General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- Sociology
अनुभाग – A (बहु-विकल्पीय प्रश्न) (6 x 1 = 6)
1. भारत में जनगणना हर कितने वर्ष बाद होती है?
(A) 5 वर्ष
(B) 10 वर्ष
(C) 15 वर्ष
(D) 20 वर्ष
2. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात
क्या था?
(A) 927
(B) 933
(C) 940
(D) 943
3. 'जनसांख्यिकीय संक्रमण सिद्धांत' में कितने
चरण होते हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
4. 'संस्कृतिकरण' की अवधारणा किस समाजशास्त्री
ने दी?
(A) योगेन्द्र सिंह
(B) एम.एन. श्रीनिवास
(C) जी.एस. घुर्ये
(D) ए.आर. देसाई
5. 'पश्चिमी सभ्यता' का मुख्य माध्यम कौन सा रहा?
(A) धर्म
(B) शिक्षा
(C) कृषि
(D) जाति
6. 'धर्मनिरपेक्षीकरण' का अर्थ किस क्षेत्र से
संबंधित है?
(A) आर्थिक
(B) राजनीतिक
(C) धार्मिक
(D) सांस्कृतिक
लघुउत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8)
7. 'आयु संरचना' से क्या अभिप्राय है? भारत की
आयु संरचना को 'पिरामिड' क्यों कहा जाता है?
उत्तर - आयु संरचना जनसंख्या का विभिन्न
आयु समूहों में वितरण है। भारत में बच्चों व युवाओं की संख्या अधिक और वृद्धों की कम
है, इसलिए आयु पिरामिड का आधार चौड़ा और शीर्ष पतला होता है।
8. 'निर्भरता अनुपात' क्या है? इसका सूत्र लिखिए।
उत्तर - निर्भरता अनुपात कामकाजी जनसंख्या पर आश्रित
जनसंख्या का अनुपात है। सूत्रः
Dependency Ratio = (0-14 वर्ष + 60+
वर्ष की जनसंख्या) ÷ (15-59 वर्ष की जनसंख्या) × 100
9. 'संस्कृतिकरण' को परिभाषित कीजिए। इसकी एक
सीमा बताइए।
उत्तर - संस्कृतिकरण वह प्रक्रिया है
जिसमें निम्न जातियाँ उच्च जातियों, विशेषकर ब्राह्मणों, के रीति-रिवाज, खान-पान व
जीवनशैली अपनाकर अपना सामाजिक स्तर ऊँचा करने का प्रयास करती हैं।
सीमा : यह केवल सांस्कृतिक बदलाव लाता है, संरचनात्मक
असमानता दूर नहीं करता।
10. 'पश्चिमीकरण' और 'आधुनिकीकरण' में एक अंतर
लिखिए।
उत्तर - पश्चिमीकरण पश्चिमी देशों के बाहरी रूपों जैसे
पहनावा, खान-पान को अपनाना है। आधुनिकीकरण वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और
मानवतावादी मूल्यों को अपनाना है। पश्चिमीकरण हमेशा आधुनिकीकरण नहीं होता।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6)
11. भारत में लिंगानुपात कम होने के कोई तीन कारण
लिखिए।
उत्तर –
(i) कन्या भ्रूण हत्या : लिंग चयन और गर्भपात के कारण लड़कियों की संख्या कम है।
(ii) बालिका उपेक्षा : लड़कियों को कम पोषण व स्वास्थ्य सुविधा मिलने से मृत्यु
दर अधिक है।
(iii)
दहेज प्रथा : बेटी को आर्थिक बोझ समझने की मानसिकता लिंगानुपात
को प्रभावित करती है।
12. धर्मनिरपेक्षीकरण की प्रक्रिया को किन्हीं
तीन बिंदुओं से स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
(i) धर्म का विभेदीकरण पहले धर्म जीवन के सभी क्षेत्रों को
नियंत्रित करता था। अब शिक्षा, कानून, अर्थव्यवस्था धर्म से अलग हो गए हैं।
(ii) तर्कशीलता का उदय प्राकृतिक घटनाओं को दैवीय शक्ति के
बजाय विज्ञान व तर्क से समझा जाने लगा है।
(iii) धार्मिक बहुलवाद एक ही समाज में कई धर्मों का सह-अस्तित्व और धार्मिक सहिष्णुता बढ़ी है।

