12th Geography 7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप TERTIARY AND QOUARTERNARY ACTIVITIES

12th Geography 7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप TERTIARY AND QOUARTERNARY ACTIVITIES

12th Geography 7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप TERTIARY AND QOUARTERNARY ACTIVITIES

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 12

Geography

7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप TERTIARY AND QOUARTERNARY ACTIVITIES

पाठ के मुख्य बिंदु

* तृतीयक क्रियाकलाप में उत्पादन और विनिमय दोनों सम्मिलित होते हैं।

* उत्पादन में सेवाओं की उपलब्धता शामिल होती है, जिनका उपभोग किया जाता है, परोक्ष रूप से इसे हम पारिश्रमिक और वेतन के रूप में मापते हैं।

* विनिमय के अंतर्गत व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएं सम्मिलित होती है, जिनका उपयोग दूरी को निष्प्रभावी करने में किया जाता है।

* तृतीयक क्रियाकलाप के अंतर्गत समाज को दी जाने वाली व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक सेवाएं सम्मिलित हैं।

* सेवा सेक्टर का संबंध ऐसे क्षेत्रों से है, जिसमें मूर्त वस्तुओं के उत्पादन की अपेक्षा सेवाओं का व्यावसायिक उत्पादन सम्मिलित होता है।

* व्यापारिक केंद्रों को ग्रामीण और नगरीय वितरण केंद्रों में विभक्त किया जाता है।

* सेवा सेक्टर के अंतर्गत निम्नलिखित तीन क्रियाकलाप सम्मिलित किए जाते हैं:-

तृतीयक क्रियाकलाप

चतुर्थ क्रियाकलाप एवं

पंचम क्रियाकलाप |

* तृतीयक क्रियाकलाप के अंतर्गत व्यापार एवं वाणिज्य परिवहन, संचार सेवाएं सम्मिलित की जाती है।

* चतुर्थ क्रियाकलाप के अंतर्गत अनुसंधान एवं विकास आधारित विशिष्ट ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा प्रशासनिक क्षमता से संबंधित क्रियाकलाप सम्मिलित होते हैं।

* सेवाएँ वे समस्त क्रियाकलाप जिनमें वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता है, किन्तु वे वस्तुओं के उत्पादन एवं विपणन में सहायक होते हैं।

* व्यापार- अन्यत्र उत्पादित वस्तुओं का क्रय तथा विक्रय व्यापार कहलाता है।

* लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से फुटकर और थोक व्यापार की समस्त क्रियाओं को सम्पन्न करने वाले नगरीय केन्द्र मुख्यतः व्यापारिक केन्द्र कहलाते हैं। यह व्यापारिक केंद्र कस्बों और नगरों में हो सकता है।

* उपभोक्ताओं को जब वस्तुएं प्रत्यक्ष रूप से विक्रय की जाती हैं, ऐसे व्यापारिक क्रियाकलापों को फुटकर व्यापार कहा जाता है।

* थोक व्यापार- श्रृंखला भण्डारों सहित कुछ बड़े भंडार विनिर्माताओं से की जाने वाली सीधी खरीद करने सम्बन्धी व्यापारिक क्रियाकलापों को थोक व्यापार कहा जाता है।

* परिवहन वह व्यवस्था है, जिसमें वस्तुओं और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है।

* परिवहन व्यवस्थाओं के अंतर्गत जब विभिन्न स्थान को आपस में जोड़ा जाता है तो एक जाल तंत्र का निर्माण होता है।

* जब दो या दो से अधिक मार्ग किसी बड़े कस्बे पर आकर मिल जाते हैं, तो वह कस्बा या क्षेत्र नोड कहलाता है।

* संचार सेवाओं के अंतर्गत तथ्यों तथा विचारों का प्रेषण किया जाता है। वर्तमान समय में आधुनिक प्रौद्योगिकी के आधार पर रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र, उपग्रह संचार और इंटरनेट के माध्यम से संचार सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

* सेवाएं ऐसे क्रियाकलाप हैं, जिनमें वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता बल्कि सेवाएं विभिन्न स्तरों पर ली एवं दी जाती हैं। प्रत्येक सेवा का अपना मूल्य निश्चित होता है।

* तृतीयक क्रियाकलाप सेवा सेक्टर से संबंधित होते हैं जिसमें अमूर्त सेवाओं का व्यवसायिक उत्पादन होता है।

* पर्यटन तृतीयक क्रियाओं के अंतर्गत शामिल किया जाता है। पर्यटन एक ऐसी यात्रा होती है जो व्यापार के बजाय आमोद प्रमोद अथवा मनोरंजन के उद्देश्य से की जाती है।

* जब चिकित्सा उपचार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से संबंधित कर दिया जाता है, तो इसे सामान्यतः चिकित्सा पर्यटन कहा जाता है

* मानव की ज्ञान पर आधारित सेवाओं से संबंधित क्रियाकलापों को चतुर्थक व्यवसाय के अंतर्गत शामिल किया जाता है। इस प्रकार के व्यवसाय में सूचना प्रौद्योगिकी, शोध प्रबंध, सुरक्षा, उच्च सेवाएं, प्रशासन, शिक्षा, नियोजन तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सम्मिलित करते हैं।

* पंचम क्रियाकलापों के अंतर्गत उन सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है, जिनका संबंध नवीन एवं वर्तमान विचारों की रचना उनके पुनर्गठन एवं व्याख्या, आंकड़ों की व्याख्या एवं प्रयोग तथा नवीन तकनीक के मूल्यांकन से है।

* प्राथमिक क्रियाएं जैसे आखेट, भोजन संग्रहण, पशु चारण, कृषि एवं खनन आदि कार्यों में संलग्न लोगों को लाल कॉलर कहा जाता है।

* पंचम क्रियाकलाप जिसके अंतर्गत नवीन एवं वर्तमान विचारों की रचना एवं पुनर्गठन तथा उनकी व्याख्या की जाती है। इस कार्य में संलग्न लोगों को स्वर्ण कॉलर कहा जाता है।

* ऐसे अतिकुशल व्यवसायिक श्रमिक जो उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में संलग्न होते हैं, श्वेत कॉलर कहलाते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?

(क) खेती

(ख) बुनाई

(घ) आखेट

(ग) व्यापार

2. निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?

(क) इस्पात प्रगलन

(ख) वस्त्र निर्माण

(ग) मछली पकड़ना

(घ) टोकरी बुनना

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?

(क) प्राथमिक

(ख) द्वितीयक

(ग) पर्यटन

(घ) सेवा

4. वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं।

(क) द्वितीयक क्रियाकलाप

(ख) पंचम क्रियाकलाप

(ग) चतुर्थ क्रियाकलाप

(घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

5. निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है?

(क) संगणक विनिर्माण

(ख) विश्वविद्यालयी अध्यापन

(ग) कागज़ और कच्ची लुगदी निर्माण

(घ) पुस्तकों का मुद्रण

6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?

(क) बाह्यस्त्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।

(ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।

(ग) बी.पी.ओ. के पास के.पी. ओ की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं

(घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।

7. स्वर्ण कॉलर का संबंध निम्न में से किस आर्थिक क्रियाकलाप से है?

(क) प्राथमिक क्रियाकलाप

(ख) द्वितीय क्रियाकलाप

(ग) चतुर्थ क्रियाकलाप

(घ) पंचम क्रियाकलाप

8. जिन नगरों में बड़ी-बड़ी वैश्विक कंपनियों के मुख्यालय होते हैं, कहलाते हैं?

(क) वैश्विक नगर

(ख) नगर

(ग) ग्राम

(घ) कस्बा

9. चतुर्थ क्रियाकलाप वर्ग में निम्नलिखित में से कौन से घटक है ?

(क) कृषि एवं खनन

(ख) उद्योग एवं विनिर्माण

(ग) शिक्षा, सूचना, शोध प्रबंध

(घ) व्यापार एवं वाणिज्य

10. लाल कालर कर्मियों का संबंध निम्न में से किस आर्थिक क्रियाकलाप से है?

(क) प्राथमिक क्रियाकलाप

(ख) द्वितीय क्रियाकलाप

(ग) तृतीय क्रियाकलाप

(घ) चतुर्थ क्रियाकलाप

11. चिकित्सा पर्यटन है?

(क) मनोरंजन हेतु पर्यटन

(ख) रोजगार हेतु पर्यटन

(ग) चिकित्सा हेतु पर्यटन

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

12. पर्यटन किस आर्थिक गतिविधि का अंग है?

(क) प्राथमिक क्रियाकलाप

(ख) द्वितीय क्रियाकलाप

(ग) तृतीय क्रियाकलाप

(घ) चतुर्थ क्रियाकलाप

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. पर्यटन क्या है?

उत्तर : पर्यटन तृतीयक क्रियाओं के अंतर्गत शामिल किया जाता है। पर्यटन एक ऐसी यात्रा होती है जो व्यापार के बजाय आमोद- प्रमोद अथवा मनोरंजन के उद्देश्य से की जाती है।

2. फुटकर व्यापार सेवा क्या है?

उत्तर : वैसे सभी व्यापारिक क्रियाकलाप जिसके अंतर्गत उपभोक्ता आवश्यकताओं की वस्तुओं को प्रतिष्ठान एवं भंडारों से प्रत्यक्ष खरीद सकते हैं। जैसे फेरी, रेहड़ी डाक आदेश दूरभाष आदि से संबंधित सेवाएं।

3. तृतीयक व्यवसाय से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: तृतीय व्यवसाय अथवा क्रियाकलाप के अंतर्गत किसी वस्तु का उत्पादन नहीं होता है, इसके अंतर्गत अमूर्त सेवाओं को शामिल किया जाता है। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, परिवहन आदि।

4. ग्रामीण विपणन केंद्र क्या है ?

उत्तर: ग्रामीण विपणन केंद्र के अंतर्गत अर्द्ध- नगरीय व्यापारिक केंद्रों को शामिल किया जाता है जो अपने आस पास अवस्थित ग्रामीण बस्तियों को संग्रहण और वितरण जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं।

5. इंटरनेट क्या है ?

उत्तर: इंटरनेट संचार की अत्याधुनिक सेवा है। यह वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) भी कहलाता है, जिसके माध्यम से संपूर्ण देश अथवा महाद्वीप आपस में जुड़े होते हैं।

6. वैश्विक गांव क्या है?

उत्तर: इंटरनेट के माध्यम से संपूर्ण विश्व आपस में जुड़ जाते हैं अतः विश्व के किसी भी कोने में घटने वाली घटना कुछ सेकेंडों में विश्व भर में प्रसारित हो जाती है, इस परिघटना के कारण विश्व गांव का उद्भव होता है।

7. पर्यटन को प्रभावित करने वाले दो कारकों को लिखें।

उत्तर : किसी क्षेत्र के पर्यटन को दो कारक मुख्य रूप से प्रभावित करते हैं-

क. मांग

ख. परिवहन की सुविधा ।

8. परिवहन क्या है?

उत्तर : परिवहन वह व्यवस्था है जिसमें वस्तुओं और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है।

9. संचार सेवाएं क्या है?

उत्तर: संचार सेवाओं के अंतर्गत शब्दों और संदेशों तथ्यों तथा विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है।

10. चिकित्सा पर्यटन क्या है?

उत्तर : जब चिकित्सा उपचार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन से जोड़ दिया जाता है, तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।

11. व्यापारिक केंद्र किसे कहते हैं?

उत्तर :

* व्यापार अथवा वाणिज्य की सेवाएं उपलब्ध कराने वाले कस्बे और नगर व्यापारिक केंद्र कहलाते हैं।

* व्यापारिक केंद्रों को ग्रामीण तथा नगरीय बाजार केंद्रों में विभक्त किया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

* फुटकर व्यापार सेवा वह क्रियाकलाप है जिसमें उपभोक्ताओं को वस्तुओं व उत्पादों का विक्रय प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

* अधिकांश फुटकर व्यापार सेवा वस्तुओं एवं उत्पादों के विक्रय के उद्देश्य स्थापित प्रतिष्ठानों एवं भंडारों से संपन्न होता है।

* किंतु कुछ फुटकर व्यापार सेवा, भंडार रहित होते हैं जैसे द्वार से द्वार, इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी, फेरी आदि।

2. चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर:

* चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसंधान और विकास पर केंद्रित होते हैं। यह एक ज्ञानोमुख सेवा क्षेत्र है जिसमें सूचनाओं का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन आदि कार्य सम्मिलित होते हैं।

* चतुर्थ क्रियाकलाप के अंतर्गत शिक्षा, शोध, वित्त, कानून और संचार से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को सम्मिलित किया जाता है।

* चतुर्थ क्रियाकलाप विशिष्टीकृत ज्ञान, प्रौद्योगिकी कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबंधित सेवाओं के रूप में जाने जाते हैं।

3. विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेज़ी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।

उत्तर:

* चिकित्सा पर्यटन- जब किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा किसी अन्य देश की यात्रा मूल रूप से चिकित्सा या उपचार के उद्देश्य से किया जाता है तो उसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।

* वर्तमान में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भारत अग्रणी देश बनकर उभरा है। भारत के अलावा चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में सिंगापुर, मलेशिया, जापान, चीन, थाईलैंड जैसे एशियाई देश महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

* चिकित्सा पर्यटन हेतु अन्य लोकप्रिय देश कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया आदि है।

4. अंकीय विभाजक क्या है?

उत्तर:

* सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे ग्लोब पर समान रूप से वितरित है।

* वास्तव में विकसित देश अपने नागरिकों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने और उसके लाभ उपलब्ध करा पाने में आगे निकल गए जबकि विकासशील देश पिछड़ गए. इसी अंतर को अंकीय विभाजक या डिजिटल डिवाइड कहा जाता है।

5. वैश्विक नगर क्या है? तीन वैश्विक नगरों के नाम लिखिए।

उत्तरः

* ऐसे नगर तथा महानगर जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृहत व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरे हैं और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थिति रखते हैं, वैश्विक नगर कहलाते हैं।

* न्यूयॉर्क, लंदन, शिकागो, लॉस एंजिल्स, सियोल, सिडनी, शंघाई आदि विश्व के कुछ प्रमुख वैश्विक नगर है।

6. चतुर्थ क्रियाकलाप क्या है?

उत्तरः

* यह सेवा सेक्टर का ज्ञानोन्मुखी भाग है, जिसमें उच्च बौद्धिक व्यवसाय सम्मिलित हैं, जैसे शिक्षा शोध प्रबंध नियोजन आदि। इस सेवा सेक्टर से जुड़े लोगों का दायित्व चिंतन, शोध और विकास के लिए नए विचार देना होता है।

7. तृतीयक क्रियाकलाप से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:

* इस आर्थिक गतिविधि के अंतर्गत वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता बल्कि अमूर्त सेवाएं प्रदान की जाती है।

* तृतीयक क्रियाकलाप के अंतर्गत व्यापार वाणिज्य, परिवहन संचार तथा विभिन्न व्यक्तिगत व व्यवसायिक सेवाओं से संबंधी गतिविधियों को सम्मिलित किया जाता है।

8. पंचम क्रियाकलाप से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:

* आर्थिक गतिविधियों में इन क्रियाकलापों का स्थान उच्चतम होता है। पंचम क्रियाकलापों में सलग्न व्यक्ति सर्वोच्च पदों पर आसीन होते हैं और महत्वपूर्ण निर्णय लेने व नीतियों के निर्माण का कार्य करते हैं।

* ये व्यवसाय तृतीयक क्रियाकलापों का एक और विकसित उप-विभाग हैं जिनमें वरिष्ठ तथा श्रेष्ठ व्यावसायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अनुसन्धान वैज्ञानिकों, वित्त एवं विधि परामर्शदाताओं को शामिल किया जाता है। ये सभी लोग विश्व में उच्चतम वेतन और मनचाही सुविधाओं वाली कुशलताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

* इस वर्ग के अधिकारियों को स्वर्ण कॉलर कर्मी कहां जाता है।

9. आवधिक बाजार से आप क्या समझते हैं?

उत्तरः

* यह ग्रामीण बाजार केंद्र का ही भाग है।

* जिन ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बाजार नहीं होते अर्थात स्थाई विपणन केंद्रों की उपलब्धता नहीं होती। उन क्षेत्रों में विभिन्न कालिक अंतरालों पर स्थानीय आवधिक बाजार लगाए जाते हैं।

* यह बाजार साप्ताहिक या पाक्षिक होते हैं तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

* यह बाजार निश्चित तिथि पर लगते हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगते ही रहते हैं। जिससे दुकानदार सभी दिन व्यस्त रहते हैं और विस्तृत क्षेत्र को सेवा प्रदान करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए ।

उत्तर: सेवा सेक्टर व्यापार परिवहन, संचार और निम्न व उच्च स्तरीय सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को समाहित करता है। इन गतिविधियों को सामान्यता तृतीयक एवं चतुर्थक क्रियाकलापों के अंतर्गत रखा जाता है। सेवाएं वास्तव में वे क्रियाकलाप हैं जिनमें वस्तुओं का उत्पादन प्रत्यक्ष रूप से नहीं होता। इस प्रकार किसी प्रदेश के आर्थिक विकास में सेवा क्षेत्र की महत्ता और इस क्षेत्र में हो रही वृद्धि के आकलन हेतु सेवा क्षेत्र के प्रमुख घटकों की चर्चा अनिवार्य है।

वाणिज्यिक सेवाएं किसी देश की वाणिज्यिक सेवाओं में हो रही वृद्धि उस देश के आर्थिक विकास के स्तर को इंगित करती है. प्रदेश में बढ़ती आय के साथ विभिन्न सेवाओं के मांग में भी वृद्धि होती है।

परिवहन सेवाएं - किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना परिवहन के रूप में जाना जाता है वास्तव में देखा जाए तो वर्तमान युग में अधिकांश आर्थिक गतिविधियां परिवहन पर ही निर्भर करती हैं। यह सेवा क्षेत्र विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध कराने के अलावा आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने में भी सहायक होती है। स्पष्ट है परिवहन सेवा के क्षेत्र में प्रगतिशील देश आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी आगे हैं।

संचार सेवाएं संचार सेवाओं के विभिन्न माध्यमों जैसे डाक मोबाइल दूरभाष रेडियो टेलीविजन उपग्रह संचार इंटरनेट संचार समाचार पत्र पत्रिकाओं की विकसित अवस्था एवं उपलब्धता किसी देश के आर्थिक विकास का सूचक होती है। वर्तमान समय में संचार सेवाओं में हो रही वृद्धि आर्थिक विकास के नए मार्ग खोल रही हैं।

उच्च स्तरीय सेवाएं: जैसे- सूचना, प्रौद्योगिकी, शोध, प्रबंध, प्रशासन, नियोजन आदि उच्च आर्थिक विकास वाले देशों की पहचान बन चुकी हैं।

2. परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: परिवहन एवं संचार सेवाओं का समुचित विकास क्षेत्र विशेष के आर्थिक विकास का सूचक होती है। यह सेवाओं की बेहतर उपलब्धता व्यापारिक एवं वाणिज्य कार्यों को गतिशीलता प्रदान करती है।

परिवहन -

* परिवहन एक ऐसी सेवा अथवा सुविधा है इसके व्यक्तियों विनिर्मित वस्तुओं तथा संपत्ति को भौतिक रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है।

* यह मनुष्य की गतिशीलता संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करता है।

* परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे सड़क परिवहन रेल परिवहन वायु मार्ग परिवहन जल परिवहन पाइपलाइन परिवहन आदि की विकसित अवस्था आधुनिक समाज की मूलभूत आवश्यकता है।

* जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के साथ ही विश्व में परिवहन व्यवस्था में भी विकास हुआ है।

संचार-

* सूचनाओं तथा विचारों को लिखित, शाब्दिक अथवा श्रव्य दृश्य रूप में प्राप्तकर्ता तक भेजने की प्रक्रिया संचार कहलाता है तथा इस प्रक्रिया में जिन साधनों का प्रयोग किया जाता है उन्हें संचार माध्यम कहा जाता है जैसे डाक समाचार पत्र पत्रिका मोबाइल दूरभाष फैक्स रेडियो इंटरनेट टेलीविजन आदि संचार के माध्यम है ।

* विश्व में संचार माध्यमों के तीव्र विकास ने वाणिज्य और व्यापारिक क्षेत्रों की गतिशीलता और उत्पादकता को बढ़ा दिया है। संचार एवं परिवहन साधनों के विकास नहीं आज पूरे विश्व को एक वैश्विक ग्राम का रूप दे दिया है।

3. सेवा सेक्टर में पर्यटन के महत्व को स्पष्ट कीजिए तथा पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या करें।

उत्तरः सेवा सेक्टर में पर्यटन के महत्व :

* पर्यटन मनोरंजन के उद्देश्यों से की जाने वाली यात्रा है।

* पर्यटन के अंतर्गत पर्यटकों के लिए आवास उपलब्ध कराना, भोजन, परिवहन, मनोरंजन, खरीदारी के लिए दुकान मुहैया कराना आदि सेवाएं सम्मिलित है।

* वर्तमान में पर्यटन आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यह देश के सिर्फ सेवा उद्योगों में से एक है।

* पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक आर्थिक प्रभाव डाल रहा है साथ ही सामुदायिक विकास और गरीबी में कमी लाने वाला प्रमुख घटक सिद्ध हो रहा है।

* 1980 से प्रति वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

* भारत में पर्यटन को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी है और भारत के उत्तरी तथा उत्तरी पूर्वी राज्यों ने पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा भारत के पश्चिमी तथा पूर्वी तटीय भागों के पर्यटक क्षेत्रों में सैलानियों की तादाद में वृद्धि देखी गई है।

पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारक-

* अवकाश का उपभोग का उद्देश्य मांग पिछले कुछ दशकों में अवकाश के उद्देश्य से पर्यटन में वृद्धि हुई है। लोग अपने तनाव ग्रस्त जीवन से आराम पाने के लिए पर्यटन का सहारा ले रहे हैं।

* परिवहन :- परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में तीव्र वृद्धि देखी गई है।

* जलवायु : पर्यटक अवकाश के दिनों में अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं जैसे गर्मियों के दिनों में भारत के पर्यटक उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं।

* भू दृश्य :- लोग आकर्षक एवं मनमोहक भू दृश्यों के प्रति आकर्षित रहते हैं। जैसे पर्वत, झीलें, दर्शनीय स्थान, समुद्री तट आदि।

* इतिहास एवं कला लोग प्राचीन ऑफ सुंदर नगर पुरातात्विक स्थानों को देख कर आनंदित होते है। इस कारण इतिहास और कला से परिपूर्ण क्षेत्र लोगों के पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु होते हैं।

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत

1

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

2

विश्व की जनसंख्या : वितरण, घनत्व तथा वृद्धि

3

जनसंख्या संघटन

4

मानव विकास

5

प्राथमिक क्रियाएँ

6

द्वितीयक क्रियाएँ

7

तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

8

परिवहन एवं संचार

9

अंतरराष्ट्रीय व्यापार

10

मानव अधिवास / बस्ती

भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था

1

जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन

2

प्रवास : प्रकार, कारण एवं परिणाम

3

मानव विकास

4

मानव बस्तियाँ

5

भू-संसाधन तथा कृषि

6

जल संसाधन

7

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

8

निर्माण उद्योग

9

भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास

10

परिवहन एवं संचार

11

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

12

भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

Solved Paper of JAC Annual Intermediate Examination-2023

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare