Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य

Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य

 Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 11

इतिहास (History)

2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य

स्मरणीय तथ्य

☞ रोमन साम्राज्य तीन महा‌द्वीपों में फैला हुआ था।

☞ तीन महाद्वीप एशिया, यूरोप और अफ्रीका था।

☞ भूमध्य सागर को रोम साम्राज्य का हृदय कहा जाता था।

☞ रोमन साम्राज्य में गणतंत्र का काल 507 ईसवी पूर्व से 27 ईसवी पूर्व तक माना जाता था।

☞ रोमन साम्राज्य का प्रथम सम्राट ऑक्टेवियन या ऑगस्टस माना जाता है।

☞ ऑगस्टस द्वारा 27 ईसवी पूर्व में स्थापित राज्य प्रिंसिपेट कहलाता था।

☞ रोमन साम्राज्य के तीन प्रमुख खिलाड़ी में सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना शामिल था।

☞ भारत विजय का स्वप्न सम्राट त्राजान ने देखा था।

☞ गृह युद्ध दूसरे देशों से संघर्ष के ठीक विपरीत अपने हीँ देश में सत्ता प्राप्त करने के लिए किया गया सशस्त्र संघर्ष है।

☞ दीनारियस रोम का एक चांदी का सिक्का होता था।

☞ सार्वजनिक स्नान गृह रोम के शहरी जीवन की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी।

☞ रोमन साम्राज्य में शराब, जैतून का तेल तथा अन्य तरल पदार्थ की ढुलाई जिस मटको या कंटेनर में होती थी उन्हें एमफोरा (Amphora) कहा जाता था।

☞ रोमन स्पेन में उत्पादित जैतून का तेल मुख्य रूप से कंटेनर में ले जाया जाता था जिसे ड्रेसल_20 कहा जाता थी।

☞ पहाड़ों की चोटियों पर बसे गांवों को कैस्टेला कहा जाता था।

☞ चरवाहे तथा अर्ध यायावर अपने साथ अवन (oven) आकार की झोपड़ियाँ उठा इधर से उधर घूमते फिरते थे जिसे मैपालिया कहा जाता था।

☞ दास प्रजनन (Slave Breeding) गुलामों की संख्या बढ़ाने की एक प्रथा थी।

☞ पैपाइरस एक पौधा था जिस पर लिखा जाता था।

☞ इक्वाइट्स अश्वारोही या नाइट्स को कहा जाता था।

☞ साम्राज्य में चौथी से सातवीं शताब्दी तक के काल को परवर्ती पूरा काल कहा जाता था।

☞ ईसाईकरण उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसके द्वारा ईसाई धर्म भिन्न भिन्न जन समूहों के बीच पहुंचा।

☞ रोमोत्तर (Post Roman) राज्य नए-नए राज्यों के निर्माण को कहा जाता था।

☞ कॉन्सटेनटाइन ने ईसाई धर्म को राजधर्म बनाया था।

☞ अरब प्रदेश से शुरू होने वाला इस्लाम के विस्तार को प्राचीन विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक क्रांति कहा जाता है।

☞ जस्टीनियन द्वारा अफ्रीका और इटली को मुक्त कर लिया गया था।

☞ पैगम्बर मोहम्मद का जन्म 570 ईस्वी में हुआ था।

☞ 622 ई सन में पैगंबर मोहम्मद और उनके साथी मक्का छोड़कर मदीना चले गए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. प्रथम रोमन सम्राट कौन था?

a. आगस्टस

b. कांसटेनटाइन

c. त्राजन

d. जस्टिन

2. प्राचीन रोम साम्राज्य का विस्तार निम्न में से किस महाद्वीप में नहीं था?

a. उत्तरी अमेरिका

b. एशिया

c. यूरोप

d. अफ्रीका

3. रोम में प्रचलित चांदी का सिक्का क्या कहलाता था?

a. पैपाइरस

b. दीनारियस

c. सॉलिडस

d. इनमे से कोई नहीं

4. किस रोमन सम्राट ने ईसाई धर्म को राजधर्म बनाया था?

a. टेवरियस

b. कॉन्सटेनटाईन

c. त्रजन

d. जस्टिन

5. मिस्र के नील नदी के किनारे उगने वाला सरकंडा पौधा क्या कहलाता था?

a. सागवान

b. साल

c. पैपाईरस

d. सरेस

6. ऑगस्टस का एक अन्य नाम क्या था?

a. जूलियस सीजर

b. ब्रुटस

c. ऑक्टेवियन

d. एलन

7. ऑगस्टस कब शासक बना ?

a. 27 ईस्वी पूर्व

b. 27 ईस्वी सन

c. 509 ईस्वी पूर्व

d. 509 ईस्वी सन

8. ऑगसटस के साम्राज्य को क्या कहते हैं?

a. प्रिंसिपेटस

b. गणतंत्र

c. यूनियन

d. संसद

9. कॉन्सटेनटाइन ने अपनी दूसरी राजधानी कहां बनाई थी?

a. कुस्तुनतूनिया

b. वेनिस

c. लंदन

d. दिल्ली

10. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र का काल क्या था?

a. 509BC से 27BC

b. 509BC से 509AD

c. 509BC से 27AD

d. इनमें से कोई नहीं

11. संत अगस्टिन किस नगर के बिशप थे?

a. लंदन

b. केन्या

c. हिप्पो

d. जोहांसबर्ग

12. रोमन समाज में किस तरह का परिवार प्रचलन में था?

a. संयुक्त परिवार

b. एकल परिवार

c. aएवं b दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

13. एमफोरा किसे कहते थे?

a. मटके या कंटेनर

b. वजन करने का यंत्र

c. पुस्तक

d. राजा

14. मैपालिया रोमन साम्राज्य में किसे कहते थे?

a. झोपड़ी

b. कैस्टेला

c. ऋतु प्रवास

d. जैतून

15. इक्वाइट्स क्या थे?

a. अश्वरोही

b. राजा

c. सामान्य जनता

d. गदहा

16. स्पेन पर अरबों का आक्रमण कब हुआ?

a. 711 AD

b. 709AD

c. 611BC

d. 705AD

17. प्राचीन विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक क्रांति किसे कहा जाता है?

a. इस्लाम के विस्तार को

b. ईसाई धर्म के विस्तार को

c. यहूदी धर्म के विस्तार को

d. रोमन साम्राज्य के विस्तार को

18. किस रोमन सम्राट का शासन काल शांति के लिए स्मरण किया जाता है?

a. त्राजन

b. ऑगसटस

c. टाइबेरियस

d. कॉन्सटेनटाईन

19. सीनेट में किसका बोलबाला था?

a. अभिजात वर्ग

b. दास

c. सेना

d. इनमें से कोई नहीं

20. किस रोमन सम्राट ने भारत की विजय का स्वप्न देखा था?

a. टाइबेरियस

b. आगस्टस

c. सेंट पीटर्सबर्ग

d. त्राजन

21. रोमन साम्राज्य की शुरुआत से तीसरी शताब्दी के मुख्य भाग तक की पूरी अवधि को क्या कहा जाता है?

a. पूर्ववर्ती साम्राज्य

b. परवर्ती साम्राज्य

c. मध्यवर्ती साम्राज्य

d. उत्तर मध्यवर्ती साम्राज्य

22. रोमन साम्राज्य में तीसरी शताब्दी से अंत तक की अवधि को क्या कहा जाता है?

a. पूर्ववर्ती साम्राज्य

b. मध्यवर्ती साम्राज्य

c. परवर्ती साम्राज्य

d. उत्तर मध्यवर्ती साम्राज्य

23. ईरान में ससानी राजवंश की स्थापना कब हुई थी?

a. 226 ईसवी

b. 237 ईसवी

c. 238 ईसवी

d. 248 ईसवी

24. रोमन सामाज्य की मुख्य भाषा क्या थी?

a. फारसी

b. लैटिन

c. अंग्रेजी

d. हिंदी

25. जुलियस सीजर के दत्तक पुत्र का क्या नाम था?

a. ऑक्टेवियन

b. कांसटेनटाइन

c. कार्थेज

d. इनमे से कोई नहीं

26. रोमन सामाज्य में आकाश के सबसे बडे देवता कौन थे?

a. जूपिटर

b. मार्स

c. जूनो

d. मिनर्वा

27. यहूदी धर्म के संस्थापक कौन थे?

a. मूसा

b. जेहोवा

c. मोहम्मद साहब

d. ईसा मसीह

28. रोमन साम्राज्य के सर्वाधिक अत्याचारी शासक कौन थे?

a. नीरो

b. ऑगस्टस

c. ऑक्टोवियन

d. लुई

29. अगस्त माह किस शासक के नाम पर है?

a. जुलियस सीजर

b. ऑगस्टस

c. नीरो

d. लुई

30. जुलाई माह का नाम किस शासक के नाम पर है?

a. जुलियस सीजर

b. ऑगस्टस

c. नीरो

d. लुई

31. रोमन साम्राज्य का हृदय किसे कहा जाता था ?

a. लाल सागर

b. भूमध्य सागर

c. कैस्पियन सागर

d. काला सागर

32. स्पेन किसके व्यापार के लिए प्रसिद्ध था?

a जैतून का तेल

b. शराब

c. धातु

d. इनमें से कोई नहीं

33. ईसाई धर्म रोमन साम्राज्य का राजकीय धर्म कब बना?

a. पहली शताब्दी

b. दूसरी शताब्दी ईस्वी

c. तीसरी शताब्दी

d. चौथी शताब्दी से

34. अहूर माजदा कौन है?

a. देवता

b. राजा

c. संत

d. नेता

35. बलात भर्ती वाली सेना किस राज्य की थी?

a. चीन की

b. मारी राज्य की

c. रोम की

d. फारस की

36. दिनारियस नामक सिक्के में कितनी शुद्ध चांदी होती थी?

a. 7.5 ग्राम

b 4.5 ग्राम

c. 5.7 ग्राम

d. 8.4 ग्राम

37. पांडुलिपि से क्या अभिप्राय है?

a. हाथ से लिखी पुस्तक

b. लिपि

c. अभिलेख

d. इनमें से कोई नहीं

38. सिकंदर यूनान के किस राज्य का शासक था?

a. बेबीलोन

b. एथेंस

c. मकदूनियां

d. इनमें से कोई नहीं

39. रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक प्रमुख खिलाड़ी कौन था?

a. अभिजात वर्ग

b. मध्यम वर्ग

c. सामाजिक संगठन

d. निम्न वर्ग

40. सीनेट रोम में एक संस्था थी जिसमें कौन से वर्ग शामिल थे?

a. अभिजात वर्ग

b. कुलीन वर्ग

c. जमींदार

d. उपरोक्त सभी

41. रोम किस नदी के किनारे बसा हुआ था?

a. टाइबर

b. टेम्स

c. नील

d. सिंधु

42. क्लियोपैट्रा किस वंश की राजकुमारी थी?

a. मिस

b. पोम्पी

c. रोम

d. टालमी

43. रोमन साम्राज्य का प्रसिद्ध चिकित्सक कौन था

a. असुरबनीपाल

b. गैलन

c. नीरो

d. टॉलेमी

44. बाइजेंटिन शहर का वर्तमान नाम क्या है?

a इस्तांबुल

b. इटली

c. रोम

d. कुस्तुनतुनियां

45. कोलोसियम क्या था

a. एक अखाडे का नाम

b. एक सैनिक टुकड़ी का नाम

c. इतिहासकार का नाम

d. व्यापारिक श्रेणी का नाम

46. रोम साम्राज्य की दक्षिणी सीमा पर कौन सा जगह स्थित था?

a. सहारा रेगिस्तान

b. सिंपसन रेगिस्तान

c. थार मरुभूमि

d. उत्तरी अमेरिका

47. सम्राट त्राजान का शासन काल क्या था?

a 100 से 110 ईसवी

b. 113 से 117 ईसवी

c. 120 से 125 ईसवी

d. 125 से 130 ईसवी

48. इटली की कुल आबादी 75 लाख में से दासों की संख्या कितनी थी?

a. 20 लाख

b. 30 लाख

c. 40 लाख

d. 50 लाख

49. रोम के शहरी जीवन की एक प्रमुख विशेषता थी?

a. सार्वजनिक स्नान

b. सार्वजनिक पूजा

c. युद्ध

d. इनमे से कोई नहीं

50. निम्न में किस शासक का सम्बंध पवित्र रोमन साम्राज्य से था?

a. जूलियस सीजर

b. शार्लमेन

c. लुई 16वां

d. पीटर महान

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. आगस्टस कौन था?

उत्तर- आगस्टस रोमन साम्राज्य का प्रथम शासक था।

2. रोमन गणतंत्र में वास्तविक सत्ता किसमें निहित थी

उत्तर- गणतंत्र में वास्तविक सत्ता सीनेट में निहित थी।

3. रोमन गणतंत्र की अवधि क्या है थी?

उत्तर- रोमन साम्राज्य में गणतंत्र की अवधि 509 ईसवी पूर्व से 27 ईसवी पूर्व तक था।

4. रोम में गृह युद्ध कब हुआ था?

उत्तर- रोम में गृह युद्ध 66 ईस्वी में हुआ था।

5. रोमवासियों के प्रमुख देवी देवताओं के नाम बताएं।

उत्तर- जूनो, जुपिटर, मिनर्वा, मार्स आदि।

6. रोमन सम्राट कांसटेनटाइन ने स्वर्ण सिक्के चलाए उसका क्या नाम था?

उत्तर- सॉलिडस ।

7. फ्रैंकिंसेंस से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- सुगंधित रॉल को फ्रैंकिंसेंस कहा जाता था। इसका उपयोग धूप, अगरबत्ती और इत्र बनाने के लिए जाता था।

8. ऋतु प्रवास से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- ऋतु प्रवास से तात्पर्य है ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और नीचे के मैदानी इलाकों में भेड़, बकरियों तथा अन्य जानवरों को चराने के लिए चरागाहों की खोज में ग्वालों तथा चरवाहों का मौसम के अनुसार वार्षिक आवागमन ।

9. कोलोसियम क्या था?

उत्तर- जहां तलवार चलाने में निपुण योद्धा जंगली जानवरों का मुकाबला करते थे उस स्थान को कोलासियम कहा जाता था।

10. रोमन सामाज्य में एकाश्म से क्या तात्पर्य था?

उत्तर- इसका तात्पर्य एक बड़ा चट्टान का टुकड़ा होता है. परंतु यहां रोमन समाज में विविधता की कमी से है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. रोम साम्राज्य में स्थापित गणतन्त्र शासन व्यवस्था की विवेचना कीजिए।

उत्तर- रोम साम्राज्य में स्थापित गणतन्त्र शासन व्यवस्था रोम साम्राज्य में गणतन्त्र एक ऐसी शासन व्यवस्था थी जिसमें वास्तविक सत्ता 'सीनेट' नामक निकाय में निहित थी। सीनेट में धनी परिवारों के एक समूह का वर्चस्व था जिन्हें अभिजात कहा जाता था। व्यावहारिक तौर पर गणतन्त्र अभिजात वर्ग की सरकार थी जिसका शासन 'सीनेट' नामक संस्था के माध्यम से चलता था। सैनेट की सदस्यता जीवन-भर चलती थी और उसके लिए जन्म की अपेक्षा धन और पद प्रतिष्ठा को अधिक महत्त्व दिया जाता था। गणतन्त्र का शासन 509 ई. पूर्व से 27 ई. पूर्व तक चला।

2. रोमन सम्राट आगस्टस द्वारा स्थापित राज्य 'प्रिंसिपेट' का वर्णन कीजिए।

उत्तर- रोमन सम्राट आगस्टस दवारा स्थापित राज्य 'प्रिंसिपेट' प्रथम रोमन सम्राट आगस्टस ने 27 ई. पूर्व में जो राज्य स्थापित किया था, उसे 'प्रिंसिपेट' कहा जाता था। आगस्टस अपने राज्य का एकछत्र शासक था तथा राज्य की सम्पूर्ण सत्ता उसके हाथों में केन्द्रित थी। उसने यह दर्शाने का प्रयास किया कि वह केवल एक 'प्रमुख नागरिक' (लैटिन भाषा में प्रिंसेप्स) था, निरंकुश शासक नहीं था। ऐसा उसने 'सीनेट' को सम्मान प्रदान करने के लिए किया। उसने सीनेट को प्रभावहीन बनाने का प्रयास नहीं किया।

3. प्राचीन विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक क्रान्ति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- अरब प्रदेश से शुरू होने वाले इस्लाम के विस्तार को 'प्राचीन विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक क्रान्ति' कहा जाता है। 642 ई. तक पूर्वी रोमन और ससानी दोनों राज्यों के बड़े बड़े भाग भीषण युद्ध के बाद अरबों के अधिकार में आ गए थे, परन्तु उभरते हुए इस्लामी राज्य की विजयें, अरब जनजातियों को पराजित करने से ही हुई। अरब देशों से शुरू होकर ये विजयें सीरियाई रेगिस्तान तथा इराक की सीमाओं तक पहुँच गई जिसके बाद मुस्लिम सेनाएँ दूर-दूर तक के प्रदेश में गई।

4. यदि आप रोम साम्राज्य में रहे होते तो कहाँ रहना पसन्द करते नगरों में या ग्रामीण क्षेत्र में? कारण बताइए ।

उत्तर- यदि मैं रोम साम्राज्य में रहा होता तो नगरों में रहना अधिक पसंद करता क्योंकि रोम में कार्थेज, सिकंदरिया, एंटिऑक आदि नगरों में लोगों का जीवन ग्रामीण लोगों के जीवन की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित था। शहरी जीवन की अनेक महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ थीं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती थीं। नगर विभिन्न गतिविधियों का केंद्र था और प्रायः व्यावसायिक गतिविधियाँ यहीं से संचालित की जाती थीं। नगर प्रशासनिक इकाइयों के रूप में थी इसलिए वहाँ पर लोगों की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। नगर में रहने से एक लाभ यह था कि वहाँ खा‌द्यान्नों की कमी नहीं होती थी, वहाँ अकाल के दिनों में भी लोग अपना जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत करते थे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी जिंदगी पेड़ों की पत्तियाँ, जड़े, छालें, झाड़ियाँ आदि खाकर बचाते थे। नगरों में उच्च स्तर के मनोरंजन भी उपलब्ध थे।

5. रोमन सम्राट ने चांदी में मुद्रा ढालना क्यों बंद कर दिया होगा और वह सिक्कों के उत्पादन के लिए कौन सी धातु का उपयोग करने लगे?

उत्तर- प्रारंभ में रोमन साम्राज्य में चाँदी की मुद्रा प्रचलन में थी। दीनारियस रोम का एक प्रसिद्ध सिक्का था। सिक्के ढालने के लिए चाँदी स्पेन की खदानों से आती थी। लेकिन रोमन सरकार ने चांदी में मुद्रा ढालना बंद कर दिया क्योंकि बाद के साम्राज्य में स्पेन ने खानों से चांदी प्राप्त करना बंद कर दिया था और सरकार के पास चांदी की मुद्रा को प्रसारित करने के लिए पर्याप्त चांदी नहीं थी। सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने सोने पर आधारित एक नई मौद्रिक प्रणाली की स्थापना की। यहां तक कि सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 'सॉलिडस' नाम का शुद्ध सोने का सिक्का भी चलाया था। इसका वजन 4.5 ग्राम था। सोने के सिक्के बाद के पुरातन काल में व्यापक रूप से प्रचलित थे। इसका कारण यह था कि दूसरे देशों के व्यापारियों को स्वर्ण मुद्रा से भुगतान किया जा सकता था और वे इनकार नहीं कर सकते थे।

इसके अलावा रोमन साम्राज्य में सोने की कोई कमी नहीं थी। अकेले हेरोदेस के राज्य से साम्राज्य को प्रति वर्ष 125,000 किलोग्राम सोना प्राप्त होता था। यही कारण था कि सोने के सिक्के निस्संदेह लाखों-करोड़ों की संख्या में प्रचलन में थे। रोमन साम्राज्य के ख़त्म होने के बाद भी इन सिक्कों का प्रभाव जारी रहा और मुद्राएँ प्रचलन में रहीं।

वर्तमान समय में नई तकनीक और धातु के बारे में अधिक जानकारी के कारण एल्यूमीनियम, तांबा और मिश्रधातु के सिक्के ढाले जा रहे हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. अगर सम्राट त्राजान भारत पर विजय प्राप्त करने में वास्तव में सफल रहे होते और रोम वासियों का इस देश पर अनेक सदियों तक कब्जा रहा होता तो क्या आप सोचते हैं कि भारत वर्तमान समय में देश से किस प्रकार भिन्न होता?

उत्तर- यदि सम्राट त्राजान वास्तव में भारत पर विजय प्राप्त करने में सफल हो गया होता और रोमनों ने इस देश पर कई शताब्दियों तक कब्जा कर रखा होता, इससे भारतीय संस्कृति, शिक्षा, धर्म, भाषा, कला, साहित्य, संगीत, वास्तुकला, वेशभूषा और वास्तुकला आदि बहुत प्रभावित होतें। जब भी दो अलग-अलग संस्कृतियाँ एक- दूसरे से मिलती हैं, तो कुछ सांस्कृतिक तत्व उन दो संस्कृतियों के बीच समाहित हो जाते हैं और कुछ छूट जाते हैं। इस प्रकार, एक नए सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण का जन्म हुआ होता जिसमें दोनों संस्कृतियों के तत्व एक-दूसरे के पूरक प्रतीत होते। इसके अलावा यदि कोई बाहरी शासक किसी देश पर आक्रमण करता है तो उसका उद्देश्य उस विजित देश का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक शोषण करना होता है।

इसका मूल उद्देश्य उस देश की सभ्यता को नष्ट करना और अपनी सभ्यता और अपने धर्म का विस्तार और प्रचार करना होता है।

2. रोमन साम्राज्य में दासों की स्थिति पर प्रकाश डालिए ।

उत्तर- रोमन साम्राज्य में दासों की स्थिति भूमध्यसागर और निकटवर्ती पूर्व दोनों ही क्षेत्रों में दासता की जड़ें बहुत गहरी थीं। वहाँ दास प्रथा बड़े पैमाने पर प्रचलित थौ। इटली में तो गुलामों का बोलबाला था। रोमन सम्राट आगस्टस के शासन काल में इटली की कुल 75 लाख की जनसंख्या में 30 लाख दास थे। यद्यपि उच्च वर्ग के लोग दासों के प्रति प्रायः क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते थे, परन्तु सामान्य लोग दासों के प्रति काफी सहानुभूति रखते थे।

जब प्रथम शताब्दी में शान्ति स्थापित होने के साथ लड़ाई-झगड़े कम हो गए, तो दासों की आपूर्ति में कमी आने लगी और दास श्रम का प्रयोग करने वालों को दास प्रजनन अथवा वेतनभोगी मजदूरों जैसे विकल्पों का सहारा लेना पड़ा। बाद की अवधि में कृषि क्षेत्र में अधिक संख्या में दास-मजदूर नहीं रहे। अब इन दासों और मुक्त हुए गुलामों को व्यापार प्रबन्धकों के रूप में बड़ी संख्या में में नियुक्त किया।

3. विश्व के इतिहास में रोमन सभ्यता की देन पर प्रकाश डालिए ।

उत्तर- विश्व के इतिहास में रोमन सभ्यता की देन को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया जा सकता है-

(A) विस्तृत साम्राज्य की स्थापना का मार्ग दिखाना- रोम निवासियों ने अनेक देशों को अपने अधीन करके साम्राज्य स्थापित किया। यह साम्राज्य बहत विस्तृत था । इतना बड़ा साम्राज्य इससे पहले कौई जाति स्थापित नहीं कर की थी। इस प्रकार उन्होंने एक बड़ा साम्राज्य स्थापित करके संसार के अन्य लोगों को विस्तृत साम्राज्य स्थापित करने का मार्ग दिखाया।

(B) उत्तम प्रबन्ध- विस्तृत रोमन साम्राज्य का प्रबन्ध बड़े उत्तम ढंग से किया गया, वहाँ अशान्ति एवं अव्यवस्था नहीं थी। इस साम्राज्य ने विभिन्न जातियों को एक सूत्र में पिरोया ।

(C) धार्मिक सहिष्णुता- रोमन साम्राज्य ने विश्व धार्मिक सहिष्णुता का मार्ग दिखाया। रोमन साम्राज्य में विभिन्न जातियों तथा धर्मों के लोग रहते थे, लेकिन इस आधार पर किसी भी नागरिक को तंग नहीं किया जाता था।

(D) सैनिक संगठन और अनुशासन- रोम ने अनेक सेनानायकों को जन्म दिया जिन्होंने विशाल सेनाएँ रखीं और उसका अच्छा प्रबन्ध किया। अतः विशाल सैनिक संगठन और अनुशासन रोम की ही देन है।

(E) कानून आधुनिक विधानशास्त्र का उद्भव रोम से ही माना जाता है। कानूनों का एक संग्रह जस्टीनियन ने सर्वप्रथम संसार के समक्ष रखा। आज भी यूरोप के अनेक देशों में कानून का आधार यही संग्रह है।


JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची


Class XI (History) विश्व इतिहास के कुछ विषय 

1. समय की शुरुआत से

2. लेखन कला और शहरी जीवन

3. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य

4. इस्लाम का उदय और विस्तार लगभग 570-1200 ई.

5. यायावर साम्राज्य

6. तीन वर्ग

7. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ

8. संस्कृतियों का टकराव

9. औद्योगिक क्रांति

10. मूल निवासियों का विस्थापन

11. आधुनिकीकरण के रास्ते

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare