2007
उत्तर-
A अक्टूबर 2005
22. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है।
A
24 जनवरी
B.
15 जुलाई
C.
24 दिसंबर
D.
इनमें कोई नहीं
उत्तर-
C. 24 दिसंबर
23. जिस देश की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है वह क्या कहलाता है?
A
विकसित देश
B.
अविकसित देश
C.
अर्ध विकसित देश
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
A विकसित देश
24. तृतीयक क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?
A
कृषि
B.
औद्योगिक
C.
सेवा
D.
प्राथमिक
उत्तर-C
सेवा
25. समान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता
है।
A
प्रति व्यक्ति आय
B.
औसत साक्षरता दर
C.
लोगों का स्वास्थ्य स्तर
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-
D उपरोक्त सभी
26. क्षेत्र कितने प्रकार के होते हैं।
A
चार
B.
पांच
C.
तीन
D.
दो
उत्तर-
C तीन
27. ऋण के अनियमित स्रोत कौन-कौन हैं।
A
व्यापारी तथा साहूकार
B.
बैंक तथा संबंधी
C.
साहूकार तथा बैंक
D.
सहकारी संस्थाएं तथा बैंक
उत्तर
- A व्यापारी तथा साहूकार
28. भारत में मुद्रा जारी कौन करता है।
A
वाणिज्यिक बैंकों द्वारा
B.
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा
C.
राष्ट्रीय कृत बैंक द्वारा
D.
भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर
- D. भारतीय रिजर्व बैंक
29. निम्न में से किस को वैश्वीकरण में सबसे कम लाभ हुआ है।
A
कृषि क्षेत्र
B
सेवा क्षेत्र
C.
द्वितीय क्षेत्र
D.
उद्योग
उत्तर
A कृषि क्षेत्र
30. घरेलू अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था को जोड़ना क्या कहलाता
है।
A
वैश्वीकरण
B.
राष्ट्रीयकरण
C.
उदारीकरण
D
निजीकरण
उत्तर
-A वैश्वीकरण
31. काली मृदा को किस नाम से जाना जाता है
A.
जलोढ़ मृदा
B.
खादर
C.
रेगड
D.
बांगर
उत्तर-C.
रेगड़
32. भारत के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पठारी भाग हैं?
A.
43%
B.
27%
C.
30%
D.
40%
उत्तर-
B 27%
33. मध्य अमेरिका में झूम कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
A
रे
B.
रोका
C
मिल्पा
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
मिल्पा
34. सुनहरा रेशा किस फसल को कहा जाता है?
A.
रबड़
B
जूट
C.
कपास
D.
कहवा
उत्तर-
B जूट
35. किसने कहा है कि "बांध आधुनिक भारत के मंदिर" हैं?
A
सुभाष चंद्र बोस
B.
भीमराव अंबेडकर
C.
महात्मा गांधी
D.
पंडित जवाहरलाल नेहरू
उत्तर
D. पंडित जवाहरलाल नेहरू
36. भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है।
A
मध्य प्रदेश
B.
झारखंड
C.
उडीसा
D.
उत्तराखंड
उत्तर-C.
उड़ीसा
37. भारत में जूट उत्पादन में किस राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है?
A
जम्मू कश्मीर
B
पश्चिम बंगाल
C.
उत्तर प्रदेश
D.
महाराष्ट्र
उत्तर-
B. पश्चिम बंगाल
38. सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है?
A.
राजस्थान
B.
उत्तर प्रदेश
C.
गुजरात
D.
पश्चिम बंगाल
उत्तर-
A. राजस्थान
39. निम्न में से परिवहन के प्रकार कौन-कौन हैं?
A
स्थल परिवहन
B
जल परिवहन
C.
वायु परिवहन
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
40. सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया था?
A
1960
B
1961
C.
1962
D.
1963
उत्तर-
A. 1960
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
निम्न में से किन्ही पांच प्रश्नों के उत्तर दें
प्रश्न 1: पिकेटिंग क्या है?
उत्तर-
प्रदर्शन या विरोध का एक ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, फैक्ट्री या दफ्तर के भीतर
जाने का रास्ता रोक लेते हैं।
प्रश्न 2: मेटरनिख युग क्या है?
उत्तर
मेटरनिख ऑस्ट्रिया का चांसलर था जो घोर प्रतिक्रियावादी था। वह अपने राज्य में किसी
भी प्रकार के सुधार के पक्ष में नहीं था, उसकी नीति थी कि शासन करो लेकिन कोई परिवर्तन
नहीं होने दो। 1815 से 1848 तक का काल यूरोप के इतिहास में मेटरनिख युग के नाम से जाना
जाता है।
प्रश्न 3: सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
शासन की व्यवस्था में समाज के प्रत्येक समूह और समुदाय की समान भागीदारी होती है उसे
सत्ता की साझेदारी कहते हैं।
प्रश्न 4: दबाव समूह किसे कहते हैं?
उत्तर:
दबाव समूह एक ऐसा संगठन है जिसमें कुछ लोगों द्वारा अपनी विशेष उद्देश्य की पूर्ति
के लिए बनाया जाता है। इनका राजनीति पर प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं होती है, परंतु यह
अपनी नीतियों से राजनीति को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न 5: गहन कृषि क्या है?
उत्तर:-
गहन कृषि या सघन कृषि जीविका कृषि का एक प्रकार है जिसे भूमि पर अधिक जनसंख्या वाले
क्षेत्रों में किया जाता है। श्रम साध्य कृषि है जहां उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिक
मात्रा में जैव रासायनिक निवेशों और सिंचाई का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 6: भारत में कृषि पर आधारित प्रमुख उद्योग कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
कृषि आधारित उद्योग एक तरह का ऐसा उद्योग है जिससे कच्चा माल किसानों के खेतों से आता
है। कृषि पर आधारित
प्रमुख
उद्योग-
1
चीनी उद्योग।
2
सूती वस्त्र उद्योग।
3.
वनस्पति तेल उद्योग।
4
रबर उद्योग।
5
दुग्ध व्यवसाय।
6
खाद बीज उत्पादन उद्योग।
7.
पशु आहार उद्योग।
प्रश्न 7: औसत आय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:-
जब देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग करते हैं तो उस प्राप्त राशि को औसत आय कहते
हैं। औसत आय देश की कुल आय / कुल जनसंख्या
प्रश्न 8: प्राथमिक क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:-
ऐसी गतिविधियां जहां प्रकृति द्वारा प्रदान की गई वस्तुओं को प्रयोग में लाया जाता
है तो उन्हें हम प्राथमिक क्षेत्र की गतिविधियां कहते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
निम्न में से किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर दें
प्रश्न 1: सूरत बंदरगाह 18 वीं सदी के अंत तक हाशिए पर पहुंच गया या
व्याख्या करें?
उत्तर-
18 वीं सदी के अंत से पूर्व तक गुजरात सूरत बंदरगाह बंगाल की खाड़ी तथा लाल सागर बंदरगाहों
से जुड़ा हुआ था। 1750 के दशक के पश्चात इस बंदरगाह पर भारतीय सौदागरों का नियंत्रण
ढीला पड़ता गया, जिसके कारण भारत में पूरोपीय कंपनियों के प्रभाव में निरंतर वृद्धि
होती जा रही थी। यूरोपीय कंपनियों द्वारा व्यापार पर इजारेंदारी अधिकार हासिल कर लेने
से सूरत व हुगली दोनों बंदरगाह कमजोर पड़ गए, जिससे इन पर होने वाले व्यापार में नाटकीय
ढंग से कमी आई। 1740 के दशक में इस बंदरगाह पर होने वाला व्यापार 16 करोड़ से गिरकर
केवल 30 लाख रह गया दूसरी और बंबई नये बंदरगाह के रूप में उभर आए थे।
प्रश्न 2: कॉर्न लॉ के समाप्त करने के बारे में ब्रिटिश सरकार के प्रभावों
की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
ब्रिटिश संसद ने 19वीं शताब्दी में जो कानून अपने भू स्वामियों के हितों की रक्षा के
लिए पास किए उन्हें कॉर्न लॉ कहा जाता है। इन कानून द्वारा विदेशों से आने वाली मक्का
के आयात पर पाबंदी लगा दी गई परिणाम स्वरूप जब खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों से परेशान
लोगों ने हाहाकार मचा दी तो ब्रिटिश सरकार ने कार्न लों को फौरन समाप्त कर दिया।
इस
कानून को हटाने के बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़े
1
खाद्य सामग्री सस्ती हो गई जिससे साधारण और गरीब जनता को खूब लाभ रहा।
2
जब खाद्य पदार्थ सस्ते दामों में ब्रिटेन आने लगे तो वहां के भूस्वामी बर्बाद हो गए।
3
खेती करने वाले बहुत से किसान बेरोजगार हो गए और लोग नौकरी की तलाश में शहरों की ओर
जाने लगे।
प्रश्न 3: भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता
और उससे अलग एक विशेषता को बताएं?
उत्तरः
भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता- भारत के संविधान में
मौलिक रूप से दो स्तरीय शासन व्यवस्था का प्रावधान है संघ सरकार और राज्य सरकार। पूरे
देश की शासन व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सरकार और अलग-अलग राज्यों का संचालन के लिए
राज्य सरकार का प्रावधान किया गया है। शक्तियों का बंटवारा भी केंद्र और राज्यों के
बीच संविधान में विषयों की तीन सूचियों के अंतर्गत कर दिया गया है। बेल्जियम में केंद्र
और राज्य स्तरों की सरकारें हैं और दोनों सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र
रूप से कार्य करते हैं।
भारत
की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से अलग एक विशेषताः- भारत और बेल्जियम दोनों देशों
में तीसरे स्तर की सरकार है। परंतु भारत में बेल्जियम की भांति कोई सामुदायिक सरकार
नहीं है जो अलग-अलग जातियों, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और भाषाई हितों की रक्षा करती है।
प्रश्न 4: सामाजिक विभाजन किस तरह राजनीति को प्रभावित करती है?
उत्तर:
सामाजिक विभाजन हर छोटे बड़े देशों में विद्यमान हैं। यदि सामाजिक विभाजन राजनीतिक
विभाजन बन जाए तो उनका परिणाम बड़ा भयानक हो सकता है। राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा
होती है। जब भी राजनीतिक दल कुछ सामाजिक विभाजन को अपना समर्थन देते हैं तब इससे राजनीतिक
विभाजन होने की संभावना रहती है, साथ ही यदि यह सामाजिक विभाजन या उनसे जुड़ी राजनीतिक
पार्टियां संविधान की मर्यादा में न रहते हुए कार्य करें तो यहां सामाजिक विभाजन सदा
ही हानिकारक साबित होते हैं।
उदाहरण:-
उत्तरी आयरलैंड का धार्मिक विभाजन जातीय
राजनीतिक
संघर्ष को जन्म दिया आयरलैंड में ईसाई धर्म के दो प्रमुख समुदाय है प्रोटेस्टेन्ट और
कैथोलिका उत्तरी भाग में 53% प्रोटेस्टेंट और 44% रोमन कैथोलिक निवास करते हैं। काफी
समय से इन दोनों गुटों के बीच झगड़ा चल रहा था। कैथोलिक उतरी आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य
में शामिल करना चाहते थे और प्रोटेस्टेंट ब्रिटेन के साथ रहना चाहते थे। इसके कारण
वर्षों तक हिंसा हुई और हजारों लोग मारे गए। अंत में दोनों पक्षों ने 1998 में एक शांति
संधि पर हस्ताक्षर किए और संघर्ष विराम की घोषणा की।
प्रश्न 5 : भारत सरकार द्वारा कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने
के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए गए हैं?। समझाइए।
उत्तर-
विश्व में जनसंख्या के आधार पर भारत का स्थान दूसरा नंबर पर आता है। इतनी बड़ी जनसंख्या
को भोजन उपलब्ध कराने हेतु कृषि क्षेत्र में विस्तार के लिए सरकार के द्वारा विशेष
कार्य किए गए हैं जो निम्न है,
1.
जमीदारी प्रथा का उन्मूलन- कृषि में उत्पाद में वृद्धि
के लिए सरकार ने सबसे पहला कार्य जमीदारी प्रथा का उन्मूलन किया क्योंकि भारत के लिए
यह अभिशाप था। इस योजना के अंतर्गत जमींदारों से जमीन लेकर भूमिहीन किसानों को दे दी
गई जमीन के न्याय संगत और सामान वितरण को सुनिश्चित बनाने के लिए जोतों की सीमा निश्चित
की गई।
2.
खेतों की चकबंदी- भारत में अधिकतर किसानों के पास जोतों
का बहुत छोटा आकार है और बिखरे हुए हैं, सरकार ने इसे चकबंदी के जरिए बड़ा करने का
प्रयास किया है।
3.
हाइब्रिड बीजों का प्रयोग- कृषि उत्पादन में वृद्धि के
लिए सरकार के द्वारा आधुनिक बीजों के विकास के लिए कई संस्थाएं बनाए गए हैं जिसमें
बीजों को विकसित किया गया और हाइब्रिड बनाया गया। उससे गेहूं के उत्पादन में काफी वृद्धि
हुईं।
4.खाद
एवं उर्वरकों का प्रयोग- भारतीय कृषि में अब रासायनिक
खाद प्रयोग होने लगा है। जिससे उपज शक्ति में वृद्धि हो रही है। सरकार ने उर्वरकों
के निर्माण के लिए कई उद्योगों का निर्माण भी किया है।
5.कीटनाशकों
का प्रयोग- फसलों में अत्याधिक कीड़े मकोड़े लग जाते हैं।
बीमारियां हो जाती है जिसे बचाने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग होने लगा है।
6.कृषि
में आधुनिक तकनीक का प्रयोग- भारत सरकार के द्वारा कृषि
यंत्रों के निर्माण में जोर दिया गया है। और आधुनिक कृषि यंत्र बनाए गए जैसे ट्रैक्टर,
हार्वेस्टर, प्रेसर जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई । इन उपकरणों के जरिए किसानों
के समय में बचत हुई, और फसल भी सुरक्षित होने लगा।
इस
तरह से भारत सरकार ने कई योजनाओं को अपनाकर कृषि के विकास में अपना अहम योगदान दिया।
जिससे आज भारतीय कृषि का वैश्वीकरण हो चुका है। भारत खाद्य के मामले में आत्मनिर्भर
बन चुका है। और निर्यात में अहम योगदान दे रहा है।
प्रश्न 6: सड़क परिवहन के तीन गुण बताएं।
उत्तरः
सड़क परिवहन के 3 गुण-
1.
सड़कों के लिए रेलवे की अपेक्षा पूंजी निवेश की आवश्यकता कम होती है। इनका निर्माण
बहुत ऊंचे स्थानों या किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
2.
सड़क परिवहन सुविधाजनक तथा साधारण व्यक्ति की पहुंच के अंदर होता है। तथा 24 घंटे उपलब्ध
होता है।
3.
शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं, जैसे दूध और सब्जियों आदि को विभिन्न क्षेत्रों में
ढोने की सुविधा प्रदान करती है। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होती है तथा साथ ही किसानों
का ज्ञान भी बढ़ता है।
प्रश्न 7: वस्तु विनिमय प्रणाली से क्या समझते हैं?
उत्तर-वह
प्रणाली जिसमें मुद्रा का उपयोग किए बिना लोग अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं की पूर्ति
वस्तुओं के विनिमय के माध्यम से करते हैं, वस्तु विनिमय प्रणाली कहा जाता है।
प्रश्न 8: आप उपभोक्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे करेंगे?
उत्तर-
उपभोक्ता के रूप में हमारे निम्न कर्तव्य है.
1
जागरूकता का परिचय-हमें वस्तु की कीमत, गुणवत्ता, गारंटी और सेवाओं का ध्यान देना चाहिए
।
2.
हमें खरीदी गई वस्तुओं की नकद रसीद मांगनी चाहिए, ताकि भविष्य में तथ्यों के तौर पर
इसका प्रयोग किया जा सके।
3.
हमें अपनी उचित शिकायतों को अवश्य दर्ज कराना चाहिए। जिससे अन्य लोगों को प्रोत्साहन
मिले।
4.
हमें अपनी शिकायतों पर क्षतिपूर्ति के लिए उपभोक्ता संगठनों की सहायता लेनी चाहिए और
समय-समय पर उनका सहयोग भी करना चाहिए।
हमें
अपने अधिकारों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। 5. साथ ही इन अधिकारों का प्रयोग भी करना
चाहिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नः-
निम्न में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दें
प्रश्न 1: मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में किस
प्रकार मदद की?
उत्तर-
भारत में राष्ट्रवाद की भावना को फैलाने में मुद्रण संस्कृति ने बहुत ही महत्वपूर्ण
योगदान दिया जो इस प्रकार है-
क)
अंग्रेजी काल में ब्रिटिश लेखकों ने अनेक ऐसी पुस्तकों की रचना की जो राष्ट्रीय भावनाओं
से ओतप्रोत थौ।
क)
बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ ने लोगों में देश प्रेम की भावना का संचार किया
वंदे मातरम गीत भारत के कोने कोने में गूंजने लगा।
ग)
भारतीय समाचार पत्रों ने भी राष्ट्रीय आंदोलन के लिए उचित वातावरण तैयार किया। अमृत
बाजार पत्रिका, केसरी, मराठा, हिंदू तथा मुंबई समाचार पत्रों में छपने वाले लेख राष्ट्रप्रेम
से ओतप्रोत होते थे।
घ)
भारतीय देसी भाषाओं में छपी सामग्री से भारतीय लोगों में आधुनिक वित्तीय, सामाजिक और
राजनीतिक विचारों का प्रचार प्रसार किया और संपूर्ण भारत में जागृति पैदा की।
इ)
मुद्रण संस्कृति के माध्यम से अंग्रेजी प्रशासन की शोषण पूर्ण गलत नीतियों और उनके
दावों को उजागर करने में सहायता मिली।
च)
मुद्रण संस्कृति ने भारत के एक कोने में रह रहे लोगों से संबंधित खबरों को दूसरे क्षेत्र
में रह रहे लोगों तक पहुंचाया और सर्व भारत की पहचान को विकसित किया।
छ)
प्रेस के माध्यम से राष्ट्रवादियों के लिए अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आसान
हो गया।
ज)
यह एक शक्तिशाली माध्यम बन गया, जिससे राष्ट्रवादी भारतीय देशभक्ति की भावना का प्रसार
आधुनिक आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का प्रचार तथा जनसाधारण में जागृत करने
में मदद की।
प्रश्न 2: भारतीय संघीय शासन प्रणाली की विशेषताओं का वर्णन करें?
उत्तरः
भारत की संघीय व्यवस्था की विशेषताः
1.
सविधान की सर्वोच्चता: भारत का संविधान देश का सर्वोच्च
कानून है। भारत की संसद और विधान मंडल अपनी शक्तियां संविधान से ही प्राप्त करते हैं
और अपने अधिकारों एवं कार्यों का प्रयोग कानून के आधार पर ही करते हैं।
2.
लिखित संविधानः लिखित संविधान का होना संघात्मक शासन की
प्रमुख शर्तें है। लिखित संविधान होने से संघ एवं राज्य में मतभेद की संभावना कम रहती
है। इसमें संघ एवं राज्य के क्षेत्राधिकार निश्चित होते हैं। अन्य संविधान की भांति
भारत का संविधान की विस्तृत और लिखित संविधान है।
3.
कठोर और लचीला संविधान संघात्मक संविधान कठोर होते
हैं। जिसमें उसमें परिवर्तन सरलता से नहीं किए जा सकते हैं।
4.
शक्तियों का विभाजनः भारत के संविधान द्वारा महत्वपूर्ण
विषय केंद्रीय तथा स्थानीय महत्त्व के विषय राज्य को दिए गए हैं। शक्तियों का विभाजन
तीन सूचियों के आधार पर किया गया है संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। केंद्र
और राज्य की सरकार बिना दबाव के अपने-अपने विषयों पर कानून का निर्माण करती है।
5
न्यायपालिका की सर्वोच्चता: भारत के संविधान में स्वतंत्र
और निष्पक्ष उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था की गई है। उच्चतम न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय
को संविधान की व्याख्या एवं रक्षा करने का अधिकार दिया गया है। भारत की न्यायपालिका
अपने कार्यों का निष्पादन स्वतंत्र रूप से करती है, जिसमें विधायिका एवं कार्यपालिका
का कोई दबाव नहीं होता है।
6.
इकहरी नागरिकता: भारत में दोहरी शासन व्यवस्था होते हुए
भी नागरिकों को इकहरी नागरिकता दी गई है। इसमें संघ एवं राज्यों की पृथक नागरिकता नहीं
है। भारत के नागरिकों को केवल भारत की नागरिकता दी गई है।
प्रश्न 3 : मुद्रा आवश्यकताओं
के दोहरे संयोग की समस्या का कैसे समाधान करती है? उदाहरण सहित समझाएं।
उत्तरः-
वस्तु विनिमय व्यवस्था में चीजों का आदान-प्रदान चीजों से होता है और उसमें मुद्रा
के प्रयोग कि कोई आवश्यकता नहीं पड़ती। परंतु ऐसा करना कितना कठिन है यह एक उदाहरण
से स्पष्ट हो जाएगा।
एक
जूता बेचने वाला गेहूं खरीदना चाहता है पहले तो उसे जूता खरीदने वाला व्यक्ति खोजना
पड़ेगा और फिर उसे देखना पड़ेगा कि ऐसा व्यक्ति कहां है, जो एक तरफ तो जूता खरीदना
चाहता है। और दूसरी तरफ गेहूं बेचना चाहता है। इस प्रकार इस लेनदेन में संयोगों की
आवश्यकता पड़ती है। पहले तो जूता खरीदने वाला व्यक्ति खोजा जाए और दूसरे वह गेहूं बेचने
के लिए तैयार हो।
परंतु
मुद्रा के प्रयोग से जूता बनाने वाला किसी को भी अपना जूता बेचकर मुद्रा प्राप्त कर
सकता है और इस मुद्रा से वह जहां से चाहे गेहूं खरीद सकता है। ऐसे में मुद्रा द्वारा
दोहरे संयोग की समस्या पैदा नहीं होती और वह अपने आप हल हो जाती है।
प्रश्न 4: उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं? व्याख्या करे।
उत्तर:-
1.
उद्योगों ने चार प्रकार के प्रदूषण को जन्म दिया है-
क.
वायु प्रदूषण
ख.
जल प्रदूषण
ग.
भूमि प्रदूषण
घ.
ध्वनि प्रदूषण
2.
उद्योगों से निकलने वाला धुआं वायु तथा जल दोनों को प्रदूषित करता है। वायु में कार्बन
मोनोऑक्साइड तथा सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाने से अवांछनीय गैसों की मात्रा
बढ़ जाती है। तथा वायु प्रदूषित हो जाती है।
3.
वायु में धूल, धुआं तथा धुंध मिले रहते हैं। इससे वायुमंडल प्रभावित होता है।
4.
उद्योगों से निकला कचरा विषाक्त होता है और भूमि तथा मिट्टी को प्रदूषित करता है।
5. जिस समय पर्यावरण के विभिन्न तत्व प्रदूषित हो जाते हैं तो पूरा पर्यावरण क्षति हो जाता है।
विषय-सूची
इतिहास | भारत और समकालीन विश्व- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
भूगोल | समकालीन भारत- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
नागरिक शास्त्र | लोकतांत्रिक राजनीति-2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
अर्थशास्त्र | आर्थिक विकास की समझ |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5 | |