प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 10
Social Science (Geography)
7. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
1. इनमें से किस को भारतीय डाक संचार तंत्र में प्रथम श्रेणी की डाक
समझा जाता है?
A.
कार्ड व लिफाफे
B.
रजिस्टर्ड पत्र
C.
पैकेट
D.
रजिस्टर्ड अखबार
उत्तर-
A. कार्ड व लिफाफे
2. निम्न में से परिवहन के
प्रकार कौन-कौन से हैं?
A.
स्थल परिवहन
B.
वायु परिवहन
C.
जल परिवहन
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
3. निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्री पतन और लौह अयस्क के निर्यात के
संदर्भ में प्रमुख पतन है?
A.
मंगलौर
B
मार्मागाओ
C.
पारादीप
D.
विशाखापट्टनम
उत्तर-
B. मार्मागाओ
4. भारत में प्रकाशित समाचार पत्रों की सबसे बड़ी संख्या निम्नलिखित
में से किस भाषा में है?
A.
हिंदी
B.
अंग्रेजी
C.
उर्दू
D.
मराठी
उत्तर
- A. हिंदी
5. निम्न में से स्थल परिवहन का प्रकार कौन सा है?
A.
रेल परिवहन
B.
सड़क परिवहन
C.
रेल परिवहन तथा सड़क परिवहन दोनों
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
रेल परिवहन तथा सड़क परिवहन दोनों
6. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन सा साधन वाहनांतरण हानियों तथा
देरी को घटाता है?
A.
रेल परिवहन
B.
सड़क परिवहन
C.
पाइपलाइन
D.
जल परिवहन
उत्तर-
C. पाइपलाइन
7. भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर कितने वर्गों में बांटा गया
है?
A.
2
B
4
C
6
D.
8
उत्तर-C.
6
8. सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?
A.
राष्ट्रीय राजमार्ग -5
B.
राष्ट्रीय राजमार्ग -7
C.
राष्ट्रीय राजमार्ग -1
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-B.
राष्ट्रीय राजमार्ग -7
9. राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क क्या
कहलाती है?
A.
राज्य राजमार्ग
B.
महाराज मार्ग
C.
राष्ट्रीय राजमार्ग
D.
जिला मार्ग
उत्तर-B.
महाराजमार्ग
10. निम्न में से कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
A.
पाइपलाइन
B.
रेल परिवहन
C.
सड़क परिवहन
D.
वायु परिवहन
उत्तर-C.
सड़क परिवहन
11. दिल्ली और अमृतसर किस राजमार्ग को आपस में जोड़ते हैं?
A.
राजमार्ग संख्या-3
B
राजमार्ग संख्या-2
C.
राजमार्ग संख्या-1
D.
राजमार्ग संख्या-7
उत्तर-C.
राजमार्ग संख्या-1
12. ग्रामीण क्षेत्रों तथा गांव को शहर से जोड़ने वाली सड़क किस वर्ग
के अंतर्गत आती हैं?
A.
जिला मार्ग
B.
राष्ट्रीय मार्ग
C.
राज्य मार्ग
D.
अन्य सड़कें
उत्तर
-D. अन्य सड़कें
13. निम्न में से किस प्रकार की सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क
योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन मिला?
A.
राष्ट्रीय राजमार्ग
B.
राज्य राजमार्ग
C.
ग्रामीण सड़कें
D.
जिला सड़के
उत्तर-
C. ग्रामीण सड़कें
14. सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया है?
A.
1960
B.
1961
C.
1962
D.
1963
उत्तर-
A. 1960
15.
निम्न में से बारहमासी सड़के कौन सी हैं?
A.
पक्की सड़कें
B.
कच्ची सड़कें
C.
पक्की सड़कें और कच्ची सड़के दोनों
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C.
पक्की सड़कें तथा कच्ची सड़कें दोनों
16. रेल परिवहन किन-किन कार्यों में सहायक है?
A.
व्यापार
B.
भ्रमण तथा दीर्घ यात्राएं
C.
लंबी दूरी तक सामान का परिवहन
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-
D. उपरोक्त सभी
17. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार की संचार सेवा दुनिया में
सबसे बड़ी है?
A.
डाक संसार
B.
टेलीविजन नेटवर्क
C.
इंटरनेट सेवाएं
D.
रेडियो प्रसारण
उत्तर-A.
डाक संसार
18. मुंबई से थाने के मध्य चलाई गई रेल गाड़ी ने कितना किलोमीटर की दूरी
तय की?
A.
31 किलोमीटर
B.
32 किलोमीटर
C.
33 किलोमीटर
D.
34 किलोमीटर
उत्तर-D.
34 किलोमीटर
19. निम्न में से कौन से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे
को आपस में जोड़ते हैं?
A.
मुंबई-नागपुर
B.
सिलचर-पोरबंदर
C.
मुंबई-कोलकाता
D.
नागपुर -हैदराबाद
उत्तर-B.
सिलचर -पोरबंदर
20. निम्न में से कौन सा पतन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय
तथा अधिकांश गहराई का पतन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
A.
चेन्नई
B.
पारादीप
C.
तूतीकोरिन
D.
विशाखापट्टनम
उत्तर
-D. विशाखापट्टनम
21. रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने के कारक कौन- कौन से हैं?
A.
भू-आकृति कारक
B.
आर्थिक कारक
C.
प्रशासकीय कारक
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
22. देश में पाइपलाइन परिवहन के कितने प्रमुख साधन है?
A.
1
B.
5
C.
3
D.
6
उत्तर-A.
1
23. निम्न में से कौन सा परिवहन साधन तेज व आरामदायक है?
A.
वायु परिवहन
B.
जल परिवहन
C.
सड़क परिवहन
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A.
वायु परिवहन
24. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 निम्न में से किन स्थानों के बीच नौका
गम्य में है?
A.
इलाहाबाद एवं हल्दिया
B.
कोट्टापुरम एवं कोनम
C.
कोलकाता से इलाहाबाद
D.
सदिया एवं धुबरी
उत्तर
- A. इलाहाबाद एवं हल्दिया
25. देश के प्रमुख संचार साधन कौन से हैं?
A.
दूरदर्शन
B.
रेडियो
C.
प्रेस तथा सिनेमा
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
26. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार किसके द्वारा हो सकता है?
A.
समुद्री मार्ग द्वारा
B.
हवाई मार्ग द्वारा
C.
स्थलीय मार्ग द्वारा
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
27. जल परिवहन के कितने प्रकार हैं?
A.
2
B.
3
C.
4
D.
8
उत्तर
- A. 2
28. रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन की महत्ता के क्या कारण है?
A.
सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है
B.
उबड़-खाबड़ भू-भागों पर भी सड़क बनाई जा सकती है
C.
पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़के बनाई जा सकती हैं
D.
उपरोक्त सभी
उत्तर-D.
उपरोक्त सभी
29. निम्न में से कौन सा राज्य हजीरा विजयपुर -जगदीशपुर पाइपलाइन से
नहीं जुड़ा है?
A.
मध्य प्रदेश
B.
महाराष्ट्र
C.
गुजरात
D.
उत्तर प्रदेश
उत्तर-B.
महाराष्ट्र
30. उत्तर-दक्षिण गलियारा किसे जोड़ता है?
A
श्रीनगर को कन्याकुमारी से
B.
श्रीनगर
C.
दिल्ली टू कन्याकुमारी
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A.
श्रीनगर को कन्याकुमारी से
31. निम्न में से कौन सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता
है?
A.
आंतरिक व्यापार
B.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
C.
बाहरी व्यापार
D.
स्थानीय व्यापार
उत्तर-B.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
32. किस क्षेत्र में विशेष प्रावधान के माध्यम से वायु यात्रा को आम
जनता तक पहुंचाया गया है?
A
उत्तरी-पूर्वी राज्य
B.
उत्तर राज्य
C.
दक्षिणी राज्य
D.
दक्षिणी-पश्चिमी राज्य
उत्तर-
A उत्तरी-पूर्वी राज्य
33. जिला मार्ग की व्यवस्था का उत्तरदायित्व किसका है?
A.
राष्ट्रपति
B.
प्रधानमंत्री
C.
जिला परिषद
D.
मुख्यमंत्री
उत्तर-
C. जिला परिषद
34. भारत की पहली ट्रेन कब और किन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई थी?
A
कोलकाता से रानीगंज, 1874
B.
मुंबई से ठाणे, 1853
C.
मुंबई से अहमदाबाद, 1854
D.
चेन्नई से अरकोनम, 1856
उत्तर-
B. मुंबई से ठाणे, 1853
35. इनमें से कौन उत्तरी भारत का सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन है?
A.
अंबाला
B.
नई दिल्ली
C.
लखनऊ
D.
अमृतसर
उत्तर-B.
नई दिल्ली
36. इनमें से नया परिवहन का साधन कौन सा है?
A.
रेल गाड़ी
B.
पाइपलाइन
C.
ट्रकों
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-B.
पाइपलाइन
37. सबसे सस्ता परिवहन कौन सा है?
A.
वायु परिवहन
B.
जल परिवहन
C.
सड़क परिवहन
D.
पाइपलाइन
उत्तर
-B. जल परिवहन
38. उत्तरी रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है?
A.
श्रीनगर
B.
भोपाल
C.
दिल्ली
D.
बेंगलुरु
उत्तर-C.
दिल्ली
39. भारतीय व विदेशी फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार किसे है?
A.
फिल्मों के निर्देशकों को
B.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
C.
अभिनेता
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर-B.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
40. पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड किन को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है?
A.
तेल और प्राकृतिक गैस आयोग
B.
रक्षा मंत्रालय
C.
सेना
D.
पड़ोसी देश
उत्तर-A.
तेल और प्राकृतिक गैस आयोग
41. हाल के वर्षों में भारत इनमें से किसके निर्यात के माध्यम से सबसे
ज्यादा विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है?
A.
अयस्कों और खनिजों
B.
सूचना प्रौद्योगिकी
C.
कृषि उत्पाद
D.
इलेक्ट्रिकल सामान
उत्तर-B.
सूचना प्रौद्योगिकी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. परिवहन क्यों आवश्यक है?
उत्तर
- परिवहन किसी देश की अर्थव्यवस्था का आधार होता है। परिवहन आवागमन का साधन होता है।
यह कृषि और उद्योग, व्यापार और संचार के विकास में सहायक होता है। यह किसी देश के आंतरिक
और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है।
2. सड़क परिवहन के चार साधनों के नाम लिखें?
उत्तर
- परिवहन के चार साधन-
(i)
सड़क परिवहन
(ii)
रेल परिवहन
(iii)
वायु परिवहन
(iv)
जल परिवहन
3. जीवन के लिए संचार के साधन क्यों आवश्यक है?
उत्तर
- संचार किसी भी व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने में सहायक होता है। यह देश
विदेश की खबरों को लोगों तक पहुंचाता है। यह परिवहन, उद्योग तथा व्यापार के विकास में
सहायक होता है। किसी देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है। यह लोगों के
मनोरंजन का प्रमुख साधन है। इन सभी कारणों से यह जीवन के लिए आवश्यक हो जाता है।
4. संचार के साधनों के नाम लिखें?
उत्तर-
संचार के चार साधन इस प्रकार हैं-
(क)
टेलीविजन
(ख)
रेडियो
(ग)
डाक
(घ)
समाचार पत्र
5. भारत के विशाल मैदान में रेल मार्ग का जाल हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों
से अधिक क्यों है?
उत्तर-
हिमालय पर्वतीय क्षेत्र काफी दुर्गम क्षेत्र है जहां पर्वत की चट्टानों को काटकर तथा
घाटियों को भरकर रेल लाइनें बिछाना कॉफी महंगा भी है और कठिन भी। भारत का मैदानी भाग
समतल है जहां रेलमार्ग महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन
है।
6. जनसंचार क्या है?
उत्तर-
भारत के कुछ साधनों द्वारा सूचना को बहुत से लोगों तक एक साथ पहुंचाया जा सकता है।
इसे जनसंचार कहते हैं। जैसे -रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र आदि।
7. आज भारतीय रेलों के सामने कौन-कौन सी समस्याएं हैं?
उत्तर
- बिना टिकट यात्रा करना, जंजीर खींचकर रेलगाड़ी को बार-बार रोकना जिससे रेलगाड़ी का
निश्चित समय में निश्चित स्थान पर पहुंचने में देर होना, रेलवे संपत्ति का दुरुपयोग
एवं चोरी करना आदि अनेक समस्याएं हैं।
8. राष्ट्रीय महामार्ग क्या है?
उत्तर-
राज्य से दूसरे राज्य को मिलाने वाले सड़क मार्गों को राष्ट्रीय महामार्ग कहते हैं।
इनके निर्माण तथा देखभाल की जिम्मेदारी केंद्रीय सरकार की होती है।
9. एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग किसे कहते हैं?
उत्तर-
सरकार ने 4 से 6 लाइनों वाले सड़क मार्ग बनाने की योजना बनाई है। इन सड़कों को राष्ट्रीय
सुपर महामार्ग का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को तीव्र तथा
सुरक्षित बनाना है।
10. स्वर्णिम चतुर्भुज एक्सप्रेस महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों
के नाम बताएं।
उत्तर-
स्वर्णिम चतुर्भुज सुपर महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
और कोलकाता है।
11. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में पाइप लाइनों के लाभ
बताएं।
उत्तर-
(क)
पाइप लाइनों द्वारा परिवहन से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की बर्बादी होने की संभावना
कम रहती है।
(ख)
पाइप लाइनों द्वारा कच्चा तेल दूर स्थित तेल शोधक कारखाना तक तथा प्राकृतिक गैस उर्वरकों
के कारखानों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
12. रेलवे के किन्ही तीन क्षेत्रों के नाम उनके मुख्यालयों के नाम के
साथ बताएं।
उत्तर-
क्षेत्र मुख्यालय
(क)
उत्तरी रेलवे नई दिल्ली
(ख)
दक्षिण पूर्वी रेलवे कोलकाता
(ग)
दक्षिणी रेलवे चेन्नई
13. अनुकूल व्यापार संतुलन का अर्थ बताएं। भारत का विदेशी व्यापार संतुलन
कैसा है?
उत्तर-
जब किसी देश में आयात से अधिक निर्यात हो तो उसे अनुकूल व्यापार संतुलन कहते हैं। भारत
का विदेशी व्यापार असंतुलित अर्थात विपक्ष में है।
14. उन राज्यों के नाम बताएं जिनमें मुर्मू गांव, न्यू- मैंगलोर, पारादीप
और तूतीकोरिन पतन स्थित हैं?
उत्तर
- मुर्मू गांव पतन गोवा में स्थित है। न्यू- मंगलौर कर्नाटक में स्थित है। पारादीप
उड़ीसा में है। तूतीकोरिन पतन तमिलनाडु राज्य में स्थित है।
15. भारत के दो अंतःस्थलीय जलमार्गों के नाम बताएं।
उत्तर
- भारत के दो अंतः स्थलीय जलमार्गों के नाम-
(क)
गंगा नदी में इलाहाबाद से हल्दिया तक।
(ख)
ब्रह्मपुत्र नदी में सादिया से धुबरी तक।
16. भारत के किन्ही चार अंतर्राष्ट्रीय वायु पतनों के नाम लिखें।
उत्तर
- चार अंतर्राष्ट्रीय वायु पतनों के नाम-
(i)
दिल्ली
(ii)
चेन्नई
(iii)
मुंबई
(iv)
कोलकाता
17. भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुद्री पतनों के नाम लिखें।
उत्तर
- पूर्वी तट पर स्थित समुद्री पतनों के नाम-
(i)
कोलकाता
(ii)
हल्दिया
(iii)
काकीनाड़ा
(iv)
पारादीप
(v)
तूतीकोरिन
(vi)
चेन्नई
(vii)
विशाखापट्टनम
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. सड़क परिवहन के 3 गुण बताएं?
उत्तर
- सड़क परिवहन के तीन-
(i)
सड़कों के लिए रेलवे की अपेक्षा पूंजी निवेश की आवश्यकता कम होती है। इनका निर्माण
बहुत ऊंचे स्थानों या किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
(ii)
सड़क परिवहन सुविधाजनक तथा साधारण व्यक्ति की पहुंच के अंदर होता है तथा 24 घंटे उपलब्ध
होता है।
(iii)
शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं, जैसे दूध और सब्जियों आदि को विभिन्न क्षेत्रों में
ढोने की सुविधा प्रदान करती है। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होती है तथा साथ ही किसानों
का ज्ञान भी पड़ता है।
2. आज कल रेलें इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर
- रेल परिवहन एक जरिया है जिसमें यात्रियों और माल को पटरियों पर चलने वाले वाहनों
पर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जाता है। पारंपरिक रूप से रेल वाहनों के नीचे पहिए
होते हैं जो स्टील की बनी दो पटरियों पर संतुलित रूप से चलते हैं, लेकिन आधुनिक काल
में चुंबकीय प्रभाव से पटरी के ऊपर लटक कर चलने वाली 'मैगलेव' और एक पटरी पर चलने वाली
'मोनोरेल' जैसी व्यवस्थाएं भी रेल व्यवस्था में गिनी जाती हैं। रेल की पटरी पर चलने
वाले वाहन अक्सर एक लंबी पंक्ति में एक दूसरे से जंजीरों से जुड़े हुए डब्बे होते हैं
जिन्हें एक या एक से अधिक कोयले, डीजल, बिजली, या अन्य ऊर्जा से चलने वाला इंजन खींचता
है इस तरह से जुड़े हुए डिब्बों और इंजन को रेल गाड़ी या ट्रेन बुलाया जाता है। यह
महत्वपूर्ण इसलिए भी हो जाता है क्योंकि इसने उद्योगों और व्यापार का तेजी से विकास
किया है। यह कृषि से संबंधित वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाने में रेल मार्ग की भूमिका
भी महत्वपूर्ण है।
3. सीमांत सड़कों का महत्व बताएं?
उत्तर-
सीमांत सड़कों का महत्व-
(1)
यह सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले विशेषकर अगली चौकियों की रखवाली करने
वाले सैनिकों की प्रतिदिन की आवश्यकता को पूरा करने में बड़ी सहायक सिद्ध होती है।
(ii)
युद्ध के समय इन्हीं सड़कों से फौजियों को लड़ाई का सामान, खाद्य सामग्री तथा अन्य
सहायता पहुंचाई जा सकती है।
(iii)
यह सड़कें आर्थिक विकास में भी मदद करते हैं।
4. व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय (राष्ट्रीय) व अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
विभिन्न राज्यों या देशों के मध्य विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं के लेन-देन
को व्यापार कहा जाता है।
राष्ट्रीय
एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के बीच निम्नलिखित अंतर है-
(i)
दो देशों के बीच होने वाले व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं जबकि राष्ट्रीय
व्यापार देश के भीतर होता है।
(ii)
सामान्य तौर पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार इंटरनेट के माध्यम से होता है जबकि स्थानीय
व्यापार शहरों, कस्बों और गांवों में इंटरनेट और बाजार दोनों के माध्यम से होता है।
(iii)
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आमतौर पर अमेरिकी डॉलर और यूरो जैसी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय
मुद्राओं के माध्यम से होता है जबकि स्थानीय व्यापार भारत में भारतीय रुपए जैसी राष्ट्रीय
मुद्राओं के माध्यम से होता है।
(iv)
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार राष्ट्रीय मुद्रा को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीकों से
प्रभावित कर सकता है जबकि राष्ट्रीय व्यापार राष्ट्रीय मुद्रा को प्रभावित नहीं करता।
(v)
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आमतौर पर समुद्र, वायु, और भूमि मार्ग के माध्यम से होता है
जबकि स्थानीय व्यापार आमतौर पर भारत में भूमि मार्गों के माध्यम से होता है।
5. भारत के तीन पाइप लाइनों के महत्वपूर्ण परिवहन जाल का ब्यौरा देते
हुए पाइपलाइन व्यवस्था का वर्णन करें।
उत्तर-
भारत में फैले हुए तीन पाइप लाइनों के महत्वपूर्ण जाल का वर्णन-
(i)
ऊपरी असम तेल क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश में कानपुर तक यह पाइप लाइन गुवाहाटी, बरौनी
और इलाहाबाद होकर जाती है। इसकी शाखाएं बरौनी से राजबंध होकर हल्दिया, राजबंध से मौरीग्राम
तथा सिलीगुड़ी से गुवाहाटी तक फैली है।
(ii)
गुजरात में सलाया से लेकर पंजाब में जालंधर तक यह पाइपलाइन वीरमगाम, मथुरा, दिल्ली
- पानीपत होकर जाती है। इसकी शाखाएं कोपली चाकसशू और अन्य स्थानों को जोड़ती है।
(iii)
गुजरात में हजीरा से लेकर उत्तर प्रदेश में जगदीशपुर तक गैस पाइपलाइन यह गैस पाइपलाइन
मध्यप्रदेश में बिजयपुर होकर जाती है। इसकी शाखाएं कोटा, शाहजहांपुर तथा उत्तर बासीन
पाइप लाइन से जुड़े हैं।
6. उत्तर पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर-
सड़क मार्ग और रेलवे जैसे उपलब्ध परिवहन साधनों में हवाई यात्रा परिवहन का सबसे तेज
साधन है। वायु परिवहन पर्वतीय क्षेत्र, मरुस्थल, घने जंगल और समुद्र के पानी से प्रभावित
नहीं होता इसलिए पहाड़ों और घने वन क्षेत्रों के लिए भी वायु परिवहन उपयुक्त होता है।
पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ नाम जहां वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण होता है- अरुणाचल
प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम और सिक्किम।
7. परिवहन एवं संचार में अंतर लिखें?
उत्तर
परिवहन एवं संचार में निम्नलिखित अंतर है-
परिवहन-
(i)
परिवहन एक तंत्र है जिसमें यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान को लाया और
ले जाया जाता है।
(ii)
परिवहन के साधनों में सड़क, रेल, वायु मार्ग, समुद्र मार्ग सम्मिलित होते हैं।
संचार-
(i)
व्यक्तियों द्वारा संदेश और सूचनाओं के आदान-प्रदान को संचार कहते हैं।
(ii)
संचार के साधनों में रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र आदि सम्मिलित होते हैं।
8. व्यक्तिगत संचार और जनसंचार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर
- व्यक्तिगत संचार
(i)
निजी संचार के साधन है जिनका प्रयोग संदेश भेजने के लिए व्यक्ति स्वयं करता है।
(ii)
निजी संचार के साधनों में पोस्टकार्ड, टेलीग्राम, टेलीफोन, ई-मेल सेल्यूलर टेलीफोन
तथा इंटरनेट हैं।
जनसंचार-
(i)
जनसंचार के साधन वे साधन है जिनके द्वारा सूचना तथा संदेश आम जनता को प्राप्त होते
हैं।
(ii)
जन संचार के साधनों में अखबार, पत्र-पत्रिकाओं, टेलीविजन, पुस्तकें, रेडियो, चलचित्र
तथा कंप्यूटर आदि को शामिल किया जाता है।
9. जल परिवहन, सड़क परिवहन से सस्ता क्यों है? दो कारण बताएं।
उत्तर-
जल परिवहन तथा सड़क परिवहन के सस्ता होने के कारण-
(i)
जल परिवहन में टायरों आदि की इतनी घिसाई नहीं होती जितनी सड़क पर चलने से होती है।
(ii)
पानी पर चलने वाले वाहनों के दुर्घटना की भी कम संभावना होती है, जबकि सड़क पर चलने
वाले वाहनों में दुर्घटना एक आम बात है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता का वर्णन करें?
उत्तर
- आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता निम्नलिखित है-
(i)
हम इनके द्वारा संसार के एक नगर में बैठकर दूरदराज के नगरों में बैठे आदमियों से बातचीत
कर सकते हैं। संदेश दे सकते हैं तथा ले सकते हैं।
(ii)
विभिन्न घटनाओं को टेलीविजन पर घटते हुए देख सकते है।
(iii)
विश्व में किसी भी स्थान पर बैठकर व्यापार किए जा सकते हैं। टेलीफोन के द्वारा माल
की खरीद बिक्री कुछ ही मिनटों में की जा सकती है।
(iv)
जनता को विभिन्न घटनाओं की सूचना समाचार पत्रों, पत्र- पत्रिकाओं, टेलीविजन, रेडियो
तथा इंटरनेट के माध्यम से शीघ्र मिल जाता है।
(v)
लोगों द्वारा सरकार के प्रति विचारधारा बनाने में भी जनसंचार के साधन विशेष भूमिका
निभाते हैं। यह उनके कार्यों, नीतियों आदि का भी पता होता रहता है।
(vi)
संचार के द्वारा ही हमें संसार के किसी भाग में घटित प्राकृतिक आपदाओं के बारे में
जानकारी मिलती है।
(vii)
संचार के द्वारा जनता का भी मनोरंजन होता है।
2. परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधनों को किसी राष्ट्र तथा उसकी अर्थव्यवस्था
की जीवन रेखाएं क्यों कहे जाते हैं?
उत्तर-
परिवहन के साधन वे साधन है जिनका प्रयोग यात्री एवं भार को एक स्थान से दूसरे स्थान
तक धोने के लिए किया जाता है उन्हें यातायात के साधन कहे जाते हैं। जैसे-बस रेलगाड़ियां,
वायुयान आदि। उसी प्रकार संचार व्यवस्था ऐसे साधनों से है जिनका प्रयोग एक स्थान से
दूसरे स्थान तक संदेश भेजने के लिए किया जाता है। जैसे- रेडियो, टेलीविजन, डाक तथा
सेवाएं आदि।
यातायात
और संचार साधनों को किसी देश की जीवन रेखाएं कहे जाने के निम्नलिखित कारण है-
(i)
इनके द्वारा हजारों टन सामान और विविध सामग्री देश के एक भाग से दूसरे भाग तक ले जाई
जाती है जिससे लोगों की अनेक प्रकार की कठिनाइयों का अंत होता है।
(ii)
इनके द्वारा देश के दूर-दूर के क्षेत्रों को एक दूसरे के साथ मिला दिया गया है।
(iii)
युद्ध के समय इन साधनों के महत्व को भुलाया नहीं जा सकता। इनके द्वारा सारा देश रक्षा
सेनाओं की सहायता में कटिबद्ध हो जाता है और हथियारों, गोला-बारूद तथा रसद पहुंचाने
का काम आसान हो जाता है।
(iv)
इनके द्वारा बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों को बहुत थोड़े समय में बड़े आरामदायक ढंग
से दूर स्थित स्थानों पर पहुंचाया जाता है।
3. पिछले 15 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति
पर एक लेख लिखें।
उत्तर-
भारत 20वीं शताब्दी के पांचवें दशक में कच्चे माल और अर्ध निर्मित वस्तुओं का ही अधिक
निर्यात करता था क्योंकि उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था अपने प्राथमिक रूप में ही थी।
इस काल में भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में कपास का धागा, सूती कपड़ा, नारियल
का धागा, कच्चा लोहा, पटसन का सामान, चमड़ा, खालें, तंबाकू, वनस्पति तेल, कॉफी, चाय,
समुक मोती और बहुमूल्य पत्थर आदि शामिल थे।
पिछले
15 वर्षों में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एक नवीन झुकाव दृष्टिगोचर हुआ। इस
काल में भारत की अर्थव्यवस्था ने अपना प्राथमिक रूप बदला और उसने अपने द्वितीयक रूप
को धारण किया। अब भारत में प्राथमिक उत्पादों से अनेक प्रकार की उपयोगी वस्तुएं बनाना
आरंभ कर दिया और अपने प्रशिक्षित कारीगरों के कौशल और प्रावीणता के फल स्वरुप उनके
मूल्य में वृद्धि करनी शुरू कर दी। इस काल में भारत से मुख्य रूप से रत्न, जवाहरात,
सूती कपड़े, चाय, मशीनरी, यातायात संबंधी उपकरण, लोहा इस्पात, चमड़े का सामान आदि निर्यात
होने लगे। परंतु अब भी व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में नहीं था क्योंकि भारत के आयात
और निर्यात में भारी अंतर था। उसका आयात निर्यात से अधिक था। भारत में मानव शक्ति के
अपार साधन हैं। भारत को अपने विशाल मानव संपदा के साधनों का और अपनी कार्यशील जनसंख्या
के कौशल का पूरा लाभ उठाना चाहिए और अपने प्राथमिक उत्पादों से अनेक वस्तुएं निर्माण
कर उनके मूल्य में वृद्धि करनी चाहिए। भारत को इंजीनियरिंग सामान और अन्य उत्तम प्रकार
की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण कर उनका निर्यात करना चाहिए ताकि व्यापार
संतुलन उसके पक्ष में हो जाए।
4. राष्ट्रीय महामार्ग तथा राज्य महामार्ग में अंतर बताएं। देश के प्रमुख
महानगरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर
- राष्ट्रीय महामार्ग- देशव्यापी पूर्व- पश्चिम तथा उत्तर-दक्षिण को मिलाने वाली मुख्य
सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग कहलाती हैं। ये सड़कें विभिन्न राज्यों से होकर जाती हैं
और उन राज्यों के मुख्य नगरों को आपस में मिलाती हैं। इस प्रकार इन सड़कों का राष्ट्रीय
महत्व है इनका निर्माण एवं देखभाल केंद्रीय सरकार द्वारा किया जाता है। ग्रांड ट्रंक
रोड इसका एक अच्छा उदाहरण है। यह सड़क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय महामार्ग है जो
अमृतसर और कोलकाता अमृतर को मिलाता है और भारत के कई राज्यों से होकर जाता है।
राज्य
महामार्ग-राज्य की राजधानियों को राज्य के अन्य नगरों से मिलाने वाली सड़कों को राज्य
महामार्ग कहते हैं। इनका निर्माण एवं देखभाल राज्य सरकारें करती हैं क्योंकि इन सड़कों
का राज्य के लिए विशेष महत्व होता है। दिल्ली में रिंग रोड एक ऐसा ही राज्य मार्ग है।
ये सड़कें राज्य के नियंत्रण में होती हैं।
देश के प्रमुख महानगरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की आवश्यकता- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों को जोड़ने वाले फ्री हाईवे की बड़ी आवश्यकता है क्योंकि इनमें कच्चे माल एवं निर्मित वस्तुओं की शीघ्र आदान- प्रदान की आवश्यकता नहीं होती वरन एक बड़े नगर से दूसरे बड़े नगर में राजनीतिक एवं व्यापारी शीघ्र से शीघ्र आना जाना चाहते हैं। शीघ्र और मुक्त आदान-प्रदान से ना केवल लाभ में वृद्धि होती है वरन इन नगरों के लोगों की मानसिक संतुष्टि भी होती है।
विषय-सूची
इतिहास | भारत और समकालीन विश्व- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
भूगोल | समकालीन भारत- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
नागरिक शास्त्र | लोकतांत्रिक राजनीति-2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
अर्थशास्त्र | आर्थिक विकास की समझ |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5 | |